देवास। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जिला देवास की शाखाओं द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह तथा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के तहत एक ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देवास शहर के सभी ग्राहक तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवास इंडस्ट्रियल एसोसिएशन उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खनूजा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवास के पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल क्षेत्र के प्रमुख श्री लालचंद झारवाल उपस्थित थे। आपने बैंक द्वारा एमएसएमई तथा खुरदरा बैंकिंग में बैंक द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन देवास मुख्य शाखा के प्रबंधक जयेश जैन ने किया तथा इस कार्यक्रम का संयोजन देवास रामनगर शाखा के प्रबंधक हेमेंद्र चौधरी तथा देवास मंडी शाखा के प्रबंधक सत्यनारायण मौर्य ने किया। साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन ग्राम चंदाना में किया गया। जिसमें ग्रामीण किसानो को जागरूक कर बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
Tag: Dewas
Dewas: आयुक्त ने सहायक राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित…
• मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्य में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित
देवास। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को लेकर वार्डों में चल रहे सर्वे कार्यों पर विस्तृत चर्चा एवं कार्यों की समीक्षा आयुक्त विशालसिंह चौहान के द्वारा सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं के विभाग प्रभारियों के साथ की गई। कहा गया कि वार्डों में सर्वे कार्य धीमी गति से हो रहा है, जिसमें देवास की स्थिति अन्य निगमों से अच्छी नहीं है। दिए गए लक्ष्य अनुसार कार्य हेतु वार्डों में लगाए गए कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। वार्डवार जानकारी विभाग प्रभारियों से ली गई।
जानकारी अनुसार जिन वार्ड प्रभारियों द्वारा सहयोगी अन्य विभाग से आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता प्रभारियों के द्वारा कार्य में लापरवाही की जा रही है। निगम वार्ड प्रभारियों की वार्डवार जानकारी लेते हुए सबसे कम सर्वे कार्य किए जाने में तथा कार्य में लापरवाही बरतने पर निगम सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र पांडे को निलंबित किया गया। ऐसे ही आंगनवाड़ी, आशा या अन्य विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य एवं सभी योजनाओं के सर्वे में लगे कर्मचारियाें द्वारा की जा रही लापरवाही पर विभाग के प्रभारियों को कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। आयुक्त द्वारा प्रति दिवस रिपोर्ट लिपिक कुणाल दुबे तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित लिपिक सौरभ शर्मा को देने हेतु कहा। कार्य को गति देने हेतु सभी अधिकारियों को कहा तथा एक सप्ताह में लक्ष्य पूर्ति किए जाने हेतु कहा गया।
Dewas : मीना बाजार के कीचड़ में डाली गुलाब की पंखुडियां…
कीचड़ साफ करवाने के लिये अधिकारियों को दिए गुलाब के फूल
देवास। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में 86 वी दशहरा एवं औद्योगिक कृषि कला प्रदर्शनी (मीना बाजार) में पहुंचकर वहां की अस्त-व्यस्त व्यवस्था को देखते हुए मीना बाजार के कीचड़ में गुलाब की पंखुड़ी डाल कर मीना बाजार में हो रहे कीचड़ की तरफ अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया। श्री कानूनगो ने बताया कि उनके द्वारा यहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुलाब के फूल देकर मीनाबाजार में आने वाले लोगों को कीचड़ से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि रियासत कालीन मीना बाजार देवास की रियासत द्वारा 86 साल पूर्व स्थापित किया गया था जो पूर्व में भोपाल चौराहे पर लगता था लेकिन अब यह मीना बाजार विकास नगर स्थित ग्राउंड में लग रहा है। मीना बाजार देवास की जनता के लिए साल भर में एक ही बार लगाया जाता है। देवास की जनता के लिये इसके अलवा कोई ऐसा मेला नहीं लगता है। लेकिन मीना बाजार में अव्यवस्थाओ का अंबार लगा हुआ है जिससे कि जनता का मन दुखी हो रहा है।
कानूनगो ने आरोप लगाया कि नगर निगम देवास द्वारा गौरव दिवस मनाया गया जिसमें लाखों-करोड़ों रूपया खर्च हुआ लेकिन नगर निगम के पास मीना बाजार के गड्ढों में चुरी मुरम डालने के भी रुपए नहीं बचे क्या। श्री कानूनगो ने निगम अधिकारियों से मांग की है कि अब मीना बाजार को समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे है, इसलिए कम से कम अब तो यहां की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए जिससे कि यहां आने वाली जनता को राहत मिल सके।
