Dewas: दो चचेरे भाइयों को लगा करंट, एक की मौत दूसरे का ईलाज जारी..

देवास। शहर की गर्ग स्टेट कॉलोनी में रहने वाले दो चचेरे भाइयों को सोमवार रात करंट लग गया जिसमे एक की मौत हो गई वही दूसरे का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
दरअसल सचीन सिंह व अजय सिंह (दोनो चचेरे भाई) शहर के गर्ग स्टेट कॉलोनी में रहकर आयशर कंपनी में काम करते थे।

मृतक सचिन ( सफेद शर्ट में) घायल अजय (नीले शर्ट मे)

सोमवार रात करीब 7 बजकर 40 मिनिट घर के सामने से निकली बिजली लाइन की चपेट में सचिन आ गया जिसे बचाने की कोशिश में अजय को भी झटका लगा। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Dewas: माय देवास एप पर मिलेगी नगर निगम चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी…

देवास। नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर शहरवासियों को प्राप्त होती रहेगी। 20 जुलाई को चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति जानने के लिए निगम ने माय देवास एप पर प्रावधान किए हैं। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर चुनाव का ताजा हाल घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दी गई लिंक पर जाकर माय देवास एप डाउनलोड करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp

एप डाउनलोड के बाद आप अपने क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षद और शहर के नव निर्वाचित होने वाले महापौर के चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे।

Dewas: जिले मे प्रारंभ हुआ दस्तक अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियों की होगी सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रबंधन

• 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक आयोजित होगा अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले मे दस्तक अभियान दिनांक 18 जुलाई से प्रारंभ हुआ जो कि 31 अगस्त 2022 तक किया जावेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल (ए.एन.एम, आशा, एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन करना है। साथ मे 9 माह से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का विटामिन ‘ए‘ अनुपूरण किया जावेगा। दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रबंधन करना है, जिससे बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके।

जिला टीकाकरण अधिकारी एवं दस्तक अभियान नोडल अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉ एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर सतत मॉनिटरिंग की जावेगी। दस्तक अभियान मे प्रमुख गतिविधियाँ अंतर्गत समुदाय में बीमार नवजातो और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, एक्टीव कैस फाईंडिग रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाया जा रहा है।
• सघन दस्त रोग पखवाड़ा – आई.डी.सी.एफ. गतिविधि आयोजन मे 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण दिया जा रहा है। बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान, समूचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश दस्तक टीम द्वारा समुदाय को दी जा रही है। एस.एन.सी.यू एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन, गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेकर टीकाकरण किया जावेगा। दस्तक अभियान के साथ सघन दस्त रोग पखवाड़ा (आई.डी.सी.एफ.) की गतिविधिया यथा समुदाय आधारित गतिविधियां तथा संस्था आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। आई.डी.सी.एफ. गतिविधियों से संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण दिया जावेगा।

सृष्टि सेवा संकल्प देवास द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर 5000 सीडबॉल प्रकृति को किये समर्पित

देवास। सृष्टि सेवा संकल्प-देवास के तत्वावधान में लगभग 40 परिवारों के 100 से अधिक सदस्यों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर 5000 सीडबॉल प्रकृति को समर्पित गए जिनसे अंकुरित होने वाले पौधे भविष्य में वृक्ष बनेंगे। श्रावण मास के इस पावन माह में भगवान शंकर के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी पर इस कार्यक्रम में बद्रीधाम, अर्चना विहार जवाहरनगर,अमृतनगर एवम प्रेमनगर पार्ट2 सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सन्गठन के सर्वश्री मेहरबान सिह, देवांश राठौर,अंकित सिंह का विशेष सहयोग रहा, प्रेमनगर2 के अध्यक्ष सुंदरसिंह चिलानी, रेशु अनूप गुप्ता, प्रभाकर पांडेय, जवाहरनगर से योगेश भीरुड़, बद्रीधाम के अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह सोलंकी, रमेशचंद्र जोशी,घनश्याम माहेश्वरी,नंदकिशोर आशापुरे, हरिहरराव देशमुख,संदेशजी निगम, राजेश शर्मा ,रितेश पटेल, रमेशचंद्र जी परमार,अशोक तिवारी, अजय राठौर के साथ साथ क्षेत्र के बहुत से सज्जनो एवम मातृ शक्ति एवम बाल गोपाल ने भाग लिया, स्वागत एवम परिचय सम्बोधन अरविंद भट्ट ने किया एवम आभार, प्रांतीय सदस्य संजय कसेरा ने माना।

