हाटपीपल्या के शहीद भगत सिंह देवगढ़ चौराहे पर संस्था शिवाय ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सी आर पी एफ के 40 जवान शहीद हो गए थे जिन्हें केंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

संस्था अध्यक्ष राय सिह सेंधव ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद जवानों की तीसरी बरसी पर संस्था शिक्षण एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा हाटपीपल्या के शहीद भगत सिंह देवगढ़ चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर केंडल जलाकर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल भाजपा नगर अध्यक्ष नीलकण्ठ जोशी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बापूलाल धोसरिया वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी बागली कपिल तंवर प्रवीण सक्सेना दीपक धोसरिया पत्रकार नौशाद पटेल संतोष वर्मा सहित अन्य लोगो ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।

Dewas : संपत्तिकर बकाया होने और निगम द्वारा की गई कुर्की की कार्रवाई

देवास। निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा संपत्ति कर की वसूली के तहत बकाया करो की वसूली को लेकर शहर में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों को अंतिम शक्ति पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात भी संपत्ति कर जमा नहीं किए जाने पर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1 में के.एन.पी. औद्योगिक इकाई पर 464000 बकाया संपत्ति कर के रूप में बकाया होने से कंपनी द्वारा जमा नहीं किए जाने के कारण निगम की टीम द्वारा उक्त कंपनी पर कुर्की की कार्रवाई की जा कर सील की गई कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं सहयोगी टीम के साथ उक्त कार्रवाई की गई

प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि इस प्रकार के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा कुर्की की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी शहरी क्षेत्र में बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई के दौरान भूमि भवन स्वामियों द्वारा करों का भुगतान किया जा रहा है इसी प्रकार वार्ड 29,30, 39, 40, 41 में निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा कैंपों के माध्यम से भी वसूली की जा रही है साथ ही कुर्की के प्रकरण भी तैयार किए जा कर कुर्की की जाने हेतु प्रकरण प्रस्तावित किए गए हैं

Dewas : मित्रता का भारतीय जीवन दर्शन में विशेष महत्व…

• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा आयोजित हुआ मित्रता सम्मान समारोह

देवास। हमारे भारतवर्ष में परिवार भाव से सुदृढ़, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना की गयी हैं । इसी में मित्रता निहित हैं । श्री राम सुग्रीव, श्रीकृष्ण सुदामा, हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान यहां तक की महाराणा प्रताप और चेतक की मित्रता तक के उदाहरण सामने आते हैं । भारतीय जीवन दर्शन में मित्रता का विशेष महत्व हैं ।

14 फरवरी को भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) द्वारा आयोजित मित्रता सम्मान समारोह में उपरोक्त विचार मंचासीन अतिथि विहिप के प्रांत अधिकारी अनिल आयाचित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नरेन्द्र जैन ने व्यक्त किये । समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर ने की । समारोह में विगत 40-50 वर्षों से अनवरत प्रगाढ़ मित्रता निभाते आ रहे शहर के वरिष्ठ सभ्रांत जन सर्वश्री श्रीमती चित्रा जैन, श्रीमती चित्रकला रघुवंशी, भगवानसिंह चावड़ा, परमानंद द्विवेदी, मनोहरराव भाले, ओमप्रकाश पाराशर, नरेन्द्र जैन, दिनेश श्रीवास, अतुल शर्मा, तरुण मेहता, रामेश्वर नागेश, अशोक चौहान, मनोहर पमनानी, अरविंद महाजन, श्रीधर बागलीकर, प्रवीण रायगांवकर,प्रहलाद दास विजयवर्गीय, मांगीलाल विजयवर्गीय आदि का अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सम्मान पत्र का वाचन संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने किया । अतिथि परिचय युवा शाखा के जिलाध्यक्ष पवन विजयवर्गीय ने कराया । संचालन संघ के जिला महामंत्री जगदीश सेन ने किया । आभार युवा शाखा के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने व्यक्त किया ।

समारोह में संघ के विनोद जैन, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेष महाजन, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चावड़ा, महामंत्री राजेश अहिरवार, अमित बागलीकर, धीरज सेन सहित अनेक कार्यकर्ता एवम गणमान्य जन उपस्थित थे । यह जानकारी जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी ।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नगर आगमन पर रायसिंह सेंधव ने किया स्वागत

