Dewas : रामनगर में दिनदहाड़े युवक के गले से झपटी चैन

देवास : शहर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है पुलिस से भय मुक्त होकर चोर चोरी व लुटपाट की घटना को अंजाम दे रहे थे ।आज शहर के रामनगर में दिनदहाड़े एक युवक के गले से अज्ञात बदमाशों/चोरों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी अनुसार रामनगर निवासी स्वराज पिता दिलीप परमार खरीदारी के लिए आये थे जहाँ सर्विस रोड पर उनके गले से चैन झपेट ली गयी। सूचना मिलते ही TI महेंद्र सिह परमार उनकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व मामले की जाँच शुरू की, cctv खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही ही।

DEWAS : मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

देवास : टोंकखुर्द तहसील के ग्राम कलमा के पास ट्रक ने मजदुरी कर के लौट रहे 3 मजदुरों को बुधवार रात करीब 2 बजे टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से एक मजदुर की मौके ओर मौत हो गयी व 2 मजदुर घायल हो गए।

जानकारी अनुसार देवास से काम कर रहे अपने घर लौट रहे 3 मजदूरों बबलू 22 नाथ पिता लालू नाथ निवासी सांवरिया राजस्थान, अजय पिता रामचन्द्र, धीरज पिता संतोष निवासी नैनावद जिला शाजापुर को केले से भरे ट्रक क्रमाक UP 84 AT 0681 ने ग्राम कलमा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के यहाँ टक्कर मार दी। जिससे बबलू नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में दोनों घायलों को उपचार के लिए टोंककलां पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द ले जाया गया। बबलू नाथ का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Summer camp Dewas : 8 मई से निःशुल्क समर कैम्प का स्पोर्ट्स पार्क में होगा आयोजन

7 मई तक करा सकेंगे रेजिस्ट्रेशन, विभिन्न खेलों का दिया जावेगा प्रशिक्षण

देवास। एबी रोड पर स्थित श्रीमंत तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन 8 मई से किया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने के लिए नगर निगम की वेबसाइट डीएमसी देवास डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 मई है।

Home
यहाँकर सकेंगे रेजिस्ट्रेशन

समर कैंप में 6 से 16 वर्ष उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, ऐरोबिक्स सहित योगा का प्रशिक्षण भी प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इन खेलों में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए छोटे बच्चे अपने माता-पिता के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बड़े बच्चे स्वयं नगर निगम की माय देवास एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बुधवार तक बड़ी संख्या में खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की छुट्टियां लग चुकी है और वे समर कैंप की खेल गतिविधियों में शामिल होकर छुट्टी का सदुपयोग कर सकेंगे। यहां से प्रशिक्षित होकर आगामी प्रतियोगिता में भी इन्हें शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Dewas : शीघ्र बच्ची नही मिली तो होगा उग्र आंदोलन, संगठन के पदाधिकारियों ने दी चेतावनी

देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल से शाजापुर निवासी टीना वर्मा की बच्ची को चोरी हुए 15 दिन बीत चुके है, लेकिन अब कोई अता पता नही लगा है। बच्ची इस वक्त किस हालत में परिजनों का यह सोचकर बुरा हाल है।

बच्ची के नही मिलने पर बुधवार को पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा, बजरंग सेना संयोजक उमेश चौधरी, बजरंग दल के भरत यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संतोष वर्मा, भीम सेना अध्यक्ष हेमंत मालवीय, करणी सेना अध्यक्ष अजय सिंह परिहार सहित सामाजिक संगठन के अन्य पदाधिकारी पीड़ित माँ व परिजनों से मिलने पहुंचे और हालचाल जाना। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बच्ची नही मिलने के कारण माँ की हालत खराब होती जा रहा है। प्रशासन भी अब सुस्त पड़ चुका है। इतना गंभीर विषय होने के बावजूद भी प्रशासन के हाथ अब तक कुछ भी नही लगा है। संगठन के पदाधिकारियों ने यदि शीघ्र ही प्रशासन बालिका के बारे में पता नही लगाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी स्थानी शासन-प्रशासन की होगी।