Dewas: जिले में 9 नगर परिषदों में निर्वाचन परिणाम घोषित

• 9 नगर परिषदों के कुल 135 वार्डो में 80 वार्डो में भाजपा, 40 वार्डो में कांग्रेस तथा 15 वार्डो में निर्दलीय जीते

देवास। जिले में नगरीय निकाय चुनाव के नगर परिषद हाटपीपल्‍या, बागली, करनावद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, कन्‍नौद, खातेगांव तथा नेमावर में निर्वाचन परिणाम की मतगणना सम्‍पन्‍न हुई। प्रथम चरण में 9 नगर परिषदों में कुल 135 वार्डो में 80 वार्डो में भाजपा अभ्‍यर्थी, 40 वार्डो में कांग्रेस तथा 15 वार्डो में निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचित हुए है। नतीजों की घोषणा के बाद कुल 135 में से 80 वार्ड पर विजय प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।

निर्वाचित अभ्‍यर्थियों को प्रेक्षक श्री सी.बी. सिंह बागली में विजयी प्रमाण पत्र वितरित किये तथा संबंधित नगर परिषदों में रिटर्निंग ऑफिसरों ने विजयी प्रमाण पत्र वितरित किये।

नगर परिषद हाटपीपल्‍या के कुल 15 वार्डो में 08 भाजपा अभ्‍यर्थी, 06 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद बागली के कुल 15 वार्डो में 10 भाजपा अभ्‍यर्थी, 02 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 03 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद करनावद के कुल 15 वार्डो में 09 भाजपा अभ्‍यर्थी, 05 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद सतवास के कुल 15 वार्डो में 07 भाजपा अभ्‍यर्थी, 06 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 02 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद लोहारदा के कुल 15 वार्डो में 07 भाजपा अभ्‍यर्थी, 07 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद कॉटाफोड़ के कुल 15 वार्डो में 06 भाजपा अभ्‍यर्थी, 08 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद कन्‍नौद के कुल 15 वार्डो में 11 भाजपा अभ्‍यर्थी, 02 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 02 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद खातेगांव के कुल 15 वार्डो में 09 भाजपा अभ्‍यर्थी, 03 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 03 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद नेमावर के कुल 15 वार्डो में 13 भाजपा अभ्‍यर्थी, 01 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए है।

दूसरे चरण में नगर पालिका निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में सुबह 09 बजे से होगी।

Dewas: विकास नगर में निर्माणाधीन ब्रिज के पास पानी में फैले करंट लगने से गाय की मौत…

देवास। शहर के विकास नगर चौराहा पर आज शुक्रवार शाम को निर्माणाधीन ब्रिज के पास पानी में करंट फैलने से गाय की मौत हो गई। रास्ते से निकल रहे 2 राहगीरों को करंट भी लगा था तत्काल लाइट बंद करके बड़ी जनहानि को रोका गया।

गाय की करंट से मौत होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बीच सड़क पर गाय के शव को रखकर नारेबाजी की गई नगर निगम प्रशासन के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश साफ नजर आया। जानकारी अनुसार डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी विवेक सिंह थाना प्रभारी ने तत्काल निजी वाहन एवं क्रेन की मदद से गाय के शव को नियत स्थान पर पहुंचाया साथ ही यातायात को सुगम बनाया। बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख रवि राम सूर्यवंशी ने बताया की निर्माणधीन ब्रिज के पास पानी के एक गड्डे में करंट फैलने से 2 नागरिकों एवं एक गाय को करंट लगा जिसमे गाय को मौके पर मृत्यु हो गई। राहगीरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आगे कहा की हम करीब डेढ़ घंटे से गाय माता का शव लेकर रोड पर बैठे थे परंतु नगर निगम से कोई नही आया। पुलिस प्रशासन से आए लोगो ने निजी वाहन से गाय के शव से नियत स्थान तक पहुंचाया।
गाय की मृत्यु के बाद ब्रिज निर्माण कंपनी के लोगो द्वारा गड्डो का भराव कराया है।