देवास। केन्द्रीय राज्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति प्रहलाद पटेल के देवास नगर आगमन पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल को श्री सेंधव ने देवास जिले में संगठन की योजना अनुसार चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। साथ ही अवगत कराया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को अधिक से अधिक मिले इस हेतु जन-जन तक विभिन्न माध्यमों से जानकारियां पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, पार्षद एवं सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, पार्षद संजय दायमा, पार्षद राजेश यादव पहलवान, सुदेश सांगते, जुगनू गोस्वामी, दिनेश सांखला,  राजेन्द्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का चलाया जा रहा है जनजागरण अभियान

देवास। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा देशभर में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं युवा संवाद कार्यक्रम को गति देने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा ज़िले भर में विभिन्न मण्डलों के प्रभारी को जनजागरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 11/02/2022 से दिनांक 17/02/2022 तक प्रत्येक मण्डल के समस्त मतदान केन्द्र पर अभियान के अंतर्गत सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य दिया गया था।

देवास जूनियर मंडल प्रभारी केशव जोशी द्वारा अपने वार्डो के प्रत्येक क्षेत्र, घर व जन जन को सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पहुँचाया गया। जोशी द्वारा दिनांक 11 से ही सरकार की योजनाएं घर घर पहुचाकर योजना के बारे में बताया जा रहा है।

जूनियर मंडल की तहत केशव जोशी को कुल 15 वार्डो की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसके अंतर्गत इनके द्वारा अभी तक 12 वार्डो के जन जन तक इस योजना को पहुँचाया जा चुका है।

ABVP ने सयाजी द्वार पर तमिलनाडु सरकार के विरोध में जमकर किया विरोध प्रदर्शन

देवास : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज स्थानीय सयाजी द्वार पर लावण्या आत्महत्या मामला व राष्ट्रीय महामंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में तमिलनाडु सरकार का पुतला दहन कर धरना प्रदर्शन दिया।

नगर मंत्री राजेश्वर यादव द्वारा बताया गया कि दआज सयाजी द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा लावण्या नामक छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दवाव बनाया जा रहा था जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को तमिलनाडु सरकार द्वारा दबाया जा रहा था परन्तु सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यह मामला सामने आया और लावण्या को न्याय दिलाने के लिए जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी द्वारा सीएम हाऊस के धरना दिया तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया लिया जिसके खिलाफ ABVP द्वारा आज सयाजी द्वार तक रैली निकालकर तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका व रिहाई की मांग की।

उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरीकांड में देवास का एक मेडिकल संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल

देवास। उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरी कांड में देवास के एक मेडिकल संचालक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
दरअसल उज्जैन के माधव रोड स्थित दवा बाजार में करीब 50 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी होने का मामला सामने आया था जिसमे जाँच के दौरान नीलगंगा थाना पुलिस ने यहीं दुकानों पर काम करने वाले तीन युवकों गिरफ्तार किया था जिन्होंने चोरी की दवा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर बेचना कबूला था। उस समय पुलिस ने दो खरीददार व्यापारियों को पकड़कर 10 लाख रुपये दवा बरामद करने के साथ उनके खिलाफ चोरी का माल खरीदने का केस भी दर्ज किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को देवास के कविता मेडिकल के संचालक आशीष जाखेटिया भी गिरफ्तार किया था जिसके बाद सोमवार को आशीष को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आशीष बड़ी संख्या में चोरी की दवा खरीदता था।

Dewas : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देवास/बरोठा(नितेश नागर) : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नगर बरोठा में शहीद जागेश्वर धाकड़ के गड़ी चौक स्थित स्मारक पर , स्थानीय नगरवाशी और आसपास क्षेत्र के सभी युवा साथियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उपस्थित तेसिंग नागर, अमरदीप नागर, दिलीप पाटीदार , अनोप जागीरदार , संतोष नागर , राहुल नागर, धर्मेंद्र वर्मा , जीवन टकरावदीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Dewas : श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पंवार का भौंरासा में हुआ भव्य स्वागत

भौरासा(अभय नागर)- देवास से झरेंश्वर महादेव मंदिर जाते समय भौरासा नगर से निकलते हुए देवास रियासत के महाराज श्री मंत विक्रमसिंह पवार का सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्रसिह मोडरिया के नेतृत्व में महाँकाल आर ओ पानी प्लांट पर भव्य स्वागत किया इनके साथ मुख्य रूप से करनी सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह गोड़ भी मौजूद थे ।

श्रीमंत महाराज धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने अतिप्राचीन प्रसिद्धि मंदिर झरनेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे जिस पर भौरासा नगर से निकलते समय स्वागत हुआ व श्रीमंत ने सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस अवसर पर भाजपा सोनकच्छ मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, जिला कार्यकारणी अनिल चावड़ा,नरेंद्र माली, प्रमोद पालीवाल,नवीन यादव,सचिन यादव,राहुल मूंदड़ा,रमेशगिरी गोस्वामी,धर्मेन्द्र ठाकुर,हिम्मतसिंह ठाकुर,मौसम माली,विनायक माली,मानस पाठक,व आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने दी ।

