Dewas महाआरती से हिन्दू समाज में जगेगा भक्तिधर्म, संस्कृति, सनातन का भाववृहद स्तर पर तैयारियां शुरू, सांसद कार्यालय पर हुई बड़ी बैठक, सैकड़ों जन हुए शामिल

देवास। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे। उससे पूर्व 6 दिसम्बर शौर्य दिवस पर, जिस दिन अयोध्या में 500 वर्षो से बने आतंक, अत्याचार एवम कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे को वीर कारसेवकों द्वारा ढहाया गया था। संस्था देववासिनी द्वारा उस दिन से माता तुलजा भवानी, चामुण्डा माता टेकरी पर महाआरती, महाप्रसादी वितरण का पवित्र सिलसिला प्रारंभ होगा । इससे हिन्दू समाज में भक्ति, धर्म, संस्कृति, परम्परा, सनातन का भाव जागृत होगा।

माता टेकरी पर महाआरती, महाप्रसादी वितरण के आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विगत रात्रि सांसद कार्यालय पर आयोजन को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में शहर से विविध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ता व वरिष्ठजन उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संवरक्षक सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि संस्था देववासिनी द्वारा महाआरती, महाप्रसादी वितरण का उद्वेश्य हैं कि समाजजनों में शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक धरोहर माता टेकरी के प्रति जागरूकता पैदा हो, दर्शनार्थियों की नियमित संख्या बड़े और टेकरी का विकास हो । बैठक को प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, संस्था के सचिव महेश चौहान ने भी संबोधित किया।

श्री चौहान ने बताया कि 6 दिसम्बर को नगर वासीयों सहीत वार्ड क्रमांक 32 में निवासरत हिन्दू समाजजनो से शुरू होने वाले टेकरी पर महाआरती के सिलसिले में प्रत्येक शनिवार, रविवार महाआरती होगी। वार्डवार 45 ही वार्डो में रहने वाले हिंदू बंधु, माताएं बहनें अपने अपने क्रमनुसार महाआरती में शामिल हो कर अपने हाथों से माता रानी की आरती करेंगे तद उपरांत महाप्रसादी ग्रहण करेगे। वृद्ध जनों को टेकरी पर ले जाने, लाने की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। क्रमवार शहर के जिस वार्ड का नम्बर होगा। उस वार्ड में समाजजनो को घर घर जाकर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल देकर टेकरी पर महाआरती के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का संचालन देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी शंभू अग्रवाल एवम उपस्थित जनों का आभार संस्था सदस्य शेखर कौशल ने व्यक्त किया।

Dewas शौर्य दिवस से शुरू होगा टेकरी पर महाआरती का सिलसिला…

  • प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगी महाआरती व महाप्रसादी
  • संस्था देव वासिनी घर-घर बांटेगी पीले चावल
  • गंगा आरती की तरह होगी निरंजनी आरती

देवास। माता टेकरी स्थित दोनों माताओं के मंदिरों में प्रत्येक शनिवार और रविवार की शाम को महाआरती होगी एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संस्था देववासिनी ने इस धार्मिक आयोजन का बीड़ा उठाया है और इसकी शुरूआत शौर्य दिवस 6 दिसंबर को भव्य रूप से की जाएगी। इस संबंध में संस्था के सचिव महेश चौहान (भगवा राज) ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।

चौहान ने पत्रकारों को बताया कि शौर्य दिवस के बाद प्रत्येक शनिवार और रविवार को माता टेकरी पर मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के मंदिरों में सध्या के समय गंगा आरती की तरह निरंजनी आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों पर पांच-पांच पुजारी 51 दीपों से निरंजनी आरती करेंगे। प्रत्येक शनिवार और रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों से भक्तों को बुलाया जाएगा। बुजुर्गों व निशक्तों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी। शुरूआत में वार्ड क्रमांक 32 के रहवासी माता टेकरी पर महाआरती एवं महाप्रसादी का लाभ लेने पहुंचेंगे।

