Dewas सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने जीते पदक

देवास। कोच सूरज वामनिया ने बताया कि 22 अप्रेल को श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क टाटा स्क्वायर देवास ग्राउंड पर ऑल इंडिया रूलर बास्केटबॉल एवं स्पीड स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप संपन्न हुई। जिसमें सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के गौरांगी मेवाड़ा ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज, स्तुति चौहान ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक कांस्य, साहिल कुमार ने दो गोल्ड, 1 सिल्वर, देवांशु ने एक गोल्ड तथा दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। इन सभी बच्चों को डायरेक्टर ललित सरदाना और स्कूल स्टाफ ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Dewas मुख्य बाजार में संचालित अवैध अंडे मांस की दुकान, क्षेत्र के धार्मिक स्थानों पर फेल रही गंदगी..

• एक दुकान पर कार्यवाही कर अन्य को चेतावनी दे कर छोड़ा, आखिर कब होगी ठोस कार्यवाही..?

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 39 में आने वाले क्षेत्र शुक्रवारिया हाट की अंडे व मांस की दुकानों की मांस टुकड़े व अन्य गंदगी को कुत्ते व अन्य जानवर आस पास के धार्मिक स्थानों पर ले जाकर गंदगी फैला रहे है। दुकानों के पास ही हनुमान का मंदिर, जैन मंदिर व सामने ही ईदगाह मस्जिद भी है। आस पास क्षेत्र के रहवासियों ने परेशान होकर की पार्षद बाली घोसी से शिकायत की जिसके बाद पार्षद ने निगम अधिकारियों को फोन लगाकर मौके पर बुलाया और कार्रवाई कराई बताया जा रहा है सिर्फ एक दुकान पर ही कार्यवाही की गई है। बाकी दुकानों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सवाल यह है की आखिर नगर निगम गंदगी फैला रहे इन दुकानों पर ठोस कार्यवाही क्यों नही कर रहा है या कर पा रहा है?

पार्षद बाली घोसी का कहना है की दुकान वाले मुर्गी के पिंजरे बाहर रखते है जिससे पर उड़ते है। दुकानों से निकलने वाली गंदगी वेस्ट मटेरियल कुत्ते अपने मुंह में दबाकर आसपास के क्षेत्र में फैला देते है रहवासियों की शिकायत पर मेने संबंधित क्षेत्र अधिकारी को बुलाकर एक दुकान पर चालानी कार्यवाही कर दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अपनी-अपनी दुकानों के आगे जाली पिंजरे ना रखें और कांच के अंदर ही मुर्गों और मटन रखें ताकि गंदगी और से बचा जाए। ऐसा ना करने पर कोर्ट चालान होगा।

स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पंवार ने बताया क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी की सूचना पर गंदगी फैला रहे दुकानों पर कार्यवाही को जिसमे एक दुकान पर चालानी कार्यवाही कर अन्य दुकानों को चेतावनी दी गई। की आगे से अगर गंदगी करते है तो जब्ती की कार्यवाही के साथ दुकान सील करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी दुकानदार की रहेगी।

पार्षद बाली घोसी ने पूर्व कार्यकाल में भी दुकानों पर कार्यवाही कराई थी लेकिन न तो दुकानदार पर कोई असर हुआ न ही क्षेत्र में गंदगी कम हुई। जब पार्षद का कहना था मेरे द्वारा नगर निगम को एक लेटर दिया गया था की भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इन सभी अंडे मांस की अवैध दुकानों को यहां से हटाकर शहर से बाहर एक उचित स्थान पर ले जाया जाए। जिसपर उनकी मांग पर महापौर ने एम आई सी की बैठक में इन दुकानों को शहर और धार्मिक क्षेत्र के आस पास से हटाकर एक उचित स्थान पर स्थानांतरण करने का पारित किया था। पर आखिर इतने वर्ष बीतने के बाद भी इस बात का कोई अंश देखने को नही मिला आखिर ऐसा क्यों।

Dewas टीबी के मामलो में कमी लाने पर देवास जिले को मिला रजत पदक

• राज्यपाल ने कलेक्टर को रजत पदक और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित..

