बिजवाड़ दातूनी नदी में नहाते समय युवक की हुई मौत, काफी मशक्कत के बाद में निकाला गया शव

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) प्राचीन विजेश्वर महादेव मंदिर के साईड से बह रही दातूनी नदी बिजवाड़ में एक युवक की महिला घाट पर नहाते समय डूबने से मौत हो गई बिजवाड चौकी प्रभारी राजेश बारेला ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित पिता कन्हैयालाल 19 वर्ष निवासी बुरूट की नदी मे नहाने के दौरान मौत हो गई युवक नहाने के लिए दातूनी नदी में कूदा था काफी समय होने के बाद युवक नदी से बाहर नहीं आया साथ मे आये व्यक्ति ने इस बात के सूचना लोगों को और पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन के लिए बिजवाड के गोताखोरों को नदी मे भेजा करीबन 1 से डेढ़ घंटे तक खोजबीन की गई उसके पश्चात युवक का शव नदी में से बाहर निकाला गया युवक के सिर पर भी चोट के निशान है पीएम के लिए शव को कन्नौद हॉस्पिटल भेज दिया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है

Dewas : सभापति की होड़ , दावेदारों में दौड़…

देवास। शहर में बीते दिनों हुए नगर निगम महापौर और 45 वार्डो के पार्षद चुनाव में भाजपा को भरपूर जनसमर्थन मिला महापौर उम्मीदवार के साथ 32 वार्डो में भाजपा के पार्षद विजय हुए।
यह अलग बात है की जनपदों और जिला पंचायत में भाजपा का सूपड़ा साफ करते हुए कांग्रेस ने बाज़ी मारी है।
नगर पालिक निगम देवास के नवनिर्वाचित महापौर एवं नवनिर्वाचित पार्षदगणों का शपथ विधि समारोह 2 अगस्त को आईटीआई ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद नगर पालिक निगम की परिषद का प्रथम सम्मेलन 3 अगस्त को नगर निगम में ही आयोजित किया जाएगा। जिसके पूर्व सभापति बनाए जाने की संभावना है।
ऐसा लगता है की देवास नगर निगम के सभापति बनने या बनाए जाने का सफर भी काफी रोमांच भरा होगा।
कुल 45 पार्षदों में से भाजपा के पास 32, कांग्रेस के पास 8 वही 5 निर्दलीय पार्षद है। संख्या बल के हिसाब से अगर भाजपा के निर्वाचित पार्षद भाजपा के सभापति उम्मीदवार को ही वोटिंग करे तो भाजपा का सभापति बनना तय है। लेकिन प्रश्न चिन्ह यहां लगता है की आखिर कौन होगा भाजपा की ओर से नगर पालिक निगम देवास का सभापति उम्मीदवार?

वर्तमान में भाजपा की ओर से सभापति के उम्मीदवार के रूप में 5 नाम की चर्चाएं जोरों – शोरो से चल रही है। नामो में वार्ड 26 से पार्षद रवि जैन, वार्ड 12 से पार्षद राजेश यादव, वार्ड 25 से पार्षद मनीष सेन, वार्ड 40 से पार्षद धर्मेंद्र सिह बैस, वार्ड 16 से पार्षद गणेश पटेल के नाम सामने आ रहे है।
लेकिन सबसे प्रबल नामो में वार्ड 26 से निर्वाचित पार्षद रवि जैन का नाम सामने आ रहा है।
पूर्व में 5 बार की निगम परिषद में 2 बार कांग्रेस वर्ष 1995 से 2000 तक रतनलाल चौधरी, वर्ष 2000 से 2004 तक इस्माइल सदर तो इसी कार्यकाल में 1 वर्ष के लिए श्रीराम कुमावत सभापति रहे। जिसके बाद 2 बार भाजपा वही 1 बार भाजपा समर्थित निर्दलीय सभापति बने जिनमे 2005 से 2010 तक भाजपा से सुभाष शर्मा, 2010 से 2015 तक फिर सुभाष शर्मा वही 2015 से 2020 तक भाजपा समर्थित निर्दलीय अंसार अहमद सभापति बन चुके है।

