Dewas प्रेस क्लब, देवास ने आयोजित की सारगर्भित, गरिमामय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह, जिलेभर के पत्रकारो की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम…

जनसेवा की खबर आज भी पत्रकारिता में ऊंचा स्थान रखती है : वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र तिवारी

पहले छोटी खबर भी आंदोलन बन जाती थी, आज आंदोलन का भी खबर बनना मुश्किल : वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु

देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष में किया गया। आयोजन में जिले भर के सैकड़ो पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम अपने मूल उद्देश्य पत्रकारों के समर्पण, कार्यशैली, सामाजिक भूमिका तथा समसामयिक चुनौतियों पर संवाद स्थापित करने की भावना को सफल करने में सफल हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्वान पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न करवाए गए मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजन, अर्चन से प्रारंभ हुई, सर्वप्रथम प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा ने स्वागत भाषण दिया जिसके बाद प्रेस क्लब सचिव शेखर कौशल द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा एवं प्रेस क्लब देवास के संदर्भ में जानकारी प्रेषित की।

कार्यशाला में अतिथिवक्ता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सीनियर जर्नलिस्ट ज्ञानेंद्र तिवारी, भोपाल, प्रिंट मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु इंदौर एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की प्रोफेसर डॉक्टर वंदना जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए।

सर्व प्रथम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की प्रोफेसर डॉ. वंदना जोशी ने ए आई तकनीक (आर्टिफिशियल इवेंट्स ) के नफा, नुकसान एवं जीवन में एआई के प्रभाव पर प्रकाश डाला। जिसके पश्चात प्रिंट मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु जी ने पुराने दौर की पत्रकारिता और आज के दौर की पत्रकारिता में अंतर एवं आज के समय पत्रकारिता को कैसे करना चाहिए इसे कार्यशाला में विस्तार से समझाया। उपमन्यु जी ने कहा कि पहले छोटी खबर भी आंदोलन बन जाती थी, आज आंदोलन का भी खबर बनना मुश्किल है। इसके अपने अपने कारणों से आप सभी वाकिक है। आगे उन्होंने कहा कि कही पत्रकारों से सुनता हु कि आज के समय में पत्रकारिता में बेदम हो गई है लेकिन अगर पत्रकार में दम है तो पत्रकारिता में आज भी बहुत बहुत दम खम के साथ काम किया जा सकता है।उपमन्यु जी ने अपनी पत्रकारिता के सफर के किस्सों से सबको रूबरू कराकर उससे सीखने की प्रेरणा दी। कार्यशाला की अगली कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सीनियर जर्नलिस्ट ज्ञानेंद्र तिवारी जी ने कहा कि पत्रकारिता की कार्यशैली, दिशा, दशा, तकनीक सभी कुछ बदल गया है। यह नहीं कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर नहीं है, लेकिन चुनौतियां भी काफी है। आज मीडिया संस्थान हावी है। उनकी अपनी विवशताएं है। खर्च की चुनौती है। संस्थान के लिए सरकार का रेवेन्यू अधिक महत्व रखता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आज पत्रकारिता पर विश्वास का संकट खड़ा हो गया है। एक समय था छोटी से छोटी खबर भी खासी असरदायक होती थी, जबकि आज खबरों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में खड़ी हैं। यद्यपि जनता जनार्दन की खबरें आज भी कारगर ओर असरदायक होती है। समय के साथ साथ पत्रकारिता का नीति, चलन, उद्वेश्य परिवर्तित हुआ है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, आपातकाल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण से जुड़ी रही पत्रकारिता में सन 2014 के बाद राष्ट्रवाद तिवारी जी ने कार्यशाला में उपस्थित पत्रकारों से संवाद कर अपने विचारों से उनके उत्तर दिए। तीनों वक्ताओं ने पत्रकारों से खचाखच भरे सभागृह को करीब 2 घंटे तक बांधे रखा।

कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, शकील खान, सहसचिव अशोक पटेल कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, कार्यकारिणी सदस्य चेतन राठौड़ एवं अरुण परमार, शैलेंद्र सिंह अड़ावदिया, राजेंद्र चौरसिया, खूबचंद मनवानी, जितेंद्र शर्मा ने किया।

वक्ताओं के उद्बोधन के बाद कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ पत्रकारगण असलम खान, तरुण मेहता, अनिलराज सिंह सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय, अतुल बागलीकर, विनोद जैन, अतुल शर्मा, हेमंत शर्मा, दिलीप मिश्रा, मुन्ना वारसी, जगदीश सेन, पंडित राजकुमार चंदन का सम्मान किया गया।

कार्यशाला में देवास ग्रामीण क्षेत्र के नेवरी, हाटपिपलिया, बागली, सोनकच्छ, बरोठा, टोंक, भंवरासा, कन्नौद, खातेगांव, नेमावर, कांटा फोड़, पुंजापुरा, सतवास, पानीगांव, सहित जिले के दूर दराज से सैकड़ो पत्रकार साथी किसी एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित होने आए समस्त पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए, मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद त्रिवेदी द्वारा किया गया आभार उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने माना।

Dewas देखो माई! आज प्रभु घर आये…

पंचशील नगर में ग्रह जिनालय में पावन प्रतिष्ठा के प्रसंग पर पांच दिवसीय महोत्सव

देवास। शहर में जैन समाज का एक परिवार अपनी भक्ति को अपने घर में विराजमान करने के उद्देश्य को लेकर अपने घर में श्री चंपापुरी धाम के नाम से ग्रह जिनालय का निर्माण कर उसमें जैन समाज के तीर्थंकर भगवान श्री नवपुण्य वासुपूज्य स्वामी जी की प्रतिष्ठा करने जा रहा है।

इस पावन प्रतिष्ठा का शुभ प्रसंग पांच दिवसीय पंचांहिका महोत्सव के रूप में 5 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा, जिसमें विभिन्न आयोजन आयोजित होंगे। भगवान की पावन प्रतिष्ठा 8 जून को होगी।

ग्रह जिनालय बनाने वाले मनीष जैन (कायथा वाले) ने बताया कि आगमप्रज्ञ, शतावधान प्रेरक, वर्धमान तपोनिधि परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री नयचंदसागरसूरीश्वरजी महाराजा आदि विशाल श्रमण – श्रमणी वृंद के महाप्रभावी सानिध्य में परम तारक तीर्थंकर भगवंत की असीम करुणा, अविरत कृपा एवं अनंत उपकार, सद्‌गुरुओं के आशीर्वाद तथा माता पिता प्रदत्त धार्मिक संस्कारों के प्रतिफल स्वरूप हमारे नूतन निवास स्थान को मनोहर गृह जिनालय से विभूषित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। नूतन गृह के देव विमानतुल्य जिनालय में हमारे प्राणाधार देवाधिदेव श्री वासुपूज्यस्वामी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री हेमचंद्रसागरसूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य आगमप्रज्ञ, शतावधान प्रेरक, वर्धमान तपोनिधि परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री नयचदसागरसूरीश्वरजी महाराजा के वरदहस्त से होने जा रही है। इस पावन प्रसंग पर भारत भूमि के विभूषण अनेक साधु-साध्वी जी भगवंत हमारी विनती को स्वीकार कर देवास पधार रहे हैं । हम उनके आजीवन ऋणी रहेंगे।

