झारखंड के जामताड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने पति की महज इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे जींस पहनने से मना किया था. इस बात से नाराज पत्नी ने चाकू मारकर पति को मौत के घाट उतार दिया
घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोड़भीटा गांव की है. गांव के रहने वाले आंदोलन टुडू की शादी 2 महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से हुई थी. मंगलवार रात पुष्पा हेंब्रोम जींस पहनकर मेला देखने के लिए गोपालपुर गांव गई हुई थी. जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने एतराज जताते हुए कहा कि अब तुम्हारी शादी हो गई है और तुम जींस पहनकर मेला देखने मत जाया करो.
बस इतनी सी बात को लेकर उसकी पत्नी तैश में आ गई और चाकू से उस पर वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. परिवारवालों ने घायल अवस्था में युवक को धनबाद पीएमसीए ले गए जहां उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि बेटा और बहू में जींस पहनने को लेकर विवाद हो गया था और इसी विवाद में बहू ने चाकू मारकर उनके बेटे की हत्या कर दी. महिला ने भी चाकू मारने के जुर्म को स्वीकार कर लिया है. इस हत्याकांड के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
देवास। नगर निगम जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षिप्रा नदी में दिनांक 9 अगस्त 2022 की रात्रि में बाढ़ आने के कारण पानी में अधिक मात्रा में टर्बीडिटी होने से रेट ऑफ फिल्टरेशन लगभग आधी मात्रा में हो गया है। जिससे जल शुद्धिकरण का कार्य धीमी गति से होने के कारण दिनांक 11 अगस्त गुरूवार को शहर की जल वितरण की बडी टंकीयो मे कम मात्रा मे फिल्टर पानी आने से निम्न टंकीयो मे गिरिराज धाम टंकी, साकेत नगर टंकी, शंखद्वार टंकी, न्यू देवास की टंकीयो से किये जाने वाले जल वितरण इन क्षेत्रो आवास नगर संपूर्ण क्षेत्र, तुल्जाविहार कॉलोनी, ब्राह्मण खेड़ा, जमना नगर, बिलावली, संत रविदास नगर, न्यू देवास क्षेत्र, पुलिस लाईन संपूर्ण, श्रीनगर कॉलोनी, भौंसले कॉलोनी, गजानन्द कॉलोनी, आदर्ष नगर, स्टेषन रोड़, गजरागियर्स चौराहा क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 29 के क्षेत्रों में दिनांक 11 अगस्त गुरूवार को जल वितरण नहीं हो सकेगा। उपरोक्त सभी प्रभावित क्षेत्रों में कल दिनांक 12 शुक्रवार को जल वितण किया जा सकेगा।
सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा)श्रावण मास के अन्तिम सोमवार पानीगांव में लगातार 20वे वर्ष भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी का आयोजन बाबा भोलेनाथ भक्त मंडल संयोजक महेंद्र एस जाट के नेतृत्व में किया गया। 71 लीटर दुग्ध प्रसाद से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के पश्चात श्रीराम मंदिर पानीगांव से पुष्पों से सुसज्ज पालकी में सवार होकर भगवान भोलेनाथ नगर भ्रमण पर निकले। ट्रॉली में बाबा बर्फानी की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। ढोल ढमाके की थाप पर सैकड़ों युवा जमकर थिरकते हुए भोले शंभू भोलेनाथ, हर हर बम बम के जयघोष लगाते हुए शाही सवारी में सम्मिलित हुए। मस्जिद मोहल्ले के पास पंच नौशाद बियाना, जफर नायता मित्रमंडल द्वारा, गणेश चौक में विवेक भूतड़ा मित्रमंडल तथा रेणुका रेडिमेड गारमेंट पर दीपक बड़ोनिया, आमोद त्रिपाठी मित्रमंडल द्वारा पुष्पवर्षा कर संयोजक महेंद्र एस जाट का साफा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं पुरुषों ने घर घर भगवान का पूजन अर्चन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाही सवारी पुनः श्रीराम मंदिर पहुंची जहां महाआरती के साथ प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का लिया संकल्प
देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा कैलाश मानसरोवर मुक्ति महाआंदोलन के अंतर्गत श्रावण मास में चल रहा महासंकल्प “एक लोटा जल बाबा शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल” के तहत शिव मंदिर पावर हाउस पर शंकर जी को जल चढ़ाकर चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का संकल्प लिया।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चावड़ा और नगर महामंत्री राजेश अहिरवार ने बताया कि भारत तिब्बत समन्वय संघ का राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन वृंदावन उत्तरप्रदेश में 25 जून हुआ था जिसमे संगठन विस्तार के साथ संगठन की आगामी योजना के बारे में चर्चा हुई थी इसी के साथ शिविर में कैलाश मानसरोवर के लिए “श्रावण मास में एक लोटा जल बाबा शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल” का अपने 18 राज्यों में फैले नेटवर्क के शिव मंदिरों में संकल्प दिलाने का अभियान चलाने पर सहमति बनाई गई थी। जिस कड़ी में मंगलवार को मालवा प्रांत देवास नगर में भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने शिव मंदिर में शंकर जी को जल चढ़ाकर चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का संकल्प लिया। जिसमे धर्म व संस्कृति पुनरुत्थान के जिला संयोजक पंडित ओमप्रकाश केशवरे ने सभी को संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर सोनिया शर्मा, विकास चावड़ा, आशीष व्यास, विनोद जैन, आनंद सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र तिवारी, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
देवास। शहर के मीडिया कर्मियों द्वारा जिला प्रशासन का विरोध आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। विरोध आंदोलन के पांचवे दिन पत्रकारों ने लामबंद होते हुए खेड़ापति सरकार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना करते हुए एक आवेदन खेड़ापति सरकार के चरणों में अर्पित किया ।
दरअसल पिछले दिनों देवास जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मीडियाकर्मियों का अपमान करते हुए कवरेज करने से रोका था। इसका विरोध करते हुए पत्रकारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। इसी विरोध की मुहिम में चरणबद्ध आंदोलन के पांचवे दिन रविवार को सभी पत्रकार साथी चामुंडा कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए और यही से एक रैली नावेल्टी चौराहे तक निकाली गई। पुनः लौटकर खेड़ापति मंदिर आये। यहाँ पर खेड़ापति सरकार को एक आवेदन जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना करते हुए खेड़ापति सरकार के चरणों में अर्पित किया । समस्त मीडिया कर्मियों ने खेड़ापति सरकार से आशीर्वाद लिया और इस घटना को अंजाम देने वाले अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना की।इस दौरान देवास के समस्त पत्रकार संगठन व साथी उपस्थित रहे। देवास जिले के समस्त पत्रकारों सहित प्रदेश के कई जिलों से इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।
देवास। जिला प्रशासन के विरोध के चौथे दिन समस्त पत्रकारों ने लामबंद होते हुए प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए एम. जी रोड स्थित जवेरी श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। दरअसल विगत 3 अगस्त को हुए नगर निगम सभापति चुनाव के दौरान पत्रकारों के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश देने के साथ पत्रकारों को प्रवेश न देकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया इस बात का विरोध करते हुए पत्रकारों ने विरोध जताते हुए नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद एसपी, सीएसपी, एसडीएम चर्चा करने आए लेकिन फिर भी पत्रकारों के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था नही की गई। जिम्मेदारो द्वारा कोई सुध नहीं लेने के बाद विरोध स्वरूप समस्त पत्रकारों ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन का विरोध शुरू कर दिया। पत्रकारों द्वारा पूर्व में ही प्रशासन की समस्त खबरों का बहिष्कार कर दिया गया है। देशहित, जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर जरूर कवरेज किया जाएगा परंतु उसमे न तो अधिकारियो का नाम होगा न ही फुटेज। पत्रकारों का जिला प्रशासन के विरोध का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन पत्रकारों के हितों का निर्णय लेकर आश्वासन नहीं देता की ऐसी पूर्णावृत्ति आगे नही होगी।