रवि जैन : रवि जैन लंबे समय से पैलेस से जुड़े हुए है वह पैलेस के खास लोगो मे से एक होने के साथ ही विधायक प्रतिनिधि है। जैन ने पहली बार पार्षद चुनाव वार्ड क्रमांक 26 से लड़े और विजय हुए है। ऐसा कहा जा रहा था की जैन की पत्नी पूजा जैन का नाम महापौर पद के लिए लगभग तय हो ही गया था लेकिन आखरी समय पर आ कर नाम मे फेर बदल हुआ। ऐसी चर्चा बनी की महापौर पद का टिकट नही मिलने के कारण उन्हें पार्षद का टिकट दिया गया और विजय होने पर अब सभापति पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। रवि जैन पूर्व में एल्डरमैन भी रह चुकें है और उस दौरान उनके द्वारा कई आंदोलन भी किए गए।
राजेश यादव : लंबे समय से संघ के कार्यकर्ता रहे वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री राजेश यादव भी इस बार वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद पद का चुनाव लड़े और विजय हुए। राजेश यादव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा के खास है। सभापति के लिए प्रदेशाध्यक्ष के आदेश का भी अहम किरदार रहेगा। इसलिए यादव भी सभापति पद के दावेदार माने जा रहे है।
मनीष सेन : मनीष सेन सभी दावेदारों में से नगर निगम के कार्यकाल में सबसे अनुभवी नेता है सेन वार्ड 25 से चुनाव लडे और लगातार चौथी बार पार्षद बने है इसी के साथ वह नेता प्रतिपक्ष भी रहे है। सेन को निगम की कार्यप्रणाली का भीतर तक का अनुभव है। इसलिए सेन का नाम भी दावेदारों की सूची में है।
धर्मेंद्र सिंह बैस : एक समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र सिंह बैस भी
वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद का चुनाव लड़कर विजय हुए। बैस पार्टी में कई पदों पर रहे है इनके राजनीतिक अनुभव व पैलेस के करीबी होने के कारण इन्हें भी सभापति पद का दावेदार माना जा रहा है।
गणेश पटेल : पैलेस के करीबी माने जाने वाले गणेश पटेल वार्ड क्रमांक 16 से चुनाव लड़े और विजय हुए। पटेल द्वारा स्व. महाराज तुकोजीराव पवार को लीवर ट्रांसप्लांट किया था। पटेल सत्ता और संगठन दोनो में सक्रिय रहे है। गलियारों में पटेल का नाम भी सभापति की दौड़ लगाता दिखाई दे रहा है।

Dewas : देवास की दिशा ने 19वी विश्व पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला पदक

देवास। मेनका मलेशिया में 19वी विश्व पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में चल रही है। चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल देवास मध्य प्रदेश की खिलाड़ी कुं. दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया। पेंचक सिलेट एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि विश्व स्तरीय पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में भारतीय दल में 36 खिलाड़ी भाग ले रहे है7 जिसमें मध्यप्रदेश के चार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।

जिसमें ट्रेंडिंग में लक्ष्मी मालवीया, रितिका कुशवाहा और अजय कैला ने अपने-अपने वजन समूह में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यु.एस.ए. के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीतकर विदेश की धरती पर तिरंगा फहराया। दिशा की इस उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पावर, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मनीष सेन पार्षद, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, सुधीर सोमानी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य, अशोक साहू प्राचार्य, संस्था अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, महासचिव अभय श्रीवास, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव व संस्था के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व पालकगण ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। खिलाड़ी मलेशिया से 2 अगस्त को शाम को अपने गृहनगर आएंगे।

Dewas: सद्गुरू योगेन्द्र शीलनाथ जी की मूर्ति स्थापना महोत्सव पर महा अभिषेक, आरती एवं भजन सम्पन्न

