देवास। मध्यप्रदेश मानव अधिकार ब्यूरो के अध्यक्ष पंडित आर.के शुक्ला जी ने कार्यकारिणी की सहमति व उज्जैन संभाग अध्यक्ष श्री संदीप उपाध्याय की अनुशंसा पर विशाल गुजेवार को देवास नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। विशाल गुजेवार को मानव अधिकार ब्यूरो के देवास कार्यालय में श्री संदीप उपाध्याय ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विशाल गुजेवार की नियुक्ति पर मानवाधिकार ब्यूरो के उज्जैन संभाग महामंत्री धीरज आर्य, सुनील गौड़, विश्वास झाला, गिरिराज शर्मा, मनदीप जी भारती, सुनील कुमार चंदेल ने हर्ष व्यक्त कर बधाई व शुभकामनाएं दी ।
Tag: Dewas
Dewas कुबेरेश्वर धाम में जब तक कथा चले तीनों टोल टैक्स स्थगित किए जाएं : कांग्रेस
देवास। इंदौर भोपाल फोरलेन पर सीहोर के पास चितावलीया हेमा गांव में बने कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव में 20 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं इसकी पुष्टि स्वयं कलेक्टर ने की है भीड़ तो बेकाबू है ही साथ ही जाम की स्थिति सबसे भयंकर बनी है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वे तत्काल आदेश जारी करें और आज से ही देवास भोपाल के बीच तीनों टोल टैक्स एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दें, वर्तमान में जाम की स्थिति टोल टैक्स की वजह से भी लग रही है टोल टैक्स वाले बिना टोल लिए वहां आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं जिसके कारण हजारों वाहन लाइनों में लगे हुए हैं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब पिछले समय कथा के दौरान महा जाम लगा था तो प्रशासन और भाजपा सरकार को पहले ही पता था की इस बार भी रुद्राक्ष वितरण और कथा के दौरान भारी भीड़ आएगी बावजूद जो व्यवस्था करना थी वह नहीं की गई उसके परिणाम यह हुआ की लोग भीड़ में कुचल रहे हैं वह एक महिला की उपचार नहीं मिलने एवं भीड़ में होने से हार्ड अटैक के दौरान मृत्यु भी हो चुकी है वही हजारों लोग गुम भी हुए हैं । इसी के साथ कांग्रेस ने धर्म प्रेमी माता बहनों से अपील की है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए वह कथा समाप्ति के बाद भी कुबेरेश्वर धाम जाकर रुद्राक्ष ले सकते हैं। रुद्राक्ष वितरण की व्यवस्था कुबेरेश्वर धाम में हमेशा जारी रहती हैं। भीड़ से बचें एवं अपने आप को सुरक्षित रखें ।
Dewas शंकरगढ़ हिल्स फेस्टिवल में गोलमाल ही गोलमाल…!
• मान मनोव्वल के बाद शंकरगढ़ हिल पर औपचारिकता निभाने पंहुची महापौर
देवास। 10 से 12 फरवरी तक आयोजित शंकरगढ़ हिल्स फेस्टिवल से दो दित तक महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल दुरी प्रारंभ से ही चर्चा का कारण बना हुआ था। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर लगातार प्रतिक्रियाएॅ व्यक्त की जा रही थी। अंतिम दिन निगम अधिकारियों एवं पति की मान मनौव्वल के बाद महज औपचारिकता निभाने के लिये कुछ समय के लिये ही महापौर कार्यक्रम में पंहुची। उधर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा जनता के धन की बर्बादी कर रखे गये इस महंगे आयोजन में गोलमाल ही गोलमाल नजर आ रहा है। निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा ही शंकरगढ़ हिल्स फेस्टिवल की टेंडर प्रक्रिया, पारदर्शिता पर कई तरह के सवाल पर खड़े किये जा रहे है। अंदर की बात अगर हम करें तो बड़ा ही गंभीर मामला सामने नजर आता है। इतना बड़ा आयोजन जिसके लिए देवास जिला पर्यटन और प्रमोशन समिति गठित की गई। इस समिति की जानकारी देने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी तैयार नहीं है। कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक से जब इस सम्बन्ध में जानना चाहा तो उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं जब उनसे पूछा गया कि इस आयोजन के लिये कितने टेंडर विज्ञप्ति जारी किए गए हैं तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि हमे इसकी जानकारी नहीं है। जिला शहरी अभीकरण के अधिकारी से बात कीजिए, वही कुछ बता पाएंगे। जिला शहरी अभिकरण के अधिकारी रवि भट्ट से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने इस