देवास। राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी के मामलो में कमी लाने पर देवास जिले को रजत पदक मिला है। राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को रजत पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य है। विगत दिनों देवास जिले का सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया। टीबी मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत देवास जिले की सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए विगत दिनों 10 टीमों द्वारा क्षय रोग सर्वे कार्य किया गया।

सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि देवास जिले के विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों का साक्षात्कार लेकर और क्षय रोग संबंधी कारणों की जानकारी ली। जिले के कुल 10 हजार घरों का सर्वे कर 50 हजार लोगो का साक्षात्कार किया गया और देखा गया कि टीबी रोग खोजने के लिए कितनी जांच की जा रही हैं, सब नेशनल सर्टिफिकेशन के संबंध में केंद्र एवं राज्य के दल ने देवास में वर्ष 2015 से 2022 तक का संपूर्ण कार्य संबंधी डाटा देखा एवं क्षय रोग संबंधी उपलब्धियों की समीक्षा की। रिपोर्ट के आधार पर देवास जिले में टीबी के मामलो में 40 प्रतिशत की कमी आई इस आधार पर देवास जिले का रजत पदक के लिए चयन हुआ।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा, डीटीओ डॉ शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।

Dewas एबी रोड के मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगाने एवं कैलादेवी चौराहा के आसपास शौचालय का निर्माण किया जाए..

• समाजसेवियों ने विधायक, आयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

देवास। दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एबी रोड पर स्पीड ब्रेकर एवं सुलभ शौचालय का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर समाजसेवियों ने मंगलवार को विधायक गायत्री राजे पवार, डिप्टी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। राष्ट्रीय वंदे गौ माता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतु रघुवंशी एवं संस्था हेल्प ईच अदर के संस्थापक टोनी भाई ने बताया कि शहर की जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ आए दिन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही है। वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु मिश्रीलाल नगर चौराहा, रामनगर चौराहा, वन विभाग, जिला अस्पताल चौराहा आदि मुख्य मार्गो पर लोग अपने वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाते है। जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है। दुर्घटना में कई लोग गंभीर घायल हो चुके है एवं कुछ तो अपनी जान गवा चुके है। कैलादेवी चौराहा शहर का मुख्य चौराहा है। जहां पर न्यायालय व कई लोगों की आवाजाही लगी रहती है। कुछ दिनों पूर्व कैलादेवी चौराहे पर तेज गति से आ रहे वाहन चालक ने घोड़े को तेजी से टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। कैला देवी चौराहा व न्यायालय के आसपास सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था नही है। जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवियों ने संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि उक्त एबी रोड पर मुख्य चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगवाएं जाकर लोगों की सुविधा हेतु सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाए। इस दौरान एड. राजा शर्मा, राजकुमार परमार, विशाल शर्मा, पं. मनोज मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, सुमित दुबे, संतोष मालवीय, परवेज फेमस आदि उपस्थित थे।

Dewas : भगवान महावीर स्वामी के नाम से स्तंभ स्थापित होगा- सभापति श्री जैन

देवास। सम्पूर्ण मानव जाति को अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के नाम से स्थानीय सयाजी द्वार स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर स्तंभ स्थापित जावेगा। इस संबंध मे जानकारी देते हुए सभापति रवि जैन बताया कि भगवान महावीर स्वामी के द्वारा सम्पूर्ण मानव जाती को अहिंसा का संदेश हुए महावीर स्वामी ने अपने सम्पूर्ण जीवन मे मानव जाती के कल्याण का कार्य किया। भगवान महावीर स्वामी ने सम्पूर्ण मानव जाती को अहिंसा का पाठ पढ़ाते हुए अहिंसा परमो धर्म की राह पर चलने हेतु प्रेरित किया। भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को आत्मसात करने हेतु नगर निगम परिषद की बैठक मे भगवान महावीर स्वामी की स्मृति मे उनके नाम से स्थानीय सयाजी द्वार स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर स्तंभ की स्थापना की जावेगी। इसके लिए 17 अप्रेल 2023 को निगम परिषद की बैठक मे परिषद के सम्मान सदस्यो के द्वारा स्तंभ को स्थापित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। सभापति ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी की स्मृति मे  स्थानीय सयाजी द्वार स्थित पुराने कलेक्ट्रेट के सामने तिराहे पर भगवान महावीर स्वामी के नाम से स्तंभ स्थापित किये जाने हेतु प्रकरण परिषद मे रखा गया। परिषद सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के नाम से तिराहे पर स्तंभ स्थापित होने से देवास के हर नागरिक को भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म के संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

