AMALTAS HOSPITAL DEWAS में पहला कोहनी का जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ

देवास : अमलतास हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.अंकित वर्मा द्वारा प्रत्यारोपण का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। डॉ. अंकित वर्मा द्वारा बताया गया की यह ऑपरेशन बहुत ही जटिल होता है। देवास क्षेत्र में यह पहला ऑपरेशन अमलतास हॉस्पिटल में किया गया है।
राहुल नामक व्यक्ति का एक्सीडेंट के कारण फ़्रैक्चर हो गया था ,जिसके कारण कोहनी का जोड़ पूरी तरह से नष्ट हो चुका था, कोहनी में बिल्कुल भी मूवमेंट नहीं था ।
अमलतास हॉस्पिटल में मरीज की कोहनी का जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन किया गया यह देवास क्षेत्र का पहला कोहनी जोड़ प्रत्यारोपण ऑपरेशन है।
कोहनी में चोट लगने से यदि जोड़ उखड़ जाता है तो मरीज को अधिक दर्द होता है ,एक्सरे, सी.टी स्केन व एम.आर.आई द्वारा कोहनी के जोड़ का पता लगाया जाता है।
अमलतास हॉस्पिटल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया की अब किसी भी प्रकार के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नही है ,अमलतास हॉस्पिटल में सभी बीमारियों का इलाज संभव है।

Dewas : मासूम बालिका की ईलाज के दौरान अमन हॉस्पिटल में हुईं मौत

परिजनो ने ईलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

देवास। शहर के मेंढकी रोड़ भारत माता चौराहा स्थित अमन अस्पताल में डेढ़ वर्षीय बालिका महक चटर्जी की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।जिसमे परिजनों द्वारा डॉक्टरों पर लारपवाही का आरोप लगाया गया है। उपाध्याय नगर निवासी बालिका के पिता अजय चटर्जी ने बताया कि उल्टी होने पर बालिका को हम अमन अस्पताल लेकर आए थे। जहां डॉक्टरो ने हमें कुछ देर बैठाकर रखा। उसके बाद किसी डॉक्टर को विडियो भेजकर इलाज शुरू किया। बालिका को आईसीयू में ले गए और तीन से चार इंजेक्शन लगाए और उसकी मौत हो गई।

वहीं पूरे मामले में अस्पताल के डॉक्टर अनुपम जैन ने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को लाया गया था। जिसका हमने प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उसे झटके आने लगे तो हमने झटके का भी ईलाज किया। कुछ देर बाद ईलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं डॉक्टर के अनुसार संभवत: आहार नली में कुछ फसने से भी मृत्यु हो सकती है। बालिका के पिता ने बताया कि सोमवार को हम अस्पताल में इलाज के कागज लेने गए थे। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने बकाया पैसों की मांग कर दी। फिर हम सिविल लाईन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने हमें हमारे कागजों की दिलवाई।

गौ हत्या करने वाले को फांसी की सजा हो और गौ माता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित किया जाए- विधायक वर्मा

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को देवली गौ हत्या मामले को लेकर विधायक सज्जन सिंह वर्मा टोंक खुर्द थाने पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर एसडीओपी पी एन गोयल टी आई जय राम चौहान से घटना की चर्चा की।

पुलिस का कहना है कि दो एक लोगों की तरफ हमारा इशारा मिला है। विधायक वर्मा ने कहा कि दो बातों का ध्यान रखना बेगुनाह ना फंसे और गुनाहगार ना छूटे। दोषी कोई भी किसी भी वर्ग का हो छोड़ा ना जाए। ऐसे जघन्य अपराध में दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अपराध यदि गौ माता के प्रति रोकना है तो गौ माता को राष्ट्रीय पशुधन घोषित किया जाना चाहिए। इस संबंध में मैंने तीन लाख हस्ताक्षर करवाए थे मैंने मोदी जी की सरकार में लेकिन हो सकता है अब चेतन यता आए क्योंकि तमाम हमारे प्रदेश में कई गौशालाओ में गौमाता मर रही है। गौशालाओं के पालक ध्यान नहीं दे रहे हैं। लेकिन इस तरह की जघन्य हत्या के आरोपीयों को फांसी की सजा देना चाहिए। शहर काजी इरफान पटेल ने बताया कि पुलिस प्रशासन पारदर्शिता से निष्पक्ष जांच करें। एवं दोषीयो को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करें। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Dewas: धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जी की भव्य शौर्य यात्रा

