देवास। नगर के मोती बंगलो क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक सवनेर रविवार को भारतीय वायु सेना की 12 महीने की ट्रेनिंग पूरी करके अपने घर पहुंचे। जहां घर वालो, क्षेत्रवासियों और दोस्तो ने अभिषेक का ढोल- धमाके, हार फूल के साथ नाचते गाते हुए जमकर स्वागत किया। अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर बताते ही की बेटा इंडियन एयर फोर्स में एयरमैन के रूप में चयनित होने के बाद घर से 11 फरवरी 2021 को ट्रेनिंग लिए निकला था। इसके बाद 12 माह की ट्रेनिंग पूरी कर रविवार को अभिषेक घर लौटा है। घर आने पर परिवारजनों, क्षेत्रवासियों एवं इष्टमित्रों ने अभिषेक का ढोल ढमाकों से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री सवनेर ने बताया कि अभिषेक 21 दिन की छुट्टी पर आया हैं और उसकी 4 माह की ट्रेनिंग बाकी है। जिसके लिए वह 10 अप्रैल को देवास से रवाना होगा।
इस अवसर पर अभिषेक ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और दीदी को दिया है। इस अवसर पर अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर, माता श्रीमती ज्योति सवनेर, दीदी और अनेकों क्षेत्रवासीयो के साथ दोस्तो में नीतीश जैन, हर्षित गोयल, पंकज पिपलोदिया, प्रियांशु पटेल, अर्पित चावड़ा, प्रद्युम्न सिंह, यश ठाकुर, यशांक मस्की, रोहित राठौड़, फैजान शेख, दीपेश जैन आदि उपस्थित थे।
Tag: Dewas
भोरासा नगर प्रेस क्लब अध्यक्ष शुक्ला का जन्मदिन मनाया, पूर्व मंत्री भी हुए शामिल
भोरासा(अभय नागर) : प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज शुक्ला का जन्म दिन रविवार को भोरासा प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ साथ नगर में अनेक संस्थाओं के द्वारा मनाया गया जिसमें शक्ति माता मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा के हाथों वृक्षारोपण करने के साथ-साथ केक कटवा कर जन्मदिन मनाया गया व बधाई दी गई तत्पश्चात नगर में मौजूद संस्थाओं एवं राजनीतिक संबंधित सभी लोगों के द्वारा एवं नगर के कर्मचारी गण सरकारी विभाग के लोगों एवं मित्र गणों के द्वारा इनका जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर में अनेक जगह केक काटकर पुष्प माला पहनाकर मनाया गया
बिजवाड़ पानीगांव वन परिक्षेत्र के जंगल में लगी आग
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) पानीगांव बिजवाड़ के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र के जंगलों में आग लग रही है जंगल में लग रही हैं आग को दूर से ही देखा जा सकता है आग के कारण जंगल को भारी नुकसान है पहुंच रहा है इस आग लगने के कारण जंगल के समीप रहने वाले ग्रामीण और किसान परेशान रहते है और उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं यह आग हमारे घर तक और खेतों तक नहीं पहुंच जाएं नही तो भारी हानि हो सकती है
किसान लोकेंद्र दरबार ने बताया की आज भी हतनोरी कालापाठा के जंगल में आग लगी थी और आग ने भयंकर रूप ले लिया था आग हमारे खेतों के पास आ पहुंची थी हम लोगों ने मिलकर आग को बुझाया नहीं तो यहां आग हमारे खेते मे आ जाती और नुकसान हो जाता जब इस संबंध में बिजवाड़ रेंजर विक्रम सिंह भदोरिया से फोन पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा आग लगाई जा रही है कल भी आग को बुझाया गया हम लोग एक तरफ से आग को काबू करते है तो दूसरी तरफ से आग लग जाती है हम आग बुझाने में ही लगे हैं तेंदूपत्ते वाले और महुआ बिने वाले भी आग लगा देते है जिन लोगों के द्वारा आग लगाई जा रही है उन लोगों को पकड़ने के लिए भी लगे हैं
