Dewas : 24 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त

देवास : बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र न्यू देवास में आज एक परिवार शादी की खुशियां मातम में बदल गयी जब परिवार के 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देखें वीडियो

न्यू देवास में रहने वाले युवक नरेंद्र पिता छगन चितावले ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगा ली। आज सुबह जब परिवारजन व रिश्तेदारों ने नरेंद्र को कमरे में फांसी पर झूलता देखा, मृतक को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया
जानकारी अनुसार मृतक युवक मिस्त्री का काम करता था, नरेंद्र के परिवार में दो दिन पहले ही शादी हुई थी। मृतक नरेंद्र अविवाहित था व उसकी शादी की बात भी चल रही थी। परिजन के मुताबिक रात तक सब ठीक था परन्तु नरेंद्र ने इस प्रकार का कदम क्यो उठाया इसको लेकर परिवारजन भी असमंजस में है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है

नेवरी चौकी परिसर में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

देवास(नरेंद्र चौहान) नेवरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर चौकी प्रभारी एसएस मीणा द्वारा सभी को सद्बुद्धि एवं भाईचारे व एकता को बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में सुंदरकांड का आयोजन रखा गया सुंदरकांड की प्रस्तुति ग्राम मऊ खेड़ा की टीम ने दी मुख्य अतिथि के रूप में हाटपिपलिया थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती वा बागली थाना प्रभारी दीपक यादव जी रहे इस अवसर पर नेवरी गांव के लोगों ने भी सुंदरकांड का आनंद लिया। देखें वीडियो

सुंदरकांड के समापन पर महाआरती प्रसादी व अतिथियों के लिए भोजन व्यवस्था भी रखी गई इस आयोजन में गांव के वरिष्ठ लोग नवीन पाटीदार श्याम लाल यादव पत्रकार सुरेश कच्छावा पत्रकार नरेंद्र चौहान गुलाब सिंह जी सरपंच रोजड़ी गुलाब सिंह दरबार बोरखेड़ा अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

Dewas : उज्जैन जा रही बस पेड़ से टकराई 9 यात्री घायल

देवास। देवास शहर से उज्जैन के लिए चलने वाली बस वाल्मीकि ट्रेवल्स की बस MP41P5195 शनिवार शाम को रोजाना की तरह देवास से उज्जैन जा रही थी बस में लगभग 25 यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी अनुसार बस कुछ समय लेट थी जिसका समय मिलाने के लिए बस ड्राइवर ने बस को ओवर स्पीड में चालाना शुरू कर दी। इसी बीच रास्ते में नरवर-बोलासा गांव के समीप अचानक एक गाय रास्ते मे आ गयी जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। और ड्राइवर से बस संतुलित नही हुई और बस गाय को टक्कर मरते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाय की मौत हो गयी वही कुल 9 यात्री घायल हो गए जिसमें पाँच को मामूली चोट थी जिन्हें नरवर थाने में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। वही अन्य चार घायल को उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके से बस ड्राइवर ओर कंडक्टर फरार हो गए जिन पर नरवर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Dewas : परिवार वालो की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की जीवन लीला समाप्त

देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में आने वाले रेवाबाग में बीते 5 फरवरी को 26 वर्षीय महिला ने घर वालो द्वारा प्रताड़ित करने पर तंग आकर आत्माहत्या कर ली थी। नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा घटना की विवेचना के दौरान महिला ने पति व जेठ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

CSP विवेक सिंह चौहान से प्राप्त जानकारी अनुसार रेवाबाग निवासी 26 वर्षीय अर्चना पति राजकुमार मालवीय ने अपने पति राजकुमार पिता स्व. दयाराम मालवीय व जेठ संजय पिता स्व. दयाराम मालवीय की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला को उसके पति व जेठ द्वारा दारू पीकर नशे में मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। महिला की एक बेटी भी है पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान कर रहे थे। विवेचना के पश्चात पुलिस ने 12 फरवरी को अपराध कायम किया।

Dewas: महँगा होगा कचरा संग्रहण शुल्क, जानिए क्या होगी नई संशोधित दरे…

देवास। शहर में अब नगर पालिका निगम देवास द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए शुल्क में इजाफा किया जा रहा है। संशोधित को हुई दरे अप्रैल माह 2022 से लागू होगी।

नगर पालिका निगम देवास ने 11 फरवरी 2022 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की है जिसमे उसने ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए उपभोक्ता प्रभार की दरे को संशोधित करनी की जानकारी दी है।