Dewas: कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी के लिए प्रतिभा चयन 11 मई को

• शूटिंग एकेडमी के लिए रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन विधा में किया जायेगा चयन

देवास। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकार श्री हेमन्‍त सुवीर ने बताया कि प्रतिभावान खिलाडि़यों की खोज लिए संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की शूटिंग एकेडमी के लिए 13 से 16 वर्ष के प्रतिभावान युवक/युवतियों का प्रतिभा चयन रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन विधा के लिए किया जाना है। देवास जिले के इच्छुक प्रतिभावान खिलाड़ी (स्कूली शिक्षा, खेल संघ संस्था, गैर अध्यनरत) जो शूटिंग में रूचि रखते हों, वे 11 मई को प्रातः 09 बजे कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास में स्वयं के व्यय पर आवश्‍यक दस्तावेज आधार कार्ड, मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकार श्री हेमन्‍त सुवीर ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए खिलाडी खेल और युवा कल्याण विभाग कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास (मो.न. हेमन्त सुवीर 9425347250, जावेद पठान 9229438068) पर संपर्क कर सकते हैं। प्रारंभिक चरण में शारीरिक दक्षता, बॉडीपॉश्‍चर (ऊचांई,वजन) आदि के आधार पर चयन होगा व स्किल टेस्ट अलग से भोपाल में लिया जायेगा।

भाजपा अजा मोर्चा जुनियर मण्डल ने धूमधाम से मनाया श्रीमंत महाराज का जन्मदिन

देवास। महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन बुधवार को शहरभर में समर्थकों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। कई जगहों पर समर्थको ने आतिशबाजी, गरीबों व वृद्धजनों को भोजन पैकेट बांटकर, केक काटकर व ढोल-ढमाकों के साथ जन्मदिन मनाया। इसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जुनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मधुमिलन चौराहे पर आकर्षक मंच बनाकर महाराज विक्रम सिंह जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। फूलों की पंखुडिय़ों पर चलाकर श्रीमंत महाराज को मंच तक ले जाया गया। जहां उनका 51 किलो की माला पहनाकर व केक काटकर स्वागत किया। तत्पश्चात प्रेम बालोदिया मित्रमण्डल द्वारा आकर्षक फोटो की फ्रेम भेंट की गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता विजय पंडित, दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर पं. सुभाष शर्मा, संतोष पंचोली, गणेश पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिंटू रघुवंशी, सचिन जोशी, राहुल दायमा, राहुल दायमा बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे। उक्त जानकारी अमजद अली ने दी।

छोड़ के आओ मुझे – Sheenaaz Gill ने Salman khan से की गुजारिश

सुपरस्टार सलमान खान और गायिका शहनाज गिल, जिन्होंने मंगलवार को अर्पिता खान-आयुष शर्मा की ईद पार्टी में शिरकत की, ने मेहमानों और प्रशंसकों के लिए अपने गर्मजोशी भरे गले और हंसमुख मुस्कान के साथ याद करने की रात बना दी।

बैश से सलमान और शहनाज की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
एक तस्वीर में दोनों को शटरबग्स के लिए पोज देते हुए पार्टी के बाहर गर्मजोशी से गले मिलते देखा जा सकता है।
उनकी स्पष्ट तस्वीरों के अलावा, एक वीडियो भी है जो बचा हुआ है

उनके प्रशंसक हैं।
क्लिप में, शहनाज़ को सलमान द्वारा "पंजाब की कैटरीना कैफ" कहे जाने के बाद उन्हें देखने के लिए अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है।
"छोडके आओ मुझे," शहनाज़ ने सलमान से कहा और उन्हें खींच लिया
उसकी कार की ओर।
इंटरनेट इन दोनों के प्यारे पलों को भुला नहीं पा रहा है।

"हे भगवान! वे दोनों बहुत प्यारे हैं," एक प्रशंसक ने टिप्पणी की।
एक अन्य ने लिखा, "इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया। उनसे नजरें नहीं हटा सकता।"
दिलचस्प बात यह है कि पार्टी में सलमान और शहनाज को ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते देखा गया। शहनाज ने चुना। ब्लैक वेलवेट सलवार कमीज सेट जबकि सलमान ने ब्लू रिप्ड जींस के साथ ब्लैक शर्ट को चुना।

इस बीच, काम के मोर्चे पर, शहनाज़ कथित तौर पर साझा करेंगी।

PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुँची देवास

देवास : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन मोदी आज एक निजी दौरे पर देवास पहुँची। देवास के अलकापुरी में जशोदाबेन ने अपने पारिवारिक रिश्तेदार से मिलने पहुँची थी जहाँ वह 30 मिनट रुकने के बाद वह रवाना हो गई।
बता दे कि जशोदाबेन कल उज्जैन में महाँकाल दर्शन करने के लिए आई थी जिसके के बाद देवास पहुँची थी।अलकापुरी में रिश्तेदार बबिता शर्मा के यहाँ वह मिलने पहुँची जहाँ परिवारजन द्वारा उंन्हे माताजी की तस्वीर भेट की गई। तकरीबन 5 साल पूर्व भी जशोदाबेन रिश्तेदार से मिलने देवास पहुँची थी। जब जशोदाबेन मक्सी एक निजी विवाह समारोह में आयी थी जहाँ से वापस लौटते समय व सयाजी द्वार स्थित विशाल कुल्फी पहुँची थी।

Dewas : महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया

देवास रियासत के महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन उनके समर्थकों द्वारा शहरभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पैलेस पर समर्थको का भारी हुजूम देखने को मिला। पैलेस पर युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया व उनकी टीम द्वारा महाराज साहब को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उसके बाद महाराज अपने काफिले के साथ शहर में निकले सर्वप्रथम खेड़ापति मंदिर पर दर्शन करने के बाद देवभोग पर भोजन वितरित किया गया। उसके बाद चिंटू रघुवंशी व यश ठाकुर मित्र मंडल द्वारा वृद्धा आश्रम में भोजन वितरित किया। दिन भर महाराज को विभिन्न मंचो के जरिये शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। भोमियाजी ग्रुप के कार्यालय, देवेंद्र नवगोत्रि, बाली घोसी व प्रेम बालोदिया मित्र मंडल द्वारा भी महाराज का जन्मदिन मनाया गया। युवा मोर्चा सीनियर मंडल राजवर्धन यादव द्वारा श्री मंत का जन्मदिन सयाजी द्वार पर बड़े ही उत्साह के साथ आतिशबाजी कर मनाया। टीम महाराज द्वारा विभिन्न स्थानों श्री मंत का जन्मदिन मनाया गया इन सभी के सहित तकरीबन 100 से अधिक स्थानों पर विक्रम सिंह पंवार का जन्मदिन मनाया गया।

Dewas: महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन शहर में मनाया जा रहा धूमधाम से

देवास के महाराज विक्रम सिंह पवार का जन्मदिन आज शहर भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है युवा नेतृत्व पवार के जन्मदिन को देखते हुए उनके समर्थकों द्वारा शहर भर में होल्डिंग लगाकर कर बधाई प्रेषित की जा रही है। सुबह से ही समर्थकों का शुभकामनाएं देना का सिलसिला शुरू हो गया। विभिन्न जगहों पर भोजन वितरण का आयोजन भी रखा गया है लगभग 100 से ज्यादा मंचो से जरिये आज विक्रम सिंह पंवार का केक काटकर व आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया जाएगा।

देवास महाराज विक्रम सिंह पवार के जीवन का छोटा सा अंश
देवास रियासत के वर्तमान महाराज विक्रम सिंह पवार 2 का जन्म 3 मई 1989 को हुआ। विक्रम सिंह पावर देवास सीनियर के 10वें महाराज है। वह तेज़-तर्रार और होनहार के साथ राजनेता ही नहीं, बल्कि हर उस युवा वर्ग का प्रतीक हैं, जिनमें हुनर भी है और आगे बढ़ने का जौहर भी। विक्रम सिंह पावर ने अपनी पोस्ट मैट्रिक तक कि पढ़ाई इंदौर स्थित डेली कॉलेज से की, वही उच्चशिक्षा के लिए बॉम्बे, पुणे और विदेश का रुख किया। पवार शार्प शूटिंग खेल के बेहतरीन खिलाड़ी है पवार ने इस खेल में 5 बार नेशनल प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया है। देवास रियासत के महाराज तुकोजीराव पवार का 19 जून 2015 को इंदौर के हॉस्पिटल में निधन हो गया। जिसके बाद किले के भीतर एक निजी राजशाही समारोह में 20 जून को विक्रम सिंह का राज्याभिषेक हुआ। 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में देवास विधानसभा में मिली जीत व 2020 में सम्पन्न हुए उपचुनावों में पैलेस का दबदबा कायम रहा। महाराज विक्रम सिंह पँवार ने युवाओ की बड़ी लॉबी के साथ उपचुनावों में मालवा की हाटपिपल्या विधानसभा सीट, आगर विधानसभा व इंदौर की साँवेर विधानसभा सीटों पर खूब काम किया। दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजय भी मिली। वही साथ ही विक्रम सिंह पवार दिसंबर 2020 में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान डेली कॉलेज इंदौर के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए व अप्रैल 2022 में पावर डेली कॉलेज के अध्यक्ष नियुक्त हुए।विक्रम सिंह पंवार के पिता तुकोजीराव पवार मध्यप्रदेश की राजनीति में अति सक्रिय थे तुकोजीराव पवार 6 बार विधायक(1990-2015) व 3 बार मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री की पद और रहे। तुकोजीराव पवार के 6 बार लगातार विधायक पर विजय प्राप्त करने पर देवास विधानसभा को भाजपा का गढ़ कहा जाने लगा। श्री मंत के निधन के बाद देवास विधानसभा की खाली सीट पर उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक का चुनाव लड़ी व भारी मतों से विजय हासिल की।

विक्रम सिंह पवार के पूर्वजो ने लगभग 250 वर्षो तक देवास पर शासन किया। जिनकी गिनती मध्य भारत के अमीर राजघरानों में होती थी। अंग्रेजों के शासन में इस परिवार को 15 तोपों की सलामी जी जाती थी। जानकारी अनुसार वर्तमान में यह राजघराना 4 पैलेस व 3 किलो का मालिक है। 4 पैलेस में सागर महल, जामगोद हाउस, राघोगढ़ पैलेस तथा आंनद भवन पैलेस है। आंनद भवन पैलेस में उन्होंने अपना आवास बना रखा है। 3 किलो में महाराष्ट्र में सुपागढ़ी, आलोट में आलोटगढ़ी व एक अन्य किले के मालिक है। साथ ही इसके अलावा इनके आधिपत्य में 453 हेक्टेयर का विशाल जंगल व लगभग 100 हेक्टेयर के कृषि भूमि भी है। आज भी इस राजघराने की संपत्ति का सही आकलन करना संभव नही है। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी करते हुए तत्कालीन महाराजा तुकोजीराव पवार ने एफिडेविट में लिखा था की पवार वंश के पास सोना-चांदी व और अन्य कीमती घातुओं का इतना बड़ा भंडार है कि उसकी कीमत का आकलन करना सम्भव नही है। देवास का एक मात्र शासकीय कॉलेज इसी वंश की जमीन पर बना हुआ है व विक्रम सिंह पंवार के पूर्वज कृष्णाजीराव पवार के नाम पर है।