देवास की निधि को मिला गेट एग्जाम में ऑल इंडिया रेंकिंग में 30 वां स्थान
देवास। देवास की बेटी निधि अर्जुन पाटीदार ने गेट एग्जाम में ऑल इंडिया रेकिंग में 30 वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। इस एग्जाम के लिए करीबन 8 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। निधि राहु मेडिकैप्स युनिवर्सिटी से बीटेक का कोर्स कर रही है। निधि ने इस एग्जाम के लिए काफी मेहनत की है। निधि का परिवार देवास के ग्राम राजोदा का निवासी है। निधि ने अपनी सफलता का श्रेय गेट एट ज़ील कोचिंग इंदौर के राजेश गुप्ता, जयश्री गुप्ता तथा अपने माता पिता को दिया है। निधि की सफलता पर रोहन पाटीदार, चेतना पाटीदार, रेखा पाटीदार, नेहा पाटीदार, योगेश पाटीदार, रंजना पाटीदार, चिराग सोनी, संस्कार यादव आदि इष्ट मित्रों एवं परिवारजनों ने बधाई दी।
देवास में तीन जैनाचार्यो का नगर आगमन विशाल धर्मसभा में उपस्थित हुए सैकड़ों श्रद्धालु
• परमात्मा पुण्य का पावर हाऊस है- जैनाचार्य श्री विजय मुक्तिप्रभसूरिजी
देवास। मध्यप्रदेश का प्रांत प्राचीन जैन मंदिरों व जैन तीर्थो की भूमि है। इस में देवास का भी बड़ा स्थान है। देवास शहर में श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन शासन ज्योर्तिधर-परमशासनप्रभावक-बीसवीं सदी के सुप्रसिद्ध महान जैनाचार्य श्री विजयरामचंद्रसूरीश्वरजी म.सा. के समुदाय के वरिष्ठ जैनाचार्य श्री विजय मुक्तिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., जैनाचार्य श्री विजय अक्षयभद्रसूरीजी म.सा. एवं जैनाचार्य विजय पुण्यप्रभसूरिजी म.सा. आदि करीबन 50 जैन साधु-साध्वी भगवंतों का 19 मार्च को देवास नगर आगमन हुआ। प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि देवास जैन संघ के ट्रस्टी व युवक सयाजी द्वार पर जैनाचार्यो का स्वागत करने हेतु उपस्थित हुए।
शहर के प्राचीन जिनालयों के दर्शन करते हुए सुबह 8 बजे श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैेन श्वेताम्बर मंदिर पहुंचे। विजय रामचंद्र सूरीश्वरजी आराधना भवन में जैनाचार्यो ने स्थिरता की। सुबह 9.30 बजे जैनाचार्यो की उपस्थिति में धर्मसभा का मंगल प्रारंभ हुआ। मुक्ति प्रभसूरीश्वरजी म.सा. ने अपने मंगल प्रवचन में बताया कि अपनी आत्मा दूध जैसी है। दूध में से दही बन सकता है। मक्खन बन सकता है ओर घी भी बन सकता है। दूध से ज्यादा कीमत दही की है, दही से ज्यादा कीमत मक्खन की है और मक्खन से भी ज्यादा कीमत घी की होती है। इसी प्रकार से आत्मा धर्मात्मा बन सकती है, महात्मा बन सकती है एवं परमात्मा भी बन सकती है। आत्मा को क्या बनना है वह अपनी समझदारी से अपेक्षित है। परमात्मा पुण्य का पावर हाऊस है। इसलिए परमात्मा से आत्मा जुड़ जाएगी तो परमात्मा में भरा हुआ पुण्य का पावर हाऊस अपनी आत्मा में प्रवाहित हो जाएगा। भूतकाल में किये हुए पुण्य के प्रभाव से ही हमें वर्तमान में सुख की प्राप्ति होती है। लेकिन यदि हम उस पुण्य का उपयोग करते ही जाएंगे, नया पुण्य उपार्जित नहीं करेंगे तो भूतकाल का किया हुआ पुण्य निश्चित ही समाप्त होता जाएगा और हम दुख की ओर अग्रसर हो जाएंगे। जिस प्रकार गाड़ी चलती है तो पेट्रोल खत्म होता जाता है, यदि उसमें नया ईंधन नहीं डालेंगे तो एक समय आएगा जब गाड़ी बंद हो जाएगी। उसी प्रकार हमें भी जीवन में समय समय पर पुण्य का ईंधन डालने की की सख्त आवश्यकता है।
