देवास। शहर के औद्योगिक थाना पुलिस के अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले स्कोर्ट स्कूल के पीछे अनिल श्री नगर में सोमवार रात करीब सवा 9 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमे आरोपी द्वारा हवाई फायर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों में विवाद के दौरान घटनास्थल पर हवाई फायर भी हुआ और जब मौके पर पुलिस पहुँची तो घटनास्थल से धारदार हथियार भी मिले है। मामले में फरियादी हिमांशु शर्मा उम्र 17 वर्ष ने निवासी ओम साई विहार ने औद्योगिक थाने में आरोपी चिंटू ठाकुर, गौतम ठाकुर दोनो निवासी पाचुनकर कॉलोनी व अर्पित मनन परिहार दोनो निवासी जयश्री नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हिमांशु का 1 वर्ष पूर्व किसी से विवाद हुआ था लेकिन तब राज़ीनामा हो गया था जिसके बाद सोमवार की रात फिर विवाद हुआ।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैक धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है व मामले में जांच औद्योगिक थाना में पदस्थ सहायक उपनिरिक्षक देवेंद्र चौहान कर रहे है।
आकर्षक श्रृंगार के साथ 2100 लड्डुओं का लगा महाभोग, रात को होगी महाआरती
देवास : हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर आज एम जी रोड स्थित खेड़ापति मंदिर से श्री खेड़ापति रामायण मंडल व भक्तगण द्वारा बाबा खेड़ापति को बग्गी पर बिठाकर प्रभातफेरी निकाली गई
हनुमान अष्ठमी पर पहली बार खेड़ापति सरकार ने नगर भृमण किया। सर्वप्रथम प्रातः 5:30 बजे बाबा को रथ में बिठाकर नगर भृमण के लिए निकाला गया जहाँ गाजे बाजे व भजनों पर नृत्य करते हुए बाबा के प्रभातफेरी धूमधाम से निकाली
हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य पर खेड़ापति सरकार अति मनोहारी दिव्य श्रृंगार भी किया गया व साथ ही मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाकर बाबा को 2100 बेसन के लड्डू का भोग भी लगाया गया व साथ ही राम भगवान व शबरी माता की रंगोली भी बनाई गई
मंदिर पुजारी उपाध्याय द्वारा बताया गया हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर प्रभातफेरी के रूप में पहली बार श्री खेड़ापति सरकार नगर भ्रमण किया बाबा को 2100 बेसन लड्डू का महाभोग भी लगाया गया व आज रात्रि को 8:30 बजे बाबा की महाआरती व प्रसाद वितरण भी किया जाएगा
देवास : जिले के बागली थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया जिसमें पुलिस ने हत्या करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या के उपयोग किया गया चाकू, आरोपियों के कपड़े, मोबाइल और घर की रजिस्ट्री की कॉपी भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है उधारी के एक लाख 30 हजार रुपए मांगने पर आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी थी पुलिस द्वारा सिद्धेश्वर पिता मिश्रीलाल (79), देवकरण उर्फ मनोहर पिता सिद्धेश्वर (58), नीलेश पिता देवकरण (30) निवासी नेमावर रोड़ चापड़ा, हर्षित उर्फ मनीष पिता सतीश शर्मा (20) निवासी 74 कवि कालिदास मार्ग देवास, नरेन्द्र पिता प्रेमनारायण शर्मा (39) निवासी शुजालपुर मंडी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार 18 अगस्त को एक अज्ञात महिला का शव नेमावर रोड चापडा में सदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। शव की पहचान सावित्री बाई पति रामचरण पाटीदार (65) निवासी नेमावर रोड के रूप में हुई थी। मृतिका सावित्रीबाई और आरोपी सिद्धेश्वर उपाध्याय 10 साल से एक दूसरे के साथ मिलकर ब्याज का धंधा करते थे। मृतिका ने गांव में ही रहने वाले जगदीश बैरागी को ब्याज पर रुपए दिए थे। यह रकम 1 लाख 30 हजार रुपए हो गई थी। रुपए नहीं दे पाने के कारण जगदीश ने अपना मकान सिद्धेश्वर के पास गिरवी रख दिया, लेकिन सिद्धेश्वर ने मृतका को रुपए नहीं दिए। बार-बार रुपए मांगने से परेशान आरोपी सिद्धेश्वर ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सावित्रीबाई की हत्या कर दी थी।
देवास। शहर के रसूलपुर बायपास पर औद्योगिक थाना पुलिस ने बुधवार को एक कंटेनर में 950 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है।