कार्यक्रम की कोई जानकारी उनके पास नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। इसके टेंडर विज्ञप्ति की नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी नगर निगम की कार्यपालन यंत्री इंदु भारती मैडम से मिल जाएगी। जब इंदू भारतीय मैडम से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने भी किसी प्रकार की जानकारी उनके पास नहीं होने की बात कही तथा बाद में उन्होंने कहा कि टेंडर विज्ञप्ति की जानकारी नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी उमेश चतुर्वेदी दे सकते हैं। टेंडर विज्ञप्ति जारी करने के लिए उनके पास ही सारी जानकारी रहती है। उमेश चतुर्वेदी से फोन करके टेंडर विज्ञप्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने उनके पास कोई भी जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया। इससे साफ स्पष्ट होता है कि शंकरगढ़ फेस्ट 2023 इवेंट में भारी गोलमाल-घपलेबाजी की गयी है। अधिकारियों की सांठगांठ से बिना टेंडर विज्ञप्ति जारी किए अधिकारियों के चहेते सांठगांठ वाले ठेकेदारों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि अहमदाबाद से पतंगबाजी के लिए एक ग्रुप को बुलाया गया था। वह ग्रुप मात्र प्रथम दिन कुछ देर की पतंगबाजी के लाखों रुपए लेकर यहां से गया है, जबकि देवास के बच्चों को अगर पतंगबाजी के लिए आमंत्रित करते तो देवास के बच्चे फ्री में बड़े स्तर की पतंगबाजी जिला पर्यटन एवं प्रचार समिति में बैठे इन मठाधीश को करके दिखा देते, लेकिन बात तो यह भी है की देवास के बच्चे अगर फ्री में पतंगबाजी कर देते तो इन्हें ठेकेदारों से पिछले दरवाजे से मिलने वाला भारी कमीशन नहीं मिल पाता।
मेराथन में हिस्सा लेने आई बच्चियॉ रही भूखी प्यासी
शंकरगढ़ हिल्स फेस्ट में हिस्सा लेने के लिये जिन स्कूली बच्चियों को मेराथन दौडऩे के लिए बुलाया था, जो बच्चे स्टेडियम से दौड़ते हुए शंकरगढ़ शंकरगढ़ की पहाड़ी पर गए थे। उन्हें नाश्ते पानी का भी कोई इंतजाम नहीं था इतना ही नहीं उन बच्चों को वापस गंतव्य तक लाकर छोडऩे की भी कोई वाहन व्यवस्था नहीं की गई थी मात्र 2 सिटी बसें फॉर्मेलिटी के लिए लगाई गई थी। दुसरे दिन रॉक बैंड और फैशन शो के दौरान आसपास के बालगढ़, नागदा, शंकरगढ़, पाल नगर, चुना खदान के मूल निवासी मुख्यरुप से कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां से लौटते वक्त प्रशासन के इस आयोजन को कोसते हुए लौटे। रहवासियों का कहना था कि हुड़दंग मस्ती के अलावा कुछ भी नहीं था। अंग्रेजी पाश्चात्य संस्कृति में रचे हुए गाने प्रस्तूत करवाएॅ जा रहे थे।
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो की अवहेलना
कार्यक्रम की घोषणा रात्रि 9 बजे तक चलने की की गई थी, जबकि कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए रात्रि 11 बजे तक चलता रहा और जिले के जिम्मेदार अधिकारी खुद चुपचाप बैठे रहे। इस दरमियान औद्योगिक क्षेत्र थाना के एक निरीक्षक मंच के होस्ट से तीन बार कार्यक्रम को घड़ी दिखाकर बंद करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारियों के इंजॉय के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में उस तीन सितारा लगे पुलिस कर्मी की भी बिल्कुल नहीं चली।
Dewas एडवेंचर फेस्ट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान पर भडक़ा आक्रोश
• टीम आजाद सावरकर, प्रेस क्लब, प्रेस परिवार एवं अधिवक्ताओं द्वारा एफआईआर की मांंग
देवास। जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित एडवेंचर फेस्ट 2023 के शुभारंभ अवसर पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान खुलेआम नजर आया। इसके विरूद्ध शहर में खासा आक्रोश व्याप्त है। एडवेंचर फेस्ट के आयोजको के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की जा रही है।