Dewas निगम परिषद की बैठक हुई सम्पन्न, बैठक मे वर्ष 2023-24 का बजट पारीत, विकास कार्यो एवं योजनाओ की मिली स्वीकृति

देवास। सोमवार को नगर निगम परिषद का साधारण सम्मेलन सभापति रवि जैन की अध्यक्षता मे तथा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल की विशेष उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ। जिसमे वर्ष 2023-24 का बजट परिषद सदस्यो द्वारा ध्वनित से पारीत किया गया। बजट का वाचन वित्त एवं लेखा विभाग समिती अध्यक्ष अजय तोमर द्वारा किया वर्ष 2023-24 के लिए कुल अनुमानित प्राप्तियां राशि रूपये 707. 54 लाख (सात सौ सात करोड चोपन लाख) के विरूद्ध राशि रूपये 707. 38 लाख (सात सौ सात करोड अडतीस लाख) का व्यय किया जाकर शुद्ध बचत राशि रूपये 0.16 (सोलह लाख) है। राजस्व आय मे प्रस्तावित बजट अनुसार शुद्ध राजस्व आय 158. 53 (एक सौ अटठावन करोड तिरेपन लाख) रखी गई है। जो निगम के समस्त करो एवं उपभोक्ता प्रभार अदि से प्राप्त आय एवं शासन से प्राप्त मुद्रांक शुल्क, यात्रीकर एवं चुगीक्षती पूर्ति की राशि शामिल है। पूंजीगत प्राप्तियां कुल पूंजीगत प्राप्तियां राशि रूपये 549. 01 (पांच सौ उनपचास करोड एक लाख मात्र,) रखी गई जिसमे आश्रय निधि संचित निधि केन्द्र एवं राज्य शासन से विभिन्न योजनाओ से प्राप्त अनुदान, कार्य निक्षेप आदि से पूंजीगत प्राप्तियो की राशि शामिल है।

राजस्व व्यय, राजस्व व्यय राशि बजट अनुसार 141.02 (एक सौ इकतालीस करोड दो लाख मात्र) रखी गई जिसके अन्तर्गत निगम का स्थापना प्रशासनिक व्यय, परिचालन एवं अनुरक्षण व्यय, ब्याज, वित्त प्रभार आदि राशि शामिल है। पूंजीगत व्यय, बजट अनुसार पूंजीगत व्यय राशि रूपये 566. 36 (पाच सौ छियासठ करोड छत्तीस लाख मात्र) रखी गई। जिसके अन्तर्गत चल, अचल अस्तियां, केन्द्र शासन, राज्य शासन से विभिन्न योजनाओ से प्राप्त अनुदान के आधार पर अद्योसंरचनात्मक विकास कार्यो का निर्माण, निक्षेप आदि से पूंजीगत व्यय की राशि शामिल है। प्रस्तुत बजट मे मुख्य बिन्दुओ मे गौशाला मे गौवंश के लिए भोजन, पानी रख रखाव इत्यिादी के लिए 1. 75 लाख (एक करोड पिचहत्तर लाख) का प्रावधान किया गया। इसी प्रकार महिलाओ का सशक्त करने के उद्देश्य से इस वित्तीय वर्ष मे मुख्यमंत्री लाडली बहना के क्रियान्वयन, स्वसहायता समूहो का गठन, कौशल प्रशिक्षण एवं स्व रोजगार से प्रशिक्षण के लिए राशि रूपये 3. 15 लाख (तीन करोड पन्द्रह लाख) के साथ नीवन बगीचो का निमार्ण, ग्रीन-री, नर्सरी निर्माण, खेल उपकरण एवं मरम्मत के लिए राशि रूपये 5. 65 लाख (पांच करोड पेंसठ लाख मात्र) के प्रावधान के साथ 45 ही वार्डो मे पार्षदो द्वारा अनुशंसित कार्यो के लिए 25 लाख के कार्यो के स्थान पर परिषद सदस्यो की मांग पर प्रति वार्ड मे रूपये 40 लाख के कार्यो की स्वीकृति का प्रावधान किया गया उक्त कार्य नियमनुसार ाआयुक्त की वित्तीय स्वीकृति के आधार पर किया जाना प्रस्तावित।