युवा प्रवचनकार पन्यास श्री पुण्यरक्षित विजयजी म.सा. ने परमात्मा भक्ति की महिमा विषय में कहा कि जिस तरह बिना भोजन अपने शरीर में शक्ति नहीं आती उसी तरह भक्ति बिना अपनी आत्मा की मुक्ति होने वाली नहीं है। परमात्मा ही मुक्ति की दूती है। प्रभुु के प्रति प्रेम एवं अहोभाव जाग्र्रत करके ही प्रभु भक्ति से जुड़ा जा सकता है। भगवान के साथ अपना संबंध परमानेंट होना चाहिये। शार्ट टाईम का नहीं। तालाब में पानी के साथ भैस का संबंध शार्र्ट टाइम का होता है लेकिन पानी के साथ मछली का संबंध जन्म से मरण तक का परमानेंट होता है। अपने जीवन में सिर्फ दुख में नहीं किंतु सुख में भी भगवान को भूलना नहीं चाहिये। विजय रामचंद्रसूरीश्वरजी आराधना भवन के विजय यशोदेवसूरि प्रवचन हॉल का पूरा हॉल श्रावक श्राविकाओं से भर गया था। जैनाचार्यो के धर्मप्रवचन से हर्षोल्लास का अपूर्व माहौल था। तत्पश्चात हुए युवा शिविर में पन्यासी महाराज का जैन कहा क्यूंं होवे विषय पर युवाओं एवं श्रावक भाईयों के लिये प्रेरणादायी प्रवचन हुआ। जैनाचार्य अहमदाबाद से कोलकाता तक करीबन 2 हजार किमी पैदल यात्रा कर रहे हैं। हर शहर-गांव में पदार्पण व प्रवचन से जैन धर्म की बड़ी प्रभावना हो रही है। देवास जैन संघ की ओर से जैनाचार्यो को पुन: देवास पधारने का आग्रह किया गया। श्री संघ की ओर से ट्रस्ट मंडल ने जैनचार्यो को काम्बली अर्पित की।
आगामी त्योहारों को लेकर भोरासा थाने पर हुई शांति समिति की बैठक
भौंरासा(अभय नागर) : होली, रंगपंचमी, शबे बरात जैसे त्यौहार आने वाले हैं जिनमें शांति बनी रहे व सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों से चर्चा करने हेतु भोरासा थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया भोरासा के नायब तहसीलदार सुभाष सूनेरे, थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बैठक में मौजूद नगर के सभी समाज के गणमान्य नागरिकों से भोरासा नगर में होली व रंग पंचमी का त्यौहार किस तरीके से बनाए जाते हैं
उसकी जानकारी ली और साथ ही शासन के दिशा निर्देश यहां मौजूद लोगों के साथ साझा कीये वही नगर परिषद व विद्युत मंडल के कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश इस बैठक में दिए गए नगर के लोगों ने भी इन अधिकारियों से नगर के बारे में चर्चाएं की नगर की समस्याओं से अवगत कराया वही होलिका दहन को लेकर अधिकारियों ने सभी लोगों से विचार विमर्श करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार नगर में मने क्षेत्र में मने जैसी बात रखी वही नगर के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम नागर नाना गुरु ने भी अपने ही अंदाज शेरो शायरी के माध्यम से नगर से अधिकारियों को अवगत कराया
इस अवसर पर पटवारी किशोर जोशी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, नगर वसूली पटेल यशवंतसिंह राजपूत, पार्षद भादरसिंह भाटिया, मूलचंद उस्ताद, अबरार गांधी, नौशाद कुरेशी, बच्चु भाई मेव, सरदार खान, नवीन यादव, देवी सिंह लोधी, शाहिद भाई, पीरु भाई ठेकेदार, अयूब टाइगर ,नगर परिषद से जयेश भाटिया एवं विद्युत मंडल की ओर से धीरज कुंभकार मौजूद रहे ।
द कश्मीर फाईल्स बनी एक जन आन्दोलन…
फिल्म देखने उमड़ रही भारी भीड़, टॉकीज में बढ़ाए गए शो
देवास। देशभर के साथ साथ देवास में भी द कश्मीर फाईल्स एक जन आन्दोलन बनकर उभर रही है। वर्ष 1990 में आतंकवादियों, अलगाववादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किये गये अत्याचार, नरसंहार को दर्शाती विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को देखने के लिये शहर के अभिनव टॉकीज में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाईल्स के दो शो चलाए जा रहे थे। एक शो दोपहर 12 बजे एवं दुसरा रात्रि साढ़े 9 बजे दिखाया जा रहा था, लेकिन दर्शकों की भारी भीड़ के चलते वर्तमान में