शुक्रवार को मुंडूक पुष्कर पर पत्रकारों द्वारा काली पट्टी बांधकर, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया था तो वही आज शनिवार को ज़वेरी राम मंदिर में प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ व उनकी सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया। पत्रकारों के इस जिला प्रशासन के विरोध आंदोलन को प्रदेश के अन्य जिलों के प्रत्रकारो एवं कई पत्रकार सगठनों द्वारा समर्थन प्राप्त हो रहा है। देवास प्रशासन ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। आज शनिवार को आयोजित हुए तिरंगा यात्रा को पत्रकारों ने राष्ट्रीय मामले होने के कारण इसकी कवरेज की है और आगे भी आजादी के अमृत महोत्सव व घर घर तिरंगा अभियान की हर कवरेज की जाएगी परन्तु उसमे प्रशासन को पूरी तरह नजर अंदाज किया जावेगा, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
• तिरंगा यात्रा में 13 से 15 अगस्त तक नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का दिया संदेश…
देवास। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्ग 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले के नागरिकों को जागरूक करने के लिए देवास में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर भोपाल चौराहा स्थित श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेेडियम पर रैली का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राऐ, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकारगण, एन.सी.सी एवं शहर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य शामिल थे।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से आग्रह किया गया कि ‘’आजादी का अमृत महोत्सव’’ अंतर्गत जिले में 13 से 15 अगस्त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ में जिले के सभी नागरिक शामिल हो। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले के सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ध्वज संहिता का पालन करते हुए सभी को अपने घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक नागरिक को झण्डा संहिता का अनुपालन करना होगा।
• आज से काली पट्टी बांध कर करेंगे कार्य, अन्य जिलों के पत्रकारों व अनेक संगठनों का भी मिल रहा साथ
देवास। शहर की नगर निगम में विगत 3 जुलाई को सभापति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान मीडियाकर्मियों को कवरेज करने के लिए अंदर प्रवेश नही दिया गया जबकि अन्य अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया जा रहा था। पत्रकारों से दुर्व्यवहार की घटना भी सामने आई। इस बात का विरोध करते हुए पत्रकारों ने विरोध जताते हुए नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद एसपी, सीएसपी, एसडीएम चर्चा करने आए लेकिन फिर भी पत्रकारों के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था नही की गई। जिम्मेदारो द्वारा कोई सुध नहीं लेने के बाद विरोध स्वरूप शहर के समस्त पत्रकार संगठन एवं तमाम पत्रकार ने गुरुवार रात एक बैठक का आयोजन कर जिला प्रशासन के विरोध में कुछ निर्णय पारित किए जिसमे समस्त पत्रकार विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे, पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन का पूर्ण बहिष्कार किया गया। प्रशासन की खबरों का शहर का पत्रकार जगत पूर्व में ही बहिष्कार कर चुका है। आगामी निर्णय तक जिला प्रशासन की खबरों का पूर्णतया बहिष्कार रहेगा। बैठक में इस मामले की उच्च स्तर तक शिकायत करने का भी निर्णय लिया गया है। देवास में पत्रकारों द्वारा किए जा रहे जिला प्रशासन के बहिष्कार का अन्य जिलों के पत्रकारों एवं अनेक पत्रकार संगठनों से समर्थन प्राप्त हो रहा है।