• यात्रा पश्चात संपूूर्ण मार्ग को साफ कर दिया संदेश, जगह जगह हुआ यात्रा का भव्य स्वागत

देवास। शहर में प्रतिवर्ष सामाजिक समरसता का भाव लेकर निकाली जाने वाली राज राजेश्वर भगवान भगवान परशुराम जी शौर्य यात्रा धूमधाम से निकाली गई । यात्रा प्रभारी आदित्य दुबे ओर यात्रा प्रभारी दीपेश कानूनगो ने बताया शाम 7 बजे सयाजी द्वार पर भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन करने के बाद भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शुरू हुई । जिसमें मुख्य आकर्षण चलित झांकियां , भगवान परशुराम जी का रथ, बैंड बाजे और भजनों की धुन पर नाचते युवा प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए ।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं , विप्र जन और ब्राह्मण समाज जनों के साथ ही सामाजिक समरसता के भाव के साथ सर्व समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए । यात्रा का स्वागत पूरे यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर किया गया । स्वच्छता का संदेश भी यात्रा के दौरान दिया गया और समाज जनों के साथ ही पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल और सिख समाज के साथियों ने यात्रा के पीछे-पीछे स्वागत हुए फूलों और अन्य डिस्पोजल आइटम को साफ कर पूरी सड़क को साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया । साथ ही यात्रा सयाजी द्वार से होते हुए तहसील चौराहा , बजरंगपुरा नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक गांजा भांग चौराहा, जनता बैंक से होते हुए धूमधाम से जवाहर चौक पहुंची जहां पर स्वल्पाहार के बाद यात्रा का समापन किया गया ।

यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं , बच्चे और वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए ।
भाजपा परिवार एवं आदित्य दुबे मित्रमंडल द्वारा नावेल्टी चौराहे पर, ब्लॉक कांग्रेस एवं दीपेश कानूनगो मित्र मंडल, केदारेश्वर सेवा समिति द्वारा पूड़ी का भंडारा, सिंधी, सिख , जैन,प्रजापति, मोड़, वैश्य, पोरवाल, गुर्जरगौड़, आदयगोड़, किराना व्यापारी, प्रेस क्लब, स्वर्णकार समाज सहित कई मंचो से यात्रा का स्वागत किया।

Dewas: गायों को मारकर अवशेष खेत मे फेंके, ग्रामवासियों ने दफनाए

करीब 10 गायों की हत्या कर मांस व खाल लेकर आरोपी फ़रार

टोंकखुर्द(विकेश जैन)। रविवार को समीप गांव देवली में अज्ञात बदमाशों द्वारा आठ से दस गायो को काटने का मामला प्रकाश में आया। सूचना करता आर्मी रिटायर वीरेंद्र कुमार जाति खाती झलाया ने बताया कि मेरा खेत देवली डैम के पास मैं रोड किनारे हैं। सुबह सात बजे घर से अपने खेत देखने निकला था। खेत पर पहुंचा और देखा कि मेरे परिवार के कमल झलाया के खेत पर कुछ कुत्ते मांस खा रहे थे। मैंने पास जाकर देखा तो वहां पर गाय काटने के अवशेष मिले थे। तथा एक गाय के पेट का गर्व का बच्चा गर्भ की थैली में मिला था तथा पेट के अंदर के आतड़ियां आसपास फैली हुई थी जो आवारा कुत्ते उठा उठा कर ले जा रहे थे। मैंने मौके पर मोबाइल फोन करके नीलेश पटेल और कमल झलाया को बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल व एस डी ओ पी पी एन गोयल वज्र के साथ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीण जनो ने गायों के अवशेष को दफनाया।

