Dewas ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर से प्रशासन ने हटाया कब्जा, विरोध कर रहे लोगो को किया गिरफ्तार

देवास। रसूलपुर बाईपास पर प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन को लेकर कब्जा कर विरोध कर रहे लोगो को आज सुबह प्रशासन द्वारा सख्ती से हटाया गया। साथ ही कार्यवाही के दौरान विरोध कर रहे दर्जनों लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया।

दरअसल वर्ष 2008 में आयी ट्रांसपोर्ट नगर की योजना के अंतर्गत 11 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित योजना के तहत करीब 22 किसानों की भूमि अधिगृहीत की जानी थी। 10 वर्ष पहले यह भूअर्जन हो चुका है और देवास विकास प्राधिकरण के नाम राजस्व विभाग में यह भूमि दर्ज है। लेकिन किसानो द्वारा कब्जा नही छोड़ा जा रहा है। किसानों को उस समय व गाइडलाइंस के हिसाब से पैसा दिया जाना था जिसके बाद किसान ने कोर्ट का रुख किया था परन्तु कोर्ट में उन्हें हार मिली। किसानो के अनुसार हमे दिया जाने वाला मुआवजा 4 लाख रुपए बीघा है वही ज़मीन के भाव इससे कई गुना ज्यादा है। कोर्ट के आदेश के बाद देवास विकास प्राधिकरण को यहाँ काम शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन द्वारा कई बार वहाँ से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया परन्तु वहाँ रह रहे लोगो ने विरोध प्रदर्शन कर कब्जा नही छोड़ा।ज़िला प्रशासन, पुलिस व नगर निगम की टीम ने आज सुबह ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि आंदोलन कर रहे लोगो को सख्ती से हटाकर भूमि को मुक्त कराया। कार्यवाही के दौरान वहां मौजूद कई किसान, महिलाएं द्वारा विरोध किया गया जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी भी विरोध करने वहाँ पहुंचे थे पुलिस द्वारा उन्हें भी गिरफ्तार किया गया जिन्हें थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया।

Dewas रेत व्यापारियों ने की हड़ताल, रायल्टी कम करने को लेकर दिया ज्ञापन

देवास। शहर के रेत खनिज परिवहन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों ने खनिज विभाग और रेत ठेकेदार के रवैये के विरोध में हड़ताल शुरू की है। इसी कड़ी में वाहन मालिकों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय आकर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

रेत खनिज परिवहन व्यवसायी संगठन के विजय गेहलोत ने बताया कि सीहोर एवं देवास रेत खदान से देवास की सैकड़ों गाडियां रेत भरती हैं। नियमानुसार रायल्टी का रुपया भी देती है। रेत खदान ठेकेदारों द्वारा 1400 रुपये प्रतिघन मीटर का रुपया गाड़ी वालों से लिया जा रहा है। यह राशि 1 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक एनजीटी के प्रतिबंध के कारण बढ़ाई गई थी। इसके पूर्व रायल्टी 700 रुपये प्रति घन मीटर ली जाती थी। रायल्टी बढ़ने के कारण आम नागरिकों को सस्ती रेत उपलब्ध नहीं हो पा रही है। रेत परिवहन से जुड़े व्यापारियों ने बढ़ी हुई रायल्टी को कम करने के लिए मांग की। ज्ञापन देकर वाहन मालिकों ने कहा रेत खदान से रेत वाहनों को रेत व रायल्टी की मात्रा दी जा रही है, उसे मान्य किया जाए। रेत या रायल्टी की मात्रा में जो भी कम या ज्यादा करना है उसे खदान द्वारा किया जाए। गाड़ी खदान से निकलने के बाद खनिज विभाग या ठेकेदार द्वारा न रोका जाए। रेत परिवहन करने वाले वाहन मालिक सिर्फ ट्रांसपोर्टर हैं और ये सिर्फ खदान और ग्राहक के बीच की कड़ी हैं। फिर भी खनिज विभाग एवं ठेकेदार अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। इस अवसर पर रेत परिवहन से जुड़े कई व्यवसायी उपस्थित थे।

Dewas नगर भ्रमण पर निकले खेड़ापति सरकार

देवास। हनुमान अष्टमी के पावन अवसर पर श्री खेड़ापति रामायण मंडल द्वारा श्री खेड़ापति सरकार की भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। देखें वीडियो👇