• निगम द्वारा दी गयी सार्वजनिक सूचना में डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन की संसोधित की हुई दरों दी गयी है जो कि इस प्रकार है।

  • भूमि / भवन आवासीय : 40/- रु.
  • धर्मशालाएं : 230/- रु.
  • होटल एवं लाजिंग 10 रूम तक : 170/- रु :- 10 रूम से अधिक : 280/- रु.
  • प्रायवेट शॉपिंग मॉल प्रति दुकान छोटी : 110/- रु.
  • प्रायवेट शॉपिंग मॉल : 570/- रु.
  • छोटे शोरूम 300 वर्ग फ़ीट तक : 170/- रु. :- 300 वर्ग फ़ीट से अधिक : 280/- रु.
  • दूध डेरी 300 वर्ग फ़ीट तक : 110/- रू. :- 300 वर्ग फ़ीट से अधिक : 230/- रू.
  • मटन शॉप छोटी (बकरा-बकरी / मुर्गा-मुर्गी) : 230/- रु.
  • मटन शॉप पाड़ा सभी साइज : 570/- रु.
  • किराना दुकान, पान की दुकान, भांग दुकान, सांची पाइंट, टेलर की दुकान, कपड़ा व्यापारी, गैरेज, मोबाइल दुकान मेडिकल स्टोर, आरो पानी सेंटर, हेयर कटिंग, सेल्युन ब्युटी पार्लर, सोना चाँदी दुकान, बैटरी दुकान, आटो पार्ट्स, आरा मशीन क्लिनिक अन्य आदि 200 वर्ग फ़ीट तक : 110 /- रु. :- 200 वर्ग फ़ीट से अधिक : 230/- रु.
  • मधुशाला / ज्यूस आइसक्रीम पार्लर/चाट सेंटर/चाय नास्ता दुकान 200 वर्गफीट तक : 110/-रु. :- 200 वर्गफीट से अधिक : 230/-रु.
  • लोहे/लकड़ी से संबंधित फर्नीचर निर्माता 200 वर्गफीट तक : 110/-रु :- 200 वर्गफीट से अधिक : 340/-रु.
  • समस्त प्रकार के बिल्डिंग मटेरियल, भंगार/अटाले वाले : 340/-रु.
  • औद्योगिक ईकाई 1500 वर्गफीट तक : 570/- रु :- 1500 वर्गफीट से अधिक : 1150/-रु
  • मैरिज गार्डन (मांगलिक परिसर) : 2300/- रु
  • प्रायवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम (बायो मेडिकल वेस्ट को छोड़कर) 10 बेड तक : 340/-रु. :- 10 बेड से अधिक : 570/-रु.
  • रेस्टोरेंट एवं भोजनालय : 340/-रु
  • प्राथमिक विद्यालय : 230/- रु
  • माध्यमिक विद्यालय : 340/-रु.
  • उच्चतर माध्यमिक विद्यालय : 570/-रु.
  • देशी / विदेशी शराब की दुकान : 570/-रु.

पूर्व में भी नगर पालिका निगम देवास द्वारा बीते वर्ष जुलाई माह में नगर निकाय टैक्स की दरों की सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2021-22 से लिए लागू होना थी । यह वृद्धि अनेक शहरों में होगा थी। जिसका हर जगह विरोध हुआ था जिसके बाद राज्य शासन ने समस्त निकाय टैक्स वृद्धि को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया था। 

Dewas : निगम द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण का आयोजन

देवास/ नगर निगम द्वारा शासन योजनान्तर्गत युवाओ को अधिक से अधिक रोजागार प्राप्त हो ऐसी योजनाओ का क्रियान्वयन शासन द्वारा किया जाकर नगर निगम के माध्यम से विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार प्राप्त किये जाने के लिए नगर निगम की एनयुएलएम शाखा मे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवक एवं युवतियों को आवेदन के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर, कॉल सेंटर, जैम व जेली बनाना,अचार निर्माण ,इंजन रिपेयर ,रिटेल व लॉजिस्टिक में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 3 से 4 माह की होगी। विभिन्न योजनाओ मे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वंय अपना रोजगार चला सकते है

इस हेतु शासन मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी उन्हे दिया जावेगा जिससे रोजगार के लिए बैंको से ऋण आसानी से प्राप्त हो सके। बीपीएल परिवार के युवक एवं युवतियां उपरोक्तानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निगम की एनयुएलएम शाखा मे आवेदन कर अधिक से अधिक संख्या मे रोजगार पा सकते है। इस संबंध मे निगम मे बैठक मे आहूत की जाकर योजना से संबंधित जानकारी दी गई।

