नेमावर मे इलाज के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास (अनिल जैन)। जिले के नेमावर में इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने मंडीदीप जिला रायसेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता की शिकायत के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल रायसेन जिले के मंडीदीप की एक महिला जिसका मायका भोपाल में है महिला को पिछले 7 वर्षों से सिर दर्द की शिकायत है। जिसका इलाज महिला ने अनेक जगह कराया लेकिन सिर दर्द ठीक नहीं हुआ इसी बीच महिला की एक बहन जो कि भोपाल में रहती है उसके पति ने बताया की पाडाहदेह में रहने वाले भगवानदास सिर ठीक कर देगा।

पीड़ित महिला ने तांत्रिक भगवानदास से फोन पर चर्चा कर अपनी परेशानी बताई 3 जनवरी 2021 को तांत्रिक भगवान दास मंडीदीप पहुंचा और उसने महिला को फोन लगाकर बताया कि मैं बस स्टैंड पर हूं मुझे लेने आ जाओ महिला ने उसके पति को तांत्रिक को लेने भेजा तांत्रिक उसके एक अन्य दोस्त के साथ उसके घर आया जहां पूजा-पाठ की सामग्री बुलाई गई और कहा कि तुम्हारे ऊपर भूत प्रेत का साया है उसकी नर्मदा किनारे पूजा करना होगी साथ ही 2100 रुपए भी तांत्रिक ने हमसे लिए सुबह तांत्रिक और उसका दोस्त वापस उसके गांव चले गए और कहा कि तुम पाडादेह आ जाओ मैं और मेरा पति 4 जनवरी 2022 को को बाइक से पाडादेह भगवान दास के घर पहुंचे तो हमें तांत्रिक भगवान दास ने कहा कि भूत प्रेत के साहे को आप के ऊपर से हटाने के लिए हमें नर्मदा किनारे चलना पड़ेगा जहां श्मशान में पूजा करनी पड़ेगी और मेरा पति तांत्रिक के साथ नेमावर पहुंचे 4 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे मेरे पति से बोला की पूजा कमरे में करनी पड़ेगी एक कमरे में तांत्रिक ने मुझे ले गया और कंडे पर धुनी दी उसके बाद उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया बाद में वह ओर उसका दोस्त वहा से चला गया हम भी मंडीदीप चले गए।

बाद में तांत्रिक महिला को बार-बार जिंद को रोक लगाने की बात को लेकर परेशान करने लगा जिसके बाद महिला ने मजबूर होकर अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पिडित महिला की रिपोर्ट पर तांत्रिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।

भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

बरोठा(नितेश नागर) : देश के 4 राज्यो में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर सोनकच्छ में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जैन मंदिर के पास एकत्रित होकर भव्य आतिशबाजी कर, एक दूसरे को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए मिठाई वितरण की

इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री J.P.नड्डा जी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी पर विश्वास व जनता के लिए समर्पण की महाविजय में,

“सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास” के महामंत्र पर मुहर लगाने के लिए सभी प्रदेशो के मतदाताओं का आभार व देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त कार्यक्रम में जन सेवा समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, ऐड.रविंद्र कुमार व्यास, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमल नागर, भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश बारोड, रोहित जैन,कुणाल सिंह सेंगर,अजयसिंह राजपूत, अभिषेक बाकलीवाल, सरपंच पप्पी यादव, सचिंद्रसिंह बघेल, कैलाश वर्मा, आशीष पांचाल, संतोष भारसीया, संदीप बुनकर, रोशनलाल दुकारिया आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

पुलिस मुख्यालय के आदेश को तवज्जो नहीं देता एक प्रभारी टीआई..!

• ट्रांसफर आदेश के एक वर्ष बाद भी नही छोड़ा पद प्रभार

देवास। बात की जा रही है देवास जिले के कन्नौद थाना प्रभारी शिवमूरत यादव की जो भोपाल मुख्यालय से जारी हुए आदेश को तवज्जो नहीं देते मुख्यालय के आदेशानुसार देवास एसपी शिवदयाल सिंह भी आदेश निकालकर कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव का स्थानांतर सीआईडी शाखा में कर देते है। लेकिन कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव की सेहत पर कोई अंतर नहीं पड़ता।

पुलिस मुख्यालय से 24/3/2021 को निकलने वाले आदेश ( आदेश क्रमांक पुमु /3/कार्मिक/स-12/1334/21) पर देवास एसपी शिवदयाल सिंह ने पांच महीने बाद 23/8/2021 (आदेश क्रमांक 875 /A/20) को अमल किया। देवास एसपी शिवदयाल सिंह ने कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई का ट्रांसफर आर्डर 23/8/2021 को निकाला और आज दिनांक तक कन्नौद थाने पर प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव जमे हुए हैं..?