गायों के अवशेष के पास से एक गाय की गर्भ थैली मिली है जिसमे गाय का बच्चा भी था

ग्रामीण जनों ने बताया कि हमारे गांव में काफी संख्या में आवारा किस्म की गाय घूमती है। जो रात में पानी पीने के लिए गांव के डैम की तरफ जाती है। शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने करीब आठ से दस गायो को काट कर मार डाला व गाय का मांस व खाल मौके से ले गए हैं। जांच में पुलिस को घटनास्थल से चार पहिया वाहन गाड़ी के टायर के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल टोंकखुर्द हिंदू संगठन एवं आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने तत्काल स्थिति पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आक्रोश जताया व दोषीयो को तत्काल पकड़ कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया व गायों के अवशेष भागों को देवली डैम पर दफनाया गया। ग्रामीणजनो ने कहा की अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनपर करवाई नही की गई तो जल्द ही समस्त हिन्दू समाज थाने का घेराव कर आंदोलन किया जवेगा।

SDOP पी एन गोयल द्वारा बताया गया कि तालाब के पास डैम पर चार से पांच गायों के अवशेष मिले हैं। अज्ञात लोगों ने कृत्य किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। उक्त घटना किसने की है इसकी निष्पक्ष जांच की जावेगी। एवं पेट्रोलिंग भी बढ़ाया जाएगा।

इंदौर अग्निकांड : लड़की की बेवफाई के कारण युवक ने लगाई थी युवती की स्कूटी में आग बिल्डिंग तक भभकी, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : शुक्रवार देर रात इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्वर्णबाग की 2 मंजिला में भीषण आग लगने के कारण 7 लोगों की मौत हो गयी। जांच के दौरान पता चला कि एक युवती के प्रेमी ने आग लगाई थी, पार्किंग में रखी गाड़ियों से भभकी आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया और दो महिलाओं सहित पांच पुरुषों की जलने एवं दम घुटने से मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने वाले सिरफिरे प्रेमी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार दोपहर तक पुलिस और एफएसएल विशेषज्ञ आग की वजह शार्ट सर्किट को मान कर जांच करते रहे, लेकिन दोपहर बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि कालोनी में रहने वाले संजय नामक युवक ने एक युवती के स्कूटर में आग लगाई थी। इसी इमारत में रहने वाली एक युवती से संजय का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से उनकी अनबन चल रही थी। आरोपित युवक द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार युवती ने आरोपित से खूब पैसे खर्च करवाए और युवक ने भी युवती की हर ख्वाइश पूरी करने की कोशिश की परंतु बाद में पता चला की युवती बेवकूफ बना रही थी वह कई और लोगो के साथ ऐसा ही कर रही थी। जिसके बाद आरोपित ने युवती से बात न करने की ठान ली परंतु युवती आरोपित के पीछे ही पड़ गई थी। युवती की इस बेवफाई से नाराज़ होकर आरोपित ने युवती की स्कूटी की सीट जलाने का प्लान बनाया।
जिसके बाद आरोपित संजय ने रात ठीक 2.54 बजे इमारत में प्रवेश किया और वहां खड़ी एक गाड़ी से बोतल में पेट्रोल निकाला। 3.01 बजे उसने गाड़ी में आग लगाई और फिर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। उसने मीटर से भी छेड़छाड़ की और थोड़ी देर बाद बाहर निकल गया। परंतु उसने यह नही सोचा था की इतनी घटना बड़ी घटना घटित हो जायेगी।

पुलिस ने आरोपी संजय दीक्षित के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर आरोपी को निरंजनपूर इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब संजय को गिरफ्तार करने गई तो वह भागा जिसमें उसके हाथ पैर में भी चोट आई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को एमवाय अस्पताल लेकर उसका उपचार करवाया।

Dewas : रविवार को निकलेगी परशुराम जी की भव्य शौर्य यात्रा

यात्रा पश्चात संपूूर्ण मार्ग को किया जाएगा साफ

देवास। नगर में प्रतिवर्ष सामाजिक समरसता का भाव लेकर निकाली जाने वाली राज राजेश्वर भगवान भगवान परशुराम जी शौर्य यात्रा आज 8 मर्ई को निकाली जाएगी। इस हेतु संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यात्रा प्रभारी दीपेश कानूनगो, यात्रा प्रभारी आदित्य दुबे ने बताया कि आज शाम 5.30 पर सभी विप्रजन सयाजी द्वार पर एकत्रित होंगे। यहां से भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती के साथ यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा 6 बजे प्रारंभ होकर एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी। जहां स्वल्पाहार के साथ यात्रा का समापन होगा।