Dewas : बालगढ़ रोड के नाले में गिरे दो युवक

देवास। शहर के बालगढ़ रोड पर स्थित कबीट नाले में गुरुवार रात दो युवक बाइक सवार युवक बाइक का संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गए हादसे में दोनो युवक घायल हो गए एक घायल युवक की ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी वही दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है। दोनो युवक पालनगर के निवासी थे।

पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी द्वारा बताया गया कि पालनगर में रहने वाले युवक अमित राठौड़ व नितिन दुबे अपने निजी काम से गुरुवार रात पालनगर से देवास शहर आ रहे थे, जहा बाइक का संतुलन खो देने से दोनों बाइक समेत तकरीबन 20 फ़ीट गहरे बालगढ़ रोड के कबीट नाले में गिर गए। दुर्घटना की सूचना परिवार व वार्डवासियो को दी गयी। दोनो युवको को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहाँ से उन्हें उपचार हेतु इंदौर रैफर कर दिया गया। ईलाज़ के दौरान अमित राठौड़ की मौत हो गई वही नितिन दुबे का ईलाज जारी है।

प्रथम बार सुन्द्रेल पहुंचने पर सांसद पुत्र नरेन्द्र पाटिल का स्वागत शर्मा परिवार सुन्द्रेल ने किया

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)बागली विधानसभा के दौरे पर जनसमस्या सुनने और निराकरण के लिये निकले लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के बेटे नरेन्द्र पाटिल आज प्रथम बार सुन्द्रेल पहुंचे जहाँ भाजपा के तीन पीढ़ियों से समर्पित शर्मा परिवार में पहुंचकर उन्होंने सुन्द्रेल की पूर्व सरपंच श्रीमती नर्मदाबाई शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीशप्रसाद शर्मा ,धनश्याम शर्मा ,से आशीर्वाद लिया

उपस्थित कार्यकर्ताओ ने पाटिल का स्वागत किया इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, पत्रकार दीपक शर्मा, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, मयंक बाल्दी, गोपी परसाई, अनुरूद्र शर्मा लोकेश यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

श्रीमती कौशल्या देवी भूतड़ा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में किया फल वितरण

कन्नौद (चंचल भारतीय)। श्रीमती कौशल्या देवी बाबूलाल जी भूतड़ा के पुत्र विनोद भूतड़ा की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रीमती कौशल्या देवी भूतड़ा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहर के सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ राजकुमार बारवाल, भाजपा नेता रुपेश शर्मा, समाजसेवी प्रेम नारायण भूतड़ा, वेंकटेश गोरानी, सुभाष मानधनिया, सतीश नरेड़ी, राजकुमार वर्मा, रोमी राठी, एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल, पत्रकार श्री राम पटेल,कैलाश परिहार, चंचल भारतीय, राकेश अजमेरा, ओम प्रकाश परमार, अतुल गुप्ता, मांगीलाल मालवीय, हरीश दुबे, राजेश उपाध्याय, महबूब खान सहित श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पत्रकार साथी एवं कई समाजसेवी वरिष्ठ जन मौजूद थे

विवाहित महिला से बलात्कार कर दी जान से मारने की धमकी

देवास। जिले के बागली तहसील में विवाहित महिला के साथ बलात्कार कर पीड़िता को जान में मारने का मामला सामने आया है।

दरअसल बीते 28 जनवरी को आरोपी लखन सिंह ने पीड़िता के साथ पीड़िता के घर के पहले बने नाले के पास जटाशंकर पर रात करीब साढ़े 11 बजे बलात्कार किया और उसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के इस घटना में उसको 3 अन्य आरोपीयो (संतोष, अजय, कल्लू) ने सहयोग किया। चारो आरोपी जटाशंकर के ही निवासी है। मामले में बागली थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर 10 फरवरी गुरुवार को चारो आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना कर रही है। मामले की विवेचना बागली थाना प्रभारी व निरक्षक दीपक सिंह यादव कर रहे है।
निरक्षक दीपक सिंह यादव से प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़िता की उम्र तकरीबन 30 से 32 वर्ष है और पीड़िता की दो बार शादी हुई है। तथा आरोपीयो को पुलिस थाने ले आई है पुलिस अभी मामले में फुटेज खंगाल कर ओर विवेचना कर रही है।