  • इसके अतिरिक्त महापौर द्वारा शहर के मुख्य विकास कार्य प्रथक से होगें जिसमे शासकीय बालिकाओ के स्कुलो मे निर्माण एवं मरम्मत के लिए राशि रूपये 0. 70 (सत्तर लाख मात्र)
  • गुडी पढवां एवं रगपंचमी पर्व एवं दंगल के लिए राशि रूपये 5-5 लाख कुल 10 लाख (रूपये दस लाख)
  • जनप्रतिनिधि कार्यशाला पर 15 लाख (पन्द्रह लाख)
  • खुली भूमि उद्यानो, मलिन बस्तियो पर राशि रूपये 1. 50 लाख (एक करोड पचास लाख मात्र)
  • विधायक निधि अन्तर्गत निर्माण कार्यो मे 3 करोड
  • सासंद निधि अन्तर्गत निर्माण कार्य 1 करोड
  • शमसानो मे विकास कार्य हेतु 1. 45 लाख
  • हाकर्स झोन बाजार व्यवस्था के लिए 1 करोड
  • शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो के विभिन्न रोड का चौडीकरण सौंदर्यिकरण के लिए 6 करोड 50 लाख
  • नवीन/ अवैध कालोनियो के नियमितीकरण के लिए 2 करोड 50 लाख
  • बेस लेनो के उद्धार के लिए 1 करोड
  • वाचनालय का नीवनिकरण एवं निर्माण के लिए 30 लाख के साथ भगवान महावीर के नाम से स्तंभ हेतु रूपये 5 लाख
  • सीसी, डामर रोड निर्माण के लिए रूपये 10 करोड
  • प्रमुख चौराहो के विकास के लिए रूपये 50 लाख
  • शंकरगढ पहाडी सौन्दर्यिाकरण के लिए रूपये 30 लाख
  • नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम कार्य के लिए रूपये 10 करेाड
  • माताजी टेकरी, नागदा गणेश मंदिर के विकास एवं सौदर्यिकरण के लिए रूपये 1 करोड
  • राज्य आपदा समन निधि योजना अन्तर्गत कार्यो के लिए रूपये 2 करोड 97 लाख
  • संजीवनी क्लिीनिक कार्य के लिए रूपये 4 करोड
  • रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रूपये 1 करोड
  • नवीन ट्राफीक सिगनल व्यवस्था के लिए रूपये 1करोड
  • पुन:घनत्वीकरण योजनान्तर्गत कार्य रूपये 40 करोड
  • निगम आवासीय योजना के लिए रूपये 2 करोड
  • अमृत-2 .0 योजनान्तर्गत निर्माण रूपये 116 करोड 50 लाख, अमोना
  • रसुलपुर चौराहे पर ब्रीज निर्माण विकास कार्य रूपये 35 करोड
  • एबी रोड संविधान पार्क निर्माण रूपये 10 करोड
  • उज्जैन रोड चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण रूपये 40 करोड
  • उज्जैन रोड चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण पर निकाय द्वारा मिलियन स्ट्रीट लाईट
  • इलेक्ट्रिक लाईन शिपट, पाईप लाईन पर रूपये 12 करोड
  • लोक परिवाहन अन्तर्गत शहर मे नवीन अन्तर राज्यीय बस टर्मिनल कम डिपो/ बस स्टेण्ड, आई.टी.एम.एस. कन्ट्रोल स्सिटम के लिए रूपये 8 करोड
  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अन्तर्गत 50 टीपीडी क्षमता का प्लांट कार्य रूपये 2 करोड 96 लाख के साथ कचरो का वैज्ञानिक तरीके से निपटान कार्य हेतु रूपये 4 करेाड 40 लाख
  • ठोस अपष्ठि प्रबंधन एम.आर.एफ. प्लांट, बायोमेथेनेशन प्लांट मृत जानवरो का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन, स्वीपींग मशीन एवं ट्रेंचिग ग्राउंड के लिए रूपये 24 करोड 13 लाख का बजट प्रावधान रखा गया। जिसे सभी परिषद सदस्यो के द्वारा सर्वसहमति एवं ध्वनीमत से पारीत किया गया। इसके अतिरिक्त परिषद की बैठक मे आम नागरिको की सुविधाओ हेतु निगम के शव वाहन को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की मांग अजय तोमर, भूपेश ठाकुर द्वारा की गई जिसे नेता सत्तापक्ष मनीष सेन के सुझाव पर परिषद मे सर्वसहमति से सभापति द्वारा पास किया गया। नेता सत्तपक्ष मनीष सेन द्वारा माता टेकरी के विकास कार्यो के साथ बिलावली महांकाल मंदिर को भी विकास कर्यो मे जोडने हेतु