तिब्बती शरणार्थी नहीं हमारे भाई- बीटीएसएस

• एलएनबी क्लब में तिल गुड़ खिला, भगवा दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान

देवास। प्रसिद्ध तीर्थस्थल कैलाश मानसरोवर की चीन से मुक्ति एवं तिब्बत की स्वतंत्रता के उद्वेश्य से गठित भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा तिब्बत वासियों का मकर सक्रांति पर्व पर सम्मान किया गया। संघ के पदाधिकारी रात्रि 8 बजे एल एन बी क्लब स्थित तिब्बर्ती शरणार्थी ऊनी मार्केट पंहुूचे।

प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह चावड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, जिला पदाधिकारी भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, विधि प्रमुख एड. आशीष व्यास, दिपेश जैन, केश्वर्य पंडित, संजय पुराणिक, भाऊ साहब, मयूर व्यास, धीरज सेन सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वश्री थुपटेन डोरजी, ताशी, फूर्बू लामो, लोबसंग गुंबों सहित समस्त तिब्बती भाई बहनों का तिल गुड़ खिलाते हुए भगवा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। तिब्बती जनो द्वारा संघ के पदाधिकारियों का तिब्बती प्रतीक श्वेत दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने बताया कि इस अवसर पर प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी एवं केश्वर्य पंडित जी ने कहा कि तिब्बती जन अपने आपको शरणार्थी नहीं समझे, वे हमारे भाई बहन के समान है। यहां यदि उनको किसी भी प्रकार की परेशानी या आवश्यकता हो तो बीटीएसएस के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।

Dewas जिला छात्र सम्मेलन हेतु अभाविप के छात्र समागम कार्यालय का उद्घाटन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का देवास में 31 जनवरी से होने वाले जिला छात्र सम्मेलन होगा। सम्मेलन के पूर्व छात्र समागम कार्यालय का उद्घाटन संघ के वरिष्ठ प्रचारक धीरसिंह पवैया, देवास विभाग संघ चालक कैलाश चंद्रावत, विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा, अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश रघुवंशी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

नगर मंत्री विजय वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमृत महोत्सव के 75 वर्ष की यात्रा पूर्ण करने जा रहा है। उस के उपलक्ष्य में देशभर में अभाविप जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। उसी के निमित्त देवास जिले में भी हजारों की संख्या में जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन होना है। जिला छात्र सम्मेलन प्रात: उद्घाटन सत्र से शुरू होकर देवास नगर के मुख्य मार्गो से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन सयाजी गेट पर होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी राधेश्याम सोनी, विजय गेहलोद, साइंस कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष व्यास, अधिवक्ता विक्रम धिंगान, समाजसेवी सचिन सोनी, नयन कानूनगो, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष राजदीप सोलंकी, जिला संयोजक गौतम पंचोली, विभाग संयोजक विधान अग्रवाल सहित नगर कार्यकारिणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा कल निकाली जाएगी भव्य शौर्य यात्रा…

देवास। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा 15 जनवरी रविवार को दोपहर 1 बजे निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा राम बाडा (जवेरी श्री राम मंदिर) से शुरू होकर लव कुश हॉस्पिटल के सामने से होते हुए खेड़ापति मंदिर एमजी रोड से भोलेनाथ मंदिर के सामने सरदार पटेल मार्ग, से होते हुवे भगवान काका के घर के सामने से वर्मा कोचिंग, कपुर डेरी से अलंकार रोड, पीठा रोड, तीन बत्ती चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर से जवाहर चौक होते हुवे जनता बैंक चौराहे से सुभाष चोक से बर्तन की दुकान के पास से महेश टाकीज से विकास फ्लेक्स के सामने से होते हुवे एकता क्लब चौराहे से चीमना बाई स्कूल से शनि मंदिर होते हुवे राम बाडे पर समाप्त होगी।

संत श्री परमानंद जी गिरी जी महाराज निक्लन आश्रम विजय गंज मंडी मुख्य वक्ता नंददास दंडोतिया व प्रांत संघटन मंत्री पूज्य संत दीपक महाराज सिंधी समाज रहेंगे। जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित हिंदुत्व से जुड़े जिलेभर के सैकड़ों हिंद रक्षक शामिल होंगे। हिंदुत्व संगठन के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से इस भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होकर शौर्य यात्रा को सफल बनाएं। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संदीप चौबे ने दी।

Dewas खनिज विभाग ने वर्ष 2022-23 में 242 प्रकरण दर्ज कर, 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा की राशि वसूल की

देवास। जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए जिले में देवास तहसील के ग्राम भौरासा, तहसील खातेगांव के ग्राम दीपगाँव तथा संदलपुर में अस्थाई जाँच नाके स्थापित किये गए है l वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसंबर 2022 तक अवैध परिवहन कर्ताओं पर कार्यवाही करते हुए 242 प्रकरण दर्ज किये गये तथा उनसे रूपये 01 करोड़ 42 लाख 77 हजार 141 रुपये अर्थदण्ड की राशि वसूल की गई l अवैध परिवहन पर कार्यवाही में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है l खनिज विभाग द्वारा जिले में आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी l

Dewas : जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे…,भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल ने मनाई विवेकानंद जयंती

