टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को नगर में जिलाधीश के आदेश अनुसार आर ई एस के श्रीवास्तव सहायक संचानलय महिला बाल विकास अधिकारी का दल आंगनबाड़ी निर्माण भवन केंद्रों पर पहुंचा।
जिसमें कुछ आंगनबाड़ियों भवन में भूसा भरा पाया गया। वार्ड पंद्रह में आंगनवाड़ी भवन के सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। वार्ड क्रमांक पांच एवं अन्य वार्ड के भवनों पर अवैध कब्जा पाया गया। जांच दल द्वारा बताया गया कि। आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण सत्यापन किया जाना था। शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में दस आंगनवाड़ी स्वीकृत की गई थी। जिसमें नो आंगनबाड़ी बनी हुई है। किंतु हमें भवन निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई थी। जो निरीक्षण करने पर बहुत सारी आंगनबाड़िया जो मापदंड अनुसार बनकर तैयार नहीं हुई है जिसमें अनेक अनियमितता पाई गई है। हमने जांच कर पंचनामा बनाया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधीश महोदय को प्रस्तुत की जावेगी।
ब्लॉक स्तर पर भी बनाए जाएंगे चेकअप करके हेल्थ पंजीयन
देवास। आगामी 30 जून 2022 से श्री अमरनाथ यात्रा प्रारंभ होने वाली है। यात्रा के लिए हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी होती है। हेल्थ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जिला अस्पताल एवं ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ करने के लिए शिवशक्ति सेवा मंडल का प्रतिनिधि दल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा से जिला असप्ताल जाकर मिला। इस दौरान शिव शक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन, निर्माण सिंह सोलंकी, पंकज वर्मा अमित बागलीकर, आनंद सिंह ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने सीएमएचओ डॉ शर्मा को बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से प्रारंभ होने वाले है। इसके लिए पंजीयन का कार्य 11 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। बगैर हेल्थ सर्टिफिकेट के यात्रा पंजीयन नहीं होता है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला चिकित्सालय में हेल्थ सर्टिफिकेट यात्रियों के चेकअप करके बनाया जाता है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ शर्मा स मांग की कि जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर पर भी सर्टिफिकेट का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए जिससे जिले अन्य स्थानों के लोगों को जिला अस्पताल में नहीं आना पड़े। इसके साथ ही जिला अस्पताल में सर्टिफिकेट के लिए समय निर्धारित कर दिया जाएं।
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा ने सदस्यों की अवगत को त्वरित संज्ञान में लेते हुए कहा कि हेल्थ सर्टिफिकेट का कार्य जिला अस्पताल के अलावा ब्लॉक स्तर पर करवाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक पंजीयन का कार्य करवाया जाएगा।
देवास : देवास जिले में लगातार वाहन चोरी की घटना सामने आ रही है। प्रतिदिन जिले भर में वाहन चोरी की शिकायत थानों में दर्ज हो रही हे जिसकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। वही पुलिस ने हाटपिपलिया थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.5 लाख रुपए कीमत की 6 मोटर साइकिल बरामद की है।
दरअसल दिनांक 01/04/22 को फरियादी बंसीलाल वर्मा निवासी नेवरी ने उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर MP-41-MQ-4304 उसकी दुकान के सामने से दोपहर के समय चोरी होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना हाटपिपलिया पर अपराध क्रमांक 180/2022 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया। आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी हाटपीपल्या के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नेवरी एवं स्टॉफ की एक विशेष टीम गठित कर वाहन चोरों की धर-पकड़ हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । उक्त टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक देवास कि निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्नोद सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी कन्नौद/बागली श्रीमती ज्योति उमठ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी एसएस मुकाती के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखवीर तंत्र को सक्रीय कर वाहन चोरों की पवारसी के प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप कल दिनांक 03/04/2022 को मुखबिर सूचना पर से आरोपी गोपाल सिंह पिता कैलाश सिंह बैस उम्र 38 साल निवासी ग्राम कलमनखेड़ी थाना बरोठा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई उक्त मोटरसाइकिल क्र. MP-41-MQ-4304 तथा थाना बरोठा क्षेत्र से चोरी गई दो मोटर साइकिल नंबर एमपी 41 एमएस 5744 और मोटरसाइकिल नंबर एमपी 41 एमबी 3484 जत की गई है। आरोपी द्वारा पूर्व में चोरी गई तीन अन्य मोटरसाइकिल जिनमें 02 काले रंग की पल्सर तथा 01 लाल रंग की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल जिनके इंजन व चेचिस नंबर मिटे हुए है. बरामद की गई है। जिससे कुल चोरी गई 06 मोटर सायकल कीमती 2,50000/- की जप्त की गई। आरोपी गोपाल सिंह को आज दिनांक 04/04/2022 को न्यायालय बागली पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जावेगा, जिससे और चोरी की मोटर सायकले मिलने की संभावना है।
• पुलिस अधीक्षक व सायबर सेल द्वारा मोबाईल धारकों को सुपुर्द किए गए मोबाईल
देवास। जिले में लंबे दिनो से मोबाइल गुम होने की शिकायत लंबे समय से सामने आ रही थी। अब उन गुम हुए मोबाइल को खोज निकालने में देवास साइबर सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल द्वारा करीब 10 लाख रुपए कीमत के 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल लौटाये गए।
दरअसल जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिव दयाल सिहं द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सैल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया। सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे सायबर सैल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है। जिले में सायबर सैल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है। प्रकार सायबर सैल व थाने के बल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 54 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग 10,00,000/- लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है। इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है। इससे पूर्व भी आई.टी सैल द्वारा जनता के गुम मोबाईल को खोजकर मोबाइल धारकों कुल 54 मोबाईल दिए जा चुके है।
इनका रहा सराहनीय योगदान: प्र. आर. सचिन चौहान, प्र. आर. गीतिका कानूनगो, आरक्षक शिवप्रताप सिहं सेंगर, आरक्षक विकास राजावत थाना सोनकच्छ, आरक्षक सुरेश शर्मा थाना टोकखुर्द, आरक्षक विकास पटेल थाना पीपलरवां, प्रआर संतोष जावरिया थाना हाटपीपल्या आरक्षक रमन मिश्रा थाना हाटपीपल्या, धर्मेन्द्र राजपूत थाना बागली की सराहनीय भूमिका रही।
देवास। स्वामी विवेकानंद संस्कार केन्द्र की विगत दिनों बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें देशभर में नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसी के अंतर्गत अधिष्ठाता एवं पीठाधीश्वर स्वामी योगेश्वर गिरिजी महाराज ने प्रदेशभर में संस्कार केन्द्र के प्रचार-प्रसार एवं विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवास के आचार्य देवेन्द्र शर्मा को मप्र विभाग अध्यक्ष पद पर मनोनित किया। आचार्य शर्मा के मनोनयन पर आचार्य धर्मेन्द्र कारपेंटर टोंकखुर्द, अश्विन व्यास, शुभम जी शाजापुर, नवीन शर्मा, डॉ. दीपक जी, सुमित कारपेंटर सहित ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
देवास(नरेंद्र चौहान) : ज़िले के हाटपीपल्या तहसील के ग्राम झिकरा खेड़ा में पत्नी व उसके परिवार पर हमला करने वाले आरोपी चरण सिंह पिता रामसिंह जाति राजपूत निवासी बरखेड़ा कोटपाई को हाटपिपल्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