विचार सांझा किये जिसे सभापति एवं महापौर के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसी के साथ श्री सेन के द्वारा पार्षद निधि से होने वाले विकास कार्य की राशि 25 लाख से बढाकर 40 लाख का प्रस्ताव रखा जिस पर सभापति एवं महापौर द्वारा प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक मे परिषद सदस्यो प्रतिपक्ष नेता श्रीमती अहिल्या पवार, पार्षद दिपेश कानूनगो, श्याम पटेल, रितु सवनेर, दिव्या नितीन आहूजा, प्रमिला रामचरण पटेल, बिन्देश्वरी वर्मा, अकीला अजबसिह ठाकुर, राजा अकोदिया, अमरीन वसीम हुसैन, आलोक साहू, भूपेश ठाकुर, खुशबु निलेश वर्मा के द्वारा जनहित के मुद्दो पर किये गये प्रश्नो का वाचन निगम उपायुक्त एवं सचिव लोकेन्द्रसिह सोलंकी द्वारा किया गया। पार्षदो के प्रश्नो के उत्तर संबंधित लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वच्छता एवं ठोस अपष्ठि प्रबंध विभाग समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, राजस्व समिती अधक्ष जितेन्द्र मकवाना, योजना एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग समिती अध्यक्ष रामदयाल यादव के द्वारा तथा सदन मे पुछी गई जानकारीयो का उत्तर विभागीय अधिकारी उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, इंदुप्रभा भारती, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिोदिया के द्वारा दिये गये। परिषद बैठक मे लोनिवि समिती अध्यक्ष श्री पटेल के द्वारा अवैध कालोनियो की चर्चा पर विस्तृत रूप से आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा जानकरी दी गई। बैठक मे देवास प्रेस क्लब की मांग पत्र के आधार पर अग्रोहा नगर स्थित जीर्णशीर्ण पार्क को प्रेस क्लब द्वारा गोद लिया जाकर उसका रख रखाव किये जाने की मांग को सर्वसहमति से स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार परिषद सदस्यो मे अजय तोमर, शीतल गेहलोत, दिपेश कानूनगो के द्वारा पेकी प्लाट एवं जनूल की समस्याओ आम नागरिको को आने के कारण परिषद मे चर्चा की चर्चा पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने सदन को अवगत कराते हुए बताया कि माननीय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन के द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान से समक्ष मे चर्चा की, मुख्यमंत्री द्वारा विषय को संज्ञान मे लेकर संबंधित विभागीय मंत्री को इस समस्या के निराकरण के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित भी किया जिसमे इस समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन मे कार्यवाही प्रचालित है। कुछ समय लग सकता है किन्तु निराकरण होगा। श्री अग्रवाल द्वारा सभापति के माध्यम से पूरी परिषद की ओर से इस समस्या के हल के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर सभापति की स्वीकृति के उपरांत शासन को प्रचलित कार्यवाही हेतु शीघ्र निर्णय के लिए भेजा जाना प्रस्तावित हुआ। अंत मे सभापति रवि जैन ने परिषद सदस्यो के सभी मांग पत्रो को स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर पूरे देवास शहर का विकास करेगें तथा बिना भेदभाव से सभी वार्डो मे जनहित के कार्य होगें। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट तथा शहरहित के विकास कार्यो, योजनाओ की स्वीकृति पर सभी परिषद सदस्यो द्वारा एक स्वर मे ध्वनिमत से सहमति देने के साथ ही सभी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए राष्ट्रीय गान कर परिषद की बैठक सम्पन्न हुई।