  • महोत्सव में 5 जून 2025 गुरुवार को श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में प्रातः 9 बजे से प्रवचन, दोप. 2 बजे से श्री पार्श्वनाथ म्यूजिकल ग्रुप देवास द्वारा श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन एवं रात्रि 8 बजे श्री आदीश्वर मंदिर आराधना भवनबड़ा बाजार में उत्सव रंग वधामणा प्रभु ना नामे (सांझी) का आयोजन होगा।
  • महोत्सव में दिनांक 6 जून 2025 शुक्रवार को श्री आदीश्वर जैन मंदिर बड़ा बाजार में प्रातः 9 बजे से प्रवचन दोपहर 2 बजे से जिनशासन रत्न श्री ललितभाई धामी एवं मण्डल अहमदाबाद द्वारा श्री अष्टापदजी पूजन एवं रात्रि 8 बजे से जिनशासन रत्न श्री ललितभाई धामी एवं मण्डल अहमदाबाद द्वारा भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन होगा
  • महोत्सव में दिनांक 7 जून 2025 शनिवार को प्रातः 7.30 बजे से परम पूज्य आचार्य श्री एवं मुनिभगवंतों का पावन नगर प्रवेश मण्डी धर्मशाला से प्रारम्भ होगा जिसके बाद प्राचीन श्री आदीश्वर जैन मंदिर में प्रातः 9 बजे से प्रवचन होंगे। तत्पश्चात् कुंभ स्थापना एवं नवगृह पाटला पूजन होगा। दोपहर 12 बजे करुणा दिवस के उपलक्ष में सामूहिक आयम्बिल तप का आयोजन होगा एवं रात्रि 8 बजे से सुप्रसिद्ध गायक श्री मननजी संघवी सूरत द्वारा नव निर्मित गृह जिनालय श्री चंपापुरी धाम, पंचशील नगर में भव्य प्रभु भक्ति की रमझट का आयोजन होगा।
  • महोत्सव में महा मंगलकारी प्रतिष्ठा दिवस दिनांक 8 जून 2025 रविवार को प्रातः 7.00 बजे से नवकारसी, प्रातः 7.30 बजे से श्री आदीश्वर जैन मन्दिर बड़ा बाजार से प्रभुजी की भव्य रथयात्रा प्रारंभ होकर पंचशील नगर पहुंचेगी। जिसके पश्चात शुभ मुहूर्त में कल्याणकारी, आनंददायी, सुस्वदायी प्रभुजी की प्रतिष्ठा होगी। प्रातः 10.30 बजे से मांगलिक प्रवचन होंगे तत्पश्चात प्रातः 11.30 बजे से सकल श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य (स्नेह भोज) का आयोजन होगा। जिसके बाद विजय मुहूर्त 12 बजकर 39 मिनट से विधिकारक श्री पंकज जी झारडा द्वारा श्री लघुशांति स्नात्र महापूजन किया जावेगा।
  • महोत्सव के अंतिम दिन दिनांक 9 जून 2025 सोमवार को प्रातः 6 बजे से नूतन जिनालय का द्वारो‌द्घाटन होगा एवं प्रातः 9.30 बजे से श्री सत्तर भेदी पूजन का आयोजन होगा।

सम्पूर्ण जैन परिवार कायथा वाले द्वारा अनुरोध किया गया कि इस प्रतिष्ठा महोत्सव पर आयोजित प्रत्येक प्रसंग पर पधारकर आप भी प्रभुमय बनें।

Dewas नकली नोट निर्माण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,15 लाख से ज्यादा के नकली नोट जब्त

हाईटेक उपकरणों से बना रहे थे नकली नोट, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नकली नोट छापकर उसे बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 15 लाख से ज्यादा मूल्य के नकली नोट बरामद किए है।