तीन दिवसीय एडवेंचर फेस्ट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान को लेकर प्रेस क्लब एवं देवास प्रेस परिवार द्वारा औद्योगिक थाना प्रभारी अजय चांदना को सौंपा गया। सौंपे गये आवेदन में कहा गया है कि शंकरगढ़ हिल्स पर नगर पालिका निगम द्वारा नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित एडवेंचर फेस्ट में तिरंगे का अपमान किया गया है। शंकरगढ हिल्स पर प्रशासकीय विभागों के मंच के समक्ष, जहां पर 6 वन विभाग के कर्मी शरीर पर खाकी वर्दी धारण किये हुए बैठे थे। वही पर एक प्लास्टिक की बालटी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अस्त वयस्त, अपमान जनक अवस्था मे प्लास्टिक की बाटलो के बीच रखा हुआ था। मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान होते देखा गया है। तिरंगे के अपमान का उक्त कृत्य राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 भारतीय राष्ट्रीय झंडे तथा भारतीय संविधान का अपमान हैं। जिसके अनुसार दोषी को 3 वर्ष तक के कारावास या जुर्माने से या दोनो से दंडित किये जाने का प्रावधान है। अत: एडवेंचर फेस्ट के आयोजकों के विरूद्ध विरुद्ध उक्त अधिनियम की धारा 2 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही कर प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा करे। ज्ञापन का वाचन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष शेखर कौशल ने किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार, सचिव चेतन राठौड़, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, हेमन्त शर्मा, ललित शर्मा, डॉ. रईस कुरैशी, सुरेश जायसवाल, चेतन योगी, मोनू कुशवाह, रूपेश मेहता, प्रिंस बैरागी, राजेन्द्र पंवार, संदीप पडिय़ार, पप्पू चौहान, धीरज सेन, संजय शर्मा, जगदीश सेन सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे। इससे पूर्व रात्रि में एड. राजीव कोठिया, उमेश चौधरी द्वारा औद्योगिक थाना पर धरना देते हुए आवेदन सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी।
देवास में अंधा कानून, टीम आजाद सावरकर ने लगाया आरोप
Dewas शंकरगढ़ हिल्स पर होगा 10 से 12 फरवरी तक एडवेंचर फेस्ट 2023 का आयोजन
देवास। जिला एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा शंकरगढ़ हिल्स एडवेंचर फेस्ट 2023 का आयोजन 10,11 एवं 12 फरवरी को किया जा रहा है। इंदौर भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर फेस्ट का शुभारंभ दिनांक 10 फरवरी को होगा। नागरिको के स्वस्थ्य मनोरंजन को दृस्टिगत रखते हुए एडवेंचर फेस्ट के अन्तर्गत 10 फरवरी को पतंग उत्सव के अन्तर्गत पतंगबाजी प्रतियोगिता, माईकशौ, लेन्टर्न फेस्टिवल, ए.टी.वी. राईड, 11 फरवरी को फैशन शो, योगा एवं जुम्बा, 12 फरवरी को बाईकर्स रैली, कार रैली एवं महिला मैराथन दौड,कलर फैस्टिवल आदि के भव्य फैस्टिवल कार्यक्रमो के साथ बच्चो के लिए किड्स झोन, फूड्स झोन, झूले, मिक्की माउस, उंट एवं घोडे की सवारी जैसी गतिविधि भी रहेगी। नागरिको से अपील है कि वे शंकरगढ हिल्स एडवेंचर फेस्ट का आनंद लेवें तथा सभी कार्यक्रमो मे उपस्थित होकर एडवेंचर फेस्ट को सफल बनावें।
देवास के 6 खिलाडी ऐकडमी ऑफ इन्दौर मैराथन में रहे विजेता
देवास। शहर के 7 खिलाड़ी ऐकडमी ऑफ इन्दौर मैराथन में विजेता रहे। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि ऐकडमी ऑफ़ इन्दौर मैराथन द्वारा इन्दौर में 5 कैटिगरी में मैराथॅन आयोजित हुई, जिसमें देवास रनिंग ग्रुप के 6 रनर विजेता रहें। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 42किमी फुल मैराथन में मोना तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओपन कैटिगरी रीना पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 21 किमी हाफ मैराथन ओपन कैटिगरी में तनु गवाटिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 किमी ओपन कैटिगरी में इकरा अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 किमी में राम निवास बैरागी ने प्रथम स्थान एवं डाॅ. मायाराम चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। देवास से 42 किलोमीटर में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ, चंद्रशेखर तिवारी, कुमेर सिंह वर्मा, मनोज पटेल, प्रधुम्न राठौर, 21 किलोमीटर में बेहतरीन प्रदर्शन के हितेश कारपेंटर, आशीष लाठी, शिवनलाल, 10 किलोमीटर ललित द्विवेदी सुभाष चावड़ा अन्वेषा तिवारी, अथर्व तिवारी, राधा शुक्ला श्रेजा अग्रवाल, मीना राव बालूसिंह राठौर, निशी चतुर्वेदी, सुरेंद्र शुक्ला, अजय दायमा 5 किलोमीटर में, सीमा गिरी, अथर्व शुक्ला, आदर्श शुक्ला, रवि अग्रवाल, विकास गिरी, आरती दायमा, प्रवीण पवार, अनिता पवार ने 3 किमी में नलिनी कलेककर, कल्याणी माली विजेता रहे।
