Dewas : AB रोड पर अनिंयत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा आयशर, चालक की हुई मौत

देवास : शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले आगरा-मुम्बई हाईवे पर रसूलपुर चौराहा के समीप शुक्रवार देर रात देवास से इंदौर जा रहा आयशर वाहन अनिंयत्रित होकर नाले में गिर गया जिससे वाहन चालक की मौत हो गयी।

बता दे शुक्रवार देर रात देवास से इंदौर की और जा रहा आयशर क्रमांक MP09GG5733 अमोना चौराहा के आगे अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में गिर गया जिससे वाहन चालक मुकेश पिता फूलसिंह उम्र32 निवासी रायसेन की मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल व 100 डायल मौके पर पहुँची व चालक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dewas : ज़िलाबदर की कार्यवाही का उल्लंघन करने वाले आरोपी को बीएनपी पुलिस ने पकड़ा….

देवास : थाना बीएनपी देवास के क्षेत्र ग्राम राजपुरा निवासी तूफानसिह पित प्रेमसिह उम्र 43 साल निवासी ग्राम राजपुरा देवास को उसकी अपराधिक गतिविधियो के कारण जिला दण्डाधिकारी जिला देवास के द्वारा आदेश क्रं. 1318-23/रीडर/2022 दिनांक 22.08.2022 से आदेश दिनांक से 03 माह के लिये जिला देवास ओर उसके आस पास की सीमावर्ती जिले इन्दोर, उज्जैन, शाजापुर, सिहोर, हरदा, खण्डवा तथा खरगोन की राजस्व सीमाओ से बाहर जाने का आदेश दिया गया था। आरोपी तुफान सिंह को बीएनपी पुलिस के द्वारा आदेश तामिल कराया गया था।

जिला देवास मे हुए जिलाबदर आरोपी की चेकिंग तथा निगारनी रखने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल के द्वारा निदेर्शित किया गया था आदेश पालन मे निगरानी बदमाशो की चेकिंग के लिये थाना प्रभारी बीएनपी श्री मुकेश इजारदार के द्वारा टीम बनाई जाकर चेकिंग की जा रही थी। आज दिनांक 04.11.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बीएनपी देवास का जिला बदर आरोपी तुफान सिह पिता प्रेम सिह निवासी राजपुरा जिला बदर आदेश का उल्लघन कर खेत तरफ आने की सुचना प्राप्त होने पर सबब थाना प्रभारी के निदेशन मे आरोपी तुफान सिह को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध थाना बीएनपी देवास पर अपराध क्रं. 823/22 धारा 188 भादवि तथा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का प्रकरण दर्ज किया जाकर माननीय न्यायालय देवास मे पेश किया गया। जहा आरोपी को जेल वारन्ट तैयार किया जाने से जिला जैल देवास मे निरूद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मुकेश इजारदार, उनि अजय डोड, सउनि जफर खांन, सउनि राकेश सिंह तथा आर 427 अभिषेक पाण्डे की सहारानिय भुमिका रही है।

Dewas: एनजीओ के साथ स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज के अंतर्गत आयोजित की गई कार्यशाला…

• टेक्नोलॉजी चैलेंज में नागरिक, सरकारी संगठन, नागरिक समूह ले सकते हैं भाग

देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आज न्यू बस स्टैंड ऑफिस पर एनजीओ के साथ संवाद किया। एनजीओ में संस्था संस्था एक्ट इव, संस्था अनुग्रह वेलफेयर फाउंडेशन, संस्था ऋषिकेश, संस्था हेल्पिंग हैंड, संस्था शिवाज्ञा के सदस्यो की उपस्थिति रही। स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सामाजिक समावेश, ट्रांसपेरेंसी डिजिटल इनेबलमेंट आदि विषयों पर प्रपोजल बनाकर देने हेतु प्रेरित किया, और किस प्रकार टेक्नोलॉजी में भाग ले सकते हैं इस हेतु विस्तार से बताया समझाया गया आगे बताया गया। इस टेक्नोलॉजी चैलेंज में सभी नागरिक, सरकारी संगठन, नागरिक समूह भाग ले सकते हैं। इन विषयों पर टेक्नोलॉजी ऐप का सुझाव दे सकते हैं।वह अपनी प्रवष्टि dmccompetition@gmail.com पर मेल करे। अधिक जानकारी के लिए 9425060985, 79995 60750, 910987244 नंबर पर कॉल कर सकते है , प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि हार्डकॉपी नगर निगम रूम नंबर S29 में जमा करवा सकते हैं।

Dewas: खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 112 भोग का आयोजन जन्मोत्सव पर होगी इत्र वर्षा, पुष्पवर्षा व भव्य आतिशबाजी