पुलिस मुख्यालय से 24/03/2021 को निकला था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर ने 23/07/2021 को थाना प्रभारी के स्थानांतरण का आदेश जारी किया।

पुलिस मुख्यालय से निकले आदेश पर अमल में देरी को माना जा सकता है, एसपी को सारा जिला संभालना पड़ता है, कभी-कभी लालची अधिनस्थ भी एसपी की टेबल तक फाइल पहुंचाने में देरी कर दिया करते हैं, लेकिन इसका क्या किया जाए कि देवास एसपी शिवदयाल सिंह ने कन्नौद थाने के प्रभारी टीआई का ट्रांसफर आर्डर 23/8/2021 को निकाला और आज दिनांक 10/3/2022 तक कन्नौद थाने पर प्रभारी टीआई शिवमूरत यादव जमे हुए हैं..?

मध्यप्रदेश पेंशन योजना को पुनः शुरू करने के कर्मचारी 13 मार्च को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

देवास। मध्यप्रदेश के बजट में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा नहीं होने से प्रदेश के कर्मचारियों में निराशा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राजस्थान सरकार एवं अन्य सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा कर देना के बाद मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी, किंतु मध्यप्रदेश के बजट में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुरानी पेंशन पर कोई विचार नहीं किया। जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए जारी बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा कर दी गई।

उक्त जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन बहाली संघ मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष सहज सरकार ने बताया कि वर्ष 22 के बजट से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को काफी उम्मीद थी, किंतु बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली संबंधी में कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों में रोष व्याप्त है और यह आक्रोश आने वाली 13 मार्च को भोपाल में दिखेगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2005 से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बंद करके नई पेंशन योजना लागू कर दी गई, जिसके तहत कर्मचारियों के कुल वेतन का 10 प्रतिशत अंशदान कर्मचारी का तथा 12 प्रतिशत अंशदान शासन की ओर से मिलाकर शेयर मार्केट में लगा दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट पर निर्भर हो गया है।

रिटायरमेंट के समय कुल जमा राशि का 60 प्रतिशत कर्मचारी को नगद दिया जाता है, जिस पर आयकर भी लगता है तथा शेष 40 प्रतिशत राशि के ब्याज से कर्मचारियों को पेंशन दी जाती है। इस नई पेंशन योजना के तहत रिटायर होने पर कर्मचारी को 600 से लेकधयर 1200 रुपए प्रतिमाह तक पेंशन मिलती है जो उनके जीवन यापन के लिए बहुत ही कम है। जिससे वृद्धावस्था में सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारी को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है। वही पुरानी पेंशन योजना यदि लागू कर दी जाती है तो कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय मिल रहे अंतिम वेतन का आधा पेंशन के रूप में मिलता है तथा समय-समय पर महंगाई भत्ता भी बढ़ता है जिससे रिटायरमेंट के पश्चात कर्मचारी आसानी से अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए बंद कर दी गई, किंतु माननीय सांसदों और विधायकों के लिए अभी भी पुरानी पेंशन योजना ही लागू है यदि कोई जनप्रतिनिधि 1 दिन के लिए भी विधायक अथवा सांसद बनता है तो उसे पुरानी परिवार पेंशन दी जाती है, जबकि आजीवन सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारी से यह हक छीन लिया गया है। इतना ही नहीं रक्षा सेवा में लगे बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों को भी पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा जो कतई न्यायोचित नहीं है।

जिला संघ के पदाधिकारी वर्षा सिंह, जितेंद्र सिंह ठाकुर, नीला रायकवार, हंसा चौधरी, मनोज चौधरी, कमल सोलंकी, दुर्गेश जाजू, साबिर शेख, जितेंद्र मालवीय, अर्जुन सिंह चावड़ा, हिमरत सिंह तोमर, नफीस खान, केदार सांवले, नंदकिशोर दय्या, सुरेश रानिया, ओमप्रकाश जाट, योगेश जाट, मनोज उपाध्याय, साजिदा परवीन, परवीन शेख, दुर्गा जोशी, रीना विजयवर्गीय, अनिता सोलंकी, मोहम्मद हुसैन, अंजली खरडीकर, नेहा देशपांडे, सुनीता खत्री, सीमा चौधरी, चंद्रभान सिंह चौहान, महेश राठौर, राजेंद्र चौहान, गजेंद्र परमार, निजाम कुरैशी, राधेश्याम गहलोत, विक्रम मालवीय, रिजवाना खान, संतोष बारोलिया, विशाल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, वीना गोलेच्छा, राधेश्याम सोलंकी, सुमित्रा परमार, इंदराज मोहन, लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह सेंधव, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, जितेंद्र देथलिया, माखनलाल कुंभकारा, गिरधारी लाल चौहान, अजय वर्मा, हजारीलाल चौहान, शेखर देथलिय सहित देवास जिले के समस्त पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदेश के पेंशन विहीन अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की है कि 13 मार्च को भोपाल के नेहरू नगर स्थित कलियासोत ग्राउंड में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती प्रदान कर मध्यप्रदेश सरकार को कर्मचारी हितों के रक्षण हेतु तत्काल योग्य निर्णय हेतु शांतिपूर्ण आंदोलन को सफल बनाएं।