Dewas : हाटपीपल्या के नृसिह बाजार में श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा
हाटपिपल्या(नरेंद्र चौहान) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर हाटपीपल्या में मंदिरों में पूजन आरती कर दीप लगाए गए व श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
हाटपीपल्या के नृसिह बाजार में उज्जैन में आयोजित श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
लाइव प्रसारण के दौरान तहसीलदार सत्येन्द्र बेरवा नगर परिषद सीएमओ मनोज कुमार मौर्य नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर पार्षद प्रतिनिधि भुजराम जाट पूर्व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आशीष व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नगर वासियो ने श्री महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
Dewas : नवरात्रि में माता टेकरी पर दान में आयी 43लाख 52 हज़ार से अधिक राशि, गिनती हुई पूरी
देवास : कोरोना के कारण दो साल बाद बिना कोई प्रतिबंध के बनी नवरात्रि में भक्तों का भारी उत्साह 9 ही दिन देखने को मिला एक तरफ जहाँ लाखो की संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए जगह जगह से आये तो वही साथ ही भक्तों ने दान स्वरुप लाखो रुपये भी दान पेटी में डालें। बीते सप्ताह शुक्रवार से शुरू हुई दान राशि की गिनती कल सोमवार को पूर्ण हुई। जिसमे कुल 43 लाख 52 हज़ार से अधिक की राशि निकाली गई। नकद दान कुल 42 लाख 86 हजार 101 रुपए आया है, इस बार देव स्थान प्रबंध समिति ने ऑनलाइन दान के लिए परिक्रमा मार्ग के अलावा अन्य स्थानों पर क्यूआर कोड भी लगाए थे, जिसमे 4 से 5 लाख का दान आया है। इसके अलावा लोगों ने दान देने से पहले रसीदें भी कटवाई हैं।
रसीद कट्टों का भी इंतजाम किया गया था। सोमवार को 10, 20 के नोट के अलावा 10, 20, 50, 2 व 1 के सिक्कों की गिनती हुई और कुल 3 लाख 92 हजार 165 चढ़ावा आया है। शुक्रवार को कुल 27 लाख 99 हजार 400 रु. की गिनती हुई थी, सोमवार को 10 लाख 94 हजार 536 रु. की गिनती हुई है। दो रसीद कट्टे से भक्तों ने 57427 और 8735 रुपए का दान किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर कई दान पेटियां लगाई थीं, उनमें अनुमानित 400 से 850 रु. तक चढ़ावा आया।दान राशि को गिनने के लिए करीब 125 से ज्यादा पटवारी और राजस्व अधिकारियों की टीम लगी। शुक्रवार को दान पेटियों में विदेशी नोट और सिक्के निकले। सोमवार को खोली गई दान पेटियों से एक नेपाल व दो फारेन करंसी के सिक्के मिले। इसके साथ ही माता इस को जेवरात में एक सोने का कांटा, चांदी के दो रूप स्वास्तिक दो नग, चांदी का छत्र एक नग, पांच जोड़ साम चांदी की बिछुड़ी माता के पैर दो जोड़ चांदी के व आ एक छोटा स्वास्तिक चांदी का यह भी सब जेवरात कु दान पेटी से निकले।
Dewas: घर से लापता युवक का शव कुएं मे मिला…
देवास। जिले के बागली तहसील के चापड़ा में निवासी वीरेंद्रसिहं उर्फ बाबू पिता कमल सिंह दरबार रविवार की सुबह अपने घर से लापता थारविवार शाम को परिजनों को सूचना मिली कि वीरेंद्र की बाइक हाटपिपलिया मार्ग पर एक खेत पर खड़ी है जब परिजन वहां पर गए तो बाइक मिली युवक नहीं मिला अंधेरा होने के कारण युवक को नहीं ढूंढ पाए थे। सोमवार की सुबह जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो कुएं में युवक कि चप्पल पानी में तैरती हुई दिखाई दी परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में लोहे की बीलाई से शव को ढूंढने का प्रयास किया गया तो शव बीलाई में अटक गया और पानी के ऊपर आ गए।
बागली थाना प्रभारी दीपक यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मामले में प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक का चापड़ा के श्याम नगर निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चलते युवक द्वारा इस प्रकार का कदम उठाना प्रतीत होता है।हालांकि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात की जा रही है।
Dewas: जिले से 200 बसों से 10 हजार श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जायेंगे
देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में पार्किंग एवं रूट व्यवस्था के लिए आयुक्त उज्जैन संभाग श्री संदीप यादव ने उज्जैन एवं इंदौर संभाग के कलेक्टर, एसपी, आरटीओ एवं अन्य संबंधित विभाग की वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आयुक्त उज्जैन संभाग श्री संदीप यादव ने पार्किंग एवं रूट व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बसों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता रखे। बस पर जिले का नाम, बस नम्बर लिखे। बस ड्राईवर एवं बस प्रभारी का मोबाईल नम्बर बस पर लगाये। जिससे सम्पर्क करने में आसानी हो। प्रत्येक एन्ट्री पाईंट पर जलपान, एम्बुलेंस, शौचालय की व्यवस्था की गई है।
