Dewas: 20 करोड़ से अधिक की लागत से बने ओवरब्रिज में एक ही साल में दिखने लगे सरिए व गड्डे

निर्माण में घटिया सामग्री का किया गया उपयोग, कलेक्टर से की शिकायत

देवास। कई वर्षो की मांग के बाद बने मेंढकी रोड रेलवे ओवरब्रिज शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। कुछ माह पूर्व ही नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ था। ब्रिज में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है। वह अब दिखने लगा है। मेंढकी ओव्हर ब्रिज जगह-जगह से उखडऩे लगा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। ब्रिज के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत वार्ड क्रं. 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने मंगलवार को कलेक्टर से आवेदन देकर की। शिकायत में पवार ने बताया कि मेंढकी रोड क्रॉसिंग पर बने ओव्हर ब्रिज जो कि कलेक्टर बंगले से चाणक्यपुरी चौराहा तक बना हुआ है। जिसकी कार्य अवधि तीन वर्ष की थी। जिसका भूमि पूजन बीते वर्ष अप्रैल 30 को कर इसे चालू किया गया था। कुछ माह पूर्व शुरू हुए ओव्हर ब्रिज की दशा व दिशा पूरी तरह खराब हो चुकी है, सरिया व गिट्टी बाहर आ गए हे। पूरी तरह से जगह-जगह से ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लग गया है। निर्माण कम्पनी द्वारा घटिया तरीके से निर्माण कार्य किया गया है। ऐसी भ्रष्ट निर्माणाधीन कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। पवार ने मांग की है कि समय रहते निर्माण कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। अन्य उग्र आंदोलन किया जाए।

Dewas : फिल्म अभिनेता गोविंदा विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंचे जामगोद

देवास : फिल्म अभिनेता गोविंदा आज एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में जिले के जामगोद पहुंचे। जहा विज्ञापन की शूटिंग हुई।
बताया जा रहा है की गोविंदा पशु आहार प्रोडक्ट के विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहा आए, पसंदीदा अभिनेता व उनकी शूटिंग को देखने के लिए उनके चाहने वाले फैंस का भी वहा जामवाड़ा लगा रहा। गोविंदा मिलकियाना पशु आहार के ब्रांड एंबेसडर है और बताया जा रहा है की इसके ही प्रोडक्ट के शूटिंग को लेकर गोविंदा जामगोद आए है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230515-WA0049.mp4

Dewas: नकली डीएसपी बन होटल संचालक से ऐंठे 30 लाख रुपए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 12 लाख नगदी किए जप्त

देवास : शहर की कॉलोनी प्रेम नगर पार्ट -2 से बीते दिनों इंदौर क्राइम ब्रांच ने इंदौर के एक व्यवसाई की शिकायत पर वहा रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर नगदी सहित पुलिस की वर्दी जप्त की थी।

बता दे की एक होटल संचालक ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी कि क्राइम ब्रांच का डीएसपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। और एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। उसे अब तक 30 लाख रुपए भी दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया। जिस नकली डीएसपी अशोक तिवारी की जानकारी फरियादी ने दी है। वह पुलिस विभाग में ही नहीं था। बाद पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करते हुए आरोपी अशोक तिवारी निवासी गोमती नगर देवास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी ने होटल संचालक को अश्लील वीडियो वायरल करने और एनकाउंटर करने की धमकी दी थी। जिससे डर के बाद होटल संचालक ने अशोक तिवारी को पैसा दे दिए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर से तलाशी के दौरान डीएसपी की वर्दी 12 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।

Dewas : छह माह पूर्व बनी कैलादेवी मंदिर के सामने की सीसी रोड पूरी तरह उखड़ी

भ्रष्टाचार फूल, भाजपा होगी गुल – राहुल पवार

देवास। भाजपा शासन में ये हो क्या रहा है। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि विगत छह माह पूर्व ही बनी कैलादेवी मंदिर के सामने की सीसी रोड पूरी तरह उखड़ गई। जिस पर नगर निगम द्वारा शनिवार को डामरीकरण किया गया। ये डामरीकरण क्यों किया गया? एक और स्टेशन रोड जो कि सीसी रोड बनाई गई थी। वो भी एक वर्ष में पूरी तरह से उखड़ चुकी। ऐसी निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की गई। निगम द्वारा आम जनता के पैसों का बस दुरुपयोग किया जा रहा। भ्रष्टाचार में गड़े ये भाजपा नेता नित्य नई लीलाएं रच रहे है। जिन वार्डो में डामरीकरण होना है, सी सी रोड बनाना है। वहाँ निगम का ध्यान नहीं और भ्रष्टाचार को दबाने के लिए इस तरह के कृत्य किए जा रहे है। ये जनता है सब जानती है। कांग्रेस इसकी घोर निन्दा करती है और मांग करती है कि घटिया कार्य की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए और डामरीकरण का पैसा उसी से वसूला जाए। इसमें लिप्त कर्मचारियों की जांच की जाए।