देवास। श्रीमंत सद्गुरू योगेन्द्र शीलनाथ जी के ब्रह्मलीन वर्ष 1921 के स्मरण में 2021 को वियतनाम मार्बल की विशाल मूर्ति गत वर्ष 29 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई थी। ट्रस्ट की ओर से प्रतिमा स्थापना का प्रथम वर्ष पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सभी धार्मिक रस्म, महाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या आयोजन के साथ मनाया गया। महाआरती विधायक गायत्रीराजे पवार द्वारा की गई।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सुभाष शर्मा के साथ समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। दो दिवसीय आयोजन में 28 जुलाई को शीलनाथ भजन मण्डल एवं बालगढ़ भजन मण्डल ने प्रस्तुति दी। 29 जुलाई को प्रात: 5.45 काकड़ आरती कर प्रतिमा का अभिषेक किया गया। विशेष कार्यक्रम शास्त्रीय गायन के युवा गायक श्री रामानुज विपट एवं साथियों द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति के साथ गुरू वंदना प्रस्तुत की। इंदौर की श्रीमती अंजना सक्सेना ने कबीर के भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। पहली बार दोनों गायकों ने शीलनाथ जी के दरबार में अपने गायन की प्रस्तुति दी।

अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला, भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, पार्षद खुशबू वर्मा, लता पडिय़ार, सुभाष यादव, जयसिंह चौबदार, रोशन रायकवार, सुभाष वर्मा ने गुलदस्ता भेंटकर किया। इस अवसर पर मंथन पडिय़ार, चेतन पवार, दिवांशु, प्रमोद चौहान, महेश चौहान, पंडित गिरीश चौधरी, पोपसिंह परिहार, सुरेन्द्र सिंह पवार आदि ने उपस्थितजनों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम पश्चात रात्रि को महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।

Dewas: युवक ने धोखाधड़ी कर किसानों के खाते में से निकाले 1 लाख 60 हजार रुपए…

• पीड़ित किसान ग्रामीणों के साथ पहुंचे बीएनपी थाने, सौंपा आवेदन

देवास। ग्राम छोटा मालसापुरा के गरीब किसानों के साथ एक युवक ने केवाईसी के माध्यम से लाखों रूपए की धोखाधड़ी की है। ग्राम छोटा मालसापुरा निवासी रमेश चंद्र चौधरी एवं हेतराम पटेल गांव के उप सरपंच जितेन्द्र कुमावत
के साथ बीएनपी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम आवेदन देकर धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत की है।

शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में बताया कि ग्राम बरखेड़ा कायथा निवासी लाड़सिंह पिता धीरज सिंह ने हमारे खाते में से केवाईसी के माध्यम से राशि निकाल ली है। ग्रामीणों का कहना है कि हम इस बात से अंजान थे कि आरोपी लाड सिंह हमारे साथ धोखाधड़ी कर भाले-भाले तरीके से पैसे निकाल रहा है। कुछ दिनों पूर्व लाड सिंह हमारे गांव आया और कहने लगा कि किसान सम्मान निधि योजना से आपको खाते में 2 हजार रूपए मिलेंगे, इसलिए आपको केवायसी कराना अनिवार्य है। हमेशा लाड सिंह सर्वर डाउन का बहाना करके हमसे बार-बार अंगुठा लगवाता और राशि निकाल लेता। रमेशचंद्र जिसका खाता नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में है, जिसके खाते में से 10-10 हजार रूपए करके 1 लाख रूपए उसके खाते में ट्रांसफर कर लिए। हेतराम पटेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इनका खाता भी नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में है। इनके खाते में से भी दस-दस हजार रूपए करके 40 हजार रूपए खाते में से ट्रांसफर कर लिए। साथ ही आरोपी ने हेतराम के दूसरे खाते आईसीआईसीआई बैंक से भी 20 हजार रूपए निकाल लिए। ऐसा करके आरोपी लाड सिंह ने 1 लाख 60 हजार रूपए गरीब किसानों के खाते में से निकाल लिए। ग्रामीणों ने अपने बैंक के स्टेटमेंट के साथ थाना प्रभारी के नाम थाने में आवेदन सौंपा और आरोपी लाड़सिंह को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्यवाही व पैसे वापस दिलाए जाने की मांग की। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने अपने गांव में भी गरीब किसानों के साथ धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले है, जिसकी शिकायते थाने में लोगों ने कर रखी है। इस दौरान उप सरपंच जितेन्द्र कुमावत, हरिओम पटेल, रोहित पटेल, अरविंद पटेल, अजय पटेल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Dewas: सुभाष चौक में फूल वाले ने की दुकानदार और पुलिसकर्मियों से अभद्रता व मारपीट…

• पुलिस ने आरोपी का उठक-बैठक लगवाते हुए निकाला जुलूस..