दिनभर में फिल्म के चार शो चलाए जा रहे है। युवा एवं पुरूष वर्ग ही नहीं महिलाएॅ भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने पंहुच रही है। लगभग तमाम सोशल साईट्स फिल्म के प्रचार प्रसार एवं विविध प्रकार की प्रतिक्रियाओं से भरी पड़ी हुई नजर आ रही है। सोशल माध्यमो से यह भी व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है कि द कश्मीर फाईल्स को किसी लिंक के माध्यम से नहीं देखी जाए, बल्कि टॉकीज में जाकर ही देखे, ताकि यह फिल्म कमाई के सारे रिकार्ड तोड़कर उन लोगो को करारा जवाब दे, जिन्होने इसका प्रमोशन तक करने से इंकार कर दिया। लोगो द्वारा समूह बनाकर 50 से लेकर 100-150 तक टिकट एक साथ खरीदे जा रहे है। अनेक लोग तो ऐसे थे, जिन्होने पिछले 30-35 वर्षो से टॉकीज में फिल्म नहीं देखी। विविध संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओें, युवा विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणंचल से भी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने आ रहे है। जो लोग फिल्म देखकर टॉकीज से ठंडी श्ंवास लेते हुए निकलते, कुछ बोल पाने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे है। कई दर्शकों की आंखो में तो आंसु तक भरे दिखाई दे रहे है। रिलीज होने के साथ ही तमाम सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया गया।
शहर में तमाम संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा इस फिल्म को बड़ी संख्या में जा कर देखा जा रहा है।
देवास प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखा गया।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता फिल्म देखने पहुंचे।
बीटीएसएस के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी अफसोस प्रकट करते, रूंघे हुए गले से इक्का दुक्का दर्शक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कह रहे है कि द कश्मीर फाईल्स 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के 43 वर्षो बाद हिन्दू समाज की फूटी हुई तकदीर को बयॉ करती है। सपरिवार फिल्म देखने गये व्यवसायी पवन विजयवर्गीय केन्द्र एवं राज्य की सरकारों द्वारा कश्मीरी पंडितों को आंतकियों, अलगाववादियों के हाथो लूटने, पीटने, मरने के लिये बेसहारा छोड़ दिया गया था। सिर्फ तत्कालीन सरकारों एवं राजनेताओं ने ही नहीं अपितु कश्मीर में लागू धारा 370 भी समाज के उत्पीड़न का कारण बनी, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा हटाया गया। उनके साथ फिल्म देखकर निकले पवन खंडेलवाल कहते है कि सिर्फ इतना ही नहीं उसके बाद की युवा एवं छात्रपीढ़ी को झुठा इतिहास पढ़ाते, कश्मीर की कड़वी सच्चाई को छिपाते हुए दिग्भ्रमित किया गया। आतंकवादियों द्वारा बच्चे, बुढ़े, जवान, स्त्रियों को एक पंक्ति में खड़ाकर गोलियों से भून दिया गया और षड़यंत्रपूर्वक इस दुष्कृत्य का दोषारोपण भारतीय सेना पर किया जाता रहा। द कश्मीर फाईल्स इस असत्य का पर्दाफाश करते हुए सच्चाई से अवगत कराती है। बीटीएसएस के अन्य कार्यकर्ता बताते है कि द कश्मीर फाईल्स एक और जहां विघटनकारी राजनीति के दुष्परिणाम स्वरूप कश्मीर में निर्दोषो के लहूलूहान दूश्य को चित्रित करती है, वहीं कश्यप ऋषि जिनके कारण कश्मीर का नामकरण हुआ एवं जगदगुरू शंकराचार्य की तपस्थली एवं हिन्दू तीर्थो का उल्लेख करते हुए इस सत्य से भी अवगत कराती है कि कश्मीर सदियों से भारतवर्ष का अभिन्न अंग रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता ने देखी “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म