Dewas सेन जयंती पर समाजजनों ने भगवा ध्वज थामे निकाली वाहन रैली, पूजा-अर्चना कर की आरती

देवास। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 723 जयंती के पावन उपलक्ष्य में सेन युवा संगठन द्वारा प्रभात फेरी (वाहन रैली) निकाली गई। वाहन रैली एबी रोड स्थित सेन समाज धर्मशाला से प्रात: 9.30 बजे प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग भोपाल चौराहा, पीठा रोड, पुराना बस स्टेण्ड, जवाहर चौक, नयापुरा, तुकोगंज रोड, शालिनी रोड, सुभाष चौक, श्री खेड़ापति मारूती मंदिर, सयाजीद्वार, जिला अस्पताल चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा होते हुए सिविल लाईन रोड स्थित सेन जी महाराज प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में सेन समाजजनो हिस्सा लिया। रैली में समाज के युवा हाथों में भगवाध्वज लिए जय सेन जी महाराज के उद्घोष करते चल रहे थे। रैली में सबसे आगे सेन जी महाराज का सुज्जित चित्र खुली जीप में भ्रमण के दौरान शामिल था। उसके पीछे डीजे पर भजन के साथ समाजजन अपने वाहनों के साथ चल रहे थे। रैली समापन पश्चात सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना व ढोल-ढमाकों के साथ आरती की गई। तत्पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, सेन समाज नगर अध्यक्ष महेश बोड़ाने, सेन युवा संगठन जिलाध्यक्ष जीतु चौहान, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, नितेश सेन, प्रेसक्लब सचिव व एडवोकेट चेतन राठौड़, अरुण परमार, पार्षद रूपेश वर्मा,  पार्षद प्रवीण वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री योगेंद्र भारती, अशोक चौहान, अशोक वर्मा, कचरूलाल वर्मा, अनिल वर्मा, अजय परमार, कमलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, अजय वर्मा, जगदीश गोयल, हेमू वर्मा, गोपाल वर्मा, मनोज श्रीवास, एडवोकेट राजेश वर्मा, एड. जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री डॉ. अशोक सेन, धर्मेंद्र रेनीवाल, अर्जुन वर्मा, गोपाल पवार, एड. राहुल राठौर, कपिल वर्मा, बसंत वर्मा गौ सेवक, सुनील वर्मा, विजय श्रीवास, कैलाश राही, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, पुरषोत्तम चौहान, अनिल वर्मा, रूपेश वर्मा, आशीष वर्मा, डॉ. धीरज वर्मा, विशाल श्रीवास, मुकेश चौहान, संतोष वर्मा, प्रदीप सेन, राकेश वर्मा, अजय श्रीवास, मनोज सेन, धीरज सेन, गौरव सेन, गौरव श्रीवास, अजय वर्मा, अशोक वर्मा, आशीष वर्मा, राहुल वर्मा, अंकित रेनिवाल, शुभम वर्मा, हेमंत सेन, आशीष नागेश, राजेश नागेश, अशोक वर्मा, राजू वर्मा, लखन वर्मा, शरद वर्मा, गजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजनो ने हिस्सा लिया।

Dewas जिले में 270 अशासकीय विद्यालयों को यूडाइस डाटा में लापरवाही करने पर मान्यता समाप्ति हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी…

• शहर के बड़े विद्यालयों के नाम भी सूची में शामिल..

देवास। जिले में पिछले दो दिनों से यू – डाइस प्रविष्टि को लेकर चल रहे मीटिंग और निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 270 अशासकीय विद्यालयों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है दिनांक 11 अप्रैल 2023 को एस.डी.एम. एस अंतर्गत छात्रों की जानकारी को यू – डाइस में विद्यार्थी वार जानकारी को भरने में रूचि न लेने के कारण अभियान चलाकर 4 दिन में एक लाख छात्रों की प्रविष्टि की गयी है 270 अशासकीय विद्यालयों के द्वारा किसी भी छात्र की प्रविष्टि नहीं किये जाने के कारण समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है जिनमें प्रमुख विद्यालय हॉली ट्रिनिटी सेंट्रल इंण्डिया एकेडमी, सेंट्रल मालवा एकेडमी, किंडर हायरसेकेण्ड्री, इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेण्ड्री, सतपुडा एकेडमी देवी अहिल्या चौबाराधीरा, वर्टेक्स कॉनवेन्ट स्कूल बाइट आर्सेनल आशातीत विद्यानिकेतन, ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल, सेंट उमर हायरसेकेण्ड्री स्कूल, ज्ञान सागर एकेडमी इत्यादि अधिकतम नामांकन वाले विद्यालयों को भी नोटिस जारी कर 3 दिवस में कार्य पूर्ण कर कारण बताओं सूचना पत्र का जवाब डी . पी.सी के माध्यम से प्रस्तुत करने को आदेशित किया गया है अन्यथा मान्यता समाप्ति की एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी ।