देवास। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा सुभाष चौक में फुल का ठेला लगाने वाले व्यक्ति ज़ाकिर शेख का ज्वेलर्स दुकान के दुकानदार व पुलिस कर्मियों से मारपीट करने पर कोतवाली थाने से लेकर सुभाष चौक तक कान पकड़कर व हर चौराहा पर उठक-बैठक लगाकर जुलूस निकाला।

दरअसल आज से मोहर्रम शुरू हुए है इसलिए सुभाष चौक में फूल का ठेला लगाने वाले जाकिर शेख ने फरियादी अभिमन्यु चौधरी की दुकान के सामने अपना फूल का ठेला लगाया था। जिसके कारण अभिमन्यु द्वारा दुकान के सामने से ठेला हटाने के लिए जाकिर के पिता से कहा। अभिमन्यु एवं जाकिर के पिता की बातचीत चल ही रही थी की आरोपी जाकिर ने अभिमन्यु से मारपीट शुरू कर दी। अभिमन्यु ने थाना कोतवाली में शिकायत की जिसपर कोतवाली थाने से 2 पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे जहां आरोपी जाकिर ने पुलिस जवानों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी ज़ाकिर को पकड़कर फरियादी की शिकायत और पुलिस जवान की ओर से आरोपी जाकिर पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी जाकिर का कोतवाली थाने से लेकर सुभाष चौक तक कान पकड़कर, गुंडागर्दी पाप है के नारों के साथ व हर चौराहा पर उठक-बैठक लगाकर जुलूस निकाला।

Dewas: ग्राम सिंगावदा में मज़ाक में हाथ मिलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद…

• एक – दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दोनो पक्षों पर दर्ज किया प्रकरण

देवास। ग्राम सिंगावदा में मज़ाक में हाथ मिलाना विवाद का कारण बन गया। मामले में विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनो पक्षों के फरियादियों की शिकायत पर दोनो पक्षों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुरानी रंजिश को वजह से विवाद होने की बात भी सामने आई है।
दरअसल सिविल लाईन थाना अंतर्गत ग्राम सिंगावदा में साईं रेस्टोरेंट के पास शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे मजाक में हाथ मिलाने से विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों में लकड़ी, तलवार से जमकर मारपीट होने के साथ एक दूसरे को जन से मारने की धमकी दे दी। जानकारी अनुसार मारपीट के दौरान दोनो पक्षों के कुल 6 व्यक्ति घायल हुए है। सिविल लाइन थाने में दोनो पक्षों में रात 2 बजे बाद कायमी की गई।
मामले में एक पक्ष के फरियादी सुशील चौहान की शिकायत पर मजाक में हाथ हिलाने की बात को लेकर गंदी गालिया देने, तलवार, लकड़ी से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी शिव नारायण, हिंदूसिंह, भारतसिंह, लाखनसिंह, महेन्द्र, संदीप चौहान, राकेश और राधेश्यम सभी निवासी सिंगावदा पर धारा 294, 323, 324, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
वही दूसरे पक्ष की और से फरियादी संदीप चौहान की शिकायत पर मजाक में हाथ हिलाने की बात को लेकर गंदी गालिया देने, तलवार, लकड़ी से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर आरोपी दिनेश चौहान, राम चौहान, लाखन चौहान, जितेन्द्र चौहान, राजेश, सुशील चौहान, रवि चौहान, शंकर चौहान सभी निवासी ग्राम सिंगावदा पर धारा 294, 323, 324, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas : कांग्रेस की लीला अटारिया देवास जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

कांग्रेस प्रत्याशी लीला अटारिया को 11वोट, भाजपा प्रत्याशी को सोरम बाई मालवीय को 6 वोट मिले, वही 1 वोट निरस्त हुआ