दरअसल जिला देवास पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं समाज में कानून का भय स्थापित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नकली नोटों के निर्माण एवं अवैध संचालन में लिप्त अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 15 लाख से अधिक मूल्य के नकली नोट,उन्हें तैयार करने की सामग्री एवं उपकरण जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी सचिन नागर एवं शुभम वर्मा द्वारा नकली नोट लेकर जा रहे है। जिस पर से उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 2 विशेष टीमों का गठन किया गया। उक्त टीमों ने आरोपी सचिन नागर एवं शुभम वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 96 हजार 200 रुपए के नकली नोट एवं एक काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की जाकर आरोपियो के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपियो से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राजकुमार मालवीय ग्राम सोनकच्छ, द्वारा अपने निवास पर नकली नोटों का निर्माण किया जा रहा है। तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों के द्वारा आरोपी राजकुमार के घर पर दबिश दी गई, जहाँ से आरोपी राजकुमार मालवीय एवं सुनील पाटिल को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से ₹13 लाख से ज्यादा मूल्य के 500-500 की नकली नोटों की गड्डियाँ तथा नोट निर्माण में प्रयुक्त उपकरण (लैपटॉप, प्रिंटर, स्केनिंग पेटी) एवं अन्य सामग्री बरामद की गई । बाद अनुसंधान में आरोपी शक्ति सिंह चावड़ा को भी गिरफ़्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुनील पाटिल निवासी खकनार जिला बुरहानपुर
  2. राजकुमार मालवीय निवासी ग्राम खेडाखजुरिया सोनकच्छ
  3. सचिन नागर निवासी ग्राम दुधलाई सोनकच्छ ।
  4. शुभम वर्मा निवासी ग्राम आगरोद देवास ।
  5. शक्ति सिंह चावड़ा निवासी ग्राम आगरोद देवास

Dewas प्रेस क्लब देवास की जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मान समारोह 3 जून को आयोजित…

जिले के सैकड़ो पत्रकारों का होगा देवास में समागम, पत्रकारों के समर्पण, कार्यशैली, सामाजिक भूमिका तथा समसामयिक चुनौतियों पर संवाद स्थापित करना होगा उद्देश्य

देवास। पत्रकारिता न केवल समाज का चौथा स्तंभ है, बल्कि लोकतंत्र की रीढ़ भी है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए देवास प्रेस क्लब द्वारा आगामी 3 जून (मंगलवार) को एक दिवसीय कार्यशाला एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में होने वाले इस आयोजन में जिले भर के सैकड़ो पत्रकार शामिल होंगे। पत्रकारों के समागम को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही हैं। 3 जून मंगलवार को सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा जिसका उद्देश्य पत्रकारों के समर्पण, कार्यशैली, सामाजिक भूमिका तथा समसामयिक चुनौतियों पर संवाद स्थापित करना है।

वेसे तो देवास प्रेस क्लब वर्षभर रचनात्मक गतिविधियों व सामाजिक जागरूकता के आयोजनों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में यह कार्यशाला विशेष रूप से हिंदी पत्रकारिता के महानायक माने जाने वाले विचारकों की प्रेरणादायी विचारधारा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों पर केंद्रित रहेगी। कार्यशाला में अतिथि के रूप में भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सीनियर जर्नलिस्ट ज्ञानेंद्र तिवारी, प्रिंट मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु एवं एआई तकनीक पर जानकारी देने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की प्रोफेसर डॉक्टर वंदना जोशी उपस्थित होंगे। कार्यशाला में विभिन्न जानकारियों से पत्रकार लाभान्वित होंगे। वर्तमान समय में जब पत्रकारिता बाजारवाद, राजनीतिक दबावों और सोशल मीडिया के अनुपूरक से जूझ रही है, ऐसे में इस प्रकार के आयोजन न केवल संवाद और आत्ममंथन का अवसर देते हैं, बल्कि पत्रकारों को अपनी भूमिका सच्चाई के साथ प्रस्तुत करने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यशाला के पश्चात सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें प्रेस क्लब देवास की स्थापना से लेकर आज तक संस्थान के लिए समर्पित वरिष्ठजन सम्मानित होंगे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, शकील खान, सहसचिव अशोक पटेल कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी कार्यकारिणी सदस्य चेतन राठौड़ एवं अरुण परमार सहित प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों ने जिले के सभी पत्रकारों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के अपील की हैं।

Dewas पेट्रोल पंप पर हुई चोरी की घटना का खुलासा : आरोपी गिरफ्तार, चोरी की रकम भी जब्त

देवास। औद्योगिक थाने अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ग्राम लौहार पिपल्या, ए.बी. रोड़ देवास पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी लोहे कि अलमारी से अज्ञात व्यक्ति दो लाख चालीस हजार रुपए चुराकर ले गया था जिसका पुलिस ने दो दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम भी जब्त कर ली है।

