देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा शहर को साफ व स्वच्छ रखने के साथ—साथ निगम की टीम द्वारा खूली भूमि पर अतिक्रमण व गंदगी करने वालो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत निगम की टीम द्वारा श्री आवेश के द्वारा उज्जैन रोड बायपास पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने व गंदगी करने पर रूपये 1 हजार की चालानी के साथ ही बालगढ रोड शासकीय भूमि पर मधु ठाकुर के द्वारा अतिक्रमण कर गुमटी रखने पर टीम द्वारा रूपये पांच सौ की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा स्वच्छता को लेकर मोर्निंग विजिट मे अधिकारियो को वार्डो मे किये जा रहे कार्यो के निरीक्षण के साथ बेकलेन का कार्य एवं वार्डो मे सीवरेज कनेक्शन करवाये जाने हेतु तीनो झोनल अधिकारियो को दिये निर्देश तथा प्रधानमंत्री आवास योजना मे हितग्राहियो को दी गई राशि अनुसार आवास निर्माण की स्थिती की जॉच करने हेतु निगम अधीक्षण यंत्री अरूण मेहता को भी दिये गये निर्देश। दिये गये निर्देशो का औचक निरीक्षण आयुक्त द्वारा वार्डो मे किया जावेगा।
Tag: Dewas
Dewas : कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ज़िले के खाद विक्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण
• भीड़ वाले केन्द्रों पर अधिक काउंटर लगाने के दिये निर्देश
देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने देवास, सोनकच्छ, नेवरी, हाटपीपल्या और बागली में मण्डियों में जाकर खाद विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर गुप्ता ने अधिकारियों से खाद उपलब्धा के संबंध में जानकारी ली तथा खाद विक्रय के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने किसानों से भी चर्चा की।कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में सभी मण्डियों में किसानों की सुविधा के लिए छाया के लिए टेंट लगाये, पीने का पानी उपलब्ध कराये और बाथरूम की व्यवस्था करें। मण्डी परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे। जिले में जहां आलू की खेती होती है, उन किसानों को पहले खाद उपलब्ध कराये। आलू की खेती 60 दिन में तैयार हो जाती है। सीमित समय के कारण आलू की खेती करने वालों को प्राथमिका दें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि खाद विक्रय का कार्य सुबह 07 बजे से शुरू कर दिया जाये। जिले में जिन विक्रय केन्द्रों में किसानों की अधिक भीड़ है, उन केन्द्रों पर और अधिक काउंटर लगाये जाये। अधिक भीड वाले विक्रय केन्द्रों पर आरआई और पटवारी की ड्यूटी लगाई जाये। तहसीलदार विक्रय केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण करते रहै। जिन किसानों का किसी भी समिति में पंजीयन नहीं है, वह किसान वेयर हाउस के नगद क्रय कर सकता है। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जहां खाद की अधिक आवश्यकता है, वहां पर खाद अधिक ट्रको से परिवहन कर के समितियों में समय पर पहुंचाये। जिले में पर्याप्त खाद का भण्डार है।
जिले को एक-दो दिन में अतिरिक्त 2500 मैट्रीक टन खाद प्राप्त होने वाला है। जिससे खाद की आवश्यकता की पूर्ति हो जायेगी। किसानो का पंजीयन जिस समिति में है, उसी समिति से खाद क्रय करें। वेयर हाउस पर खरीदनें के लिए नही जाये। जिन किसानों की पर्ची कट गई है, वह किसान अपनी समिति में जाकर खाद क्रय करें। उल्लेखनीय है देवास जिले में उर्वरक खाद का पर्याप्त भण्डारण है। जिले में देवास, हरदा एवं मांगल्या रेक प्वाइंट से लगातार उर्वरक की पूर्ति हो रही है। 9 नवम्बर को इफको कंपनी का 2600 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मार्कफेड के डबललॉक सेन्टर से भी यूरिया का नकद विक्रय किया जा रहा है। इसी के साथ निजी विक्रेताओं द्वारा भी डबललॉक सेन्टर पर बैठकर किसानों को यूरिया वितरण के लिए पर्ची जारी की जा रही है एवं गोदाम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।जिले में डबललॉक केन्द्रों, सहकारी समितियों एवं निजी संस्थाओं में यूरिया 3 हजार 862 मैट्रिक टन, डीएपी 4 हजार 136 मैट्रिक टन, काम्प्लेक्स 2 हजार 955 मैट्रिक टन, पोटाश 1 हजार 617 मैट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 10 हजार 600 मैट्रिक टन उपलब्ध है। गत वर्ष 01 अप्रैल 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक 55 हजार 823 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था, इस वर्ष इसी अवधि में 43 हजार 244 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। माह नवम्बर के लिए 10 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 5 हजार मैट्रिक टन डीएपी एवं 5 हजार मैट्रिक टन काम्प्लेक्स उर्वरक की मांग की गई है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि यूरिया 266.50 रूपये, डीएपी 1350 रूपये, एनपीके 12:32:16 1470 रूपये, पोटाश 1700 रूपये प्रति बैग के हिसाब से खरीदे। किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर उर्वरक विक्रय करने पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उप संचालक कृषि या अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित शिकायत दर्ज कराएं।