Dewas 200 मातृ शक्तियों ने देखी द केरला स्टोरी, 21 मई को दिनभर नि:शुल्क दिखाई जाएगी फिल्म…

देवास। संस्था देशराग की ओर से 200 महिलाओं को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गई। जिसमें संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शहर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रसारण किया गया। संस्था संयोजक विजय गेहलोत ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के प्रति सुनियोजित ढंग से किए गए षड्यंत्र को दिखाने के लिए यहां फिल्म बनाई गई है। केरल में युवतियों को लव जिहाद में फंसाकर आतंकवाद में झोंकने का काम किया गया था। जो कि सत्य है। संस्था के शैलेन्द्र सिंह गौड़ एवं वासुदेव परमार बताया कि फिल्म देखने के बाद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि हमें अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए। कोई भी समस्या हो तो अपने माता-पिता से विचार-विमर्श करके आगे कदम बढ़ाने चाहिए। हमको अपने धर्म का भी ज्ञान होना चाहिए, जिससे कोई भ्रमित कर धर्मांतरण ना कर सके। गेहलोत ने बताया कि आगामी 21 मई रविवार दिनभर शहर की मातृ शक्तियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाई जाएगी।

Dewas : गर्मी को देखते हुए गौशाला मे लगेगें पंखे व पानी के फंवारे

शंकरगढ स्थित गौशाला का महापौर ने किया निरीक्षण

देवास/ शंकरगढ गौशाला का निरीक्षण महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, सूचना एवं प्रोद्यागिकी विभाग समिती अध्यक्ष रामदयाल यादव, पार्षद महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, राज वर्मा के साथ किया गया। महापौर ने गौशाला मे गौमाताओ को गर्मी से बचाव के लिए 1 अतिरिक्त टीन शेड निर्माण के साथ ही पाईप फिटींग कर सुबह व शाम को फंवारा लगाकर उन्हे गर्मी से राहत दिलवाने के साथ ही शेड मे अवश्यकता अनुसार पंखो को तत्काल लगाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दूरभाष के माध्यम से मौके पर ही दिये गये। इसी दौरान गौमाताओ के स्वास्थ्य संबंधि सेवाओ को देखते हुए उपस्थित डॉ. से भी दवाईयों के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी ली वहीं वर्षाकाल मे किचड न हो इस हेतु सी.सी. मटेरियल से फ्लोरिंग कराने के भी निर्देश दिये गये। वर्तमान देखरेख संस्थाओ से गौशाला मे उपलब्ध कंडे मुक्तिधाम के लिए व अन्य लोगो को विक्रय के माध्यम से प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था भी किये जाने के निर्देश दिये जिससे गौशाला मे ओर विकास कार्य हो सके इस प्रकार की प्रक्रिया का पालन हो साथ ही पर्याप्त मात्रा मे गौमाताओ के लिए सभी व्यवस्थायें हों तथा वर्षाकाल मे छांयादार पौधे लगाये जावे जिससे भविष्य मे गौमाताओ को पेडो की छांव भी मिल सके के निर्देश दिये। विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि गौशाला मे लगभग 200 गायो का रखरखाव किया जा रहा है। गौशाला मे अतिथी कक्ष बनाने के भी निर्देश दिये गये। जिसमे गौमाता सेवको के बैठने की व्यवस्था हो इस हेतु 1 खुला कक्ष निर्माण के निर्देश दिये जिसमे गौमाता सेवक अपनी वर्षगांठ, अपना जन्मा दिन या पूर्वजो की तिथीयो पर गौमाता की सेवा कर विश्राम कर सकें। इस प्रकार की व्यवस्थायें संचालित हो हमारी मार्गदर्शक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के इसी उद्देश्य को लेकर आज शनिवार को गौशाला का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि माह मे एक दिवस का चयन कर गौशाला मे सेवा दिये जाने के साथ कार्यो को भी देखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अविरंग संस्था संवरक्षक आनंद कोठारी, गौमाता राष्ट्रीय अध्यक्ष जितु रघुवंशी, राज एडवोकेट, परवेज फेमस भाजपा नेता विपुल अग्रवाल निगम स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Dewas : शहर की महत्वकांक्षी योजना ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्यो में आई गति

ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का देविप्रा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