Dewas राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देवास के खिलाडिय़ों ने जीते 4 मेडल


देवास।
 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 सिल्वर और 2 ब्रोन्ज मेडल जीते। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 21वी राज्य स्तरीय अंतरजिला 20 वर्ष से कम बालक/बालिका एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 14 अप्रैल को टीटी नगर स्टेडियम भौपाल में समपन्न हुईं। जिसमें हिन्द फौज सैनिक एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाडिय़ों ने दो सिल्वर एवं दो ब्रोन्ज के साथ चार मेडल प्राप्त किए।

विजेता खिलाड़ी रजू यादव 3000 मीटर स्टिरपलचैस में सिल्वर एवं 5000 मीटर में ब्रोन्ज मेडल राजकुमार बागडिया ने 3000 मीटर रेस में ब्रोन्ज मैडल एवं पुनम सविता ने 400मीटर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, देवास जिला/कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, हिन्द फौज सीनियर सैनिक अजय दायमा आदि ने बधाई दी।

Dewas 2500 किलो चावल से बनेगा सोनू सूद का पोट्रेट- हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य जुटे तैयारी में सोनू सूद भी जुड़ेंगे लाइव ..

देवास। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आए बॉडीवुड अभिनेता सोनू सूद के पूरे देश में लाखों-करोड़ों प्रशंसक है। उनकी अदाकारी के साथ ही कोरोना के दौरान व वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की लोग खुले मन से सराहना करते है। इसी कड़ी में देवास की एक सामाजिक संस्था हैल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी भी कोरोना योद्धा सोनू सूद के सेवा कार्यों को समर्पित करते हुए उनका एक विशालकाय पोट्रेट देवास में बनाने जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि भोपाल चौराहा स्थित स्व. तुकोजीराव पवार स्टेडियम में संस्था द्वारा सोनू सूद का पोट्रेट तैयार किया जाएगा। यह पोट्रेट हमारे द्वारा 2500 किलो चावल से बनाया जाएगा। विजयवर्गीय ने बताया कि पोट्रेट ढाई बीघा जमीन में तैयार किया जाएगा, जिसमें 135 बाय 180 फीट में ब्लैक बैकग्राउंड पर चावल से बनाया जाएगा। इसकी तैयारी कलाकार व संस्था सदस्य भावेश नामदेव के नेतृत्व में 7 अप्रैल से शुरु कर दी गई है। इस कार्य में संस्था के 20 सदस्य लगे हुए है। विजयवर्गीय ने बताया कि यह पोट्रेट 9 अप्रैल को सुबह बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे लोग देख सकेंगे। विजयवर्गीय ने बताया कि चावल हमें शहर के नागरिकों से ही दान स्वरूप प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम पश्चात उक्त चावल को शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों में वितरित कर दिया जाएगा। शुभम विजयवर्गीय ने आगे बताया कि 9 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे अभिनेता सोनू सूद भी लाइव इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे और चर्चा करेंगे। इस पोट्रेट को देखने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी और ड्रोन कैमरे से पूरा कार्यक्रम शूट होगा। संस्था के सदस्यों ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

वल्र्ड रिकार्ड के लिए करेंगे दावा प्रस्तुत: संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि विश्व भर में कई वस्तुओं से पोट्रेट बनाए गए है, किंतु अनाज से इतना बड़ा पोट्रेट अभी तक नहीं बनाया गया है। इसीलिए इस प्रयास के लिए हम विश्व रिकार्ड के लिए भी दावा प्रस्तुत करेंगे। हमारी विश्व रिकार्ड देने वाली कुछ संस्थाओं से चर्चा हुई है।

संस्था के सदस्य का नाम – भूपेन्द्र मौर्य, महेश चौहान, भावेश नामदेव, अक्षांश पवार, दिवाकर, परिणीता बरगदे, कुसुम अग्रवाल, अन्न्या, गौरव टेलर, संस्कार वारे।