दरसल बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर क्रमांक UP21CN5270 में अंग्रेजी शराब भर कर उसके उपर चाकलेट के बक्से रखकर उसके नीचे शराब की पेटी को छिपा कर इन्दौर से शाजापुर कि ओर जाने वाला है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा अपनी टीम को लेकर क्षिप्रा नदी ब्रिज पर खड़े होकर उक्त कंटेनर क्रमांक UP21CN5270 इन्दौर तरफ से आने वाले आने वाले वाहनों की जिक जैक लगाकर चैकिंग प्रारंभ की गई। उक्त चैकिंग के दौरान कंटेनर को टीम के द्वारा रोकने की कोशिश की गई उक्त कंटेनर चालक द्वारा पुलिस को देखकर वाहन नही रोका गया । उक्त कंटेनर को चैक करने पर अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 950 पेटिया भरी होना पाई गई । उक्त वाहन चालाक के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 1209/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त वाहन चालाक की तथा उक्त जप्तशुदा अवैध अंग्रेजी शराब के संबंध में की विवेचना की जा रही है।
जब्त सामग्री:
अवैध अग्रेंजी शराब की कुल 950 पेटिया कुल 10 हजार लीटर
ब्राडेड चाकलेट के कुल 482 पैकेट
कंटेनर वाहन कुल कीमत ₹45,00,000/- (पैतालीस लाख ) का कुल मश्रुका जप्त किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी के नाम : 1.शहनवाज पिता तुफेक अहमद खां उम्र 24 साल निवासी ग्राम नरखेडा दलतपुर थाना मुडापानी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
मोहम्मद जिसान पिता तजम्मुल हुसैन उम्र 20 साल निवासी ग्राम श्रेयश खेडा दलतपुर थाना मुडापानी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश ।
सराहनीय कार्य: उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अनिल शर्मा, उनि आर. एस. वर्मा, सउनि राजेश पटेल, सउनि नितिन सिंह प्रआर 145 तेजसिंह तथा सैनिक 61 तेजसिंह मण्डलोई की विशेष भूमिका रही।
देवास। उज्जैन रोड़ स्थित इटावा में घर के बाहर खड़े एक युवक पर शनिवार रात्रि को 7 लोगों ने मिलकर चाकुओं से हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार इटावा में रहने वाले योगेश पिता रामप्रसाद गोमार पर शनिवार रात्रि करीबन 9.15 बजे पुरानी रंजिश के चलते कुछ आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। घायल योगेश ने बताया कि मैं इटावा में श्री राम मंदिर के पास घर के बाहर खड़ा था, तभी 7 लोग चाकू, दो पिस्टल लेकर आए और मेरे साथ मारपीट कर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने घटना के दौरान दो फायर भी किए। घायल ने बताया कि इटावा के रहने वाले फारुख, गोलू, आकाश, गोलू उर्फ लंगड़ा, सलमान उर्फ मोगा, गब्बर तोतला, नाना उर्फ बागरी, राजा, मोनू गणेश सहित अन्य ने मिलकर हमला किया है। घायल ने बताया कि आरोपी मुझसे जबरन सट्टा लिखवाने चाहते थे, लेकिन मैंने मना कर दिया तो सबने मिलकर मुझ पर हमला कर दिया। इनके द्वारा पूर्व में भी मुझे धमकी दी गई। घायल योगेश के अनुसार सभी आरोपी गाडिय़ा चोरी करने काम भी करते है। घटना की जानकारी लगते मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह पहुंचे और उन्होंने से घटना की जानकारी ली। घायल के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि रात्रि 9.45 पर चार आरोपी पुन: जिला अस्पताल योगेश को मारने के लिए आए थे। मौके पर उपस्थित दो पुलिस जवानो जिला अस्पताल में चारो आरोपियों को हिरासत में लिया और इनके पास पिस्तौल व दो चाकू भी बरामद किए। पुलिस ने 7 आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच कर रही है।
देवास। शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत क्षेत्र शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास औद्योगिक थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को बिना नंबर की लोडिंग वाहन से 1 लाख 50 हज़ार मूल्य के 4 कैडे (गोवंश) को हत्या करने के लिए ले जाते हुए पकड़ा है।