चौहान ने संस्था के आगामी कार्यों की रूपरेखा भी बताई और कहा कि संस्था कार्यकर्ता माता टेकरी पर होने वाले आयोजनों को भव्य एवं आकर्ष बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। संस्था का लक्ष्य है कि माता टेकरी पर भी अन्य बड़े धर्म स्थलों की भांति वर्षभर निरंतर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन लाभ लें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा और लोगों में धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी। प्रत्येक सप्ताह संस्था के कार्यकर्ता महाआरती और महाप्रसादी के आमंत्रण संबंधी कार्ड भी बांटेंगे। साथ ही वार्ड वार पीले चावल लोगों के घर-घर जाकर दिए जाएंगे। महेश चौहान ने कहा कि देवास की स्थापना से ही माता टेकरी श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। संस्था द्वारा टेकरी पर भव्य एवं दिव्य वातावरण को बढ़ाने के लिए धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, प्रवीण वर्मा भी मौजूद थे।
फूल बंगला सजेगा, प्रज्वलित होगा दीप स्तंभ
पत्रकार वार्ता में चौहान ने बताया कि माता टेकरी पर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को श्रृंखलाबद्ध तरीके से महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती शाम 5 बजे छोटी माता मां चामुंडा के मंदिर में होगी और शाम 5.30 बजे बड़ी माता मां तुलजा भवानी के मंदिर में होगी। इसके बाद जैन मंदिर के पास महाप्रसाद का वितरण होगा। इस अवसर पर संस्था द्वारा मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के मंदिरों में फूल बंगला सजाया जाएगा। साथ ही दीप स्तंभ भी प्रज्वलित किया जाएगा। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा और लेजर द्वारा भी सजावट होगी। महाआरती में पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल, मंजीरे आदि का उपयोग किया जाएगा।
चैत्र नवरात्र में सजाएंगे शहर
उन्होंने कहा कि माता टेकरी पर शारदीय नवरात्र में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी प्रकार चैत्र नवरात्र में भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, परन्तु शहर में कोई सजावट नहीं दिखाई देती। इस बार संस्था चैत्र नवरात्र में नगर को शारदीय नवरात्र की तरह की सजाएगी। जगह-जगह भगवा ध्वज लगाए जाएंगे और आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी। संस्था के कार्यकर्ता भक्तों को माता के दरबार में लाने के लिए घर-घर पीले चावल बांटेंगे।

Dewas ‘गजवा-ए-हिंद’ मॉड्यूल मामले में NIA का देवास में छापा, संदिग्ध युवक लियाकत से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त

देवास। पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल मामले में एनआईए ने कई राज्यों में छापेमारी की है। संदिग्धों के पाकिस्तानी आकाओं के साथ संबंधों का पता लगाया, आपत्तिजनक उपकरण और दस्तावेज़ जब्त किए है।

दरसल रविवार को पाकिस्तान समर्थित गजवा-ए-हिंद मॉड्यूल मामले में बहु-राज्य छापे मारे, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। टीम ने एमपी के देवास जिले के सतवास में लियाकत (28) पिता इदु के घर दबिश दी है। बिहार से आई एनआईए की 5 सदस्यीय टीम ने लियाकत से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की है। साथ ही उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। टीम ने उसे एनआईए मुख्यालय में हाजिर होने का नोटिस भी दिया है. 2014 के एक मामले में भी उससे पूछताछ की गई। छापेमारी में उन संदिग्धों के पाकिस्तान स्थित आकाओं के साथ संबंधों का भी पता चला, जिनके परिसरों की आज तलाशी ली गई।

ये संदिग्ध संचालकों के संपर्क में थे और गजवा-ए-हिंद के कट्टरपंथी, भारत-विरोधी विचार का प्रचार-प्रसार करने में शामिल थे। एनआईए NIA ने संदिग्ध युवक के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा, कई दस्तावेज भी जब्त किए है। आमतौर पर गज़वा-ए-हिंद मामला, पटना (बिहार) के रूप में जाना जाता है। ग्रुप ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ व्हाट्सएप का एक ग्रुप है। जिसे ज़ैन नाम के एक पाकिस्तानी नागरिक ने बनाया था। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, बांग्लादेश और यमन समेत अन्य देशों के कई लोगों को ग्रुप में जोड़ा था, जो टेलीग्राम और बीआईपी मैसेंजर जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय था।

एनआईए की जांच के अनुसार, भारत के क्षेत्र में गज़वा-ए-हिंद की स्थापना के नाम पर प्रभावशाली युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के उद्देश्य से, समूह को पाकिस्तान स्थित संदिग्धों द्वारा संचालित किया जा रहा था। जांच के अनुसार, मार्गूब भारत भर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल जुटाने के एक गुप्त उद्देश्य से समूह के सदस्यों को प्रेरित करने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा, आरोपी ने ‘बीडीगज़वा ए हिंदबीडी’ के नाम से एक और व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें उसने बांग्लादेशी नागरिकों को जोड़ा था।