Dewas: रेत तथा अन्य खनिजों से भरे हुए वाहनों के लिए स्थान नियत
नियत स्थान पर वाहन खड़े नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही
देवास : प्रभारी अधिकारी खनिज ने बताया कि रेत तथा अन्य खनिजों से भरे हुए वाहनों के लिए देवास-भोपाल हाइवे पर स्थित जानडियर फेक्ट्री के पास से ग्राम जेतपुरा की काकड़ पर पितावली की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान नियत किया गया है। इस संबंध में संबधित वाहन मालिकों के साथ बैठक आयोजित कर वाहन मालिकों को जानकारी दी गई है। वाहन मालिकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही खड़े करे।
सभी वाहन मालिकों को 10 फरवरी तक की मोहलत दी गयी है, इसके पश्चात कोई वाहन रेत या अन्य खनिज से भरे शहर में कही भी तथा देवास-उज्जैन बायपास पर खड़े करेंगे तो उन पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेंगी, जिसके जिम्मेदार वाहन मालिक स्वयं होंगे।
देवास में मुख्य रूप से रेत तथा अन्य खनिजों से भरे हुए वाहन उज्जैन-देवास बायपास पर तथा भोपाल चौराहे से गोल्डन चौराहे पर सड़क किनारे खड़े किये जा रहे है, जिससे कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है तथा उनसे सड़क तथा सोल्डर भी डेमेज हो रहे है।
Dewas: सुपर मार्केट में जल्द बनेगा सुलभ कॉम्प्लेक्स
• दुकानों पर कार्यरत महिला कर्मचारियों, व्यापारियों एवं ग्राहकों की परेशानी होगी दूर, सभापति जैन ने व्यापारियों के साथ किया निरीक्षण
देवास। शहर के जवाहर चौक पर स्थित सुपर मार्केट एवं इससे जुड़े बाजार में वर्षों से सुलभ कॉम्प्लेक्स के लिए व्यापारी वर्ग आवाज उठाते आ रहा है। यहां दुकानों पर काम करने वाली महिलाओं एवं खरीदी के लिए आने वाले ग्राहकों की परेशानी अब जल्द ही दूर होने वाली है। व्यापारी वर्ग की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए सोमवार को नगर निगम सभापति रवि जैन ने सुपर मार्केट व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं सुलभ कॉम्पलेक्स के संबंध में निर्देश नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
गौरतलब है, कि देवास विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सुपर मार्केट में कई दुकानें हैं और यहां देवास के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए आते हैं। स्थानीय दुकानों पर महिलाएं भी काम करती हैं। इस मार्केट से लगे शालिनी रोड, पुराना बस स्टैंड, गांजा भांग चौराहा व आसपास के बाजारों में भी बड़ी संख्या में दुकानें हैं। यहां व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों को भी सुलभ कॉम्प्लेक्स नहीं होने से बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इस परेशानी से सुपर मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन यादव एवं अन्य व्यापारियों ने सभापति श्री जैन को अवगत कराया। सभापति ने मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए सोमवार को सुपर मार्केट का निरीक्षण नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया।
इस दौरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि दुकानों पर बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं और सुलभ कॉम्प्लेक्स नहीं होने से उन्हें अधिक परेशानी होती है। शहर का बड़ा मार्केट होने से यहां पूरे जिले से ग्राहक आते हैं, उन्हें भी समस्या होती है। यहां अगर सुलभ कॉम्प्लेक्स बना दिया जाए तो न केवल सुपर मार्केट के व्यापारियों, बल्कि आसपास के बाजार के व्यापारियों एवं ग्राहकों को भी सुविधा होगी। इस दौरान सभापति ने पूरे मार्केट का निरीक्षण किया और उस स्थल को देखा जहां पर सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाया जा सकता है। सभापति ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया को चयनित स्थल पर सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाने हेतु स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता-