यात्रा में क्रमश: सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए डीजे, घोड़े, बग्गी एवं प्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे व भजन गायक अभिषेक व्यास के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके पश्चात भगवान परशुराम जी रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथ के साथ साथ अतिथिगण एवं समाज के पदाधिकारी होंगे। यात्रा में सबसे पीछे चलित झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ाएगी। यात्रा का समापन जवाहर चौक पर स्वल्पाहार के साथ होगा।

यात्रा की मुख्य विशेषता रहेगी कि यात्रा के पश्चात यात्रा मार्ग को पं. रितेश त्रिपाठी एवं जगदीश टुटेजा के द्वारा ब्राह्मण एवं सिक्ख समाज के सहयोग से साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्रा, युवा संघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे, ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से आग्रह किया है।

वार्ड क्रमांक 23 कालानी बाग आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया

देवास। वार्ड क्रमांक 23 कालानी बाग आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं एवं माताओं का सम्मान किया गया। महिला बाल विकास द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत परियोजना देवास दक्षिण सेक्टर कालानी बाग वार्ड क्रमांक 23 के आंगनवाड़ी केंद्रों पर परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल, पर्यवेक्षक दिलशाद शेख के निर्देशन में नवजात बालिकाओं, माताओं का सम्मान पुष्पमालाओं से किया गया। बालिकाओं एवं माताओं को स्वरुचि भोज भी कराया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक दिलशाद शेख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा बेस, ज्योति सांखला, ममता चौहान, अर्पणा परमार एवं समस्त सहायिका,माताएं एवं लाडली बालिकाएं उपस्थित थे।

Dewas: इंदौर अग्निकांड में देवास के युवक युवती की मौत

देवास। इंदौर में कल देर रात हुए अग्निकांड में 7 लोगो की मौत हो गई जिसमे देवास के भी एक युवक व एक युवती शामिल है। बता दे कि कल रात इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्वर्णबाग़ में 2 मंजिला इमारत में आग लग गयी थी जिसने देखते ही देखते एक विकराल रूप धारण कर लिया था। पहले यह माना जा रहा था कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी परन्तु बाद में जांच के दौरान कही पहलु सामने आ रहे है जिसकी जांच की जा रही है माना यह जा रहा है कि किसी ने आग लगाई थी।

मृतकों में देवास की आकांक्षा अग्रवाल व आशीष राठौर शामिल है। देवास की रहने वाली आकांक्षा ने 15 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वही देवास निवासी आशीष राठौर उम्र 25 से 30 वर्ष की भी जान चली गई।

मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

शनिवार तड़के इमारत में आग लगने के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर ज़ब्त किए। पुलिस,पीडबल्यूडी, एफ़एसएल टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे थे। पुलिस ने तीन डीवीआर अपने कब्जे में लिए थे। जब पुलिस, एमपीईबी, फारेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रात को दो बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

नेशनल लोक अदालत: 14 मई को संपत्तिकर-जलकर जमा करवाने पर सरचार्ज में मिलेगी छूट

देवास। जो करदाता समय पर अपने जलकर-संपत्तिकर का भुगतान नहीं कर सके, वे आगामी 14 मई शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में बकाया करों का भुगतान कर नियमानुसार सरचार्ज में छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओं को सूचना पत्र दिए जा रहे हैं।

नगर निगम राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संपत्तिकर के 500 प्रकरण ऐसे हैं, जिनमें 50 हजार रुपए से अधिक बकाया है। इनसे लगभग 4 करोड़ 38 लाख 32 हजार रुपए जमा करवाए जाना है। इसी प्रकार जलकर के 2290 प्रकरण है, जिनमें लगभग 2 करोड़ 91 लाख 93 हजार रुपए जमा करवाए जाना है। निगम स्वामित्व की दुकान किराया राशि के 150 प्रकरण है। इनसे 9 लाख 55 हजार रुपए जमा करवाए जाना है। खाद्य-अखाद्य लाइसेंस फीस के 3493 प्रकरणों में 1 करोड़ 18 लाख रुपए जमा करवाए जाना है। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बकाया करदाताओं से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान करें।। सभी करदाता समय पर कर जमा करवाते हुए शहर के विकास में सहभागी बने।