Dewas: मुख्यमंत्री कल आएंगे देवास, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन/प्रशिक्षण में लेंगे भाग
• क्या मुख्यमंत्री कल पेकि पलाट की पुरानी घोषणा को मंजूर करेंगे – रितेश त्रिपाठी
देवास। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल 9 नवम्बर को दोपहर 11.50 बजे देवास आएंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया एवं विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग स्थल रॉयल पेलेस उज्जैन रोड पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर आकर्षक सजावट के साथ ही केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। उज्जैन रोड पर भाजपा के झंडे, बैनर, स्वागत द्वारा लगाकर सजाया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर आज 8 नवम्बर से ही अपेक्षित प्रशिक्षणार्थी एवं विशिष्ठ नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। प्रशिक्षण स्थल का नाम श्रीमंत तुकोजीराव पवार तथा सभागृह स्थल का नाम राजामाता विजयाराजे सिंधिया के नाम से रखा गया है। प्रशिक्षण में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक प्रशिक्षण अपेक्षित रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण वर्ग के लिये विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। 9 एवं 10 नवम्बर को वर्ग में 7-7 सत्र होंगे जिसमें अलग अलग विषयों पर चर्चा कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश महामंत्री माया पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकास पर तथा शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण में भूमिका तथा म.प्र. सरकार की हितकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। संगठन कार्य प्रध्दती पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भारतीय नारी पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई, विचार, परिवार विषय पर संगठनमंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट, निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, स्त्री विषयक कानून पर डॉ. ऐश्वर्या विश्वास एवं मीडिया एंव सोशल मीडिया के महत्व पर डॉ. दिव्या गुप्ता अपने विचार रखेगी। इसी प्रकार 10 नवम्बर को वैचारिण अधिष्ठान विषय पर पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन अर्चना चिटनिस, मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नितीयों पर राज्यसभा सांसद दर्शनासिंह, महिलाओं का राजनीति में योगदान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, चुनाव प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका पर राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, सुपोषण अभियान विषय पर सीमासिंह, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास पर महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक नीता पटेरिया अपने विचार व्यक्त करेगी। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर उपस्थित होकर अपना उद्बोधन देगी।
• क्या मुख्यमंत्री आज नजूल एवं पेकी प्लाट की पुरानी घोषणा को मंजूर करेंगे – रितेश त्रिपाठी
देवास। पंडित रितेश त्रिपाठी ने कहा है कि म. प्र. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री काल में अपने देवास आगमन के दौरान पिछले चुनाव में जो घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आचार संहिता ख़तम होते ही 24 घंटे में नजूल एवं पेकी प्लाट की समस्या से देवास शहर के नागरिकों को निजात दिलाऊंगा। मुख्यमंत्री पूर्व में भी चुनाव के बाद एक बार देवास आ चुके हैं परंतु अपनी इस घोषणा पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया बार-बार हमारे साथ पिछले दो चुनावों से वादा करने के बाद अपने वादे से मुकर रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सिंह कल देवास आगमन पर क्या इस समस्या का भोपाल से आदेश लेकर आएंगे।
Dewas, ऋषव गुप्ता होंगे देवास जिले के नए कलेक्टर
