Dewas : चलती कार में लगी आग, पत्नी की झुलसने से हुई मौत

देवास : ज़िले के भौंरासा थाना अंतर्गत आने वाले गांव महुडी में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे इंदौर निवासी दंपति की कार टाटा नैनो क्रमांक एमपी 09 सीके 1039 में अचानक आग लग गयी जिससे पत्नी की जलने से मौके पर ही मौत हो गयी व पति को देवास ज़िला अस्पताल से इंदौर रैफर कर दिया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221009-WA0058.mp4

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी इंदौर निवासी से व एक दिन पूर्व ग्राम महुडी में अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र नायक चौकीदार की यहाँ आये थे। जब आज वह वापस अपने घर लौट रहे थे वही नेवरी फाटा के समीप ग्राम महुडी में गाड़ी में अचानक आग लगी और गाड़ी अचानक से जलने लगी जिससे गाड़ी में सवार इंदौर निवासी सुनील जलते हुए गाड़ी में से भाग खड़े हुए लेकिन राधाबाई की जलने से गाड़ी में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगो द्वारा आग को बुझाया गया जब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही भोरासा पुलिस भी मौके पर पहुंची व घायल सुनील को एंबुलेंस की मदद से देवास एमजी पहुंचाया गया जहाँ से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। फिलहाल आग किस कारण से लगी इसका पता नही चल पाया है।

Dewas : आज पुलिस लाईन पर होगा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का एक साथ दहन

देवास। हिन्दू उत्सव समिति हर वर्ष विजयादशमी के एक दिन बाद बासी दशहरा पर रावण का पुतला दहन पुलिस परेड ग्राउंड पर करती है। लेकिन इस वर्ष बारीश के कारण विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम बासी दशहरे के दिन हुआ। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि बारीश के चलते अब उक्त आयोजन 7 अक्टूबर, शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर रंगारंग आतिशबाजी, रामलीला के मंचन के साथ रावण के पुतले का दहन हाोगा। उक्त आयोजन में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस  वर्ष रावण के साथ कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला जलाया जाएगा। उक्त जानकारी गुरूदत्त शर्मा ने दी।

बारिश भी नही रोक पाई लोगों के उत्साह को, 51 फीट ऊँचे रावण का किया दहन

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – नगर कांटाफोड़ बारिशके बीचभी भी बुराई पर अच्छाई का प्रतिक दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है इस अवसर पर 51 फीट ऊँचे चलित रावण के पुतले का दहन किया गया।
दशहरा पर्व का चल समारोह नज़र पूरा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जिसमे विद्यालयों के भैया बहिन को राम लक्ष्मण एवं रामायण के पात्रों की वेशभूषा में सजाया गया साथ ही बेंड बाजो की धुन पर युवा नाचते तथा जय श्री राम के जय कारे लगाकर केशरिया पताका लहराते चल रहे थे नगर के बाल बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने भी अपने हैरत कारनामों की प्रस्तुतिया दी इस कार्यक्रम में नगर की सोहार्द परम्परा अनुसार राष्ट्रीय युवा वाहिनी, अंजुमन कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।साथ ही दशहरा मैदान पर विद्यालयो के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे रावण को निर्मित करने वाले कलाकरों का शाल श्री फल से सम्मान किया

Dewas: मीना बाजार में आज होगा रामलीला का आयोजन

देवास। 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) के मंच पर 5 अक्टूबर (मंगलवार) को रात्री 9 बजे से विश्वम वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जावेगा। 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) में 6 अक्टूबर गुरूवार को चार साहेब जादे (नाट्य) एवं भजन संध्या, 7 अक्टूबर शुक्रवार को झासी की रानी (नाट्य) सुगम संगीत, 8 अक्टूबर शनिवार को सैना का र्शोर्य (नाट्य) देश भक्ति गीत, 9 अक्टूबर रविवार को भगतसिंह (नाट्य) आर्केस्ट्रा, 10 अक्टूबर सोमवार को अखिल भारतीय मुशायरा, 11 अक्टूबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा12 अक्टूबर बुधवार को मेले का होगा समापन।