दरअसल दिनांक 26 मई को थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर इकराम शेख निवासी नागझिरी जिला उज्जैन ने शिकायत दर्ज कि की दिनांक 25-26 मई कि रात्रि मे मेरे एच.पी. पेट्रोल पम्प ग्राम लौहार पिपल्या ए.बी. रोड़ देवास पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी लोहे कि अलमारी का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति 2,40,000 रुपये चुराकर ले गया है। फरियदि कि रिपोर्ट पर थाना ओ.क्षैत्र देवास पर अपराध पंजीबध्द कर प्रकरण को विवेचना मे लिया गया। प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के निर्देश में एक 4 सदस्य कि टीम का गठन किया गया था। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र निरी. शशिकांत चौरसिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट प्रिजर्व कराये गये। पुलिस टीम द्वारा करीबन 100 से अधिक कैमरे व 6 टोल नाके के सी.सी.टी.व्ही. फुटेच को खंगाला गया जिसमे पता चला कि अज्ञात आरोपी एक इनोवा कार UP32MS9400 से आया था विवेचना दौरान संदेही मोहम्मद राशीद व उसका मोबाईल नम्बर प्राप्त हुआ। संदेही मोहम्मद राशीद के मोबाईल नम्बर ट्रेक कर संदेही को ओंकारेश्वर जिला खण्डवा से पकड़ा व पुछताछ कि तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी मोहम्मद राशिद पिता दीन अली उम्र 41 साल निवासी बक्शी का तालाब, रुदही, लखनऊ (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर घटना मे चोरी हुआ शत प्रतिशत् मश्रुका 2,40,000 रुपये नगदी व घटना मे प्रयुक्त एक इनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक UP32MS9400 व ताला तोड़ने मे प्रयुक्त उपकरण एक लोहे कि टामी व एक पेंचकस को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Dewas हाटपीपल्या और बागली शासकीय कॉलेज में करोड़ो का घोटाला…

देवास। जिले के हाटपिपलिया और बागली में स्थित शासकीय कॉलेज में करोड़ों का घोटाला सामने आया है इस घोटाले को कॉलेज के बाबू अंजाम दिया है। दरअसल प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों कॉलेजों में वर्ष 2018-19 से वर्ष 2021-22 तक बाबुओं ने फर्जी बिल लगाकर उन्हें उपकोषालय से पास करवा कर करोड़ों रुपए का हेरा फेरी कर पैसे को अपने अपने रिश्तेदारों के खाते में डाल दिए। घोटाले की जानकारी उक्त दोनों कर्यालय के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से प्राप्त देयकों का वित्तीय वर्ष 2018-19 से वर्ष 2021-22 तक की अवधि का विश्लेषण करने पर पाया गया।

लगभग ढाई करोड़ के घोटाले में बागली कॉलेज में कार्यरत विजय शंकर त्रिपाठी ने लगभग एक करोड़ 94 लाख और हाटपिपलिया में कार्यरत रोहित दुबे ने लगभग 60 लाख रुपए का फर्जी भुगतान अपने खातों में कर लिया। इन भुगतानों में कोई प्रामाणिक स्वीकृति आदेश शामिल नहीं थे और कुछ देयकों में खाली पेज संकलन थे इस फर्जी भुगतान में देवास जिले के उपकोषालय बागली के तत्कालीन कार्यरत हरि सिंह चौहान के लापरवाही सामने आई है इन्होंने ही इन बिलों को पास किया था। इसके बाद उनको सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है वही कॉलेज के बाबू पर कार्रवाई के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है।

Dewas इंस्टाग्राम आईडी से की गौ माता पर आपत्तिजनक पोस्ट, एफआईआर दर्ज

देवास। कोतवाली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला गौ रक्षक प्रमुख रमेश कौशल ने कोतवाली थाने पर पहुंच कर इंस्टाग्राम आईडी से है माता पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक की शिकायत दर्ज की जिसपर कोतवाली पुलिस ने Sakibpathan4991 इंस्टाग्राम आईडी धारक पर अपराध पंजीबद्ध कर एफआर दर्ज की।

जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह ने जन सामान्य के हित/जानमाल की सुरक्षा तथा लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1)(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए देवास जिले के संपूर्ण क्षेत्र के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये थे। जो कि जुलाई माह की शुरुआती कुछ दिनों तक लागू रहेंगे।
प्रतिबंधात्मक आदेश में अन्य प्रतिबंधों के साथ निर्देश थे कि कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाइल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी को बुरा लगने या आहत करने वाले व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज/चित्र/कमेंट/बैनर/पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा/प्रदर्शित नहीं करेगा।
लेकिन शहर में एक युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी से है माता पर आपत्तिजनक पोस्ट की जो कि सीधे सीधे कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन था। मामले में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला गौ रक्षक प्रमुख रमेश कौशल ने कोतवाली थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज की जिसपर कोतवाली पुलिस ने Sakibpathan4991 इंस्टाग्राम आईडी धारक पर अपराध पंजीबद्ध कर एफआर दर्ज की।

Dewas बस में से चोरी आभूषण और नगदी का पर्दाफाश

पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने 2 राज्यों के 6 जिलों में 15 स्थानो पर दी दबिश, 450 सीसीटीव्ही फुटैज का किया अवलोकन 2 आरोपी गिरफ्तार

देवास। पुलिस ने एक बड़ी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है पुलिस ने बीते माह खातेगांव क्षेत्र में हुए चोरी की घटना में सघन जांच कर 2 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुई पूरी सामग्री जब्त कर ली है।दरअसल 25 अप्रैल को फरियादी अनुज कुमार सोनी निवासी सराफा चौक बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर ने अपने मित्र हर्षल सोनी के साथ थाना खातेगांव आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह बालाजी ज्वेलर्स के नाम से बकतरा थाना शाहगंज जिला सीहोर अन्तर्गत दुकान संचालित करता है। मेरे मित्र हर्षल सोनी जिनकी वैष्णवी ज्वेलर्स के नाम से सराफा चौक बकतरा मे दुकान है। हम दोनो करीब दो सालो से जे.एल.मालवीय बस जो कि बरेली से इन्दौर चलती है के ड्राइवर बबलू कुश्वाह के माध्यम से सोने-चाँदी के आभुषण रिपेयर करने एवं नये आभूषण तैयार कराने के लिये इन्दौर के व्यापारियो एवं कारीगरो के पास भेजते हैं। हर बार की तरह दिनांक 24.04.25 को भी हम दोनो ने रिपेयरिंग वाले सोने के आभूषण (गला हुआ सोना) कीमत करीब 24.10 लाख रूपये एवं नगदी 3.40 लाख रुपये अलग अलग पैकेट मे रख कर मालवीय बस मे बकतरा से इन्दौर जाने के लिये रखे थे जो अगले दिन सुबह 08:00 बजे इन्दौर मे व्यापारी को प्राप्त करना थे। अगले दिन दिनांक 25 अप्रैल को सुबह करीब 8:00 बजे व्यापारी ने फोन कर बताया कि पार्सल बस मे नही है। ड्रायवर से बात करने पर ज्ञात हुआ कि बरेली से इन्दौर जाने के लिये दो व्यक्ति बस मे बैठे थे जब बस रात्री करीब 2:15 बजे जायसवाल ढाबा खातेगांव पर रूकी तो उक्त दोनो व्यक्ति वही उतर गये। दोनो व्यक्तियो पर पार्सल चोरी करने की शंका है । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी खातेगांव विक्रांत झांझोट मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे एवं घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फुटैज चेक किये गये जिसमें ड्राइवर द्वारा बताये गये व्यक्तियों द्वारा बार-बार बस में चढ़ना उतरना एवं झोले में कुछ ले जाना कैद हुआ। उक्त गंभीर घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव में अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले में 4 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बरेली जिला रायसेन से खातेगांव करीब 190 किमी की दूरी के लगभग 450 सीसीटीव्ही फुटैज चेक किये जाकर प्राप्त संदिग्धों की फुटैज भी देवास पुलिस द्वारा गाँव-गाँव में बनाये गये व्हाट्सएप क्म्युनिटी ग्रुप एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर से संदिग्ध मंगल उर्फ मंगू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने अपने साथी राजा पिता आजाद सिंग के साथ मिलकर रेकी कर दिनांक 24 अप्रैल को बरेली बस स्टेण्ड से इन्दौर के लिये बस मे बैठना एवं बकतरा मे व्यापारी के द्वारा सोने का पार्सल रखने पर खातेगांव मे बस के स्टॉप के दौरान बेग चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी मंगल के साथी राजा पिता आजाद सिंह को गिरफ्तार कर दोनो आरोपियो के कब्जे से घटना मे चोरी गया समस्त मश्रुका (सोने के आभुषण एवं नगदी) को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Dewas अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार : तीन देशी पिस्टल, 1 देशी रिवाल्वर व 3 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