देवास। जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के का निर्वाचन आज शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की लीला अटारिया ने भाजपा की सोरम बाई मालवीय को हराकर अध्यक्ष पद पर विजय हुई। वही उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह बघेल विजय हुए।
कुल 18 जिला पंचायत निर्वाचित सदस्यों में से 10 कांग्रेस के अधिकृत सदस्य थे तो अन्य 1 सदस्य भी कांग्रेस समर्थित था। कुल 18 वोट में से कांग्रेस की लीला अटारिया को 11वोट, भाजपा प्रत्याशी को सोरम बाई मालवीय को 6 वोट मिले, वही 1 वोट निरस्त हुआ। वही उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रघुवीर बघेल को 12 तो उनके सामने खड़ी हुई सुशीला बाई सेंधव को 6 वोट प्राप्त हुए। जिससे जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई। भाजपा द्वारा पहले दावे किए गए थे की हम जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने जा रहे है परंतु कांग्रेस के अधिकृत व समर्थित सदस्य की संख्या अधिक होने से पहले से ही कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे। कांग्रेस की लीला अटारिया वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य है।
पूर्व में भी जनपद पंचायतों में कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से हराया था।

ज़िले की 6 जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावो में 5 जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सभी 6 जनपद में उपाध्यक्ष पद पर काँग्रेस ने जीत हासिल कर ली। वही सिर्फ 1 जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के हाथ आया है।
जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष व शहर काँग्रेस अध्यक्ष द्वारा कई बार अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने का दावा किया था। जिले की 3 जनपद पंचायत चुनाव में गुरुवार को हुए चुनाव में सभी 3 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। वही बुधवार को सम्पन्न हुए 3 जनपदों के चुनाव में भी कांग्रेस का 2 जनपद के अध्यक्ष तो 1 जनपद के अध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्पित निर्दलीय विजय हुए।

देवास जिले की सभी 6 जनपद पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के नाम:

देवास: अध्यक्ष = रामकला मुकेश पटेल (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = कलाबाई यादव (कांग्रेस)

बागली: अध्यक्ष = पारुबाई नाहरसिंह मुजाल्दे (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = रामेश्‍वर गुर्जर (कांग्रेस)

कन्नौद: अध्यक्ष = सावित्री बाई रेवाराम सारण (निर्दलीय – भाजपा समर्थित)
उपाध्‍यक्ष = रमजान खां पिता गफुरखां (कांग्रेस)

सोनकच्छ: अध्यक्ष = सूरज सिंह ठाकुर (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = कृष्णा बाई धाकड़ (कांग्रेस)

टोंकखुर्द: अध्यक्ष = पोपसिंह (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = पूजा चंदाना (कांग्रेस)

• खातेगांव: अध्यक्ष = सलिता बाई बिलोदा (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = मनीष पटेल (कांग्रेस)

स्कूल बसों की परिवहन विभाग ने की चेकिंग, खामियां पायी जाने पर की चालानी कार्यवाही

देवास : कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार देवास जिले में संचालित स्कूल बसों में आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों की जाँच के जिला परिवहन कार्यालय देवास के दल द्वारा स्‍कूल बसों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार जिला परिवहन अधिकारी ने स्कूलों में जाकर स्कूल बसों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत वाहनों का फिटनेस, परमिट वैध बीमा प्रमाण-पत्र, पीयूसी प्रमाण पत्र की जाँच के अतिरिक्त वाहन में अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड किट, आपातकालीन द्वार की जाँच की गई।

वाहन चैकिंग कार्यवाही के दौरान 55 स्कूली वाहनों को चैक किया गया। वाहनों में कमियों पाई गई उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 10 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा स्कूली वाहनों की चैकिंग कार्यवाही सतत् रूप से जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि जिले में संचालित समस्त स्कूल बस संचालकों को 15 दिवस पूर्व स्कूल बस के समस्त दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया गया था। जाँच कार्यवाही के दौरान शहर के सेन्ट थॉम एकेडमी, सेन्ट्रल मालवा एकेडमी, कौटिल्य वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया वे छात्र-छात्राओं को वाहनों में लाते समय सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें।

Dewas: बलात्कार के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा

• आरोपी एवं फरियादी पक्ष में न्‍यायालय के बाहर हो गया था राजीनामा

• पीडि़ता ने न्‍यायालय के समक्ष बदल दिये थे अपने कथन, डीएनए रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने सुनाई सजा..