Dewas रायगढ़ घराने के कथक नर्तक श्री गेहलोत 20 को सिंगापुर में देंगे प्रस्तुति

देवास। प्रफुल्ल सिंह गहलोत मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध रायगढ़ घराने के कथक नर्तक 20 नवंबर को सिंगापूर मे अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगे एवं वहाँ होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे मुख्य निर्णायक रहेंगे। प्रफुल्ल पहले भी मलेशिया, दुबई, इंडोनेशिया, थाइलैंड, नेपाल मे भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अल्को लोक कला ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान मे अपनी नृत्य प्रस्तुति दे चुके हैं। विगत 8 वर्ष से पुणे मे होने वाले राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता मे निर्णायक के रूप मे अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं तथा अल्को ऑर्गेनाइजेशन मे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर आसीन है। मध्यप्रदेश के कई कलाकारों को अल्को लोक कला ऑर्गेनाइजेशन से जोड़कर उनको कई उपलब्धियां दिलाई है तथा निर्णायक के रूप मे जुडे़ हैं। प्रफुल्ल गहलोत ने अपनी इन सभी उपलब्धियों के लिएअल्को के चेयरमैन प्रमोद नरवरे एवं प्रणेता नरवरे का आधार माना हैं।

Dewas किसका बजेगा डंका किसकी होगी हार…3 दिसंबर का इंतजार…?

• अपने अपने जोड़-घटाव से अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे प्रत्याशी..!

देवास। मध्यप्रदेश में देवास सहित सभी विधासभाओं पर 17 नवंबर को मतदान हुआ है। मतदान के दिन मशीनों में सभी प्रत्याशियों का भाग्य मत के रूप में जमा हो गया है अब सबको 3 दिसंबर का इंतजार है जब यह मत रूपी भाग्य खुलेगा और परिणामों की घोषणा होगी।

देवास जिले में 81.42% मतदान हुआ है जिसमें हाटपिपलिया विधानसभा में सर्वाधिक 86.18 प्रतिशत मतदान हुआ। देवास विधानसभा में सुबह से ही मतदान प्रतिशत कम देखा जा रहा था परन्तु आखरी समय तक देवास में भी 74.67 प्रतिशत मतदान हुआ है, सोनकच्‍छ में शामिल 84.93% खातेगांव विधानसभा में 81.28 तथा बागली विधानसभा में 81.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव के नतीजे कुछ ही दिनों में सामने आ जाएंगे परन्तु आम नागरिक व प्रत्याशी अपने अपने जीत के समीकरण बनाने लग गए हैं। वैसे तो जिले की सभी विधानसभा में दोनो मुख्य दल के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे हे, परन्तु ऐसा संभव नही है, जीत किसी एक की ही होनी है।सूत्रों के अनुसार इस बार देवास विधानसभा का चुनाव थोड़ा ज्यादा पेंचीदा रहा है इस बार आखरी समय तक मतदाता ने अपने मन की बात खुलकर सामने नही आने दी और नतीजा यह रहा की अब तक भी सिर्फ संभावना के आधार पर ही जीत का दावा किया जा रहा है। परिणाम तो 3 दिसंबर को सब पता चल जाएंगे परन्तु उसके पहले सबके मन में यही सवाल बना हे की आखिर जीत किसकी होगी..?

देवास विधानसभा में इस बार यह कह सकते हैं की भाजपा और कांग्रेस में काटे की टक्कर रही है अगर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी का साथ दे देते तो कांग्रेस प्रत्याशी रेस और मजबूती से यह चुनाव लड़ सकते थे। वैसे तो पिछली बार के चुनाव मे कांग्रेस के प्रत्याशी जय सिंह ठाकुर मतगणना में शुरुआती राउंडो में आगे चल रहे थे लेकिन बाद में भाजपा को गायत्री राजे पंवार ने उन्हें लगभग 25 हजार से ज्यादा मतों से हराया था।

सोनकच्छ विधानसभा में इस बार काटे की टक्कर देखी जा रही है। लंबे समय से कांग्रेस ने इस विधानसभा पर कब्जा कर रखा है एक बार बीजेपी ने इस पर जीत भी हासिल की है पर फिर कांग्रेस का कब्जा वहा बराकर रहा। सोनकच्छ विधानसभा चुनाव में इस बार संघ की भी अहम भूमिका बताई जा रही है।भाजपा अपना पूर्ण विश्वास जता रही है की इस बार सोनकच्छ विधानसभा वह जीत रहे हैं..?