देवास। देवास जिले के नए कलेक्टर अब ऋषव गुप्ता होंगे। वर्तमान में जिले के कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का तबादला भोपाल में आयुक्त एनपीआर गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल व आयुक्त विमानन व संचालक विमानन अतिरिक्त प्रभार के रूप में हुआ है। ऋषभ गुप्ता वर्तमान में इंदौर में इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ हैं। अब वह देवास जिले के कलेक्टर बनेंगे। ऋषभ गुप्ता आईएएस में पूरे भारत में 37 वीं रैंक लाए थे।
देवास के नए कलेक्टर ऋषव गुप्ता का छोटा सा परिचय- ऋषव का जन्म हरियाणा के चंडीमंदिर के एक छोटे से शहर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पंचकुला से हुई जिसके बाद, I.I.T दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंडरग्रेजुएट किया। इसके बाद रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स डिवीजन में एक सॉफ्टवेयर विश्लेषक के रूप में शामिल हुए। ऋषव को सामुदायिक सेवा में कुछ करना था। जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। वह 2012 में अंतिम सूची में जगह बनाने में असमर्थ, 2013 में फिर से कोशिश की और अखिल भारतीय रैंक 7 के साथ भारतीय वन सेवा में चयनित हुए।उसी वर्ष AIR 37 के साथ भारतीय सिविल सेवा परीक्षा भी पास की। ऋषव की पत्नी भव्या मित्तल भी एक IAS है।
Dewas : ज़िला अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज़ को प्राइवेट मेडिकल से दवाई लाने को कहा…
• मरीज ने समय पर इलाज व दवाई न मिलने के लगाए आरोप
देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल में समय पर इलाज दवाई न मिलने के मरीज द्वारा आरोप लगाए गए है। मरीज ने कहा देर रात अस्पताल में इलाज के लिए आया था, अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं हो सकी हालाकि मरीज की बात को स्वास्थ विभाग अधिकारी नकार रहे है।
महात्मा गांधी जिला अस्पताल में समय पर इलाज दवाई न मिलने के मरीज द्वारा आरोप लगाए गए है। मरीज ने कहा देर रात अस्पताल में इलाज के लिए आया था, अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं हो सकी हालाकि मरीज की बात को स्वास्थ विभाग अधिकारी नकार रहे है। जिले का शासकीय अस्पताल महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय खुद बीमार है। प्रशासन मरीजों को मुफ्त और बेहतर इलाज के दावे तो करता हैं लेकिन हकीकत इससे जुदा है। यहां आने वाले मरीज को तत्काल रेफर करना तो आम बात है। साथ ही रात को आने वाले मरीजों को दवाइयों के साथ एक्सरे के लिए भी परेशान होना पड़ता है। दवाइयां इमरजेंसी में तक नहीं मिलना बड़ी ही लापरवाही उजागर करता है। सीएमएचओ एमपी शर्मा दवाइयों को भरपूर स्टॉक होने की बात कह रहे हैं। इधर मौजूद डॉक्टर मरीज के परिजनों को निजी अस्पताल से दवाई लेकर आने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल देवास जिले के ग्राम देवर में रहने वाला अमजद पटेल आंख में तकलीफ होने के चलते रात को जिला चिकित्सालय पहुंचा था। जिला अस्पताल में मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मोहम्मद आसिफ शेख ने मरीज के परिजन को पर्ची पर दवाई लिखकर दी। जब परिजन ने मेडिकल बंद होने के बाद कही तो डॉक्टर मोहम्मद आसिफ शेख ने संस्कार हॉस्पिटल से दवाई लाने की बात कह डाली। जब मरीज के परिजन ने इमरजेंसी से दवाई देने की बात कही तो डॉक्टर ने इमरजेंसी में दवाइयां नहीं होने की बात कह कर संस्कार हॉस्पिटल से दवाइयां लाने की बात कही। जब पब्लिक न्यूज के रिपोर्टर ओमप्रकाश सेन ने दवाइयों उपलब्ध नहीं होने को लेकर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद आसिफ शेख से सवाल किया तो डॉक्टर साहब पल्ला झाड़ते हुए पुलिस बुलाने की धमकी देने लगे। कुछ देर बाद डॉ शेख खुद कबूल करते हुए नजर आए कि हमारे यहां पर दवाइयां उपलब्ध नहीं है इसलिए संस्कार हॉस्पिटल से लेना होगा।
सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा का कहना है कि दवाइयां की कोई कमी है। ऐसी जानकारी मुझे नहीं मिली है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां है। राज्य शासन ने करीब 480 से अधिक दवाइयां उपलब्ध कराई है। साथ ही कहा की अगर कोई डॉक्टर निजी अस्पताल की दवाई लिख रहा है तो यह गलत है और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखना हैं सीएमएचओ डॉक्टर के खिलाफ कोई एक्शन लेते हैं या नहीं।
Dewas: 1 करोड़ 15 लाख की लागत से शहर में बन रहा पहला सिटी फॉरेस्ट, तीन माह में होगा पूर्ण