देवास। देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनते ही देविप्रा के विकास कार्यों में गति आई है। पिछले ही दिनो देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने शहर की महत्वकांक्षी योजना ट्रांस्पोर्ट नगर का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया था। इसी तारतम्य में शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड़ का शुभारंभ देविप्रा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने किया। श्री यादव ने बताया कि देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा आमजनता की सुविधा के लिए फ्री होल्ड प्रापर्टी योजना के माध्यम से लीज रेंट भरना बंद हो जाएंगे। इसके तहत नागरिकों को तीस वर्ष की समाप्ति के पूर्व शेष अवधि का लीज रेंट जमा करना होगा। यह योजना 1 से प्रारंभ की गई है, नागरिकों की सुविधा के लिए 31 मई तक शिविर आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही शहरी विकास को लेकर अन्य योजनाओं के माध्यम से सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी व विधायक श्रीमती गायत्री राजे के नेतृत्व में देविप्रा अध्यक्ष श्री यादव विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देवास विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना ट्रांसपोर्ट नगर में निर्माण कार्य काफी तेजी से होने लगे है। ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड़ निर्माण के साथ ही सिवरेज व जलप्रदाय की लाइन डालने के लिए मौजूद अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए। श्री यादव ने बताया कि मिनी सुपर कॉरिडोर योजना में भी किसानों से लगातार चर्चा कर प्राधिकरण के साथ समझौता करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारीगण व निर्माण कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

Dewas स्वास्थ्य सहायिका दीदियों का किया सम्मान

देवास। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा टोंकखुर्द के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सहायिका दीदियों नर्सों का श्रीफल, हार व पेन देकर सम्मान किया गया एवं उन्हें बधाइयां दी गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सनी जैन, वरिष्ठ कलमकार निर्भय सिंह करड़ा, रोहित धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष सनी जैन ने नर्स दिवस के अवसर पर कहा कि मानव सेवा परमो धर्म: का भाव लेकर विषम परिस्थितियों में भी स्वयं की परवाह किए बिना मानव सेवा के लिए सदैव समर्पित समस्त चिकित्सा सहायिका दीदियों निरंतर सेवा में लगी रहती है। आज इन सभी नर्स बहनों को ‘विश्व नर्स दिवस’ के उपलक्ष्य पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आप सभी के संयम व समर्पण भाव को मे नमन करता हूं। उक्त जानकारी कमलेश सोनी द्वारा दी गई।

Dewas : पुलिस पर भड़के मंत्री कमल पटेल, कहा – पूरा थाना सस्पेंड, FIR होगी

देवास : जिले की सतवास तहसील में बीती रात पुलिस को फटकार लगाते हुए मध्यप्रदेश शासन में कृषि मंत्री कमल पटेल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे मंत्री पटेल पुलिस को कहते नजर आ रहे ही की तुम लोग नौकरी के लायक नहीं हो जेल भेजना चाहिए तुम्हें, FIR होंगी तुम्हारी, पूरा थाना सस्पैंड।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230512-WA0049.mp4

दरअसल सतवास थाना क्षेत्र में बीते 5 दिन से एक डंपर रोड पर खड़ा हुआ जिससे कई दुर्घटना हो चुकी है। इंदौर से हरदा जा रहे मंत्री पटेल को ग्रामीण द्वारा अपनी समस्या बताई गई। समस्या सुन कमल पटेल द्वारा डंपर का वीडियो बनाया गया, उसके बाद थाना पहुंचे और वह मौजूद पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वहां से अभी तक डंपर को क्यों नहीं हटाया गया और नहीं हटाने पर उस पर रेडियम क्यो नहीं लगाएं, जिससे दुर्घटना न हो।

Dewas : जन्म प्रमाण पत्र मे सुधार कर बालक को दिया, कल महापौर जनसुनवाई में दिया था आवेदन

देवास/10 मई बुधवार को महापौर जनसुनवाई मे 7 वर्षीय नन्हा बालक निजील मोदी पिता सिद्धार्थ मोदी के जन्म प्रमाण पत्र मे उनके निवास का पता अन्य स्थान का होने से बालक द्वारा अपने पिता के साथ उपस्थित होकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को जन्म प्रमाण पत्र मे निवास के पते मे सुधार करने का आवेदन दिया। जिसे महापौर के द्वारा संबंधित विभाग को जन्म प्रमाण पत्र मे निवास के पते मे सुधार के लिए दिया गया। विभाग द्वारा महापौर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रमाण पत्र मे सुधार कर आवेदन बालक निजील मोदी को विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा 11 मई गुरुवार को निगम कार्यालय मे विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रहलाद चौहान, के साथ बालक निजील मोदी को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि महापौर जनसुनवाई मे आम नागरिकों के द्वारा उनकी निगम संबंधी समस्याओं के निदान के लिए आवेदन किये जाते है। उन पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा समय सीमा मे निराकरण किया जाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सिद्धार्थ मोदी, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर विकास शर्मा उपस्थित रहे।