प्रातः 5 बजे खेड़ापति सरकार निकले नगर भ्रमण पर

प्रभात फेरी में बाबा के प्राचीन मंदिर की झांकी में बाबा नगर भ्रमण पर निकले। फेरी में द्वारका मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, फेरी में भजन का ट्राला, बैंड, ढोल ताशे, भजन मंडलिया शामिल हुई। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गो से निकली अनेकों स्थानों पर फेरी का स्वागत किया गया । प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री खेड़ापति मंदिर पर आकर्षक रंगोली मानने के साथ मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई है। श्री खेड़ापति सरकार को 56 भोग के साथ रात्रि 8.30 महा आरती होगी।

Dewas : हनुमान अष्ठमी पर कल नागदा स्थित हनुमान मंदिर में होगा महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन

देवास। शहर के नागदा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर प्रागण में कल हनुमान अष्टमी के पावन पर्व में पर हनुमान जी की महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन श्री वीर हनुमान भक्त मंडल द्वारा किया जावेगा।मंडल के जिनेंद्र जैन (मयंक) ने बताया की आज गुरुवार को बाबा का विशेष श्रृंगार आज किया गया तथा हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य कल शुक्रवार को शाम 6 बजे बाबा की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा। नगर की गौरवमई संस्थाओं एवं भक्त जनों से नागदा ग्राम के सभी रहवासी सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के पुजारी गण एवं जिनेंद्र जैन (मयंक) , राहुल भिलवारे मित्र मंडल द्वारा उक्त आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील है।

Dewas चार वर्ष की बालिका कर रही जीवनदायिनी नर्मदा की पैदल परिक्रमा…

देवास। चार वर्षीय बालिका राज राजेश्वरी मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर रही है। सतवास क्षेत्र मे मां नर्मदा के भक्तों द्वारा नर्मदा परिक्रमावासी बालिका का स्वागत किया जा रहा है।

4 वर्षीय बालिका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा हमारे द्वारा ओंकारेश्वर से प्रारंभ की गई है। हमारे साथ हमारी चार वर्ष की बालिका राजराजेश्वरी द्वारा पैदल चलकर की जा रही है। हमने नर्मदा तट ओंकारेश्वर से यात्रा शुरू की थी तभी से हमारे साथ हमारी 4 वर्ष की बेटी राजराजेश्वरी भी लगभग दो माह से पैदल परिक्रमा कर रही है बालिका इस परिक्रमा में सबसे आगे आगे पैदल चल रही है लेकिन उसके चेहरे पर शिकन भी महसूस नहीं होती है। परिजनों ने बताया कि रात्रि विश्राम में भी सबके बाद में सोती है तथा प्रातः सबसे पहले उठकर स्नान कर परिक्रमा के लिए चलने के लिए उत्साहित रहती है। सतवास क्षेत्र मे नर्मदा भक्त दिनेश पटेल ने साफा बांधकर बालिका का स्वागत किया इसी तरह दिलीप जाट कपिल सिरोही आशीष अग्रवाल आनंद बेडा के साथ ही विभिन्न स्थानों पर श्रृद्धालुओं द्वारा नर्मदा परिक्रमा वासियों का स्वागत किया जा रहा है।

Dewas लोहरदा नगर परिषद अध्यक्ष का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

देवास। जिले के लोहरदा नगर परिषद की अध्यक्ष संध्या मालू की गाड़ी MP09CQ3110 आज दोपहर तकरीबन 3 बजे दुर्घटनागस्त हो गयी। दुर्घटना में नगर परिषद अध्यक्ष घायल हो गयी जिन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार इंदौर से लोहारदा लौटते समय नगर परिषद अध्यक्ष लोहारदा संध्या सुनील मालू का वाहन बैलेंस बिगड़ने के कारण बधावा के पास खंबे से टकरा गया जिसके चलते संध्या मालू को सिर में चोट लगी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया। कार में अध्यक्ष संध्या मालू तथा उनके पति सुनील मालू तथा दो अन्य लोग भी सवार थे। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dewas 35 जिलों के बॉडी बिल्डर करेंगे अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन…

• सयाजी द्वार पर आज आयोजित होगी मिस्टर एमपी व मिस्टर देवास बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप

देवास। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आज रविवार को मिस्टर एमपी श्री मंत ट्रॉफी व मिस्टर देवास बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन सयाजी द्वार पर होगा।