देवास। श्री श्याम सेवार्थ समिति (राधागंज धाम)द्वारा श्री श्याम गार्डन उज्जैन रोड इटावा पर 5 नवम्बर को श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का आयोजन रजनीश अग्रवाल के सानिध्य में किया जा रहा है। बाबा को शाम 7 बजे 112 भोग लगाया जाएगा तथा इत्र एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भजन संध्या में जयपुर के भजन गायक मनीष घीवाला, खंडवा की अर्पिता पंडित गीते तथा देवास के जितेन्द्र पटेल बाबा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। जन्मोत्सव में राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा देशभर से अनेक प्रदेशों से श्याम भक्त उपस्थित होंगे। संस्था श्री श्याम सेवार्थ समिति (राधागंज धाम) ने श्याम भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा के जन्मोत्सव का लाभ लेवें।

बढ़ते बिजली बिल को लेकर पार्षद प्रतिनिधी राहुल पंवार ने बिजली विभाग में किया हंगामा

कम नही होने पर उग्र आंदोलन कर बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों के कनेक्शन में काटूंगा – राहुल पंवार

देवास। देवास शहर में बिजली बिल को लेकर जनता परेशान है। 3-4 गुना तक अधिक बिल आ रहे है। बिजली विभाग की मनमानी से बिजली उपभोक्ता बेसहारा दिखाई दे रहे है। अब इसी के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोला है पार्षद प्रतिनिधी एवं युवा नेता राहुल पंवार आज बिजली विभाग कार्यालय पर आम जनता के साथ पहुंच गए। अधिकारी कोई संतुष्ट जवाब ना देकर सरकार के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ते रहे। जनता के दर्द को देख राहुल पंवार सहित आम जनता ने बिजली विभाग के कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया।

साथ ही बिजली कार्यालय के बाहर लोगों ने भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया। श्री पंवार का कहना है कि इतना भारी भरकम बिजली के बिल मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा और बिजली विभाग उन्हें कह रहे हैं कि बिजली का बिल तो भरना पड़ेगा ये तो सरासर मनमानी है। यदि बिजली बिल कम ना हुए तो कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही आगे बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों के कनेक्शन मैं खुद काटूंगा और जनता के बिलों की वसूली भी इन्ही अधिकारियों से करेंगे। जनता के साथ भेदभाव हुआ तो विभाग की ईंट से ईंट बजा दूंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही बिजली विभाग की होगी।

Dewas: निगम द्वारा संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर फर्म एस.कुमार लिमिटेड को कुर्की कर अधिग्रहित किया गया

देवास। नगर निगम की आर्थिक स्थिती को मजबूत किये जाने के लिए निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित भवन,भूमियो के बडे संपत्तिकरदाताओ के साथ ही औद्योगिक ईकाईयो के बडे बकायादारो पर भी कुर्की कर अधिग्रहित की कार्यवाही नगर निगम राजस्व विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है। इसी के अन्तर्गत इन्दौर रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1 मे स्थित औद्योगिक ईकाई एस.कुमार्स लिमिटेड देवास पर संपत्तिकर की राशि रूपये 1432858/— बकाया होने पर नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत उक्त ईकाई, भवन, भूमि को सिक्युरिटी गार्ड के समक्ष कुर्की के माध्यम से अधिग्रहित की कार्यवाही की गई।

निगम द्वारा अधिग्रहित की गई ईकाई एवं भवन, भूमि को कोई भी व्यक्ति, फर्म क्रय, विक्रय नही कर सकेगा। निगम द्वारा और भी संपत्तिकर के बडे बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही के प्रकरण तैयार किये गये है उन बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही की जावेगी। निगम राजस्व अधिकारी ने बताया कि आगामी 12 नवम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे संपत्तिकर, जलकर के बायादारो द्वारा बकाया राशि जमा नही की जाती है तो उनके भवन, भूमि, प्रतिष्ठानों पर कुर्की कार्यवाही की जावेगी। निगम द्वारा की गई कार्यवाही मे राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक के साथ सहायक मो. हनीफ, प्रवीण शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रवि पटेल, सचेन्द्रसिह ठाकुर आदि शामिल रहे।

Dewas: दर्जी समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव आज

देवास। दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने बताया कि श्री गुरु टेकचंद सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्ट देवास द्वारा 2 नवंबर, बुधवार को आंवला नवमी के शुभ अवसर पर रात्रि 8 बजे मोती बंगला स्थित श्री गुरु टेकचंद धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह के साथ अन्नकूट का आयोजन होगा। श्री सोलंकी ने समाजजनों एवं मातृ शक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Dewas: आयुक्त ने सफाई कार्य मे लापरवाही करने वाले प्रभारी दरोगा को किया निलंबित

