देवास। शहर बीएनपी थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास बुधवार को शाम करीब दोपहर 3: 30 बजे एक आरोपी को पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर परिहवन करते हुए बीएनपी पुलिस ने पकड़ा है।
दरअसल बुधवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा ग्राम जेतपुरा में फाटा के पास एक ट्रक अशोक लियलैंड (MH-18-BG-8936) में आरोपी शायब खान पिता जाती मेवाती उम्र 32 वर्ष निवासी जिला खरगोन को कुल 22 लाख 40 हज़ार मूल्य के 18 भैसों को ट्रक में क्रूरतापूर्वक ठुस ठुस कर परिवहन करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही आरोपी पशुओ को किस उद्देश्य से परिवहन कर ले जा रहा था इसकी जाँच कर रही है मामले की जाँच बीएनपी थाना पुलिस में पदस्थ उप निरक्षक अजय सिंह डोड कर रहे है।
भोरासा निप्र(अभय नागर) कोरोना का प्रकोप जैसे-जैसे संपूर्ण देश में बढ़ता जा रहा है लोगों में अब मास्क लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं वही मास्क के वितरण का कार्यक्रम भी हर जगह देखा जा रहा है हालांकि सामाजिक संस्थाओं के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है परंतु भोरासा में चौरसिया परिवार की ओर से उनके पिता रिटायर्ड ए डी आई की छठी पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र हेमेंद्र चौरसिया कमलेश चौरसिया राकेश चौरसिया की ओर से कोरोना से बचाव के लिए सबसे उपयोगी चीज माने जाने वाले मास्क का वितरण किया व भवरनाथनाथ मंदिर प्रांगण में बिल पत्र के पौधे रोपण किया
यहां मौजूद सभी ने श्री चौरसिया को पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर भवरनाथ मंदिर पुजारी चंद्रशेखर शर्मा, नगर परसाई संजय जोशी, प्रकाश मंत्री, डॉ रूपसिंह नागर, रमेश चंद्र इनानी, घनश्याम लाहोटी, प्रदीप मंत्री, डॉ अरविंद पुराणिक, महेश मंत्री, विजय सिंह ठाकुर, रमेश चंद्र हेड़ा, राधेश्याम राठौर अनिल मंत्री, राकेश चौरसिया, अरविंद खत्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पत्रकार अभय नागर, निक्की नामदेव, मौसम माली तेजनारायण माली सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
देवास। नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो के साथ-साथ नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन एवं पर्यटन को बडावा देने के लिये देवास शहर मे स्थित सयाजी द्वार के सामने मंडुक पुष्कर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाकर तालाब मे बोटिंग कार्य भी प्रारंभ किया गया। अब शहर के नागरिको के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटको को पंचवटी मीठा तालाब के साथ शहर मे स्थित मंडुक पुष्कर तालाब मे बोटिंग करने का लुत्फ मिलेगा।
कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान की इस पहल को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा मंडुक पुष्कर तालाब पर बोट का पूजन कर तालाब मे आम नागरिको, बच्चो व सिनियर सिटीजनो व आने वाले पर्यटको के लिये बोटिंग का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, संतोष पंचोली, राहूल दायमा, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी, फुलसिह चावडा, अर्जुन यादव, मनीष सेन, धर्मेन्द्रसिह बैस, नितीन आहूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कन्नौद वन परिक्षेत्र के अनुभूति कैम्प में शासकीय माध्यमिक स्कूल कुसमानिय के 120 बच्चे हुए सम्मिलित।
कन्नौद/कुसमानिया 04 जनवरी 2022/ वन मण्डल अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक एम.पी.ई.डी.बी. वन मण्डल देवास के मार्गदर्शन मे मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल की सहायता से पूरे वन मण्डल मे स्कूली बच्चों मे वनो एवं वन्यप्राणियों के प्रति प्रशिक्षण सह-जागरूकता हेतु अनुभूति कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी मे वन परिक्षेत्र कन्नौद के अनुभूति कैम्प का आयोजन वन्यप्राणी अभ्यारण्य खिवनी कैंपस में किया गया जिसमें शासकीय माध्यमिक स्कूल कुसमानिया के 120 बच्चे सम्मिलित हुए। कन्नौद -खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने ली बच्चों की क्लास- आज के अनुभूति कार्यक्रम मे कन्नौद खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा भी सम्मिलित हुए। उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए मानव जीवन मे प्रकृति के महत्व के बारे मे बताया तथा बच्चों के अनुभूति इको कैम्प के अनुभव के बारे मे चर्चा करी। साथ ही विधायक ने स्कूली बच्चों को अपने घर के आसपास, खेत की मेढ़ पर एवं स्कूल भवन मे वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया। उपवनमण्डल अधिकारी कन्नौद एस. एल. यादव ने बताया कि ईको कैम्प अंतर्गत बच्चों को खिवनी अभयारण्य के कुछ प्रमुख स्थानों जैसे- घांस परिस्थितिकी तंत्र,वन्यप्राणी हेतु जलस्त्रोत तालाब, सौसर एवं सोलर वाटर पंप, नदी तंत्र एवं उसका महत्व के बारे मे बताया साथ ही जंगल भ्रमण करते हुए बच्चों के प्रश्नों के जवाब दिए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी कन्नौद अशेष मिश्रा ने स्कूली विद्यार्थियों को वन विभाग मे रोजगार के अवसर, वन विभाग मे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों से परिचय, उनकी चयन प्रक्रिया एवं उनके कर्तव्य के सम्बंध मे बच्चों का मार्गदर्शन किया। अनुभूति कैम्प अंतर्गत बच्चों को प्रातः काल मे पक्षी दर्शन उपरान्त प्रकृति पथ पर वन भम्रण, विभिन्न वृक्षों की पहचान एवं उपयोगिता, वन्यप्राणीयों के विषय में रोचक तथ्य एवं पारिस्थिकी तंत्र मे उनका महत्व, वन औषधी, जैवविविधता एवं उसका महत्व आदि प्रकृति से जुड़े विषयों पर मास्टर ट्रेनर अम्बुश जैन एवं पी. एन. तिवारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । जैव विविधता प्रश्न मंच का किया गया आयोजन- कैम्प समाप्ति के पूर्व बच्चों मे प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जैव विविधता क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र नैतिक पिता विनोद कुमरे द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विधायक जी द्वारा पुरस्कृत किया गया , उपरान्त समस्त प्रतिभागि विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र, टी-शर्ट एवं कैप का वितरण म प्र एको विकास बोर्ड की सहयोग से किया गया। कैम्प में छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि महेश परमार,राकेश पंवार ने भी भाग लिया तथा वनों एवं वन्यप्राणी के महत्व को समझाया, पूरे अनुभूति कार्यक्रम मे वनपाल- राजेश मालवीय, विक्रम मालवीय, वन रक्षक- सरदार सिंह सोलंकी, कपिल चौहान, सचिन भमुरीया, पवन यादव, संतोश बागवान, आशा मुवेल आदि के विशेष सहयोग रहा।
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी शर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशन में कोविड टीकाकरण अभियान देवास जिले में निरंतर जारी है शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन के डोज़ लगाए जा रहे हैं सभी 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर बालक बालिकाओं का स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। एवम 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण किया जा रहा है।
दिनांक 05 जनवरी 2022 को देवास जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 299 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन डोज़ लगाई जायेगी । कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
• दो दिन में जिन अस्पतालों के जिला प्रशासन से अनुबंध होगा वहीँ ले सकेंगे कोविड 19 के मरीज
देवास। कोरोना के बढते केस को लेकर नगर निगम आयुक्त विषालसिह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, जिला कोविड-19 टीकाकरण अधिकारी डॉ. तिवारी, देवास टीकाकरण प्रभारी डॉ. पवन माहेश्वरी के साथ देवास शहर के निजी अस्पतालो के प्रबंधक के साथ बैठक आहूत की गई जिसमे अस्पतालो की सम्पूर्ण जानकारी ली गई किस तरह से कोरोना के पेषेंट को ट्रीटमेंट हेतु एडमिट किया जाकर उनका उपचार किया जाना होगा। निजी अस्पतालो मे बेड की संख्या, उपलब्ध उपकरण, ऑक्सिीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन की व्यवस्था, ऑक्सिजन के प्रेषर इस प्रकार की सभी चर्चा की जाकर दिशा निर्देश जारी किये गये। दो दिवस का सभी निजी अस्पतालो को समय दिया गया। जिसमे सभी उपकरण, सभी व्यवस्थाओ की जानकारी निगम मे डॉ. पवन माहेश्वरी को सौंपेगें, दो दिवस पश्चात सभी निजी अस्पतालो का निरीक्षण होगा। जिसमे शासन निर्देशानुसार सभी व्यवस्था होना अनिवार्य होगा। जिला प्रषासन के साथ सभी निजी अस्पतालो को एम.ओ.यु. (अनुबंध) किया जाना होगा। इस हेतु दो दिवस का समय दिया जाकर जिन अस्पतालो का जिला प्रशासन से अनुबंध होगा उन्ही अस्पतालो मे कोविड-19 के मरीज लिये जावेगें।
विक्रेताओं के पास नायलोन/चायना डोर पाये जाने पर की जायेगी दण्डात्मक कार्यवाही
देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सम्पूर्ण देवास जिले में मानव/पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जन सामान्य के हित/जान माल की रक्षा एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार कोई भी व्यक्ति मकर संक्राति पर्व पर होने वाली पतंगबाजी में न तो नायलोन/चायना डोर का निर्माण करेगा, न ही दुकानों में रखेगा, न ही क्रय-विक्रय करेगा एवं न ही उपयोग करेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।
यह आदेश जन साधारण की सुविधा हेतु तत्काल पालन हेतु प्रभावशील किया जाना आवश्यक हो गया है। इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य व सभी संबंधित पक्षों को उक्त सूचना की तामिली की जा सकें। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (2) के अंतर्गत एक पक्षीय पारित किया जाता है। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है, अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश 02 माह तक प्रभावशील रहेगा।
देवास जिले में मकर संक्राति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है जिसमें वृहद स्तर पर पतंगबाजी की जाती है। विगत वर्षों में पतंग बाजी में चायना डोर का उपयोग अधिकता से किया गया है। चायना डोर का मटेरियल अत्यधिक तेज धार तथा खतरनाक होता है चायना डोर के उपयोग के कारण पूर्व में राहगीरों/ पशु – पक्षियों के कटने तथा चोट पहुंचने की घटनाएं घटित हुई है। चायना डोर के उपयोग से दुर्घटना होना संभावित है जिससे जन-धन एवं पशुहानि होने के साथ विवाद होने की संभावनाएं बनी रहती है तथा आमजनों में चायना डोर के विक्रय एवं उपयोग को लेकर असहमतियां भी व्यक्त की जाती रही है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सम्पूर्ण देवास जिले में मानव/पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जन सामान्य के हित/जान माल की रक्षा एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए नायलोन/चायना डोर को प्रतिबंधित किया है। जारी आदेश का पालन कराने के लिए कलेक्टर श्री शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने देवास शहर में चायना डोर विक्रय करने वाले वालें व्यापारियों की बैठक ली। उन्हें बैठक में बुलाकर समझाईश दी गई कि चायना डोर के विक्रय पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है, किसी भी विक्रेता के पास चायना डोर पाये जाने पर सामग्री जप्त कर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन द्वारा दुकानोंपर चाइना डोर की जांच के लिए निरन्तर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में तहसीलदार देवास पुनम तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देवास। यह वर्ष शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी को शहर के सिविल लाइन के गणेश विहार कॉलोनी में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मुंबई से देवास आया था। वही अब 2 जनवरी को प्राप्त कोरोना हेल्थ बुलेटिन में एक 26 वर्षीय लक्ष्मी नगर निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तो आज 3 जनवरी वाली कोरोना हेल्थ बुलेटिन में रेहती खातेगांव, देवास निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के टोंकखुर्द दौरे का प्रारंभ नावदा ,कलमा, चिडावद ,आलरी,भेरवा खेड़ी,हरनावदा से हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल व मंडल महामंत्री राकेश सिंधल ,जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में युवा मोर्चा के नेताओ ने जगह – जगह मंच से पुष्प वर्षा कर सोनी का भव्य स्वागत किया। सोनी ने टोंकखुर्द नगर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने नगर के दौरे का प्रारंभ किया।
फ्रीगंज पर सोनी का भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया ,बैंक ऑफ इंडिया चौराहे के पास मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई, निखिल साहू अशोक साहू भगत सिंह चौराहे पर मंडल महामंत्री राकेश सिंधल, कृषि विभाग कार्यालय के पास पपलेश पांचाल, शक्ति माता चौराहे पर दिलीपसिंह दोंता व दिन दयाल परिसर में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने किया ।इस दौरान सोनी ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आगे सूरज कुंड के पास भाजपा जिला मंत्री अनूप सिंह सेंधव व तहसील चौराहे पर मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव के नेतृत्व में सोनी का जोरदार स्वागत किया। सोनी ने स्व. रण बहादुर सिंह चावडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दौरे का समापन किया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह, मोकन सिंह राजपूत ,कमल चंद्रवंशी, नितेश पटेल ,आशीष केलोदिया, राजेंद्र वर्मा, कैलाश केलोदिया, विशाल चंद्रवंशी ,विकास पटेल ,रवि पटेल ,सोनू पटेल ,नवीन राठौर,राजेश सोलंकी, मुकेश परमार हर्ष पटेल, मनीष पटेल, लाखन गालोदिया,राजेश शर्मा,दीपेश नागर,सनी जैन, प्रदुम सोनी, बाल कृष्ण गहलोत,जीवन प्रजापति,अर्जुन कुशवाह, सुरेश अधिकारी,शिव चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधि कारी ,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोरोना गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन सोनी के टोंकखुर्द दौरे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जमकर धज्जियां । अपने नगर के दौर के दौरान न तो भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी मास्क पहना था और न ही किसी अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने।और तो और भाजपा नेताओ द्वारा बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते देखकर प्रशासन मुक दर्शक बना रहा।
• लक्ष्मी नगर निवासी 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट आई कोरोना
देवास। वर्ष 2022 देवास वालो के लिए संकट लेकर आया है। यह वर्ष शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी को शहर के सिविल लाइन के गणेश विहार कॉलोनी के एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। वही अब 2 जनवरी को प्राप्त कोरोना हेल्थ बुलेटिन में प्राप्त 1207 लोगो की जाँच रिपोर्ट में एक 26 वर्षीय लक्ष्मी नगर निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।