देवास जिले से 10 हजार श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जायेंगे। श्रद्धालुओं के लिए 200 बसों की व्यवस्था की गई है। उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण साथ ही देवास जिले में भी मंदिरों में भजन, पूजन, कीर्तन, आरती, धार्मिक – सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देवास में माता टेकरी, भोलेनाथ मंदिर, बिलावली तथा विजयागंजमण्डी में मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देखने के लिए एलईडी लगाई जायेगी। इसी तरह अनुभाग खातेगांव, बागली, सोनकच्छ तथा कन्नौद में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Dewas : चलती कार में लगी आग, पत्नी की झुलसने से हुई मौत
देवास : ज़िले के भौंरासा थाना अंतर्गत आने वाले गांव महुडी में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे इंदौर निवासी दंपति की कार टाटा नैनो क्रमांक एमपी 09 सीके 1039 में अचानक आग लग गयी जिससे पत्नी की जलने से मौके पर ही मौत हो गयी व पति को देवास ज़िला अस्पताल से इंदौर रैफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी इंदौर निवासी से व एक दिन पूर्व ग्राम महुडी में अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र नायक चौकीदार की यहाँ आये थे। जब आज वह वापस अपने घर लौट रहे थे वही नेवरी फाटा के समीप ग्राम महुडी में गाड़ी में अचानक आग लगी और गाड़ी अचानक से जलने लगी जिससे गाड़ी में सवार इंदौर निवासी सुनील जलते हुए गाड़ी में से भाग खड़े हुए लेकिन राधाबाई की जलने से गाड़ी में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगो द्वारा आग को बुझाया गया जब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही भोरासा पुलिस भी मौके पर पहुंची व घायल सुनील को एंबुलेंस की मदद से देवास एमजी पहुंचाया गया जहाँ से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। फिलहाल आग किस कारण से लगी इसका पता नही चल पाया है।
Dewas: आदिपुरूष मूवी से धार्मिक आस्था को ठेंस – पं. त्रिपाठी
• मूवी पर प्रतिबंध लगाने के लिये लिखा सांसद को पत्र
देवास। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने आदिपुरूष मूवी पर रोक लगाने के लिये सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि आदि पुरूष मूवी का निर्माण सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों के विपरित है। इसमें पात्रों के चित्रण के साथ जानबूझकर छेडख़ानी की गई है। जिससे आमजनोंं की धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंच रही है। जिससे अनावश्यक रूप से अप्रिय स्थिति देश के सामने बन रही है। फिल्मों को सेंसर बोर्ड से पास करा कर ही रिलिज किया जाता है जो कि केन्द्र सरकार के अधीन होता है। फिर ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। सेंसर बोर्ड द्वारा ऐसी फिल्मों पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती है। जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आई है तब से इस तरह की स्थिति बार बार बन नही है, ऐसा लगता है कि पहले सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के बाद उस पर मरहम लगाने का कार्य किया जा रहा है जो एक सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता हैै। पं. त्रिपाठी ने मांग की है कि भारत सरकार इस मूवी का प्रसारण रोके तथा इस पर प्रतिबंध लगाए जिससे कि इस प्रकार से कोई भी सनातन धर्म का मजाक नहीं बना सके।
Dewas : आज पुलिस लाईन पर होगा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का एक साथ दहन
देवास। हिन्दू उत्सव समिति हर वर्ष विजयादशमी के एक दिन बाद बासी दशहरा पर रावण का पुतला दहन पुलिस परेड ग्राउंड पर करती है। लेकिन इस वर्ष बारीश के कारण विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम बासी दशहरे के दिन हुआ। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि बारीश के चलते अब उक्त आयोजन 7 अक्टूबर, शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर रंगारंग आतिशबाजी, रामलीला के मंचन के साथ रावण के पुतले का दहन हाोगा। उक्त आयोजन में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस वर्ष रावण के साथ कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला जलाया जाएगा। उक्त जानकारी गुरूदत्त शर्मा ने दी।
