देवास/ नगर निगम बैठक कक्ष मे अन्न उत्सव को लेकर आयुक्त विशालसिह चौहान, खाद्य अधिकारी शालु वर्मा एवं निगम व खाद्य विभाग के अधिकारियो के साथ एवं राशन की दुकानो के संचालको की उपस्थिती मे शासकीय राशन की दुकानो के रख रखाव से संबंधित बैठक आहूत की गई। जिसमे निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित राशन की दुकानो के रख रखाव एवं संचालन, संधारण के संबंध मे सभी निगम सीमा क्षेत्र के दुकान के संचालाको से प्रथक-प्रथक चर्चा कर आगामी दिनांक 7 अगस्त 21 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिह चौहान के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियो की उपस्थिती के साथ अन्न उत्सव को एक उत्सव के रूप मे मनाया जावेगा। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियो को केन्द्र एवं राज्य की योजनान्तर्गत राशन वितरण किया जावेगा। आयुक्त ने आगामी अन्न उत्सव कार्याक्रम मे किसी भी प्रकार की समस्या न हो इस हेतु सभी राशन दुकान संचालको को दिशा निर्देश दिये तथा समस्याओ के तत्काल निराकरण के लिये खाद्य एवं निगम के पदाधिकारियो को निर्देशित किया साथ ही अन्न उत्सव दिवस के दिन निगम कर्मचारियो के साथ निगम सहयोगी संस्था के आई.ई.सी. कर्मचारियो की सभी दुकानो पर ड्युटी लगाई जाने के साथ ही सभी दुकानो के आस-पास पूर्णतः साफ-सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. केलकर, प्रभारी सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, शाहीद अली, उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव को की जाने वाली सभी सुचारू व्यवस्थाओ के लिये निर्देशित किया। आयुक्त ने बताया कि सभी राशन दुकानो का अन्न उत्सव पूर्व निरीक्षण भी किया जोवगा। इस हेतु निगम व खाद्य व अन्य संबंधित विभागो को चाक चौबंद व्यवस्थाओ हेतु निर्देशित किया। खाद्य अधिकारी शालु वर्मा ने सभी राशन दुकान संचालाको को निर्देशित करते हुये कहा कि दुकानो का रख रखाव ठीक से हो तथा दुकानो का रंग रोगन पीले कलर से हो तथा अन्न उत्सव के दिवस 100 से अधिक हितग्राहियो को खाद्यांन वितरण किये जाने की सुचाारू व्यवस्था हो। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अन्न उत्सव हेतु सभी राशन दुकानो पर राशन वितरण किये जाने हेतु खाद्यांन उपलब्ध करा रहे है।
Tag: Dewas
उखड़ी सड़क और फैले कीचड़ के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे कीचड़ में और राहगीरों पर बरसाए फूल
देवास। देवास मक्सी एबी रोड पर कृषि उपज मण्डी के सामने निर्माणाधीन फ्लाय ओवर वाले रास्ते पर शनिवार को नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों ने उखड़ी सड़क और फैले कीचड़ का युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
सोशल मीडिया जिला संयोजक विनोद राठौर ने बताया कि युवा कांग्रेस एवं रहवासी हाथों में तख्तियां लेकर कीचड़ वाले स्थान पर पहुंचे। कपड़ों सहित कीचड़ में बैठे, जमकर लोट लगाई और खुद को दागदार कर लिया। रहवासियों ने कहा- हमारा शहर सफाई में नंबर वन है, लेकिन उखड़ी सड़कों पर फैला कीचड़ इस उपलब्धि का मुंह चीड़ा रहा है। नगरपालिका के ढीली कार्यशैली के कारण सड़कों पर मिट्टी के पैबंद तक नहीं लग रहे। रहवासियों का जीना दुभर हो गया है। ५० से ज्यादा लोगों ने कहा- समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका व कलेक्टोरेट के चक्कर लगाए, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं। आज खुद कीचड़ में बैठे हैं। यहां की व्यवस्थाओं की सच्चाई और अफसरों की कोरी बातें अन्य शहरवासियों को भी मालुम पड़े इसके लिए कीचड़ में बैठकर लोट लगाई है। कीचड़ में बैठे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया इस रास्ते से करीब लाखो लोग रोज निकलते हैं। बारिश के बाद यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। रोजाना आम जन गिर रहे हैं। कीचड़ के कारण बीमारियां फैल रही हैं। इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की लेकिन सूध लेने कोई नहीं आया। यह सांकेतिक विरोध है। जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि इसके बाद भी पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए तो कीचड़ में बैठकर खाना खाएंगे। हम किसी पर कीचड़ नहीं उछालेंगे लेकिन शहर की बिगड़ी व्यवस्थाएं अन्य शहरवासी देखेंगे तो यहां की लाचार प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खुल जाएगी।