दरअसल शनिवार को रात करीब 11:30 बजे औद्योगिक थाना पुलिस ने शंकरगढ़ में हनुमान मंदिर के पास एक बिना नंबर की लोडिंग वाहन से 2 व्यक्ति विजय गोस्वामी उम्र 20 वर्ष व श्यामलाल चौधरी उम्र 31 वर्ष दोनों निवासी मेंढकी चक देवास 4 कैडे (गोवंश) को हत्या करने के लिए ले जा रहे थे। जिन्हें औद्योगिक थाना ने पकड़ा है। मामले में पुलिस ने गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जाँच औद्योगिक थाने में पदस्थ सहायक उपनिरक्षक नितिन सिंह द्वारा की जा रही है।
पिछले सात दिनों से चल रहे महोत्सव के अंतर्गत गुरुचरित्र पारायण तथा जप के साथ
देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव शनिवार 18 दिसंबर 2021 को मनाया जावेगा। इस दिन प्रातः: 5 बजे कांकड़ आरती होगी। उसके पश्चात गुरुचरित्र ग्रंथ का पाठ होगा। नियमित पूजा अभिषेक के पश्चात आरती होगी। दिनभर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम और संध्या को 5.30 पर श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जावेगा। जन्म के बाद पालना गीत और प्रसाद वितरण किया जावेगा। उसके पश्चात धूप आरती होगी। शाम को 7 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर मंदिर की विशेष रूप से सजावट के साथ साज-सज्जा की गई है।
मंदिर व्यवस्थापक और पुजारी श्री दत्त प्रसाद कुलकर्णी ने सभी से अनुरोध किया कि मास्क लगाकर ही मंदिर में आवे तथा कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करे। ज्ञात रहे कि प्रतिवार्षिक भंडारा कोरोना महामारी के कारण नही किया जा रहा है। केवल नुकती के प्रसाद का वितरण 19 दिसंबर, रविवार से मंदिर परिसर में किया जावेगा। उक्त जानकारी अमित राव पवार ने दी।
• विधिवत रूप से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
देवास। श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़े प्रतिक हनुमान मंदिर को बीते वर्ष नगर निगम प्रशासन द्वारा मंदिर को ध्वस्त कर वहां स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा को हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही हिंदू संगठनों व श्रद्धालुओं में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त था।
प्रशासन द्वारा मंदिर हटाए जाने के बाद से ही श्रद्धालु काफी समय से उसी स्थान पर पुन: मंदिर निर्माण की मांग करते आ रहे थे। जिसके चलते हिंदूवादी नेताओं ने फिर से हनुमान जी की प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की। उज्जैन रोड़ अभिनव टॉकीज के पास स्थित हनुमान मंदिर पिछले कई वर्षों से विवाद की स्थिति में है। हिंदू महादर्शन की प्राचीन धरोहर हनुमान मंदिर जो पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है। कांग्रेस शासनकाल में नगर निगम आयुक्त द्वारा तोड़े गए मंदिर पर भगवान हनुमानजी की मूर्ति पुन: स्थापित की गई। हालांकि मंदिर पर स्थानीय हिंदूवादी नेताओं ने कुछ दिन पूर्व भगवान हनुमान की प्रतिमा पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया गया, लेकिन मूर्ति स्थापित कर पूजा अभिषेक की गई। जैसा की विदित है कि हिंदू धर्म के मंदिर संस्कृति और संस्कार का प्रचार कर लोगों के अंदर धर्म संस्कारित स्थापित करने का कार्य करते हैं। इतना प्राचीन हनुमान जी का मंदिर तोड़ा गया और अभी तक उस मंदिर को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया, ऐसी स्थिति में कुछ हिंदूवादी चेहरे हैं जो कि देश में हिंदुत्व का कार्य करते हैं उनके द्वारा इस मूर्ति की स्थापना की गई और जिला कलेक्टर से विधिवत रूप से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण को लेकर 20 दिसंबर, सोमवार को ज्ञापन देते हुए चर्चा करेंगे।
इस दौरान सोनू सोनोने, रवि सांगते, सुशील सोनोने, विनय पंडित, राहुल भाटी, संदीप भद्वारा ने हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की।