देवास। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जुनियर मण्डल द्वारा भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मंडल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में सयाजी द्वार स्थित विवेकानंद जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, मण्डल महामंत्री गणेश पटेल, धमेन्द्र सिंह बैस आदि ने विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित जनों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिया। सभापति जैन ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के ऐसे युवाओं को समर्पित है जो भारत को बेहतर भविष्य देने की क्षमता रखते हैं और इसके लिए कार्य करते हैं। विवेकानंद जी ने कहा है कि जैसा तुम सोचोगे वैसे ही बनोगे। इसलिए देशहित एवं समाहित में कार्य करते हुए आगे बढ़े। इस अवसर पर अजा मोर्चा महामंत्री विजय भालेकर, उपाध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, कार्यालय मंत्री अर्जुन नाटले, अजब सिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas चावल के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर 3 व्यापारियों पर प्रकरण दर्ज

• जब्त अनाज को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं वाहन राजसात करने के आदेश…

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदाय किये जाने वाले रियायती दर के चावल के अवैध क्रय, विक्रय, भंडारण एवं परिवहन किये जाने पर 3 व्यापारियों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधान में प्रकरण दर्ज किये गये।

जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि प्रकरणों में कलेक्टर न्यायालय द्वारा अखिलेश पिता गणेश जायसवाल निवासी डेहरी तहसील सतवास के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 16.82 क्विंटल चावल, 5.12 क्विंटल गेहूं एवं 06.15 क्विंटल मूंग को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त ट्रेक्टर के विरूद्ध 82 हजार रूपये राजसात करने के आदेश दिये।

रोहित पिता नरेन्द्र कसुमानिया निवासी ग्राम भिमसी के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 67.80 क्विंटल चावल को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त वाहन के विरूद्ध 01 लाख 35 हजार रूपये राजसात करने तथा प्रतापसिंह पिता शेरसिंह निवासी जेल रोड सांवेर तहसील सोकनच्छ के विरूद्ध प्रकरण में जप्त 82.15 क्विंटल चावल को नीलाम कर राशि शासकीय मद में जमा करने एवं जप्त वाहन के विरूद्ध 01 लाख 23 हजार रूपये राजसात करने के आदेश दिये।

Dewas ममता महिला साख सहकारी संस्था के संचालक मण्डल का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न

देवास। ममता महिला साख सहकारी संस्था की विशेष साधारण सभा 7 जनवरी को सम्पन्न हुई।

निर्वाचन अधिकारी मयंक रावत ने संस्था में संचालक मण्डल का गठन करते हुए मुमताज सिद्दीकी, इंदिरा पंड्या, गीता जोशी, शकीला बानो, लीला बाई चौहान, सलमा शेख, पुष्पा शर्मा, जयश्री मोदी, मधुबाला साहू, संध्या मालवीय, कौसर परवीन शेख को संचालक मण्डल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। संचालक मण्डल के समस्त नवीन पदाधिकारियों का स्वागत संस्था प्रबंधक शाईस्ता सैय्यद, लेखापाल चंचला शिंदे, कायनात खान, देवकी वास्केल, निकहत शेख, भागवंती वर्मा आदि ने पुष्पमाला पहनाकर किया।

Dewas कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता किये जाने पर तीन ग्राम पंचायत सचिव निलम्बित…

देवास। जिले की जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत श्यामपुरा के सविच श्री राजेन्द्र पवार, ग्राम पंचायत पुनासा के सचिव श्री संतोष परमार एवं ग्राम पंचायत उदयनगर के सचिव श्री पप्पू राठोर को शासन के विभिन्न योजनाओं के कार्यों तथा पंचायत उपनिर्वाचन के कार्य में लापरवाही, अनियमितता, सीएम हेल्पलाईन एवं जनकल्याणकारी कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बागली द्वारा सचिवों के विरूद्ध प्रस्तुत अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त तीनों सचिवों को निलम्बित किया हैं।

Dewas सुबह 10 बजे बाद संचालित होंगे नर्सरी से 12वी तक के स्कूल…

• ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश, परीक्षा तय समय पर होगी..

देवास। बढ़ती ठंडा देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से 12वी तक के स्कूल 10 बजे बाद संचालित करने के आदेश जारी किया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की जिला अन्तर्गत समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई /आईसीएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के प्राचार्थी/संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि शीततऋतु एवं तापमान में आई गिरावट की दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुए अपने-अपने स्कूलों का संचालन आगामी आदेश तक प्रत 10.00 बजे बाद से करना सुनिश्चित करें। परीक्षा संचालन समय यथावत रहेगा।

Dewas ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ के तहत अनिक मिल्क प्रोडक्ट और अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी में की कार्रवाई…

• गाय के घी, गाय का बटर, प्‍लेन बटर, घी के सैंपल लैब भेजे, 2 हजार किलोग्राम गाय का बटर किया जब्त..

देवास। नगर तहसीलदार पूनम तोमर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ के तहत अनिक मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड ग्राम बिलावली देवास एवं अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी ग्राम राबडिया में कार्रवाई की गई। जिसमें अनिक मिल्क प्रोडक्ट से गाय के घी, गाय का बटर, प्‍लेन बटर के सैंपल लिए गए एवं 2 हजार किलोग्राम गाय का बटर जप्त करने की कार्रवाई की गई। अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी से गाय का घी एवं घी का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। सभी नमूने जांच के लिए राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।