• आतंकी हमलों से लेकर कोरोना तक कोई भी नही रोक सका ठाकुर का अमरनाथ यात्रा का सिलसिला
देवास। बाईक से व्यक्ति कुछ दूरी की यात्रा करने में भी एक बार सोचता अवश्य है। परंतु शहर के आनंद सिंह ठाकुर विगत चार वर्षो से वर्ष 2019 से बाइक से अमरनाथ की यात्रा कर रहे है। बाबा अमरनाथ जी बर्फानी के परमभक्त एक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के रूप में आपकी अमिट पहचान बनाने वाले शहर के आनंद सिंह ठाकुर के बाइक से सकुशल अमरनाथ यात्रा (लगभग 4250 किलोमीटर) पूरी कर लौटने पर मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों एवं उनके ईष्टमित्रो ने उन्हें साफा पहनाकर, अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।
शहर के अनेक स्थानों पर हुआ आनंद सिंह ठाकुर का सम्मान
1996 से निरंतर कर रहे अमरनाथ यात्रा : शहर के ठाकुर वर्ष 1996 से निरंतर अमरनाथ यात्रा कर रहे है। बीच में कुछ वर्ष ऐसे भी आए जिनमे यात्रा की परिस्थिति अच्छी नही थी परंतु ठाकुर के दृढ़ संकल्प के सामने वह कुछ भी नही थी कठिन से कठिन परिस्थितियों, प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा काल भी आपकी अमरनाथ धाम की अनवरत पवित्र यात्रा को रोक नहीं पाया। अमरनाथ यात्रा को कई बार आतंकियों ने निशाना बनाया एक बार तो जब आतंकी हमला हुआ था उस समय ठाकुर उनके अन्य साथी वही मौजूद थे। आतंकियों एवं सेना में मुठभेड़ चली गोलीबारी भी हुई जिसके बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया था जिसके बाद शुरू हुई यात्रा में ठाकुर ने उनके साथियों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अमरनाथ पर आतंकी हमले हुए लेकिन ठाकुर के अमरनाथ यात्रा पर जाने का सिलसिला नहीं रुका। वही वर्ष 2020 व 2021 जब वैश्विक संकट कोरोना काल था तब भी वह नही रुके और अमरनाथ यात्रा पर जाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में वह पठानकोट तो वर्ष 2021 में वह यात्रा के दौरान बालटाल तक ही जा सके थे। वर्तमान वर्ष 2022 में फिर वह यात्रा पर निकले और यात्रा पूरी की। श्री ठाकुर बताते है जब तक उनकी सांसे चलती रहेगी और शरीर साथ देगा तब तक वह बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा करते रहेंगे।
वर्ष 2020 एवं 2021 में बाइक से अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान करते समय का चित्र
पूरी यात्रा करते है पैदल : कठिन यात्राओं में से एक यात्रा में अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्ग निर्धारित है एक पहलगाम से दुसरा बालटाल से पहलगाम से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 48 किलोमीटर वही बालटाल वाले मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर यात्रा के दौरान अनेक साधन एवं संसाधन वहा उपलब्ध रहते है परंतु परिस्थिति कैसी भी हो वह उनका उपयोग न करते हुए की पूरी यात्रा पैदल ही करते है।
देवास। मोती बंगला में रहने वाले विशाल पिता महेन्द्र गुलहारे ने गुरूवार दोपहर को एबी रोड़ स्थित अपना स्वीट्स से कचोरी सहित अन्य नाश्ता घर के लिए खरीदा। जब उन्होंने घर जाकर अपने पिता जी के साथ कचोरी खाई तो कचोरी का स्वाद अजीब सा आया और उसमें बदबू भी आई। जिसकी शिकायत ग्राहक ने अपना स्वीट्स के मैनेजर से वापस दुकान पर आकर की। परंतु मैनेजर ने यह बात स्वीकार नही की, जिसके बाद ग्राहक ने जागरूकता दिखाते हुए इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैशाली सिंह पहुंची और खाद्य सामग्री के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भी अपने बयान में कहा कि कचोरी में प्रथम दृष्टया कचोरी में अजीब सी बदबू आ रही थी। खाद्य अधिकारी ने सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेज दिए है।