आज 18 दिसम्बर 2022 को सयाजी द्वार पर होने वाले प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सर्वप्रथम मिस्टर देवास और बाद में मिस्टर एमपी का आयोजन होगा। मिस्टर एमपी में 1 लाख 31 हजार व मिस्टर देवास में 71 हजार का का केश प्राइस खिलाड़ियो (बॉडी बिल्डर)को दिया जाएगा, साथ ही कई आकर्षित इनाम विजेता खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। मिस्टर एमपी चैंपियनशिप में 35 जिलों से लगभग 200 से 250 बॉडी बिल्डर भाग लेंगे,जिले के सभी बॉडीबिल्डर भी चैंपियनशिप में मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे।

Dewas स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में चल रहा था जुआ सट्टा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को किया गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने आज एक स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए वहा से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस निकालते हुए ले गई पुलिस ने नगद राशि, ताश पत्ती व अन्य जुआं सामग्री जब्त किया है।

दरअसल शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र तीन बत्ती चौराहा कवि कालिदास मार्ग पर मदनी होटल के पास शिव पार्वती एन एक्स कांप्लेक्स में रेमंड स्पोर्ट्स क्लब है। जिसके संचालक का नाम श्याम लाला है। वहा पर स्पोर्ट्स क्लब की आड़ में जुआ सट्टा चलने की चर्चाएं शहर भर में चौराहे चौराहे पर हो रही थी। चर्चाओं की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मिली। जिसके बाद पुलिस ने वहा दबिश देकर लगभग 10 हजार से ज्यादा रुपए नगदी, ताश पत्ती व हार जीत का दांव लगाते हुए 9 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। दबिश के दौरान क्लब के संचालक ने पुलिस को सोपर्ट्स क्लब चलाने का लाइसेंस प्रस्तुत किया था लेकिन वहा पर जुए सट्टे जैसी गतिविधि भी संचलित हो रही थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

Dewas : हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने पेयजल योजनाओ का निरीक्षण

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) – सतवास तहसील के विभिन्न ग्रामो की गांव-गलियों में घर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए नलजल योजना का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बुधवार को विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कार्यों की हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा भी की। वहीं पीएचई विभाग के अधिकारियो ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर गुप्ता ने बुधवार देर शाम तक गांवो मे पहुंचकर विभिन्न के घरों में जाकर लगे हुए नल कनेक्शन का निरीक्षण किया।

इस दौरान ऊंचे स्टैंड पर रखी प्लास्टिक की टंकियों का निरीक्षण के दौरान कई ग्रामों में योजना तो लागू हो गई पर पानी आज तक नही मिला। इसे गांव के लिए कलेक्टर गुप्ता ने मौके पर उपस्थित पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री वर्मा को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को घर के बाहर दिए कनेक्शन को स्थिर रखने के लिए कांक्रीट के बनाए पिलर को और मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत ग्रामों में पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर मिल रहे पानी की मात्रा और क्वालिटी के बारे में पूछताछ की साथ ही बताया कि हर घर साफ पानी उपलब्ध कराना शासन की पहली प्राथमिकता है।पेयजल योजना लंबे समय तक चले इसके लिए आवश्यक है कि ग्रामवासी इसे मिलकर संचालित करें। कलेक्टर गुप्ता ने बड़ोदा पांगरी मे विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। कन्या हाई स्कूल सतवास मे बेहतर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के ठीक होने पर विद्यालय की सराहना भी की।

Dewas हनुमान अष्टमी पर निकलेगी प्रभात फेरी, श्री खेड़ापति सरकार को 11000 लड्डू के साथ 56 भोग

देवास। खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल उक्त जानकारी मंडल के सुदर्शन दुबे ने बताया कि हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में 16 दिसम्बर शुक्रवार को श्री खेड़ापति रामायण मंडल एवं भक्त मंडल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन प्रात: 5 बजे किया जा रहा है। प्रभात फेरी में खेड़ापति सरकार की झांकी, भजन का ट्राला जिस पर द्वारका मंत्री भजनों की प्रस्तुति देंगे, बैंड, घोड़े, बग्गी, ढोल ताशे व देवास शहर की विभिन्न भजन मंडलियाँ उपस्थित रहेंगी। इसी के श्री खेड़ापति मंदिर पर आकर्षक रंगोली, मंदिर की साज सज्जा, श्री खेड़ापति सरकार को 56 भोग के साथ रात्रि 8.30 महा आरती का वह 11000 लड्डू का भोग लगाया जाएगा। समिति ने धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बाबा का आशीर्वाद एवं महाप्रसाद ग्रहण करें।