Dewas : एक साथ जन्मे 3 बच्चे, मां और बच्चें सभी स्वस्थ

देवास। जिला अस्पताल देवास के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की नार्मल डिलेवरी करायी। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले बच्चे का वजन 1.18 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का 1.18 किलोग्राम तथा तीसरे बच्चे का 1.08 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको ऑब्जरवेशन में एस.एन.सी.यू. में रखा गया है। जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल ने बताया कि 02 अक्टूबर को खटाम्बा निवासी श्रीमती मुस्कान पति नवीन उम्र 22 वर्ष इनकी प्रथम डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। इनकी नार्मल डिलेवरी हो सकती है। ड्यूटी पर नर्सिग ऑफिसर श्रीमती डिम्पल गुप्ता और सुजाता मेश्राम द्वारा सफलतापुर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की डिलेवरी कराई गई। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक डॉ कार्तिक एवं नर्सिंग ऑफिसर सोम्या द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जॉच की गयी। जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव के लिए आते हैं। अस्पताल मे प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमे सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है।

Dewas: मां भगवती क्लब ने माता टेकरी पर बड़ी माता-छोटी माता को ओढ़ाई चुनरी…

• पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र रहा आकर्षण का केंद्र

देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जय माँ भगवती क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस 8वें वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली गई।

आयोजक ओमप्रकाश सेन (डब्बु) ने बताया कि चुनरी यात्रा रविवार को शाम 5 बजे भोलेनाथ मंदिर प्रांगण, शांतिपुरा मिल रोड़ देवास से प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुई रपट मार्ग से माता टेकरी पर पंहुची। जहां माता की पूजा अर्चना के साथ बड़ी माता तुलजा भवानी-छोटी माता मां चामुंडा को चुनरी ओढ़ाई। यात्रा में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी चुनरी यात्रा में हाथों में मां की चुनरी हाथो में लेकर और जयकारे लगाते हुए टेकरी तक शामिल हुए। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र दिवंगत पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र था। यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहने ढोल व बैण्ड पर नृत्य करते हुए चल रही थी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

सुन्द्रेल में पीपल चौक पर माता रानी को लगाया 56 भोग उड़ाई 101 मीटर की चुनरी

सुन्द्रेल (दीपक शर्मा)। संपूर्ण क्षेत्र में नवदुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है। हर जगह कन्या भोजन के साथ गरबे के कार्यक्रम देर रात तक चल रहे हैं। सुन्द्रेल के पीपल चौक पर प्रातः काल एवं सायंकाल में दोनों समय कन्या भोजन माता के भक्तों द्वारा करवाया जा रहा है।

इसी प्रकार बजरंग मंदिर पर भी दोनों समय कन्या भोजन के साथ देर रात्रि तक गरबा के कार्यक्रम चल रहे हैं। बजरंग चौक पर आचार्य अजय पाराशर द्वारा कार्यक्रम करवाया जा रहा है। पीपल चौक माता मंदिर पर पंडित गजेंद्र व्यास और पंडित गजानंद जोशी के द्वारा माताजी के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। मुख्य यजमान सचिन शर्मा है इसी प्रकार ग्राम बिजवाड़ में भी विजेश्वर माता मंदिर पर कन्या भोजन के साथ गरबे के कार्यक्रम हो रहे है। सुन्द्रेल मे महिला मंडल के द्वारा 101 मीटर की चुनरी माता को चढ़ाई गई साथ ही माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। समस्त नगरवासी माता रानी के उपवास करके और माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्ति भाव में डूबे हुए हैं दिनेश पंचोली, मुकेश जोशी, सचिन शर्मा, अन्नू अग्रवाल, प्रेम जोनवाल, जगदीश थुरवाल सहित गणेश मित्र मंडल की पुरी टीम द्वारा शानदार गरबे का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे किया जा रहा है।

Dewas: विक्रांत क्लब की भव्य एवं अनूठी चुनरी यात्रा आज

• हनुमान जी, भोलेनाथ का स्वरूप रहेगा आकर्षण का केन्द्र- अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर पर आधारित चलित लेजर शो की झांकी भी होगी शामिल