देवास। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उज्जैन रोड स्थित टॉकीज में “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखने पहुंची। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव की उपस्थिति में सभी ने भारत माता की जय वंदे मातरम और कश्मीर हमारा है के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि हमने महिला शक्ति से आग्रह किया था कि कश्मीर का जो सच है उसे जानने के लिए “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म जरूर देखें और सभी माता बहनों से भी आग्रह करें जिसको लेकर आज महिला मोर्चा मंडल की कार्यकर्ता एवं छात्राएं फिल्म देखने आई है। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में टॉकीज में जाकर ही देखना चाहिए जिससे राष्ट्रवाद को भी बढ़ावा मिले और ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर का भी प्रोत्साहन हो।
बैंक नोट प्रेस देवास से नोट छुपाकर ले जाने व उपयोग करने पर आरोपी को न्यायालय ने दिया आजीवन कारावास
देवास। शहर के बैंक नोट प्रेस से नोट चुराने वाले आरोपी को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा भारी अर्थदण्ड लगाया है ।
दरअसल दिनांक 19 जनवरी 2018 को बैंक नोट प्रेस देवास के एन.बी.एफ. सेक्शन (जहॉ रिजेक्ट नोंटों की कटिंग की जाती है) के कारीडोर में तैनात सी.आई.एस.एफ. ड्यूटी पर तैनात जवान मनेन्द्र सिंह एवं लिलेस्वर प्रसाद के द्वारा देखा गया कि एन.बी.एफ. सेक्शन में कार्यरत मनोहर वर्मा उपनियंत्रक अधिकारी , बीएनपी देवास एक बॉक्स में कुछ वस्तु छुपा कर रख रहा था जो उन्हें देखने में संदिग्ध लगा जिसकी सूचना उन दोनों बल सदस्यों के द्वारा इकाई के सभी उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद उक्त कर्मचारी की तलाशी लेने पर उसके पैर के जुतों में 200-200 रूपये के 02 बंडल पाये गये जिसके पश्चात् उक्त कर्मचारी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर उसे साथ में लेकर टेबल दराज की तलाशी ली गई जिसमें भी पांच सौ रूपये एवं दो सौ रूपये के विभिन्न नोट लगभग राशि 26,09,300/- बरामद किये गये। उसके पश्चात् पुलिस द्वारा उसके घर से लगभग 64,50,000/- रूपये के पांच सौ एव दो सौ रूपये के नोट जप्त किये गये।
प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान फरियादी विकास चौधरी एवं अन्य साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किये गये, बैंक नोट प्रेस की एन.बी.एफ. शाखा (घटना स्थल) में लगे सीसीटीवी फुटेज दिनांक 10 जनवरी 2018 से 19 जनवरी 2018 तक की हार्ड डिस्क एवं 65 बी साक्ष्य अधिनियम के प्रमाण पत्र सहित, आरोपी मनोहर वर्मा का सेवा अभिलेख तथा जप्त नोटों से संबंधित विकत नोटों के रजिस्टर, सूचियां जप्त की गई। विवेचना में उपलब्ध साक्ष्य से पाया गया कि कि आरोपी मनोहर वर्मा द्वारा लोकसेवक के रूप में कार्य के दौरान उसको सौंपे गये विकृत नोटों को नष्ट न करवाते हुये, छुपाकर कर घर ले जाकर रखे व खर्च किये जो आरोपी के विरूद्ध धारा 409,489(ख)(ग) भादवि का अपराध पूर्णत: सिद्ध पाये जाने से मामले में अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित किया गया था।