जिले की तीन बची हुई विधानसभा बागली, खातेगांव और हाटपिपलिया की बात करे तो इस तीनों विधानसभा का हाल एक समान माना जा रहा है। और इन तीनो विधानसभा में पूर्व मंत्री व दिग्गज नेता दीपक जोशी का प्रभाव दिखेगा इसका अनुमान भी लगाया जा रहा है। खातेगांव विधानसभा से कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व ही भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को चुनाव में उतारा तो वही भाजपा ने अपने पूर्व विधायक पर ही भरोसा जताया। परिणाम यह दिखे की वरिष्ठ नेता होने से कारण कांग्रेस भाजपा को बहुत हद तक टक्कर देते नजर आई है। भाजपा द्वारा अपने स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की सभा कराई तो वही कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सभा के लिए बुलाया। सूत्र के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों के जीत के आसार है परंतु तीनों सीटों पर कांग्रेस का पलड़ा थोड़ा ज्यादा होने के कयास लगाए जा रहे है।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने किया सहायक राजस्व निरीक्षक को निलंबित

देवास। विधानसभा के चुनाव में मतदान दल को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचाने हेतु निगम राजस्व निरीक्षक सतीश कुशवाह की ड्यूटी रूट प्रभारी के रूप में लगाई गई थी। राजस्व निरीक्षक सतीश कुशवाह के द्वारा अपनी ड्यूटी पर उपस्थित ना होकर तथा मतदान केंद्र क्रमांक 234 पर जाकर तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा एवं ए. आर. ओ. एवं मतदानकर्मियों से अभद्र व्यवहार करने के कारण आयुक्त रजनीश कसेरा ने सहायक राजस्व निरीक्षक सतीश कुशवाह को निलंबित किया।

Dewas जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न, जिले में 81.74 प्रतिशत हुआ मतदान…

• जाने किस विधानसभा में हुआ कितना प्रतिशत मतदान

देवास। देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए कराए गए मतदान में 81.74 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें विधानसभा सोनकच्‍छ में 84.93, विधानसभा देवास में 74.67, विधानसभा हाटपीपल्‍या में 86.18, विधानसभा खातेगांव में 81.28 तथा विधानसभा बागली में 81.65 प्रतिशत मतदान हुआ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता तथा पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्‍याय ने मतदान के दौरान सुबह से लेकर शाम तक मतदान की पल-पल की गतिविधियां पर विशेष नजर रखी। मतदान केन्‍द्रों का भ्रमण किया, जिले में हर घटनाक्रम पर जानकारी लेते रहे तथा अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। जिले में मतदाताओं को निर्भीक एवं निडर होकर मतदान के लिए सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में कानून व्ययवस्था को बनाए रखने के साथ ही मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भ्रमण करते रहे। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड व अधिकारियों के मोबाइल टीमें सतत रूप से गश्त कर मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था पर निगाह रखी। चेक पोस्टों पर एसएसटी टीमें तैनात रही।आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का रेड कारपेट बिछाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आदर्श मतदान केंद्र पर केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। चयनित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को अपने बारी का इंतजार करने के लिए खड़े नहीं होना पड़ा बल्कि बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई।

जिले में आदर्श और पिंक मतदान केन्‍द्रों मे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार व्‍यवस्‍थाए की गई थी। जिले में पचास प्रतिशत मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई गई। इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कर आयोग स्तर के साथ ही भोपाल व जिला मुख्यालय से सतत नजर रखी गई। मतदान के दौरान युवाओं में मतदान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। युवा मतदाताओं ने सेल्फी लेकर फोटो सोशल मीडिया अपलोड किया। उल्‍लेखनीय है कि जिले में सुबह 5.30 बजे सभी मतदान केन्‍द्रों पर मॉकपोल किया गया और सुबह 07 बजे मतदान शुरू हुआ।

Dewas थमा चुनाव प्रचार, भाजपा-कांग्रेस ने ताकत झोंक के तो अन्य ने धीमे धीमे से किया प्रचार समाप्त

  • मीडिया सर्वे: देवास में मुस्लिम वोटर्स में राजपरिवार की अच्छी छवि से भाजपा को फायदा..