धरने पर बैठे तो भेज दी मुरुम कीचड़ व उखड़ी सड़क से परेशान रहवासियों एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पक्का बंदोबस्त चाहिए। काम ढंग से नहीं हुआ तो कड़ा आंदोलन करेंगे। लगाए नारे, महापौर का पता बताओ, इनाम पाओ , हम अपना अधिकार माँगनत्ते नही किसी से भीख मांगते, जनता के हक के सम्मान युवा कांग्रेस मैदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ ने कहा- चुनाव के समय सब आते हैं, अब समस्या है तो कोई पलट कर नहीं आ रहा। इस पर पक्का निर्माण करने के बजाय मिट्टी का भरावा डाला गया है जो हल्की बारिश में ही कीचड़ कर रही है। सड़क पर में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपने स्वार्थ के लिए ब्रिज की लंबाई तक कम करवा दी है अगर जल्द ही कीचड़ की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में मलखान सिंह देवड़ा अनुपम टोप्पो नीरज नगर पंकज सेंधव अजय चौधरी हर्षराजसिंह राठौड़, अभिषेक सिंह चौहान ,पृथ्वीराज सिंह चौहान यशवंत कुशवाह ,रोहित दांगी ,अभिषेक चौहान मनोज चौहान जावेद खान रघुवीर सिंह सीताराम मालवीय तेजकरण मालवीय करण भरैवा, संजय रेकवल ,पवन ठाकुर हरपाल ठाकुर सत्येंद्र जाटव ,प्रदीप पटवा ,गोपाल पटेल ,मनीष परमार ,विजय कटेसिरिया , तनवीर शेख विकास बारोड, विशाल रेवाबग, छोटु जेतपुरा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dewas, आबकारी विभाग ने जिले में अवैध मदिरा के अड्डों पर की छापामार कार्यवाही, शहर के ढाबों की सघन चेकिंग
• कार्यवाही में 7 लाख 82 हजार रुपए की मूल्य की सामग्री जप्त, 22 प्रकरण पंजीबद्ध
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह के निर्देश पर एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में देशी, विदेशी मदिरा एवं हाथ भट्टी मदिरा का अवैध रुप से निर्माण कर विक्रय कर रहे हैं लोगों के विरुद्ध कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में वृत्त टोंक खुर्द के टोंककला कंजर डेरा व टप्पा चिड़ावद कंजर डेरे में विधिवत दबिश दी गई दबिश के दौरान भारी मात्रा में लाहन और हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत 13 प्रकरण कायम किए उक्त प्रकरण में 130 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 11700 किलो महुआ लाहन जप्त किया। मदिरा व लाहन का बाजार मूल्य 7 लाख 28 हजार रुपए है। लाहन को विधिवत मौके पर नष्ट किया।
इसी प्रकार वृत्त बागली अ के ग्राम गुराडीया,कीर्तन खेड़ी,मातमोर, शिवपुर , A1 ढाबा, पटेल ढाबा एवं धन तालाब के पास इंदोर– कन्नौद हाईवे पर कार्यवाही की गई ।कार्यवाही में कुल 25 पाव प्लेन देशी मदिरा ,एक मोटर साईकिल हीरो डीलक्स,40 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा एवं लगभग 140 किलो ग्राम महुआ लाहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया ,कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।
वृत्त सोनकच्छ में कुल 3 प्रकरण कायम किए गए जिसमें 15 पाव देसी मदिरा मसाला एवं 10 बोतल बीयर की जप्त की गई।
व्रत कन्नौद के सतवास एवम् खण्डवा रोड पर होटल , ढाबे चेक किए। राजेंद्र ढाबा और रिंकू ढाबा पर देशी, विदेशी मदिरा के दो प्रकरण धारा 34(1) के तहत बनाए जिसमे 16 पाव विदेशी मदिरा एवं 15 देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई।
पानीगाँव क्षेत्र मे कांटाफोड़ टीआई लीला सोलंकी ने किया नागरिकों एवं बालिकाओं से संवाद, दी जानकारी
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। पुलिस अधीक्षक देवास शिव दयाल, अति.पुलिस अधीक्षक कन्नौद सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी बागली राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ लीला सोलंकी एवम् पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड उपनिरीक्षक राहुल रावत एवं टीम के द्वारा ग्राम पंचायत पानीगांव में ग्रामवासियों, वरिष्ठजनों एवम् बालिकाओं से संवाद किया।
टीआई सोलंकी ने सायबर क्राइम- मोबाइल का इस्तेमाल कितना ओर किस कार्य के लिए करना चाहिए, ऑनलाइन फ्रॉड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन ठगी, बच्चों की गतिविधियों पर माता पिता ध्यान दें, बच्चा किनकी संगत में है, बच्चा मोबाइल युज कर रहा है तो कितना समय क्या