ग्राम खारपा के व्यक्ति ने कमलापुर जंगल मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। कमलापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर स्थित न्यू ढाबे के समीप सड़क से लगभग 200 फीट अंदर जंगल में एक पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कमलापुर चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ने बताया है कि धीरज पिता संतोष राजपूत निवासी ग्राम खारपा जिला हरदा अज्ञात कारणों के चलते जंगल में पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली इंदौर मे एक बैंक में काम करता था, घटनास्थल पर से मृतक के पास से आईडी कार्ड एक्टिवा गाड़ी मिली है घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक रस्सी साथ में लेकर आया था और उसने पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाई है हालांकि आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई सूचना मिलने पर परिजन बागली पहुंचे पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शव को शासकीय अस्पताल बागली लाया गया जहां पर शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजनों के अनुसार धीरज बैंक में काम करता था वह उसका एक बच्चा भी है घर से भी सक्षम है उन्हें भी इस घटना का कारण समझ नहीं आ रहा है हालांकि पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Dewas: निगम ने की प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करते पाये जाने पर चालानी कार्यवाही

• प्रतिबंधित सामग्री पाये जाने वाले व्यवसायको के विरूद्ध निरंतर होगी चालानी कार्यवाही

देवास। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल प्रयोग करते पाए जाने पर बडे व छोटे व्यवासायको के विरुद्ध प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्तर्गत उपयोग की जा रही सामग्रियो को जप्त कर व्यवसायको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई।

शहर के व्यवसायको को प्लास्टीक की छडियो से लैस, ईयर बड्स, गुब्बारो के लिये प्लास्टिक की छड़िया, प्लास्टीक के झंडे, केंडी की छड़िया, आइस्क्रीम की छड़िया, सजावट के लिये पॉलीस्टीरीन (थर्माकोल प्लेट, कप, ग्लास, काटे, चम्मच, चाकु, स्ट्रा,ट्रेन जैसे कटलरी मिठाई के डिब्बो के चारो ओर लपेटे जाने या पैकिंग करने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड एंव सिगरेट के पैकेट 100 माइक्रान से कम मोटाई वाले प्लास्टीक यूपीवीसी बैनर, स्टीकर आदि का विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः नही करने हेतु समझाया गया।

Dewas: ईवीएम एवं मतदान आंकड़ों में पाई गड़बडिय़ों के संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल…

देवास। बीते 13 जुलाई को शहर में नगर निकाय के दूसरे चरण में महापौर व वार्डो के पार्षदों के लिए मतदान संपन्न हुए जिसमे ईवीएम एवं मतदान आंकड़ों में पाई गड़बडिय़ों के संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला है। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए देवास नगर निगम चुनावो मे विभिन्न पोलिंग पर ईवीएम एवं मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी पाई गई एवं कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्वारा की गई तानाशाही पूर्ण रवैया के विरोध में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचा। जहा एसडीएम से चर्चा की और जिला कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा कि पोलिंग बूथ पर बैठे मतदान अभिकर्ता को मिले पत्र 18 क और प्रशासन द्वारा जारी कुल वोटों में अंतर पाया गया है इस संबंध में जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जारी सूची में त्रुटि संभव है किंतु पत्रक पर मिले कुल वोट ही मतगणना के दिन मान्य होंगे। इसके बाद श्री राजानी में चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और उनके नेताओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और उचित कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, रेखा वर्मा, रमेश व्यास, नरेंद्र यादव, इम्तियाज शेख भल्लु, नंदकिशोर पोरवाल, साधना प्रजापति, शकील लकी सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

एसडीएम ने कहा की यह जानकारी सिर्फ मतदान का प्रतिशत का अनुमान लगाने के लिए होता है। सही मतदान का आंकड़ा मत पत्र लेखा से मतदान की गणना वाले दिन पता चलेगा।

Dewas: दिनांक 15 एवं 16 जुलाई को कम समय होगा पानी का सप्लाय…

• क्षिप्रा डेम मे बाढ का मटमेला पानी आने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित

देवास। दिनांक 14 जुलाई को क्षिप्रा मे बाढ का मटमेला पानी आने के कारण 6 एमएलडी, 15 एमएमलडी एवं 22 एमएलडी प्लांट पर टर्बिडिटी मे अधिक वृद्धि हो जाने से फिल्टर प्लांट पर पानी के शोधन करने मे समय अधिक लगने से शहर की पानी की टंकियों को मेन सप्लाय लाईन से भरने मे अधिक समय लग रहा है। इस कारण शहर की टंकियों से होने वाला पीने के पानी का सप्लाय दिनांक 15 जुलाई (शुक्रवार) एवं 16 जुलाई (शनिवार) को शहर मे कम प्रेशर एवं समय 30 मिनिट तक ही जल प्रदाय किया जावेगा। आयुक्त विशालसिह चौहान ने आम नागरिको से अपील की है कि वे पीने के पानी को उबालकर पियें।