देवास। आगामी 17 नवंबर को विधानसभा का मतदान होना है और आज 15 नवंबर को शाम 5 बजे से प्रचार थम गया है । ऐसे में आज भाजपा और को कांग्रेस दोनों मुख्य दल के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।
आज भाजपा की विशाल वाहन रैली निकाली जो शहर के भोपाल चौराहे से प्रारंभ हुई और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची। वही कांग्रेस की ओर से आज महाजनसंपर्क अभियान किया गया जो की जवाहर चौक से शुरू होकर नोवेल्टी चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ समाप्त हुआ।

अन्य प्रत्याशी सोशलिस्ट यूनिटी ऑफ सेंटर (कम्युनिस्ट) के राजुल श्रीवास्तव के साथ तीन निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी सेठ राजेंद्र शर्मा, श्रवण सिंह और चाना ज्ञानेश भी अपने स्तर पर प्रचार किया है।

चर्चा तो जोरो पर है की इस बार भाजपा – कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। परंतु राजनीति के विशेषज्ञ बताते है की भाजपा आराम से बाजी मार लेगी और वोट के बड़े अंतर से जीतेगी।

भारत के प्रमुख समाचार पत्रों में से एक दैनिक भास्कर ने पूरे प्रदेश की विधासभाओ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर उस सीट के राजनीतिक गणित को समझा है। दैनिक भास्कर ने उज्जैन संभाग में आने वाली देवास विधानसभा सीट के बारे में बताया है की देवास के समीकरण इस प्रकार है की यहा मुस्लिम वोटर्स में राजपरिवार की अच्छी छवि होने से भाजपा को फायदा हो सकता है।
ऐसा कहा जाता है की जातिगत समीकरण में अधिकतर मुस्लिम वोटर्स कांग्रेस का मतदाता होता है। और हिंदू मतदाता भाजपा को अपना समर्थन देता है। परंतु दैनिक भास्कर का यह समीकरण इसके विपरित दिखाई देता है। यह समीकरण कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर देती है की आखिर इसका कारण क्या है।
परंतु यह मतदाता है इसके अंदर का राज यह मतदान करते वक्त अपने उंगली द्वारा प्रत्याशियों को मत देते हुए ही खोलेगा।
देवास में कुल मतदाता 2,81,657 है। जानकारी अनुसार अल्पसंख्यक मतदाता की संख्या लगभग 18% है। जो की एक बड़ी संख्या है।

इस बार के चुनाव प्रचार में झंडो और पंछे में भारी कमी दिखाई दी है। जिनकी जगह अब आधुनिकता ने ले ली है। दोनो ही दलों द्वारा फोन करके मतदाता तक अपना प्रचार पहुंचाया जा रहा है।

DEWAS नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने नगर निगम में की दीपावली पर महालक्ष्मी पूजा..

देवास। दीपावली महापर्व पर आयुक्त रजनीश कसेरा ने नगर निगम में मां महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की आयुक्त ने विधि विधान से पूजन कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं मिठाई भी बाटी l इस अवसर उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा , लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग ,कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय ,सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदु प्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, जितेंद्र सिसोदिया, दिनेश चौहान सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे l

Dewas कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया अपना वचन पत्र पंचामृत…

देवास। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने विधानसभा चुनाव के दौरान देवास शहर के लिए वे क्या करेंगे उन्होंने अपना वचन पत्र जारी किया जिसका नाम दिया है पंचामृत पांच वचन देवास विधानसभा के लोगों को दिए हैं जिसके अंतर्गत पहले उनका वचन है।