देवास। शहर की कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में हथियारों की डिलीवरी देने आया आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 देशी पिस्टल,1 देशी रिवाल्वर व 3 जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ने मुखबिर से सूचना मिली कि बालगढ़ रोड देवास स्थित नर्सरी के पास आरोपी अवैध हथियारों की डिलिवरी देने आया है जिस आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग में 3 देशी पिस्टल, 1 देशी रिवाल्वर व 3 जिंदा कारतूस मिले, जिसके संबंध में लाइसेंस चाहने पर कोई लाइसेंस नहीं होना बताया, अवैध हथियार रखने पर शिवम उर्फ शिवा शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर जप्तशुदा हथियारों के संबंध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जावेगा।

Dewas बढते लव जिहाद को लेकर होगा सचेत भारत विषय पर व्याख्यान


• संस्था जन चेतना द्वारा 28 मई को वीर सावरकर जयंती के अवसर पर होना है आयोजन
देवास।
 वीर सावरकर जी 300वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विशेष बढते लव जिहाद को लेकर होना चाहिए सचेत भारत विषय पर व्याख्यान का आयोजन 28 मई को होना है। उक्त आयोजन को लेकर संस्था जन चेतना द्वारा प्रेसवार्ता आयोजन एबी रोड विकास नगर स्थित होटल रामाश्रय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। संस्था संयोजक अजय तोमर ने बताया कि हमारी संस्था वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन करती रहती है। इसी कडी में देश में बड रहे लव जिहादियों से कैसे निपटा जाए एवं समाज को कैसे जागरूक करे को लेकर व्याख्यान होना है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी श्रीमती मिथलेश सोनी, पार्षद श्रीमती ऋतु सवनेर, श्रीमती खुशबू वर्मा, श्रीमती उषा खत्री, श्रीमती श्रेया चौबे, सुश्री श्रेया डोगरा, श्रीमती अल्पना तोमर, ने पत्रकारों को बढ़ते लव जिहाद के विषय पर चर्चा कर अपने विचार साझा किए। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य सचेत भारत अभियान को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार करना, लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाना एवं लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक कर  इसके प्रभावों से बचाना है। प्रेसवार्ता में बताया कि लव जिहाद पर 28 मई को सायं 5 बजे रामाश्रय पैराडाइज, वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर पर होने वाले व्याख्यान में श्रीमती काजल हिन्दुस्थानी, गुजरात का व्याख्यान होगा। डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भोपाल द्वारा वीर सावरकर की जीवनी के बारे में बतायेंगे। श्रीमती राजश्री जोशी उज्जैन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या के 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष अवसर पर व्याख्यान दिया जाएगा। प्रेसवार्ता का संचालन साक्षी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी,  भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव सहित समस्त पार्षद एवं अन्य गणमान्य जन शामिल होंगे। संस्था ने नगर सहित जिलेभर के नागरिकों से अधिक से परिवार सहित अधिक संख्या में उपस्थित होकर लव जिहाद पर आयोजित व्याख्यान का श्रवण करने की अपील की है।