देवास। नगर निगम द्वारा कैला देवी एम आर 1 रोड का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध मे आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बातया कि कैला देवी एम.आर. 1 रोड का कार्य कई दिनों से लंबित था। बहुत समय से लंबित मसले को निगम द्वारा दूर किया जाकर तत्काल एम आर 1 सड़क निर्माण कार्य त्वरित गति से चलाये जाने हेतु नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को निर्देशित किया जाकर कार्य प्रारंभ कराया आयुक्त ने बताया कि कैला देवी मार्ग व्यस्ततम मार्ग हे उक्त रोड से इंदौर एबी रोड मुख्य मार्ग से जुडता है, लगभग शहर की आधी आबादी तथा ग्रामीण क्षेत्र से राहगीरों का आवागमन रहता है आवागमन में काफी परेशानी आम नागरिको एवं कालोनीवासियों को रहती है। उक्त मार्ग को एम.आर. 1 के रूप में दोनों ओर से विकसित कर ग्रीनरी, प्रकाश व्यवस्था, फुटपाथ व्यवस्था होकर राहगिरों को आवागमन हेतु इसका लाभ होगा तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। सड़क निर्माण में राहगिरों एवं व्यस्त आवागमन को देखते हुए व्यवहारिक सभी समस्याओं को दूर किया गया साथ ही अतिक्रमण भी हटाया गया।
• भोलेनाथ मंदिर पर आरती कर श्रमिक परिवारों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहरभर में निकाली रैली
• कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए अड़े श्रमिक, 7 दिवस का मिला आश्वासन
देवास। चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल कंपनी बालगढ़ के श्रमिक अपने बकाया पैसे दिलाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में काफी समय से संघर्षरत है। कंपनी के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को करीब एक माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन सुनवाई नही हो रही है। श्रमिकों ने अब तक सात से आठ बार आवेदन व ज्ञापन दे दिया है, झांझ मंजीरे के साथ रैली निकालकर भी अवगत कराया, लेकिन मामला जस का तस ही बना रहा। कंपनी श्रमिक बाबूलाल मंडलोई एवं केसरसिंह गुर्जर ने बताया गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी एवं समाजसेवी इंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में समस्त श्रमिक घर परिवार की महिलाओं के साथ सडक़ पर उतरे। पूरे बालगढ़ में नारेबाजी कर रैली निकाली। तत्पश्चात बालगढ़ रोड़ स्थित भोलेनाथ मंदिर पहुंचे। जहां श्रमिकों ने भोलेनाथ जी आरती कर प्रदर्शन रैली को आगे बढ़ाया।
वहां से समस्त श्रमिक व महिलाएं हाथों में तकतियां लेकर नारेबाजी करती हुई रैली के रूप में चलना प्रारंभ हुई। रैली मीरा बावड़ी, केदारेश्वर मंदिर, महेश टॉकीज, तीन बत्ती चौराहा, नॉवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां सभी कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए अड़ गए, कलेक्टर ज्ञापन लेने नही पहुंचे तो सभी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वहां उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कुछ देर श्रमिकों को संबोधित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन पर तंज कसा।
जिला कलेक्टर जब मौके पर ज्ञापन लेने नही पहुंचे तो सभी श्रमिकों व महिलाओं ने मुख्य गेट से अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी जिला कलेक्टर ज्ञापन लेने नही आए। तब आक्रोशित होकर समस्त पीड़ीत श्रमिक और महिलाओं ने मिलकर एबी रोड पर चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश शास्त्री पहुंचे।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। अंत में श्रमिकों ने श्री चौधरी के साथ मिलकर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं तहसीलदार पूनम तोमर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सात दिवस के अंदर कम्पनी के मुख्य लोगों से बैठक कराकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करायेंगे। तब जाकर चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान कंपनी श्रमिक सुमेर सिंह गुर्जर, प्रभाशंकर वाजपेयी, बाबूलाल पटेल, गोरधन देसाई, तेजराम मुकाती, मनोहर पहलवान, अरुण, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, रामसिंह अंधेरिया, चेतन गुर्जर, दीपक जाटवा, ओमप्रकाश शगरवंशी, रामप्रसाद पटेल, विशाल भाटिया, अरूण लोधवाल, छोटू सिंह गुर्जर, दशरथ शिंदे, मेहरबान सिंह मालवीय, रमेश, रामसेवक सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।