ABVP का 54वे प्रांत अधिवेशन की देवास में हुई शुरुआत

केंद्रीय मंत्री सहित विभिन्न राजनेता व पदाधिकारी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मालवा प्रांत का 54 वाँ प्रांत अधिवेशन देवास में हो रहा हे, अधिवेशन के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं प्रस्तावित सत्र सम्पन्न हुआ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन देवास में हुआ । उद्घाटन सत्र मे केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान की विशेष उपस्थित रही, उद्घाटन सत्र का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंदजी के समकक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई, कार्यक्रम में मालवा प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी, प्रांत मंत्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, अधिवेशन की स्वागत समिति अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी सोनी , स्वागत समिति सचिव श्री विजय जी गेहलोद, देवास अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ राजदीप सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव सहित मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से उपस्थित कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 54 वां प्रांत अधिवेशन के प्रथम दिवस पर आज प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार उपस्थित हुई इनके साथ ही प्रांत उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र तालरेजा , देवास नगर अध्यक्ष डॉक्टर राजदीप जी सोलंकी एवं देवास नगर मंत्री श्री राजेश्वर यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
प्रदर्शनी के सभागार का नाम अमर बलिदानी रामचंद्र जी एरवाल के नाम पर रखा गया जो कि भारतीय सेना में पदस्थ थे एवं देवास जिले के बांगर ग्राम के निवासी थे प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पुलवामा में शहीद हुए शहीदों के चित्र एवं उनके जीवन परिचय को भी प्रदर्शित किया गया इसके साथ ही मालवा प्रांत के कुल 17 जिलों के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख आयामों जैसे एस एफ एस, एस एफ डी, राष्ट्रीय कला मंच , जनजाति कार्य आदि के माध्यम से हुए कार्यों आदि को प्रदर्शित किया गया मालवा की संस्कृति से संबंधित चित्र आदि प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मालवा प्रांत का एक लघु स्वरूप इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया

मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद जी पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है जो देश के युवा तरुणाई को दिशा देने का कार्य कर रहा है छात्र जीवन की चुनौतियों एवं समस्याओं के हल ढूंढने का कार्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जा रहा है वर्तमान समय में देश के समक्ष बड़ी चुनौति हैं की ऊर्जावान युवा पीढ़ी अपनी उर्जा को भारतीय संस्कृति के वैभव और राष्ट्र निर्माण में लगाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े ।
साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री पहलाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ईश्वर की नियति से बनाया गया एक ऐसा संगठन है जो कि जो कि मानवीय मूल्यों का सृजन करते हुए युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष जी चौहान ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपितु मातृशक्ति के सम्मान में भी सदैव तत्पर हैं उन्होंने अपने उद्बोधन में तमिलनाडु में घटित अवैध धर्मांतरण की घटना जिसमें की छात्रा लावण्या को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद किसी भी स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत देश पर कई विदेशी आक्रांता ओं ने अपना आधिपत्य स्थापित करने के लिए आक्रमण किए परंतु यह भारत की युवा शक्ति के राष्ट्र के प्रति समर्पणभाव का ही परिणाम है कि प्रत्येक आक्रमण के पश्चात भी भारत देश पुनः अपने उसी वैभवशाली गौरव के साथ उठ खड़ा हुआ।
विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अनुशासन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड यदि लागू किया जाता है तो विद्यार्थियों को उसी ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए एवं यदि किसी संस्था में किसी भी प्रकार का ड्रेस कोड लागू नहीं किया जाता है तो वहां पढ़ने वाले विद्यार्थीयो को अपने मत मतांतर के अनुसार वेशभूषा जो कि सभ्य समाज में पहनी जा सकती है पहन कर आने की स्वतंत्रता हो सकती है ।

प्रस्तावित सत्र के दौरान प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश रघुवंशी एवं प्रान्त मन्त्री श्री घनश्याम सिंह चौहान, मालवा प्रांत संगठन मंत्री श्री निलेशजी सोलंकी एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री विश्वास जी व्यास उपस्थित हुए । इस सत्र के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं मन्त्री द्वारा अपना मनोनय रखें । साथ ही पिछले सत्र में अभाविप द्वारा किये गए कार्यों का मंत्री प्रतिवेदन रखा ।