देवास। सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ रविवार को स्थानीय मधुमिलन चौराहे पर किया गया। यहां एबी रोड़ के दोनों और उद्यान को पर्यावरण विभाग के द्वारा नगर निगम के सहयोग से बनाया जा रहा है। इसकी लागत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए है।
रविवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित, एमआईसी सदस्य व पार्षदगण एवं निगम अधिकारियों ने पौधारोपण किया। शहर में वायु गुणवत्ता सुधार तथा हरित क्षेत्र में वृद्धि हेतु मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल द्वारा वित्त पोषित तथा पर्यावरण एवं वन विभाग के संयुक्त निर्देशन में नगर पालिक निगम देवास के द्वारा सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ किया गया। रविवार को यहां पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित अन्य पार्षद व निगम अधिकारियों, पर्यावरण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री श्री आदेश जी, बोर्ड जिला अधिकारी सुश्री निकिता, सहायक वास्तुविक इ.पी.सी.ओ. योगेश, निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला के द्वारा पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास शहर बहुत ही सौभाग्याशाली है कि यहां पर सिटी फॉरेस्ट का प्रोजेक्ट मिला है। यहां पर 1 करोड़ 15 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे 50 मीटर चौड़े एबी रोड़ के दोनों और पर उद्यान बनाए जाएंगे इसको पर्यावरण की दृष्टि से बनाया जा रहा है। सुंदर और स्वच्छ व स्वस्थ देवास बनाने में यह एक और पहल है। इससे पहले स्पोर्टस पार्क विकसित किया है। इसी के साथ मधुमिलन चौराहे के दोनों और सिटी फॉरेस्ट के रूप में उद्यान विकसित किया जा रहा है। जिससे स्वच्छ व स्वस्थ्य वायु शहर को मिलेगी। उन्होनें बताया कि एबी रोड़ के दोनों और उद्यान करीब तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि पौधों का रोपण करना आसान है किन्तु उन पौधों को परिवार के सदस्य के रूप में देखभाल करना आवश्यक होता है। शहर विकास गति की राह में निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम शहरवासियों के लिए वार्ड के साथ शहर में बड़े उद्यान भी डेवलप कर रहे हैं। देवास में यातायात सुदृढ़ हो आवागमन बाधित ना हो इसके लिए सडक़ चौड़ीकरण का कार्य भी पूर्णत: की और है। उद्यान को डेवलेप करने के साथ ही पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले इसके लिए यहां पर बोरवेल मशीन का पूजन कर बोरिंग भी किया गया।
इस मौके पर एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, अजय परिहार, मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी, अजब सिंह जी ठाकुर, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ईई नागेश वर्मा, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, एई जगदीश वर्मा, फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया, उद्यान प्रभारी दिनेश चौहान, उपयंत्री राजेश कौशल, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, कैलाश नायक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।
Dewas : राज्यपाल पटेल ने कन्या छात्रावास की बालिकाओं से पूछा की बताये में कोन हू…
• आंगवाडी केन्द्र में श्री पटेल ने बच्चों से की मुलाकात
देवास। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा के अल्प प्रवास पर पहुंचे। पुंजापुरा में राज्यपाल श्री पटेल ने कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्रावास की बालिकाओं से चर्चा की। उन्होंने छोटी-छोटी बालिकाओं से पूछा की बताये आपके बीच आज कौन आया है, में कौन हॅू। छात्राओं ने उत्साहित होकर बताया कि आप हमारे प्रदेश के राज्यपाल है। श्री पटेल ने कहा कि हॉ में राज्यपाल हॅू। लेकिन मेरा नाम क्या है यह बताये। बालिकाओं ने एक स्वर में बताया कि आपका नाम श्री मंगुभाई पटेल है। राज्यपाल ने बालिकाओं से भारत के प्रधानमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पुछा। सभी बालिकाओं ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान है। राज्यपाल श्री पटेल ने बालिकाओं के जवाब से गदगद होते हुए, बालिकाओं को विभिन्न उपहार प्रदान किये।
राज्यपाल श्री पटेल ने पुंजापुरा में आंगवाडी केन्द्र में पहुंचकर आंगनवाडी के बच्चों से मुलाकात की। आंगनवाडी कार्यकर्ता को बच्चों की दक्षता को बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों को यदि बचपन से ही अच्छा माहौल एवं अच्छी शिक्षा मिलेगी तो वे जीवन में एक बेहतर इंसान बन सकते है। इस अवसर पर उन्होंने दो बालिकाओं कुमारी हर्षिता और साक्षी को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किये।