Dewas :500 किलो लड्डुओं का वितरण कर यूपी में भाजपा की जीत का मनाया जश्न

देवास। उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजों पर सुबह से ही प्रदेशवासियों की नजरें टिकी थी। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। कहीं आतिशबाजी, तो कहीं ढोल ढमाकों के साथ यूपी चुनाव के परिणामों पर खुशियां मनाई जा रही है। देवास के सयाजीद्वार पर भव्य मंच बनाकर उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।

भाजपा नगर महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस एवं गणेश पटेल बताया कि समाजसेवी दिलीप अग्रवाल क्षिप्रा द्वारा विधायक गायत्रीराजे पवार के नेतृत्व में सयाजी द्वार पर देशवासियों को 5 क्विंटल देशी घी मोतीचुर के लड्डूओ का वितरण कर आतिशबाजी करते हुए जोर शोर से जश्न मनाया गया। वहीं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुह मीठा कर खुशियां मनाई।

वहीं जेसीबी को भाजपा के झंडों से सजाया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, ओम जोशी, रेवतं राजोले, मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, संतोष पंचोली, गुरूदत्त शर्मा, नयन कानूनगो, राहुल दायमा, प्रेम बालोदिया, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीतू जाधव, ममता मोदी, मधु शर्मा, ममता शर्मा, राजकुंवर बाई चौधरी, पुष्पलता सोनगरा, हेमंत बिसौरे, गुरप्रीत सिंह, नीरज सिंह चौहान, विमल शर्मा, अशोक पोरवाल, संजय नंदी, संजय राखे, कालूराम मेवाड़ा, सोहन ठाकुर, घनश्याम मोदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान मिली अष्टधातु की 7 प्रतिमाएँ

देवास। शहर के बड़ा बाजार स्थित अति प्राचीन व जैन समाज का सबसे पुराना आदेश्वर जैन मंदिर मे बुधवार शाम को मंदिर के पास आराधना भवन, धर्मशाला, भोजनशाला आदि के निर्माण के लिए खुदाई का कार्यकाल दौरान वर्षो पुरानी अष्ठधातु की 7 जैन भगवान की प्रतिमाएं मिली है।

• देखे वीडियो👇👇

आदेश्वर जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेशजी जैन द्वारा बताएं गए अनुसार यहाँ करीब 800 से 1000 वर्ष पुराना मंदिर था जहाँ अब आराधना भवन का निर्माण किया जा रहा है जिस हेतु खुदाई का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाएं मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मूर्ति भी करीब 800 बर्ष पुरानी है। इन सभी प्रतिमाओं को विधि विधान से मंदिर में स्थापित करके उनकी पूजा अर्चना की जावेगी।तथा करीब 35 वर्षो पूर्व भी जब आदेश्वर जैन मंदिर का निर्माण कार्य हुआ था तब कुल 16 प्रतिमाएं मिली थी जिन्हें मंदिरजी में स्थापित गयीं थी।

मारवाड़ी महिला संगठन शाखा भौरासा द्वारा माँ अन्नपूर्णा मंदिर पर मनाया गया फागोत्सव

भोरासा (अभय नागर)। फागुन का महा लगते हैं हर जगह फाग उत्सव को लेकर लोगों में काफी उमंगे होती हैं ऐसी ही उमंग लेकर भोरासा नगर में भजन के मधुर संगीत पर बहनो ने भावविभोर होकर नृत्य किया, राधाकृष्ण कि वेशभूषा मे नन्ही बालिकाओं ने मन मोह लिया राधाकृष्ण कि मनमोहक वैशभुषा में खुशी यादव और अनिका लाहोटी थी फूलवर्षा और गुलाल से सबको स्नेह के रंगो मे सरोबार किया वही मंदिर में गोपाल कृष्ण भगवान की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर मारवाड़ी महिला संगठन शाखा भोरासा की अध्यक्ष लाड़कुवँर राजपूत, सचिव रश्मि यादव, कोषाध्यक्ष तृप्ति लाहोटी सहित सारिका लाहोटी ज्योति इनानी,संध्या जाजू,उषा दूबे,ज्योति वर्मा रेखा यादव ,अरूणा राठोर,रत्ना चौधरी आदि बहने व अन्य मंडल कि बहने उपस्थित थी।