देवास। विक्रांत क्लब के तत्वाधान में दो देवियो के वास देवास में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में भव्य, आकर्षक एवं अनूठी चुनरी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक विशाल रघुवंशी ने बताया कि यात्रा 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे एमजी रोड सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए माँ चामुण्डा टेकरी पहुंचेगी। जहां बड़ी माता व छोटी माता को चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इस वर्ष यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र माता रानी की चुनरी अद्भुत स्मृतियां से बनी हुई रहेगी। ऐसी कई अनोखी कलाकृतियां भक्तो के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जो अकल्पनीय है। हरियाणा के विराट रूपी महाबली हनुमान जी महाराज भी भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। वहीं विशाल भगवान महादेव की प्रतिमा व उनके आसपास अघोरी नृत्य की टीम भी नए स्वरूप में देवासवासियों के बीच पहुंचेगी। विश्व ख्याति प्राप्त भगवान की भव्य स्मृतियों के साथ नासिक से देवास की धरती पर पधार रहे प्रसिद्ध पथक गरीब रथ, ढोल, ताशा पार्टी के सदस्य चुनरी यात्रा में मुख्य रूप से माता रानी के चरणों एवं देवास की जनता के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त चुनरी यात्रा में श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ, रुद्राक्ष से निर्मित भगवान भोलेनाथ की मनमोहक आकृति, माँ कालिका माता की प्रस्तुति व झिलमिलाती झांकियां भक्तों का मन मोहने निकलेगी। भारतवर्ष की आज़ादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव की थीम पर व हमारे आराध्य श्री राम जी के मंदिर अयोध्या पर आधारित चलित लेजर शो भी शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। क्लब ने शहर सहित जिलेवासियों से इस भव्य एवं अनूठी चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

Dewas: माँ चामुंडेश्वरी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा विराजित की गई नौ रूप की माता की आकर्षक प्रतिमा

देवास। नवरात्रि पर्व देवास शहर के सबसे मुख्य पर्व में से एक है। माता टेकरी पर लाखो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने दूर दूर से पहुंचते है। जिसके बाद शहर में अनेकों स्थानों पर विराजित प्रतिमाओं का दर्शन करते है। इस बार शहर में एक से बढ़कर एक माता जी की मूर्तियां विराजित की गई है। शहर के पंचशील नगर में माँ चामुंडेश्वरी नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता जी की नौ मूर्ति वाली प्रतिमा विराजित की गई है। प्रतिमा इतनी सुंदर है की जो भी प्रतिमा को देख रहा है उसकी निगाहें हट नही रही। माता जी के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। समिति के सदस्यो ने श्रद्धालुओं ने आग्रह किया है की आलौकिक माता जी की प्रतिमा को एक बार अवश्य दर्शन करने पधारे।

Dewas: कल 2 अक्टूबर से दशहरा कृषि कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मेला) में शुरू होंगे होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 12 को होगा समापन

देवास। 86वीं दशहरा कृषि कला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को आईटीआई मैदान पर हुआ था।

नगर पालिक निगम, देवास द्वारा 86 वी दशहरा कृषिकला औद्योगिक प्रदर्शनी (मेला) 2022 का शुभारंभ पश्चात मेले में रविवार 2 अक्टूबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 2 अक्टूबर को सुगम संगीत एवं लोग गीत, 3 अक्टूबर सोमवार को भजन संध्या एवं पृथ्वीराज चौहान (नाट्य), 4 अक्टूबर मंगलवार को स्थानीय कवि सम्मेलन, 5 अक्टूबर बुधवार को रामलीला, 6 अक्टूबर गुरूवार को चार साहेब जादे (नाट्य) एवं भजन संध्या, 7 अक्टूबर शुक्रवार को झासी की रानी (नाट्य) सुगम संगीत, 8 अक्टूबर शनिवार को सैना का र्शोर्य (नाट्य) देश भक्ति गीत, 9 अक्टूबर रविवार को भगतसिंह (नाट्य) आर्केस्ट्रा, 10 अक्टूबर सोमवार को अखिल भारतीय मुशायरा, 11 अक्टूबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा12 अक्टूबर बुधवार को मेले का होगा समापन।