बीते 31 मार्च को आरोपी द्वारा उसकी पत्नी पूजा राजपूत और उसके परिवार पर दराते से जानलेवा हमला किया जिसमें कृष्णा बाई पति मनोहर राजपूत, रानी पति प्रवीण राजपूत, अमर पिता गजराज राजपूत, पार्वती बाई पति अमर राजपूत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थाना हाटपिपलिया जिला देवास पर पीड़ितों की ओर से धर्मेंद्र पुरी पिता जगदीश पुरी गोस्वामी द्वारा रिपोर्ट लिखवाई गई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी को पकड़ने में हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आरोपी को पकड़ा गया जिसमें प्रमुख भूमिका थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे आरक्षक जीवन चौहान आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन मालवी चालक रवि पटेल कान्हा पटेल रविंद्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहन) : देवास ज़िले के तहसील के थाना हाटपिपलिया जिला देवास के अंतर्गत चौकी करनावद में स्थित आर पी ढाबा के सामने रात करीब 12:21 बजे की एक ट्रक क्रमांक MP09HH8458 ने बाइक क्रमांक एमपी 09 डीयू 65 24 को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार जितेंद्र पिता राधेश्याम राठौर जाति कोर की जो इंदौर से चापड़ा तरफ जा रहा था जिसकी स्पॉट पर मृत्यु हो गई एक्सीडेंट होने से हाईवे पर लंबा जाम लगा जिसे पुलिस चौकी करनावद पर पदस्थ हिमांशु पांडे आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र एवं क्षेत्रीय लोगो की मदद से खुलवाया गया आरोपी डंपर चालक के विरुद्ध थाना हाटपिपलिया पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 279 ,337, 304 ए भादवी के तहत आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
देवास। रंगमंच और ललित कलाओं केे लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास द्वारा भारतीय नववर्ष गुड़ी पड़वा स्वागत प्रतिपदा कार्यक्रम परंपरागत भारतीय शैली में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, देव पूजन से हुआ। भारतीय काल गण्ना पर वाणी के जादूगर पूज्य आचार्य श्री जीतरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा. ने अपने आशीर्वचन में अपनी प्रखर वाणी से कालगणना में भारतीय प्रतिभा के महत्व को बताया। आपने खत्म होती भारतीय संस्कृति के लिये दोषी भारतीय नागरिकों को अपनी सुषुप्त चेतना से पुन: जागृत करने पर बल दिया, संस्कृति दोषारोपण संस्कृति खत्म होती है उसे संतों की संगति से ही बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में गणेश वंदना, नृत्य, गीतांजति सोलंकी, विदुषी तिवारी, दिव्यांशी कटारिया व सूर्य आराधना नृत्य भाविका जोशी, प्रणिती व्यास, भव्या राणावत, तनिष्का जैन ने प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा नृत्य प्रस्तुुति देने वाले कलाकारों व उनकी गुरू अनुष्का जोशी एवं सयाजी द्वार पर भव्य रंगोली निर्माण करने पर कविता सिसोदिया, तनु पाटीदार, दिव्यांशी पांचाल, वंशिका रघुवंशी का सम्मान किया। सूर्य अध्र्य मंत्र वाचन जितेन्द्र त्रिवेदी ने किया। आगंतुओ मंगल तिलक लगाकर सामूहिक रूप परंपरा अनुसार गुडी पूजन व धनिया गुड, नीम पत्ती का प्रसाद वितरण कर सभी ने शुभकामनाएं व्यक्त की।पूर्व संध्या पर संस्कार भारती द्वारा प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। ध्येय गीत राजकुमार वर्मा ने गाया। घुंघरू नृत्य अकादमी की शिष्याओं ने सरस्वती वंदना, नृत्य, श्रीकृष्ण वंदन नृत्य, रामायण गीत नृत्य, श्रीकृष्ण गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। कबीर लोक गायिका राजकुमारी सोलंकी ने अपने मधुर स्वर से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुस्कान सोलंकी व राजस्थान के शौर्य व बहादुरी का प्रदर्शन करते खम्मा घणी नृत्य दर्शाकों के मन में साहस ओर वीरता जगाने के प्रयास मेंं सफल रहा। नृत्य गुरू रति राजेश की शिष्यों ने भरतनाट्यम पर दुर्गा प्रस्तुति दी। केरल समाज से आये अराश्य पिल्लई व स्वाती मांगीश की मोहिनी अट्टम की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने खूब प्रशंसा पाई। गायिका पूजासिंह व साथियों द्वारा स्व. लता मंगेश्कर को मधुर स्वर से श्रद्धांजलि दी। सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कबीर लोक भजन मंडल के आकाशवाणी, दूरदर्शन के लोकगायक कालूराम बामनिया व साथियों ने संत कबीर के संदेशों की सुमुधुर प्रस्तुति से सभी उपस्थित श्रोताओं को मंंत्र मुग्ध कर दिया। ब्लहारी कबीर भजन मंडल कनेरिया से पधारे कबीर लोक गायक आकाशवाणी दूूरदर्शन कलाकार रूगनाथसिंह बामनिया, नरबतसिंह बामनिया ने अपनी प्रभावी वाणी से कबीर भजनों की श्रवणीय यादगार प्रसतुति दी। अतिथियों द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान शाल श्रीफल व मंजुुषा देकर किया गया। संस्था के अशोक शर्मा, रोहित सोनी, रोहित गुर्जर, डॉ. रंगभरी काशिव,प्रफुल्ल काशिव, धनंजय गायकवाड, वैशाली अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संचालन उमेश जोशी ने किया तथा आभार राजेन्द्र गांधी ने माना।
देवास। नगर की धन्य धरा पर पधारे पूज्य आचार्य श्री जीतरत्नसागरसूरीश्वरजी एवं श्री चंद्ररत्नसागरसूरीश्वरजी आदि ठाणा की पावन निश्रा में आदेश्वर जैन प्राचीन मंदिर, आदिनाथ चौक, बड़ा बाजार पर भव्यातिभव्य महामांगलिक का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवचन प्रभावक पूज्य आचार्यश्री के मुखारविंद से श्रद्धालु चमत्कारिक महामंत्रों का श्रवण कर धन्य हो उठे। नमस्कार महामंत्र, उवसग्गहरं, संतीकरम, गौतम-अष्टक, ग्रहशांति स्तोत्र, बृहद शांतिधारा, बड़ी-शांति आदि अनेक चमत्कारिक महामंत्रो द्वारा आचार्यश्री ने मांगलिक प्रदान की।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायक त्रिलोक भाई मोदी ने अपने भजनों से समा बांध दिया। मंदिरजी के चढावे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में देवास रियासत की राजमाता विधायक गायत्रीराजे पवार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज राजानी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक कहार आदि उपस्थित थे। साथ ही संघ के गणमान्य रवि जैन, गौरव भोमियाजी, मनीषा बाफना आदि के साथ-साथ बाहर के कई शहरों के ट्रस्ट मंडल उपस्थित थे। राजमाता ने इस प्रसंग पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि बड़ा बाजार जैन मंदिर से हमारे राज परिवार का तीन पीढ़ी से संबंध है। यहां पर आने के लिए मुझे निमंत्रण की कोई आवश्यकता नहीं है।
इस मंदिर का हर कार्यक्रम मेरे अपने घर का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि देवास तो धर्म का गढ़ है, देवास के हर व्यक्ति के दिल में और आचरण में धर्म है, यह एक ऐसा शहर है जहाँ धार्मिक सद्भावना बनी रहती है क्योंकि यहां सदैव संतो का आगमन होता रहता है। सुभाष शर्मा, मनोज राजानी, राजीव खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। वाणी के जादूगर पूज्य गुरुदेव ने राजनेता एवं श्री संघ को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म में कभी राजनीति का प्रवेश नहीं होना चाहिए और राजनीति में हमेशा धर्म का स्थान रहना चाहिए।
परंतु आज इससे विपरीत हो रहा है, जो धर्म एवं समाज के लिए हानिकारक है। आचार्यश्री ने गुड़ी पड़वा को सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। महा मांगलिक के पश्चात आराधना भवन में श्री संघ के स्वामीवात्सल्य का आयोजन हुआ जिसके मुख्य लाभार्थी संतोषचंद मिश्रीलालजी कंकरेचा,माणकबाई चांदमल बाठिया एवं पद्मावती धनराज मंडोवरा है। गुड़ी पड़वा के विशेष प्रसंग पर प्रात: आर. एस. एस. के सेवा भारती के कार्यक्रम में भी गुरुदेव ने अपने आशीर्वचनों से सभा को संबोधित किया। रविवार को प्रात: 9.30 बजे आचार्यश्री के जाहिर प्रवचन आराधना भवन में होंगे। दोपहर विजय मुहूर्त में नाकोड़ा भैरव देव का हवन होगा जिसके मुख्य लाभार्थी दीपचंद सूरजमल सोनी परिवार है। सोमवार को भूगर्भ से प्रगट आठो प्रतिमाजी व अन्य सभी प्रभूजी के विशिष्ट अठारह आभिषेक होंगे। श्री आदेश्वर ट्रस्ट मंडल में सभी का आभार व्यक्त किया।
देवास। बजरंग सेना संगठन द्वारा आज 2 अप्रैल शनिवार को हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पड़वा के महापर्व पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए हिन्दुत्व एकता दिखाने के उद्देश्य एवं धर्म रक्षा के संकल्प के साथ बजरंग सेना के संयोजक एवं संगठन संस्थापक उमेश चौधरी k नेतृत्व में विशाल भगवा यात्रा निकाली गई है। यात्रा सयाजी द्वार स्तिथ रामदेव मंदिर से पंचमुखी हनुमान जी आरती के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा का शहर के अनेकों स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए कालानी बाग स्तिथ दुर्गा माता मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।