विधायक कप 2022 पर एमबीएम क्लब उपविजेता रहा

खातेगांव:क्षेत्र के विधायक पं. आशीष शर्मा के सहयोग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप मैं श्री बेड़ा बाबा एमबीएम क्लब कन्नौद की बालिका टीम ने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक कप श्री संत सिंगाजी महाराज संदलपुर में 8 मार्च को आयोजित किया गया था। जिसमें बालिका वर्ग के टीम में एमबीएम क्लब उपविजेता रही। जिसमें बालिकाओ को विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर प्रमाण पत्र दिए गए। टीम के कोच कमल सोलंकी ब्लॉक समन्वयक कन्नौद खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जानकारी दीl

देवास शहर में करोड़ों की लागत से बनेगी सड़के, बजट में मिली स्वीकृति

देवास। बुधवार को प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया।
बजट में देवास शहर की लोक निर्माण विभाग की सड़को को मध्यप्रदेश सरकार ने अपने बजट में स्वीकृति प्रदान की है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने बताया कि देवास की प्रमुख सड़क बालगढ से पालनगर नागदा तक 1.80 किलोमीटर मार्ग की राशि 2 करोड़ 74 लाख ,नागदा से रसलपुर मार्ग दुरी 3.30 किलोमीटर की राशि 3 करोड़ 19 लाख तथा कालुखेड़ी मार्ग 1़.20 किलोमीटर की राशि 1 करोड़, ए.बी. रोड से लॉ कालेज तक मार्ग .60 किलोमीटर राशि 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति बजट में हो चुकी है। स्मरण रहे इन सड़कों के नवीनीकरण, चोड़ीकरण, मजबूतीकरण की मांग क्षेत्रीय रहवासीयों द्वारा की जा रही थी। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

बजट में कोई कर नहीं लगाया तो कम भी नहीं किया बजट से आम नागरिकों को कोई लाभ नहीं- कांग्रेस 

देवास। बुधवार को बजट आने के बाद देवास कांग्रेस ने बजट को निराशाजनक बताया है उन्होंने कहाँ की नया कर नहीं लगाया गया तो पुराने करो में कोई छूट भी नहीं दी गई लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल-डीजल पर से सरकार वेट टैक्स कम करेगी लेकिन नहीं किया गया।              शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कहां की बजट पूर्ण रूप से लोगों के लिए निराशा भरा रहा लोगों को लगा था कि कोरोना महामारी के बाद प्रदेश में जो सामान्य हालात निर्मित हुए हैं उसका लाभ उठाते हुए प्रदेश सरकार बजट में इस तरह का प्रावधान करेगी कि लोगों का व्यापार व्यवसाय फिर से रफ्तार पकड़ लेगा लेकिन लगता नहीं है कि वर्तमान में पेश किए गए बजट से व्यापार को गति मिलेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर प्रावधान किए गए हैं लेकिन इससे तत्काल तो कोई लाभ नहीं मिलेगा। 11 नए औद्योगिक क्षेत्र की बात कही गई है लेकिन देवास सहित अनेक ऐसे औद्योगिक क्षेत्र है जो आज पूरी तरह पिछड़ चुके हैं बड़े पैमाने पर फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है कोरोना  महामारी के साथ ही बेरोजगारी बढ़ी है उस दिशा में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात सरकार  कर रही है वही देवास शहर की  शराब  दुकान रात 12 बजे तक खुली रह रही है । शिक्षकों के 13000 हजार पद नए भरेंगे लेकिन जो शिक्षक नियमितीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं उनका निराकरण तो करो ,बजट में कहा गया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को पानी दिया जाएगा दूसरी और देवास नगर निगम लोगों के घरों के नलो को काट रही है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि बजट आम नागरिकों के हित में नहीं है ।

Dewas : ग्राम बरोठा के युवा नेता सोलीवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आईटी सेल जिला संयोजक नियुक्त

देवास/बरोठा(नितेश नागर) : हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जुगनू गोस्वामी जी द्वारा बरोठा के हाटपिपलिया विधानसभा के बरोठा के युवा नेता संजय सोली वाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा आईटी सेल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है ज्ञात रहे कि श्री सोली वाल कई वर्षों से अति पिछड़े लोगों की एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज उठाते रहे हैं एवं उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य करते आए हैं उनकी यही योग्यता को देखकर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है इस नियुक्ति की सूचना मिलने पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है एवं सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता आशीर्वाद दाता एवं युवा साथियों ने श्री सोलीवाल का स्वागत कर प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया