सुंद्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। किसानों के खेतों की फसलें खराब हो रही है फसल खराब होने को लेकर वह आफलन की स्थिति को लेकर किसान काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला ग्राम महुडिया का सामने आया जहां किसानों के खेतों की फसलें खराब होने लगी है खेतों में सोयाबीन के पौधे तो दिख रहे हैं लेकिन उनमें फलिया नहीं है आफलन की स्थिति है सोयाबीन पीले पडने लगे है फसल में बीमारी लग चुकी जिसे लेकर किसान काफी चिंतित वह परेशान नजर आ रहे हैं 8 से ₹10000 कुंटल के महंगे सोयाबीन खरीद कर किसानों ने जैसे तैसे बोनी की थी ग्राम महुडिया के किसानों ने खराब हो रही सोयाबीन की फसल को लेकर कन्नौद तहसीलदार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई हमारे खेतो की सोयाबीन की फसले खराब हो रही है आफलन की स्थिति है सोयाबीन पीले पड़ रहे हैं फसलें खराब हो रही है फसलों का सर्वे करवाकर उचित से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है इस दौरान किसान हीरालाल पटेल,मोतीलाल, गजानंद पटेल ,छोटेलाल,दिनेश,मनसुखा मरमट , किंकर, सहित कई किसान उपस्थित थे।
Tag: Dewas
सीएम हेल्प लाईन पर L-1 पर लंबित शिकायतों का निराकरण दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 अगस्त तक करें: कलेक्टर
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक
देवास कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्र के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले एक हफ्ते में जिले में सीएम हेल्पलाइन पर 600 शिकायतों का निराकरण किया गया है। शिकायतों के निराकरण से जिले की रैंकिंग सुधरी है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पर एल-1 पर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 अगस्त तक शिकायतों का निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, संस्थागत वित्त, नगर निगम इन सभी विभागों की एल-1 पर अधिक शिकायतें लम्बित है। यह सभी विभाग विशेष तौर पर ध्यान दे और 2 दिन का विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए बधाई दी और कहा कि जो शिकायतें अब भी बची है उन्हें भी शत-प्रतिशत निराकृत करें। सभी अधिकारी गुणवत्ता पूर्ण जवाब लिखें। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण से जिलों की रैंकिंग होती है। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें तथा शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। शिकायत अनअटेंडेंट पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा की समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। व्यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से मिलकर संतुष्टी पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि इस महीने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के क्लेम तैयार कर ऑनलाइन जमा करें। जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रोफाइल अपडेट कर लें।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने समाधान ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री किसान कल्याण शिकायतों, फसल बीमा संबंधित शिकायतों और नगर पालिका में लंबित शिकायतों की समीक्षा की और अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भू-अर्जन, सीमांकन, राजस्व वसूली, नामान्तरण और बटवारा संबंधित मामलों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने वनाधिकार पट्टों की समीक्षा की। एसडीएम बागली और एसडीएम कन्नौद को निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टों संबंधित लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र करें, जो आवेदन स्वीकृत योग्य हो उन्हें स्वीकृत करें। कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि जिले में जिन आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा मिल गया है, उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। सभी विभाग प्लान बनाएं और योजनाओं का लाभ दिलाएं।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कोविड कल्याण योजना की समीक्षा की और प्रोग्रेस रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला-एक उत्पाद, आक्सीजन प्लांट, जल जीवन मिशन, खाद्यान उठाव की स्थिति की समीक्षा की। समय-सीमा संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। सभी विभागों को अंकुर प्रोग्राम अंतर्गत पौधारोपण करने के निर्देश दिये।
शहर में कल 18 अगस्त को 9 सत्रों पर टिकाकरण के लिए बुकिंग शुरू
02 सत्रों पर को-वैक्सीन व 7 सत्रों पर कोविशिल्ड का प्रथम व दूसरा डोज लगाया जावेगा
देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश कल्याणी ने ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 18 2021,को कोविड-19 टीकाकरण, के 09 सत्र आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र देवास में 02 सत्र मल्हार स्मृति मंदिर ओर आईटीआई कॉलेज देवास मे को-वैक्सीन के दोनो डोज लगाये जावेंगे। शहरी क्षेत्र देवास के 07 सत्र मे कोविशील्ड-वैक्सीन का पहला और दुसरा डोज लगाया जावेगा।
जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में सत्र स्थल का नाम मल्हार स्मृति मंदिर देवास ,आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोरहा, गीता भवन देवास, भंडारी अस्पताल देवास ,संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक नागदा ,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी ,यूपीएचसी बावड़िया, यूपीएचसी इटावा हेतु कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग और आनसाइड बुकिंग के माध्यम से किया जाएगा। इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 17 अगस्त 2021 को शाम 4.30 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गयें है।
कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं को-वैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पश्चात दुसरा डोज अवश्य लगवाये । कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।
सावन सोमवार के अंतिम दीन लगी विजेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दूर-दूर से आए श्रद्धालु जन दर्शन करने
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। सावन सोमवार के अंतिम दिन प्राचीन विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड मे आज अल सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु जन आए वही दिन भर पंडित गजेंद्र व्यास, दिनेश व्यास, लकी व्यास, के द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई शाम के समय विजेश्वर महादेव भगवान नगर भ्रमण पर निकले हर्ष उल्लास आतिशबाजी के साथ भगवान विजेश्वर महादेव को भक्तों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया वही मंदिर प्रांगण में 2400 केले का वितरण वेलकम सिंह बावरा कालापाठा के द्वारा 200 केले शैलेंद्र जयसवाल हतनोरी के द्वारा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को वितरण किया गया सुबह से शाम तक दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली
केंद्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया जी की यात्रा देवास में
जगह जगह लगेंगे स्वागत मंच, यात्रा प्रभारी ने किया तैयारियों का अवलोकन
देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में किए गए मंत्रिमंडल पुनर्गठन में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की झलक दिखाई देती है। इस पुनर्गठन के अंतर्गत प्रदेश के दो नए मंत्रियों के रूप में डॉ. वीरेंद्र खटीक एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। विपक्ष ने अपनी हठधर्मिता के चलते इन मंत्रियों का सदन में परिचय नहीं होने दिया था। इसलिए अब ये मंत्रीगण आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लेंगे।इस कड़ी में केंद्रीय नागरिक एवं उड्यन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 अगस्त को क्षिप्रा से अपनी आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुऐ शाजापुर पहुंचेगी
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत देवास से 17 अगस्त को करेंगे। इसी दिन यात्रा शाजापुर पहुंच जायेगी ओर 18 अगस्त को यात्रा खरगोन जिले के बाद 19 को इंदौर पहुंचेगी। श्री सिंधिया इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा प्रातः 11ः00 बजे क्षिप्रा से देवास जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे व 11ः30 पर इंडस्ट्रीयल स्पोर्टस पार्क का अवलोकन करेंगे तत्पश्चात् 11ः45 पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार श्री राजकुमार चंदन जी से उनके निवास पर भेंट करेंगे, 12ः15 पर नव श्रंगारित जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, 12ः30 पर भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात् दोपहर 1ः00 बजे भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकार साथियों से चर्चा करेंगे। उसके बाद दोपहर 2ः00 बजे माता टेकरी पर दर्शन, 2ः30 पर शास्त्रीय संगीत गायिका सुश्री कपालिनी कोमकली जी के निवास पर उनसे भेंट करेंगे एवं 3ः00 बजे आनंद भुवन पैलेस पर भोजन कर 3ः30 पर शाजापुर के लिये प्रस्थान करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं, खेल एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह जगह मंच लगाकर स्वागत किया जायेगा।
यात्रा के प्रभारी ने किया अवलोकन
यात्रा के जिला प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा के लिये प्रदेश संगठन से नियुक्त प्रभारी श्री आलोक शर्मा, सह प्रभारी संतोष पारिक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक मनोज चोधरी, पुर्व महापोर सुभाष शर्मा ने क्षिप्रा से लेकर ग्राम आलरी तक लगने वाले स्वागत मंचो के स्थान का चयन कर सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया साथ ही यात्रा कार्यक्रम ऐतिहासिक हो इसकी तैयारियों को लेकर देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार से भी विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने सभी सामाजिक, धार्मिक खेल एवं व्यापारिक संगठनो के साथ आम जनता से आशीर्वाद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने की अपील की।
विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई नेमावर से कन्नौद तक विशाल तिरंगा यात्रा
सुन्द्रेल बिजवाड(दीपक शर्मा)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मणिगिरी पर्वत पर पूर्व सैनिको का स्वागत सम्मान किया गया कन्नौद खातेगांव के क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा निकलते ही आशीष शर्मा का नेमावर की नारी शक्तिओ के द्वारा स्वागत किया गया एवं मिठाई खिलाई गई हजारो की संख्या देश प्रेमी एवं युवाओं का जन सैलाब उमड़ा जगह-जगह विधायक आशीष शर्मा की तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा नेमावर के मणिगिरी पर्वत से प्रारंभ होकर कन्नौद में भारत माता की आरती के साथ समापन हुआ हजारो की संख्या में जोश उत्सा के साथ भारत माता की जय के नारे के साथ यात्रा निकाली गई विधायक आशीष शर्मा ने सार्वजनिक मंच से देश भक्ति का राष्ट्रीयगीत गाकर सुनाया जब शर्मा यह गीत सुना रहे थे तब उनकी आँखें नम हो गई थी ओर कहा तेरा वैभव अमर रहे है मां हम दिन चार रहे ना रहे भारत हमको जान से प्यार है सबसे ज्यादा तिरंगा हमारा प्यार हैं विशाल तिरंगा यात्रा में समस्त आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
E-FIR । ई- FIR करने वाला प्रदेश का दुसरा जिला बना देवास
थाना कोतवाली पर दर्ज हुई जिले की पहली व प्रदेश की दुसरी ई एफआईआर, वाहन चौरी की ई एफआईआर दर्ज
देवास- पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2021 को म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवास द्वारा पुलिस महानिदेशक के आदेश के पालन में सीसीटीएनएस में ई-एफआईआर की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी को त्वरीत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में दिनांक 14.08.21 को फरियादी महेन्द्र साहू पिता नन्हेभाई साहू निवासी 97 सज्जनसिंह कॉलोनी बावडिया देवास द्वारा अपने मोबाईल के माध्यम से म.प्र. सिटीजन पोर्टल पर अपनी मो.सा के एमपी-41-एनसी-5673 की जवाहर नगर देवास से चौरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी जो आज दिनांक को सीसीटीएनएस केस एप्लीकेशन पर थाना प्रभारी की सीसीटीएनएस आईडी पर ऑनलाइन प्राप्त हुई। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी निरीक्षक उमरावसिंह द्वारा उनि राकेश नरवरिया एवं सीसीटीएनएस प्रभारी सउनि महेन्द्र सिंह को असल अपराध दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। ई-एफआईआर योजना के अंतर्गत प्रदेश की दुसरी एवं जिले की प्रथम ई एफआईआर थाना सिटी कोतवाली देवास पर दर्ज की गई।
ई-एफआईआर निम्न मामलों में की जा सकेगी
- वाहन चोरी ( 15 लाख रू से कम कीमत की हो)
- सामान्य चोरी ( 1 लाख रू से कम कीमत की हो)
- आरोपी अज्ञात हो
- घटना में चोट / बल का प्रयोग न हुआ हो।
ई-एफआईआर करने की प्रक्रिया
म.प्र. पुलिस के नागरिक सेवा पोर्टल
https://citizen.mppolice.gov.in/
सराहनीय कार्य:- निरीक्षक उमराव सिंह थाना प्रभारी कोवताली देवास, उनि राकेश नरवरिया, सउनि महेन्द्रसिंह (सीसीटीएनएस प्रभारी आर. 174 अभिषेक भैरवे, आर.653 अंतरसिंह, आर. 708 विवेक पाल, म आर 795 प्रतीक्षा राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
शास. हाई स्कूल इटावा लंबे समय से देख रहा विकास की राह, लिखा पत्र
– मैन गेट से बीईओ कार्यालय तक सडक़ बनाने की मांग, बैठने एवं शौचालय की व्यवस्था नही
देवास। शासकीय हाई स्कूल इटावा काफी लंबे समय से विकास की राह देख रहा है। विद्यालय के चारो और हरियाली छाई हुई है, जिससे आवारा पशु आसपास विचरण करते रहते है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेमनगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस विद्यालय में कुल 5 कमरे हैं, जिसमें 400 बच्चे पढ़ते है। विद्यालय परिसर में बाउण्ड्रीवाल के साथ विद्यालय पहुंचने के लिए ना तो सडक़ मार्ग है और ना बैठने के लिए बच्चों की समुचित व्यवस्था है। जिससे विद्यालय के मैदान में असामाजिकतत्वों और जानवरों डेरा बना हुआ रहता है। कुछ ऐसा ही हाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है। कार्यालय में बाहर मैदान में एक और आधार कार्ड का ऑफिस खोल रखा है। वहीं दूसरी ओर वाहनों का स्टैंड बना हुआ। जिससे बारिश के कारण पूरा परिसर कीचड़मय हो जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में उक्त मैदान में मैन गेट से लेकर बीईओ कार्यालय तक सीसी रोड़ का निर्माण कार्य किया जाए। कार्यालय में बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नही है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। बैठने की व्यवस्था की जाकर शौचालय की भी समुचित व्यवस्था की जाए। श्री अग्रवाल ने जिला कलेक्टर, निगम आयुक्त सहित संबंधितो से मांग की है कि इटावा स्थित विद्यालय में बाउंड्रीवाल, दो अतिरिक्त कमरे व शौचालय का निर्माण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करे। इस संबंध उन्होंने विद्यालय प्राचार्य एवं नगर निगम आयुक्त को पूर्व में पत्र लिखा था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। अग्रवाल ने पुन: विद्यालय की समस्या के निराकरण को लेकर प्रमुख शिक्षा सचिव मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर केा पत्र भेजा गया है।
देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिला मुख्यालय पर परेड ग्राउण्ड में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली
देवास। जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ध्वजारोहण कर सलामी ली।
प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सुसज्जित सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह उनके साथ थे। परेड निरीक्षण उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत परेड कमांडर आकांछा बिछोटे के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। परेड उपरांत मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने परेड कमाउंडरों से परिचय प्राप्त किया गया। मार्च पास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती सिंधिया ने रंग बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़ा।
कार्यक्रम में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार, श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, नगर निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चौहान, एसएडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया वर्मा, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया।
• परेड में सीआईएसएफ देवास को मिला प्रथम पुरस्कार : परेड में सीआईएसएफ देवास को प्रथम, जिला पुलिस बल देवास को द्वितीय, 32वीं वाहिनी विसबल को तृतीय पुरस्कार मिला।
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मुख्य समारोह में प्रतिभावान तथा कोरोना के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर जिले में विकासखण्ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Dewas नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की जल्द स्वीकृति की मांग को लेकर दिया धरना
देवास। नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की जल्द स्वीकृति की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। नर्मदा सिंचाई से देवास के गांव और तहसील के गांव को सिंचाई का जल मिल सके इसके लिए नर्मदा जल मांग को लेकर सतत आंदोलन चलाया जा रहा है।
नर्मदा जल की मांग को लेकर नर्मदा रथ गांव गांव चलाया गया , युवक कांग्रेस द्वारा पदयात्रा की गई, प्रमुख मंदिरों में नर्मदा का जल कलश के रूप में स्थापित किया गया, धरना आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य किया जा रहा है। देवास से भोपाल तक जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के ग्रामों को जोडऩे के लिए अवगत करवाया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर 13 अगस्त को नर्मदा हाटपिपलिया माइक्रो परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति जल्द से जल्द हो इसको को लेकर धरना दिया गया एवं मांग की गई कि हमारी मांग पूरी ना होने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में मुख्य रूप से पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवानसिंह चावड़ा, एजाज नीलम, मोंटू दरबार, विक्रम पटेल, मनीष चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रदीप चौधरी, राजेश राठौर, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, विशाल यादव, चेतन गुर्जर, सलीम पठान, सतीश पुजारी, कुद्दूश शेख, राजा पडियार, सुनील शुक्ला, चिंटू धारू, दीपक जटवा, साधना प्रजापति, जुनेद बल्ला, ऋ षभ यादव, हर्षवीर सूर्यवंशी, पवन चौधरी, मनोज पवार, आकाश चौहान, भारत सिंह चावड़ा, रितेश सोनी, रोहित घाडगे, शुभम धोटे, प्रतीक शर्मा, दीपक बडोदिया, भारत सिंह राठौर, विजय चौहान मोनू, रवि देवड़ा, दीपेश हारोड़े, दीपक शर्मा, अमन श्रीवास, शुभम सिसोदिया, रुपेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद रहे।