करता है, इस ओर ध्यान देना, बालिकाएं यदि मोबाइल चला रही है, तो उस पर माता पिता ध्यान देवे कि मोबाइल का किस तरह इस्तेमाल कर रही है, बालिका की हर गतिविधि पर ध्यान देवें, सोशल मीडिया पर क्या अपलोड करना है सोच समझकर करें, ताकि कोई हमारी पोस्ट का ग़लत इस्तेमाल न करें। बालिकाएं किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें ओर न ही किसी से बिना सोचे समझे बात करे। बालिकाएं अपनी सुरक्षा खुद करें इसके लिए हमें अपने आप को डेवलप करना पड़ेगा, अपने अंदर सेल्फ डिफेंस, सेल्फ कॉन्फिडेंस की भावना जागृत करनी होगी। उन्होंने बालिकाओं को कैरियर सम्बंधी मार्गदर्शन देते हुए यथासंभव सहायता की बात भी कही। संचालन महेंद्र एस जाट ने किया। आभार राजेश बैरागी ने माना। इस दौरान सरपंच प्रति. पवन अकोतिया, कैलाश सेठी, रामेश्वर जाट, विजय राजोरे,अरुण बड़ोनिया, सुमित खत्री, लखन बैरागी, दिनेश जाट, राजकुमार अग्रवाल, अशोक प्रजापत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा को बने इंदौर महानगर सहप्रभारी नियुक्त
नियुक्ति पर भाजपाईयो ने बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर किया स्वागत
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा खातेगांव विधायक आशीष शर्मा को इंदौर महानगर का सहप्रभारी नियुक्त किए जाने पर इस सबंध मे जब विधायक आशीष शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की प्रदेश संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है। उसके लिए संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियो का मुकाबला करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मे पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसका पुरी निष्ठा और इमानदारी के साथ पालन करूंगा। जब विधायक से नगरीय निकाय चुनाव के संबंध मे चर्चा की गई तो उन्होंने कहा की वर्ष भर पार्टी संगठन की गतिविधियां चलती रहती है और चुनाव भी होते रहते है। भारतीय जनता पार्टी संगठन को सबके बीच सामंजस्य स्थापित करके पार्टी को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
Dewas, शहर में 37 करोड़ से ज्यादा की लागत में बनेगा नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं सिविल लाईन नवीन शासकीय आवास
नवीन कलेक्टर कार्यालय एवं नवीन शासकीय आवास की डी.पी.आर. शासन से स्वीकृत…
देवास। शहर मे स्थित कलेक्ट्रेक्ट परिसर एवं सिविल लाईन मेंढकी रोड पर पूनर्घनत्वीकरण योजना अन्तर्गत विस्तिृत परियोजना (डी.पी.आर.) शासन द्वारा स्वीकृत की गई। देवास विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशालसिह चौहान ने बताया कि देवास शहर मे स्थित कलेक्ट्रेट परिसर की भूमि तथा मेंढकी रोड (सिविल लाईन) स्थित प्रवर्तन करने वाली भूमि पर पूनर्घनत्वीकरण योजना की विस्तिृत परियोजना (डी.पी.आर.) की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है। योजनान्तर्गत कलेक्टर परिसर की भूमि पर वर्तमान मे एस.डी.एम., तहसील कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय तथा पुराना जनपद पंचायत कार्यालय बना हे, जो जीर्णक्षीर्ण है। इसी प्रकार मेंढकी रोड स्थित सिविल लाईन की भूमि पर जीर्णक्षीर्ण आवास निर्मित है, के स्थान पर नवीन कलेक्टर कार्यालय व सिविल लाईन मे शासकीय व संलग्न क्षेत्र का निर्माण किया जावेगा। जिसकी लागत रूपये 37.22 करोड है।
Dewas : विधायक गायत्री राजे पवार ने 4 करोड़ रूपए से अधिक के भूमिपूजन व कई कार्यों का लोकार्पण किया
देवास/ शहर के विभिन्न वार्डो मे नगर निगम द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो का लोकापर्ण, भूमिपूजन, ब्लाक एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्यो का शुभारंभ देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व निगम सभापति अंसार एहमद के साथ किया गया। जिसके अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड की लागत से नहर दरवाजा से मुक्तिधाम तक निर्मित मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का बडा बाजार मे लोकार्पण, नगर निगम द्वारा 5 लाख की लागत से मोदी चोपडे की दो गली मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य, 5 लाख की लागत से गंगा बावडी से पुलिया तक मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन, 11 लाख की लागत से यशवंत व्यायामशाला भवन का लोकार्पण, 7 लाख 50 हजार की लागत से जवाहर नगर सेन्ट्रल ग्राउण्ड मे ब्लॉक एवं बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन, आनंद ऋषि नगर मे 1 करोड 42 लाख की लागत से निर्मित 1500 