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा किये जा रहे सफाई कार्यो का औचक निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निरंतर किया जा रहा है तथा कार्य मे लापरवाही करने वाले कर्मचारियो पर निलंबन जैसी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कडी मे आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 34 मे सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था नही होने तथा वार्ड मे गंदगी पाई जाने पर वार्ड 34 के प्रभारी दरोगा (मूल पद सफाई संरक्षक) दिनेश पिता सुरजमल हंस को आयुक्त के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 34 की सफाई व्यवस्था का कार्य वार्ड 35 के प्रभारी दरोगा मदन पंवार को सौंपा गया है।

Dewas: समस्या को लेकर सहकारिता उपायुक्त से मिले त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पीड़ित सदस्य

देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पीड़ित 124 सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को नवनियुक्त उपायुक्त से अपनी मुख्य समस्या के निराकरण की मांग को लेकर मिला। सामाजिक कार्यकर्ता और नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में त्रिलोक नगर के पीड़ित सदस्य का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सहकारिता संस्था परमानद गोडरिया से मिला। पीड़ित सदस्यों ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष टीपी तिवारी और संचालक मंडल के 30 वर्ष के कार्यकाल में अनेक अनियमितता, भ्रष्टाचार किए गए, लेकिन अब तक जाँच नही हो पाई। तिवारी एवं दोषी संचालक मण्डल के खिलाफ जांच की मांग सदस्यों द्वारा की गई। श्री ठाकुर ने बताया कि जिला कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला के आदेश पर रिसीवर सहकारिता विभाग की सीनियर इंस्पेक्टर प्रेमलता अग्रवाल को नियुक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष द्वारा त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था पूरे रिकार्ड खुद के निजी निवास पर आज भी है। वही दूसरी ओर सहकारिता विभाग इस मामले में कमजोर साबित हो रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तिवारी व संचालक मण्डल पर अब तक क्यों नही कार्यवाही की। यदि समय रहते कार्यवाही नही होती है तो आरोपी तिवारी संबंधित दस्तावेजों को भी समाप्त कर सकता है। इसका जवाबदार कौना होगा। दूसरी ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए विगत दिनों आदेश जारी किए, जिसमे शिकायतकर्ता की अति शीघ्र निराकरण किया जावे अन्यथा जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी। परंतु विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कानो में जूं तक  नही रेंग रही है। यदि समस्या का निराकरण नही होता है तो सहकारी संस्था पीड़ित सदस्य भोपाल जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। पीड़ितों की समस्या सुनने के पश्चात उपायुक्त ने कहा कि अति शीघ्र ही तिवारी और संचालक मंडल के खिलाफ 76 बी के तहत कार्यवाही होने जा रही है। इस दौरान त्रिलोक नगर के रहवासी गजेंद्र तिवारी, नरेंद्र डांगड़े, भूपेंद्र पांडे, पीयूष जोशी, अंतर सिंह परमार, सुरेश मौर्य, दिलीप पाटिल, राजेंद्र द्विवेदी, एमएल, गुप्ता, स्वाधीन खरे, सराठे सहित अनेक रहवासी उपस्थित थे।

Dewas, निगम कर्मचारियों का अनूठा आयोजन : पॉलिथीन की अर्थी निकालकर दिया प्लास्टिक मुक्त का संदेश

• पॉलिथीन को पूर्ण रूप से खत्म कर देवास को स्वच्छ बनाए : सभापति रवि जैन

देवास। नगर पालिका निगम कर्मचारियों द्वारा शहर में अनोखा आयोजन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गो पर पॉलिथीन की अर्थी निकाली गई। शहर में लगातार निगम कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन थैली को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए संदेश दिया जा रहा है। बावजूद इसके शहर में प्रतिबंध होने के बाद भी कई जगह अब भी दुकानदार पॉलिथीन थैली का उपयोग करते दिखाई देते है। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने शहर में लोगों को संदेश देने के लिए अनूठा आयोजन कर शहर के प्रमुख मार्गों पर पॉलिथीन की अर्थी निकाली। जिससे लोगों को समझ में आए की अब पॉलिथीन का अंत हो गया है।निगम के अरुण तोमर ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव व 2023 का स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आयुक्त के निर्देशनुसार प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी तर्ज पर शुक्रवार को पॉलिथीन की अर्थी को हमने एमजी रोड़ पर निकालकर यह संदेश दिया है कि देवास से पॉलिथीन की मृत्यु हो चुकी है। आज के बाद शहर से प्लास्टिक को पूर्णत: बंद कर दिया है।नगर निगम सभापति रवि जैन ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा शहर के व्यापारियों व नगरवासियों से आव्हान करने के लिए पॉलिथीन की प्रतिकात्मक निकाली गई। उसमें सीधा संदेश हम देना चाहते है कि पॉलिथीन को पूर्ण रूप से खत्म कर देवास को स्वच्छ बनाए।