उक्त प्रकरण में माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश जिला देवास द्वारा दिनांक 16 मार्च 2022 को निर्णय पारित कर आरोपी मनोहर वर्मा, उम्र 55 वर्ष निवासी 34 साकेत नगर, देवास को धारा 409, 489 भादवि में आजीवन कारावास एवं 25-25 हजार रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 489 भादवि में 07 वर्ष का सश्रम कारावास व 25,000/- के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का संचालन तत्कालीन उप संचालक अभियोजन श्री अजयसिंह भंवर द्वारा किया गया एवं वर्तमान में उक्त प्रकरण का सफल संचालन अविनाश सिरपुरकर एवं कौस्तुभ पाठक, अधिवक्ता (विशेष लोक अभियोजक) द्वारा किया गया एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक 105 विनोद लहरी का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी, जिला देवास ऊदल सिंह मौर्य द्वारा दी गई।
Dewas: टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर हुआ फागुनी तेरस यात्रा का भव्य आयोजन
देवास । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर फागुनी तेरस यात्रा का आयोजन 16 मार्च बुधवार को हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भावपूर्ण यात्रा में हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चे भी यात्रा में उपस्थित थे। यात्रा का आयोजन श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल द्वारा किया गया।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रात: 7.15 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर एकत्रित हुए। यहां पर संघ पूजन का आयोजन हुआ। यहां से एक भाव पदयात्रा के रूप में सामूहिक रूप से टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर पहुंचे। तत्पश्चात प्रभु का रंगारंग महाअभिषेक , मनोहारी अंग रचना एवं अष्ट प्रकारी पूजन का विशिष्ट द्रव्य समर्पण अनुष्ठान हुआ। महाअभिषेक का लाभ सुनंदा जैन, राजश्री जैन, प्रेमलता जैन एवं किरण जैन ने लिया। प्रथम पूजन का सौभाग्य संजय कुमार नेमीचंद जैन एवं मूलचंद कन्हैयालाल जैन ने प्र्राप्त किया। महाआरती अनिल कुमार रखबचंद जैन एवं रमेशचंद अनिल कुमार जैन उज्जैन द्वारा उतारी गई। संघ पूजन सजनबाई अमलोकचंद जैन मामा, पुखराजबाई रमणलाल चौधरी एवं आदिनाथ स्नात्र मंडल द्वारा किया गया। नवकारशी का विशेष आयोजन हुआ। श्री आदिनाथ स्नात्र पूजन मंडल के विनीत जैन , नितिन जैन मानव , मनीष जैन , विशाल जैन , शरद तरवेचा , सचिन तेजावत , योगेश जैन , पारस जैन आदि ने समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
Dewas: नर्मदा सिंचाई परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर किया 51 किलो लड्डू का वितरण
देवास । नर्मदा हाटपिपल्या माइक्रो सिंचाई परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा 2 मार्च से श्री खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ हुई पदयात्रा 9 मार्च को भोपाल पहुंची थी। इसी दौरान परियोजना की स्वीकृति होकर विधानसभा में प्रस्तावित है।
प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा स्थानीय खेड़ापति हनुमान मंदिर पर मंगलवार शाम की महाआरती के पश्चात 51 किलो लड्डू का भोग लगाकर महाप्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुचरण सिंह सलूजा, प्रयास गौतम, रोशन रायकवार, प्रदीप चौधरी, शिवनारायण हाडा, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मनोज हैतावल, गुलाब सिंह रोजड़ी, राजेश राठौर, दिनेश मिश्रा, कमल मुकाती, शहंशाह मिर्जा, जीतू पवार, दीपेश हरोडे, राहुल सेंधव, अनिकेत माली, गौरव राठौर, राजेश कुमावत, आदि उपस्थित थे।