किलो लीटर पानी की टंकी का लोकार्पण, 15 लाख की लागत से अमृत नगर मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य, गोमती नगर गार्डन मे जीम का लोकार्पण, 5 लाख 50 हजार की लागत से मृदुल विहार मे बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 15 लाख की लागत से गर्ग स्टेट मे मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का लोकार्पण, 7 लाख की लागत से प्रेस्टिज कॉलेज के पास मार्ग सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन अतिथीयो द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शहर मे हर क्षेत्र को चहुॅमुखी विकास की धारा से जोडने हेतु हम संकल्पित है। नगारिको की समस्याओ को ध्यान मे रखकर हर विकास कार्यो को अंजाम दे रहे है। इन अवसरो पर नगर मंडल अध्यक्ष सचीन जोशी, ओम जोशी, संतोष पंचोली, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कहार, धर्मेन्द्रसिह बैस, गणेश पटेल, अर्जुन यादव, भरत चौधरी, रामेश्वर दायमा, सत्यनारायण वर्मा, मिलिंद सोलंकी, रूपेश वर्मा, रमेश द्विवेदी, राकेश ठक्कर, शकील अपना, ईमरान दर्पण, अशोक गायकवाड, भेरू चौधरी, अनिलसिह बैस, मनीष सोलंकी, गुरूचरण पहलवान आदि सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
Accident : शिवा होटल के सामने युवक को वाहन ने रौंदा, हुई मौत
देवास। शिवा होटल के सामने कल शाम अज्ञात वाहन के रौंदने पर विनीत पिता अमृत गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी 19 एलआईजी जयप्रकाश नगर ढांचा भवन की मौके पर ही मृत्यु हो गयी
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि कल दिनांक 29 जुलाई को शहर के एबी रोड पर स्थित शिवा होटल के सामने तकरीबन शाम 7 बजे विनीत व उसकी बहन की वाहन से टक्कर हो गयी जिससे युवक विनीत गुर्जर उम्र 21 वर्ष पर वाहन का पिछला टायर चढ़ने से उसकी मौके पर की मृत्यु हो गयी वही उसकी बहन को मामूली चोट आई। युवक को मृत अवस्था में महात्मा गांधी चिकित्सालय भेजा गया।
एनएसयूआई ने की कन्नौद महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाने की मांग
कन्नौद (चंचल भारतीय) : एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मीणा और आशीष वर्मा के नेतृत्व में कन्नौद महाविद्यालय को पीजी महाविद्यालय बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और एसडीएम कार्यालय जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं का सहयोग मिला युवक कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह जी मुकाती युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव अकरम खान युवक कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल फारुख खान राजा पठान संदीप जाट चिंटू चौहान निलेश शाहरुख खान शुभम जाट आशीष मीणा विशाल सुनील प्रवीण लोकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए जानकारी इकबाल पठान ने दी।
Dewas | युवा तपस्वी आशीष जैन ने तीसरी बार किया मासक्षमण 31 उपवास एक माह तक किया गर्मजल आधारित उपवास
देवास। जीवन में यदि कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी नतमस्तक हो जाती है। इसी बात को अपने जीवन में चरितार्थ किया है देवास के युवा तपस्वी आशीष बाबूलाल जैन सीतामऊ वाला ने। आज 30 जुलार्ई को आपका 31 वां उपवास पूर्र्ण हो रहा है। आशीष ने अपने जीवन में तीसरी बार मासक्षमण याने 31 उपवास की कठोर एवं उग्र तपस्या की है। इस दौरान आपने एक माह तक सिर्फ दिन में गर्म जल ग्रहण करके इस कठिन तपस्या को पूर्ण किया है। 31 जुलाई को पारणा महोत्सव आयोजित होगा। प्रवक्ता विजय जैैन ने बताया कि आचार्य भगवंत पूज्य गुरूदेव श्री उमेश मुनिजी म.सा. अणु एवं प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री जितेन्द्र मुनिजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद के चलते देवास में वर्षावास हेतु विराजमान पूज्य महासती जी श्री शीतलप्रभा श्रीजी, सारिका जी, अनंतगुणा जी एवं हंसा जी म.सा. के सानिध्य में आशीष जैन ने यह तपस्या पूर्ण की है। इसके अतिरिक्त आपने अपने जीवन में अनगिनत तेले याने तीन उपवास तथा सन् 2002 में 11 उपवास, सन 2011 में 31 उपवास तथा सन् 2020 में 30 उपवास पूर्ण किये हैं। आपकी इन तपस्याओं से कई समाजजनों ने प्रेरणा प्राप्त करके अपने जीवन में तप धर्म को अपनाया है। देवास के जैन समाज में इन तपस्याओं को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