  • (1) कि मैंने कोरोना कल की महामारी को बहुत करीब से देखा है। मुझे आप सेवा का अवसर देंगे तो मेरे दिन की शुरुआत महात्मा गांधी चिकित्सालय से होगी मैं प्रतिदिन 2 घंटे का समय चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा में दूंगा । पैसे के अभाव में किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। सारी आधुनिक सुविधा चिकित्सालय की देवास में मिलेगी। किसी भी परिजन को इलाज के लिए इंदौर नहीं जाना पड़ेगा। मेरा कक्ष मरीजों के परामर्श के लिए जिला अस्पताल में खुला रहेगा जिसमें 24 घंटे मेरे साथी उपलब्ध रहेंगे । चिकित्सालय में सेवा करना यह मेरा व्यवसाय नहीं वादा है।
  • (2) मेरा यह संकल्प रहेगा कि देवास का कोई भी छात्र पैसे के अभाव में चाहते हुए भी शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नहीं रहे क्योंकि मैं स्वयं अपने पिता के देहांत के पश्चात उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रहा इसीलिए मेरा यह संकल्प रहेगा कि मेरी विधानसभा का कोई भी छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नहीं रहे। इसके लिए पूर्व प्राध्यापक , प्रोफेसर एवं शिक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से देवास शहर में एक एजुकेशन एकेडमी की स्थापना कर प्रतियोगी उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग क्लासेस ,बैंक सेवा एवं पुलिस भरती के लिए मुक्त कोचिंग क्लासेस प्रारंभ कराकर आईटी सेक्टर एवं मेडिकल उच्च शिक्षा की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार किया जाएगा।
  • (3) श्रमिक पंचायत का आयोजन कर नए श्रम कानून से श्रमिकों का उद्योगपति एवं ठेकेदारों द्वारा खुलेआम शोषण किया जा रहा है। उनकी आवाज को कुचला जा रहा है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसी स्थिति में उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति माह मजदूर श्रमिक पंचायत बुलाई जाएगी और उद्योगों में कार्यरत श्रमिक साथियों की समस्या का निराकरण किया जाएगा।
  • (4) बेरोजगार युवकों का पंजीयन मेरे कार्यालय द्वारा किया जाकर उन्हें स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिए प्रशिक्षण व वातावरण तैयार कर एवं स्वयं के व्यवसाय हेतु बैंकों से कर्ज दिलवाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वह स्वयं अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन सके। सभी परिवारों का निजी रूप से सर्वे करवाकर किसी भी परिवार को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा यह मेरा दृढ़ संकल्प है।
  • (5) नगर में खिलाड़ियों को पूर्ण सहयोग कर खेलो के प्रति जागरूक कर अच्छा वातावरण तैयार किया जाएगा एवं कला विधिका (आर्ट गैलरी) का गठन कर सांस्कृतिक कला एवं साहित्यिक गतिविधियां संचालित की जाएगी। साथ ही देवास के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का संरक्षण करने के लिए में संकल्पित रहूंगा जिससे मेरी भूमिका अग्रणी रहेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि यह पांच संकल्प है जो प्रदीप चौधरी जी ने लिए हैं। इसके अलावा उनके द्वारा नगर निगम, कलेक्ट्रेट, एसडीएम ,तहसील सहित पुलिस विभाग के कार्यालयों संबंधित समस्याओं के निर्धारण के लिए प्रति सप्ताह में एक दिन आमजन की समस्या के समाधान हेतु उपलब्ध रहेंगे। युवाओं के लिए शिक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त और अच्छी शिक्षा हेतु आर्थिक मदद के लिए शिक्षा विभाग में प्रति सप्ताह एक दिन आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में ही एक समाधान कार्यालय आप युवाओं के लिए बनाया जाएगा । जहां पर मेरे क्षेत्रीय संबंधित युवाओं को प्राथमिकता मिले या उचित रोजगार उपलब्ध हो सके उसे दिशा में काम करूंगा। इसी के साथ श्री चौधरी ने कहा है कि मैं शहर के विभिन्न क्षेत्र मेने भागवत कथाएं कराई है मुझे जनता चुनती है तो मैं सबसे पहली कथा पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी की करवाऊंगा साथ ही समय-समय पर विद्वान पंडितों को बुलाकर कथा का आयोजन करवाता रहूंगा। नागदा गणेश मंदिर को बाईपास के रास्ते से जोड़ा जाएगा जिससे दर्शनार्थियो को मंदिर पहुंचने में समस्या नहीं आए। शंकरगढ़ पहाड़ी पर भगवान महादेव की 121 फीट की प्रतिमा एवं गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही विधायक बनते ही विधायक निधि से 21 लाख रुपए की राशि प्रेस क्लब को दी जाएगी। देवास शहर को भी मेट्रो ट्रेन का लाभ मिले इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से पर्यवेक्षक श्री अभय छाजेड़ श्री देवेंद्र नेगी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, सुधीर शर्मा, प्रयास गौतम, रमेश व्यास, प्रतीक शास्त्री, पंकज वर्मा उपस्थित थे।