राज्यपाल श्री पटेल ने सभी बालिकाओं से कहा कि वे खुब पढे और आगे जाकर डाक्टर, इंजीनियर, अधिकारी बने। उन्होंने कहा कि बालिकाएं जिस फिल्ड में भी जाए वहा अपने देश, समाज एवं परिवार का नाम रोशन करें। हमेशा देश एवं समाज की सेवा करें। श्री पटेल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बालिकाओं को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाये। यहां राज्यपाल ने एक बालिका खुशबू में कुष्ठ रोग के लक्षण को देखते हुए, उसकी समूचित जांच एवं उपचार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
राज्यपाल श्री पटेल शासकीय कन्या छात्रावास के परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया और उपस्थित सभी लोगो से कहा कि जीवन में कम से कम एक बार पौधा अवश्य लगाये। इस अवसर विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्नौज, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित थी।
• नशे से एक परिवार और उसका जीवन बर्बाद हो जाता हैराज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल पुंजापुरा में सिकल सेल एनिमिया स्वास्थ्य शिविर पहुंचे
• राज्यपाल ने कहा कि में आदिवासी परिवार से हुं और चाहता हुं की आदिवासी लोगो में विभिन्न बिमारियों के प्रति जागरूकता बढे
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को देवास जिले के बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा पहुंचे। राज्यपाल श्री पटेल पुंजापुरा में आयोजित सिकल सेल एनिमिया के स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में पंजीयन काउंटर, गर्भवती स्त्रियों के काउंटर, ओपीडी आदी में पहुंचकर वहां स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये मरीजों से चर्चा की। बताया गया कि सुबह से अब तक 84 लोगो का विभिन्न बीमारियों के लिए पंजीयन हो चुका है। शिविर शाम तक आयोजित की जायेगी। राज्यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर आदिवासी बहुल्य ग्राम पुंजापुरा के लोगो से रूबरू चर्चा की और उन्हें बताया कि सिकल सेल एनिमिया एक अनुवांशिक बीमारी है और आदिवासी समाज में प्राय: बहुलता से पाई जाती है। आवश्यकता है कि आदिवासी समाज के लोग एवं अन्य लोग सिकल सेल एनिमिया के प्रति जागरूक रहे।
श्री पटेल ने कहा कि में आदिवासी परिवार से हू और चाहता हू कि आदिवासियों में सिकल सेल एनिमिया एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूकता बढे। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुजरात में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ इस विषय पर बहुत अधिक कार्य किया है। अब मध्य प्रदेश में भी 14 आदिवासी बहुल्य जिलों में जागरूकता के कार्य किये जा रहे है। इन जिलों में रेडक्रास को सिकल सेल की जांच एवं दवाईयों के लिए ढाई-ढाई लाख रूपये की राशि दी गई है। श्री पटेल ने कहा कि विवाह के समय लडका एवं लडकी की ब्लड जांच अवश्य होनी चाहीए, यदि जांच में पता चलता है कि दोनो ही सिकल सेल एनिमिया के सवाहक है तो ऐसी शादी को रोका जाना चाहिए ताकि मॉ बाप से बच्चों में यह अनुवांशिक बीमारी न आने पाये।
राज्यपाल श्री पटेल ने लोगो से कहा कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहे। नशा न केवल व्यक्ति को अपितु उसके परिवार को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने बच्चों को बेहतर जीवन शैली दे। उन्हें पढाये और एक कामयाब इंसान बनाये। उन्होंने आदिवासी समाज से आव्हान किया कि वे राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने ग्राम में घुम-घुम कर शासन की योजनाओं के बारे में बताये। सिकल सेल एनिमिया जैसी अनुवांशिक बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुर्वेद में भी इस बीमारी की दवाईयां उपलब्ध है। उन दवाईयों का इस्तेमाल अवश्य करें। राज्यपाल श्री पटेल ने बताया कि सिकल सेल एनिमिया नाम की बीमारी की रोकथाम तीन उपाय करके ही रोकी जा सकती है, यदि हम शादी से पूर्व लडका एवं लडकियों की ब्लड जांच कर ले, नशे से दूर रहे एवं दवाईयां अवश्य खाये। शिविर में विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पुंजापुरा गांव के निवासी उपस्थित थे।
• राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम बरझाई में स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की
• व्यक्ति की नीति अच्छी होनी चाहिए और व्यवसनों से दूर रह
• बच्चों को पढाये और अपने परिवार को समृद्ध बनाये
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शनिवार को बागली तहसील के ग्राम बरझाई में स्व सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से जनसंवाद किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपने जीवन में अच्छी नीति होनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को व्यवसनों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषो से कहा कि वे अपने बच्चों को खुब पढाये। शिक्षित होने से परिवार समृद्ध बनता है। नशे की लत से व्यक्ति की बुद्धि क्षीण होती है और परिवार में बच्चों पर भी इसका बुरा असर पडता है।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम बरझाई की जय मां संतोषी स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती मेढा से संवाद करते हुए समूह के लाभ हानि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो और व्यवसाय के बारे में पुछताछ की। श्रीमती मेढा ने बताया कि ऋण लेकर उन्होंने दुकान का संचालन किया है। इससे उन्हें 05 हजार रूपये महिने की आमदनी हो रही है। इसी तरह समूह की अन्य सदस्यों को भी अलग-अलग कार्य करने से परिवार के लालन-पालन में आर्थिक मदद मिल रही है। राज्यपाल ने महिला सदस्यों से पूछा कि समय पर ऋण की किस्ते चुकाते है या नहीं इस पर समूह की सदस्यों ने कहा कि वे समय पर किस्ते चुकाती है। राज्यपाल ने प्रशंसा जाहिर करते हुए समूह की महिलाओं को बधाई दी। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजे और उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करवाये। पढने से इंसान का जीवन सफल होता है। राज्यपाल ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उनका लाभ जरूर लें। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी पढाओं-बेटी बचाओं योजना तथा महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की योजना है। महिलाएं जिस तरह अपने बेटो को पढाई के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है, उसी तरह बेटियों को भी आगे बढने के लिए पढाये। महिलाएं समृद्ध होगी तो अनिवार्य रूप से परिवार समृद्ध होगा।राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्रामीणों से जनसंवाद के दौरान श्री सुमेर सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान श्री सुमेरसिह ने बताया कि उनके दो लडके है। एक लडका उनसे अलग रहता है और एक साथ में रहता है और मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है। जिससे वे बेहद प्रसन्न है। राज्यपाल ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शासन की महत्वकाक्षी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाए और पुण्य का काम करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और समाज में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्होंने सिकल सेल एनिमिया बीमारी के रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्राम पंचायतों में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर पीडि़तों की जांच में रोग होने पर उनका नि:शुल्क उपचार करना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के पूर्व क्षेत्रिय विधायक श्री पहाडसिंह कन्नौजे एवं ग्राम पंचायत श्री सरपंच श्रीमती रेखा बाई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, एडीएम श्री महेन्द्र सिंह कवचे, बागली एसडीएम श्री एसआर सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
• सर्किट हाउस देवास में राज्यपाल श्री पटेल को पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को सर्किट हाउस देवास में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राज्यपाल श्री पटेल बागली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Dewas : AB रोड पर अनिंयत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा आयशर, चालक की हुई मौत
देवास : शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले आगरा-मुम्बई हाईवे पर रसूलपुर चौराहा के समीप शुक्रवार देर रात देवास से इंदौर जा रहा आयशर वाहन अनिंयत्रित होकर नाले में गिर गया जिससे वाहन चालक की मौत हो गयी।
बता दे शुक्रवार देर रात देवास से इंदौर की और जा रहा आयशर क्रमांक MP09GG5733 अमोना चौराहा के आगे अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में गिर गया जिससे वाहन चालक मुकेश पिता फूलसिंह उम्र32 निवासी रायसेन की मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल व 100 डायल मौके पर पहुँची व चालक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dewas : ज़िलाबदर की कार्यवाही का उल्लंघन करने वाले आरोपी को बीएनपी पुलिस ने पकड़ा….
देवास : थाना बीएनपी देवास के क्षेत्र ग्राम राजपुरा निवासी तूफानसिह पित प्रेमसिह उम्र 43 साल निवासी ग्राम राजपुरा देवास को उसकी अपराधिक गतिविधियो के कारण जिला दण्डाधिकारी जिला देवास के द्वारा आदेश क्रं. 1318-23/रीडर/2022 दिनांक 22.08.2022 से आदेश दिनांक से 03 माह के लिये जिला देवास ओर उसके आस पास की सीमावर्ती जिले इन्दोर, उज्जैन, शाजापुर, सिहोर, हरदा, खण्डवा तथा खरगोन की राजस्व सीमाओ से बाहर जाने का आदेश दिया गया था। आरोपी तुफान सिंह को बीएनपी पुलिस के द्वारा आदेश तामिल कराया गया था।
जिला देवास मे हुए जिलाबदर आरोपी की चेकिंग तथा निगारनी रखने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल के द्वारा निदेर्शित किया गया था आदेश पालन मे निगरानी बदमाशो की चेकिंग के लिये थाना प्रभारी बीएनपी श्री मुकेश इजारदार के द्वारा टीम बनाई जाकर चेकिंग की जा रही थी। आज दिनांक 04.11.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बीएनपी देवास का जिला बदर आरोपी तुफान सिह पिता प्रेम सिह निवासी राजपुरा जिला बदर आदेश का उल्लघन कर खेत तरफ आने की सुचना प्राप्त होने पर सबब थाना प्रभारी के निदेशन मे आरोपी तुफान सिह को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध थाना बीएनपी देवास पर अपराध क्रं. 823/22 धारा 188 भादवि तथा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का प्रकरण दर्ज किया जाकर माननीय न्यायालय देवास मे पेश किया गया। जहा आरोपी को जेल वारन्ट तैयार किया जाने से जिला जैल देवास मे निरूद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मुकेश इजारदार, उनि अजय डोड, सउनि जफर खांन, सउनि राकेश सिंह तथा आर 427 अभिषेक पाण्डे की सहारानिय भुमिका रही है।
Dewas: एनजीओ के साथ स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज के अंतर्गत आयोजित की गई कार्यशाला…
• टेक्नोलॉजी चैलेंज में नागरिक, सरकारी संगठन, नागरिक समूह ले सकते हैं भाग
देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आज न्यू बस स्टैंड ऑफिस पर एनजीओ के साथ संवाद किया। एनजीओ में संस्था संस्था एक्ट इव, संस्था अनुग्रह वेलफेयर फाउंडेशन, संस्था ऋषिकेश, संस्था हेल्पिंग हैंड, संस्था शिवाज्ञा के सदस्यो की उपस्थिति रही। स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सामाजिक समावेश, ट्रांसपेरेंसी डिजिटल इनेबलमेंट आदि विषयों पर प्रपोजल बनाकर देने हेतु प्रेरित किया, और किस प्रकार टेक्नोलॉजी में भाग ले सकते हैं इस हेतु विस्तार से बताया समझाया गया आगे बताया गया। इस टेक्नोलॉजी चैलेंज में सभी नागरिक, सरकारी संगठन, नागरिक समूह भाग ले सकते हैं। इन विषयों पर टेक्नोलॉजी ऐप का सुझाव दे सकते हैं।वह अपनी प्रवष्टि dmccompetition@gmail.com पर मेल करे। अधिक जानकारी के लिए 9425060985, 79995 60750, 910987244 नंबर पर कॉल कर सकते है , प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि हार्डकॉपी नगर निगम रूम नंबर S29 में जमा करवा सकते हैं।
