देवास। अभी तक आपने गाड़ियों की चोरी होना तो सुना होगा परंतु शहर में अब गाड़ियों के महंगे सायलेंसर चुराने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। बीते दिनों में शहर के थानों में गाड़ियों के चोरी के प्रकरण दर्ज होते थे परंतु शुक्रवार को शहर के कोतवाली थाने में 2 प्रकरण ऐसे दर्ज हुए हे जिसमे फरियादियो ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी फोर-व्हीलर गाड़ियों के महंगे सायलेंसर चोरी कर ले गए।
दरसल 23 जुलाई शुक्रवार को शहर के कोतवाली थाने में दो प्रकरण दर्ज हुए जिसमे पहले फरियादी सतीश विजयवर्गीय ने प्रकरण दर्ज करते हुए बताया की अज्ञात बदमाश उनकी फोर-व्हीलर मारुती एको कार क्र. MP04EA5428 का सायलेंसर 22 जुलाई की मध्यरात्रि को उनके घर के बाहर पदमोहन कॉलोनी से चुरा कर ले गए है। सतीश विजयवर्गीय के अनुसार अज्ञात बदमाशो द्वारा उनकी गाड़ी का सायलेंसर 2 दिन में 2 बार चोरी कर लिया गया। पहली बार दिनाक 21 की मध्यरात्रि में तो दूसरी बार 22 की मध्यरात्रि को। सतीश विजयवर्गीय अनुसार प्रथम बार चोरी ओरिजिनल सायलेंसर का मूल्य 57,000 रूपए था, जिसके बाद उन्होंने 3,000 में डुप्लीकेट सायलेंसर लगवाया था जिसें भी चोरो ने चुरा लिया।
दूसरे मामले में फरियादी हार्दिक गुप्ता ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात बदमाश उनकी फोर-व्हीलर मारुती एको कार क्र. MP41CB1549 का सायलेंसर दिनांक 22 जुलाई की मध्यरात्रि को चुरा कर ले गया।
Tag: Dewas news
Dewas : जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी, अब तक 347.09 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
• जिले में खातेगांव में सर्वाधिक तो टोंकखुर्द में सबसे कम बारिश हुई…
देवास। शुक्रवार से बारिश से रुक-रुक कर जारी है। बारिश न होना किसानों के लिए चिंतनीय विषय था। वर्षा हेतु इंद्र देव को मानाने के लिए जगह-जगह पर अनेक टोन-टोटके किए गए। जैसे बाग रसोई का आयोजन , शिवलिंग को जलमग्न करना इत्यादि। अब बारिश से किसानों के चेहरों पर मुसकान आई है। जिले में सर्वाधिक बारिश खातेगांव तो सबसे कम बारिश टोंकखुर्द में दर्ज की गयी है।
जारी मानसून सत्र में दिनांक 24 जुलाई 2021 तक की स्थिति में जिले में अब तक औसत रूप से कुल 347.09 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 266, टोंकखुर्द में 158, सोनकच्छ में 385, हाटपीपल्या में 520, बागली में 325, उदयनगर में 315, कन्नौद में 396, सतवास में 231 तथा खातेगांव में 537 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
• जिले में पिछले 24 घंटों में 16.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज :
जिले में पिछले 24 घंटों में 16.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 28, टोंकखुर्द में 12, सोनकच्छ में 06, हाटपीपल्या में 30, बागली में 14, उदयनगर में 29, कन्नौद में 17, सतवास में 03 तथा खातेगांव में 08 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
• पिछले वर्ष अब तक 472.71 मिमी औसत वर्षा दर्ज :
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 472.71 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 264 मिमी, टोंकखुर्द में 393 मिमी, सोनकच्छ में 635 मिमी, हाटपीपल्या में 511 मिमी, बागली में 436 मिमी, उदयनगर में 506.40, कन्नौद में 382, सतवास में 312 तथा खातेगांव में 815 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Bus Accident Dewas । बस को पीछे से बस ने मारी टक्कर , 2 की मौत व 18 से अधिक घायल
देवास। जिले के टोंकखुर्द थाना के अंतर्गत राष्ट्रिय राजमार्ग एबी राेड पर ग्राम चिड़ावद के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बस में टक्कर होने से 2 लोग हेमंत योगी पिता जयकुमार योगी उम्र 28 वर्ष निवासी शिवपुरी व रविराज कुशवाह पिता राजेंद्र कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी कानपूर की मौत गयी वही लगभग 18 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक ट्रेवल्स जो की आगे चल रही थी बस ने जैसे ही ब्रेक लगाकर टर्न लिया वैसे ही पीछे से आ रही सिमरन ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दी। दोनों बस स्लीपर कोच थी। टक्कर के बाद दोनों बसाें के यात्रियाें में घबराहट व हल्ला मच गया। मौके पर पहुँचकर ग्रामीणाें और अन्य वाहन चालकाें ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलाें काे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक आगे चल रही अशोका ट्रेवल्स की बस इंदाैर से झांसी जा रही थी। उसके पीछे तेज रफ्तार से आ रही सिमरन ट्रेवल्स की बस सूरत से कानपूर, यूपी जा रही थी। टक्कर के बाद दोनों बसे सड़क के नीचे उतर गई वही हादसे के बाद दोनों बसे की लाइट भी बंद हो गयी जिसके बाद बस में सवार यात्री की घबराहट और बढ़ गयी, लोगों ने मोबाइल की फ़्लैश लाइट की रौशनी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद बसों को क्रेन की मदद से सीधा कर रोड पर आवागमन चालू किया गया।हादसे के बाद राजमार्ग पर काफ़ी देर तक जाम की स्थिति बनी जिसे पुलिस ने दूरस्थ करवाया।
आयुक्त ने ली समयावधि पत्रों तथा निगम संबंधी कार्यो की समीक्षा बैठक
• शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों में घायल मवेशियों को गौशाला में न भेज कर पशु चिकित्सालय में भेजे : आयुक्त
देवास। शसन समयावधि पत्रों तथा निगम संबंधित प्राप्त पत्रों तथा माय देवास एप पर प्राप्त शिकायत एवं आवेदनों की समीक्षा आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा की गई। प्राप्त पत्रों में विभागीय अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली तथा समयावधि में किये जाने वाले कार्यो की चर्चा कर लंबित कार्यो में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार गौशाला से संबंधित कार्यो में पानी, आहार तथा की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी पवन माहेश्वरी को निदेशित किया गया कि शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों में घायल मवेशियों (गायों) को पशु चिकित्सालय में भिजवाया जाय न कि गौशाला। घायल बीमार गायो को उपचार मिले इस हेतु पशु चिकित्सालय को पत्र भी देने हेतु निर्देशित किया । डीसी वित्त पुनित शुक्ला को माय देवास एप पर प्राप्त आवेदनों को संज्ञान में लेकर जारी किये जाने वाले जन्म प्रमाण पत्रों को समयावधि में निराकरण करने को कहा। आयुक्त द्वारा जल जीवन, हाट बाजार प्रपोजल, सूत्र सेवा बस स्टॉप से संबंधित चर्चा की साथ ही जिन हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि प्राप्त की किंतु आवास निर्माण नहीं किये जा रहे हैं, ऐसे हितग्राहियों की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त ने शासन निर्देशानुसार फायर एन.ओ.सी., लिफ्ट से संबंधित चर्चा कर जिन्होंने एन.ओ.सी. नहीं ली है उन्हें पत्र दिये जाने के साथ ही सात दिवस में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव को शहर की बिल्डिंगों, अस्पतालों में लगी लिफ्ट के आडिट हेतु पत्र देने को कहा।