देवास। जिला न्यायालय देवास द्वारा बलात्कार के आरोपी किशनलाल राठौर को पॉक्‍सो एक्‍ट, एससी/एसटी एक्‍ट व अन्य धाराओं में दोषी पाते हुये अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रकरण में यह उल्‍लेखनीय है कि आरोपी एवं फरियादी पक्ष में न्‍यायालय के बाहर राजीनामा हो गया था जिस कारण पीडि़ता ने पक्षविरोधी होकर न्‍यायालय के समक्ष अपने कथन बदल दिये थे परन्‍तु उक्‍त प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटीव आयी थी जिस कारण अभियोजन की ओर से अभियोजक राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया ने न्‍यायालय में लिखित बहस पेश करते हुये यह तर्क दिया कि- ‘’ मानव प्रकृति है कि वह झूठ बोल सकता है किन्‍तु विज्ञान नही‘’उक्‍त प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटीव होने से यह सिद्ध होता है कि आरोपी किशनलाल ने ही घटना कारित की है इस तरह न्‍यायालय ने अभियोजन के तर्क से सहमत होते हुये वैज्ञानिक साक्ष्‍य के आधार पर आरोपी को दोष सिद्ध किया व सजा सुनाई।

दरअसल जिला अभियोजन अधिकरी राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि फरियादिया ने अपनी बेटी, अपनी सास तथा देवर के साथ हमराह चौकी आकर रिपोर्ट की थी कि उसके साथ उसके पिता व 8 वर्ष की बेटी रहती है। उसका मकान बन रहा है इसलिये हमने अपने पडोसी किशन राठौर के मकान के पास किराये से रह रही है दिनांक 4 फरवरी 2020 को करीब शाम को किशन राठौर ने बालिका को बुलाकर लड़की के साथ जबरजस्ती गंदा काम (बलात्कार) कर रहा था। किशन राठौर ने उसका मुंह अपने हाथ से दबा रखा था विरोध करने पर किशन राठौर चिल्लाकर बोला कि चिल्ला पुकार मत कर तुझे कितने पैसे चाहिये वो बता। किशन राठौर ने उसे धमकी दी कि अगर उसकी रिपोर्ट थाने पर की तो वह उसे व उसकी लड़की को जान से मरवा देगा। फरियादी ने अपने सास, अपने देवर व पिता को सारी बात बतायी तब वह लोग रिपोर्ट करने गये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आवश्‍यक अनुसंधान उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
उल्‍लेखनीय है कि उक्‍त प्रकरण में आरोपी एवं फरियादी पक्ष में न्‍यायालय के बाहर राजीनामा हो गया था जिस कारण पीडि़ता ने पक्षविरोधी होकर न्‍यायालय के समक्ष अपने कथन बदल दिये थे परन्‍तु उक्‍त प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटीव आयी थी जिस कारण अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक/जिला अभियोजन अधिकारी, राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया ने न्‍यायालय में लिखित बहस पेश करते हुये यह तर्क दिया कि- ‘’ मानव प्रकृति है कि वह झूठ बोल सकता है किन्‍तु विज्ञान नही‘’ उक्‍त प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट पॉजिटीव होने से यह सिद्ध होता है कि आरोपी किशनलाल ने ही घटना कारित की है इस तरह न्‍यायालय ने अभियोजन के तर्क से सहमत होते हुये वैज्ञानिक साक्ष्‍य के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।
जिसके बाद न्‍यायलय (पॉक्‍सो द्वारा आज दिनांक 28 जुलाई को निर्णय पारित करते हुए आरोपी किशनलाल राठौर को धारा 376(एबी) भादवि व 5()/6 पॉक्‍सो एक्‍ट में दोषी पाते हुये क्रमश: आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवन काल) तथा 2000/- के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया एवं धारा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्‍ट में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास तथा 2000/- के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया।

उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन विशेष लोक अभियोजक/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्री राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया, व अतिरिक्‍त जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती आशा शाक्‍यवार एवं एडीपीओ, सुश्री ज्‍योति अजमेरा द्वारा किया गया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक हर्ष चौहान एवं साजन सिंह का विशेष सहयोग रहा।

उक्‍त जानकारी प्रभारी उप संचालक/ जिला अभियोजन अधिकारी, राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया, जिला देवास द्वारा दी गई।