सभापति श्री जैन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता शहरवासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना है। सुपर मार्केट में सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण होने से शालिनी रोड, गांजा भांग चौराहा, पुराना बस स्टैंड व आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों एवं ग्राहकों की परेशानी दूर हो सकेगी।
Dewas युवक को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला, घर से ले जाकर की मारपीट
देवास। शहर के यमुना नगर स्थित आईटी ग्रीक्स नामक कंपनी में काम करने वाले युवक को बिना नोटिस काम से निकलकर उसके साथ मारपीट की गई है। युवक ने जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने पर की है जिसपर पुलिस ने 5 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल फरियादी रितिक चौधरी ने दर्ज प्रकरण में बताया की वह यमुना नगर स्थित आईटी ग्रीक्स नामक कंपनी में काम करता था। युवक को कंपनी प्रबंधन द्वारा बिना नोटिस दिए 10 जनवरी को नौकरी से निकाल दिया गया। जब उसने नौकरी से निकालने का कारण पूछा तो उसे कारण भी नही बताया गया। युवक ने नौकरी ज्वाइन करते समय 90 हजार रुपए एडवांस ले रखे थे जिन्हें लौटाने व उसके द्वारा कंपनी को दिए गए चेक लेने वाला था। इसी बात को लेकर पिछले दिनों विवाद किया गया था, 28 जनवरी शनिवार शाम को युवक को कुछ युवक जबरन घर से ले जाकर कंपनी कार्यालय वाले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में लाठी डंडे से पिटाई की। वहां से भागकर युवक घर पहुंचा और अपने बड़े भाई रोहन चौधरी को सारी बात बताई। अगले दिन रविवार को युवक अपने भाई रोहन व मामा संतोष वर्मा के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की। मामले में रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों राहुल सिंह परिहार, कृष्णा यादव, राहुल यादव, मनीष प्रताप सेंगर और राहुल सिंह परिहार का बॉडीगार्ड के खिलाफ विभिन्न धाराओं मेंं केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
Dewas जिले मे 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित होगा कोविड वैक्सीनेशन मिनी महाअभियान…
• देवास में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति द्वितीय डोज और प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज) अवश्य लगवाये
• देवास शहर में को- वैक्सिन और कोविशिल्ड दोनो वैक्सिन लगाई जावेगी और ग्रामीण क्षेत्र में केवल कोविशिल्ड वैक्सिन लगाई जावेगी।
देवास। कलेक्टर के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। देवास में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को नि:शुल्क प्रथम, द्वितीय डोज और प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज) लगाया जा रहा है। देवास शहर में को- वैक्सिन और कोविशिल्ड दोनो वैक्सिन लगाई जावेगी और ग्रामीण क्षेत्र में कोविशिल्ड वैक्सिन लगाई जावेगी अपनो की सुरक्षा के लिए समय पर टीका अवश्य लगवाये।
शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सभी नागरिकों को कोरोना का प्रथम, द्वितीय डोज एवं प्रिकाशन डोज पात्र हितग्राहियों को सरकारी केंद्रों पर नि:शुल्क लगाकर टीकाकृत किया जाना है। सम्पूर्ण जिले में 30 जनवरी 2023 को देवास शहर में जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इटावा, बावडिया, रेवाबाग, संजीवनी क्लीनिक, मेंढकी, बालगढ़, गीता भवन, नागदा, देवास शहर की शिवराज कॉलोनी, आवास नगर सेक्टर सी, विक्रम नगर, रानी पार्क, चाणक्यपूरी 12/1, सर्वोदय नगर, परिहार कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर, कैंपिंग ग्राउण्ड, कंजर मोहल्ला, गवली मोहल्ला, नुसरत नगर गंगा बावड़ी, भवानी सागर , तहसील चौराहा, मालीपुरा, राम मंदिर चौक बालगढ़ , तंबोली चौक, शांतिपुरा की आंगनवाड़ी केंद्रों पर टीके लगाए जायेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में सिविल अस्पताल, समस्त सामुदायिक, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केंद्र पर कोविशिल्ड के प्रथम, द्वितीय डोज और प्रिकॉशन (बुस्टर))डोज लगवा सकते है। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है।
