Dewas : बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेसियों ने किया जंगी प्रदर्शन

देवास। शहर में विद्युत मंडल के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से विद्युत उपभोक्ता के यहां हजारों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं जिसको लेकर शहर के लोगों में आक्रोश है । इसी को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जवाहर चौक से एक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/videoplayback-3-2.mp4

ज्ञापन का वाचन नंदकिशोर पोरवाल ने किया। जिसमें मांग की है कि तत्काल ही बिजली को लेकर पुरानी व्यवस्था की जाए, लोगों को फिर से पेपर के बिल्ल दिए जाए, किसी की भी बिजली नहीं काटी जाए, बिलो की कि़स्त कि जाए, स्मार्ट मीटर में आ रही शिकायत का निराकरण किया जाए। वही सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देवास शहर को एक प्रयोगशाला के रूप में रख लिया है।

प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट मीटर देवास में लगाए गए हैं जबकि इंदौर-उज्जैन जैसे शहरों में आज तक के स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह के बाद यह मीटर भी हटा दिए जाएंगे। उनकी जगह प्रीपेड मीटर लग जाएंगे। श्री चौधरी ने अधिकारियों को चेताया कि देवास शहर में शीघ्र ही पुरानी पद्धति के अनुसार बिजली के पेपर वाले बिल नहीं दिए गए, लोगों की बिजली काटी गई तो हमे सड़कों पर आकर और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। श्री चोधरी ने ऐसे कई ज्वलनशील मुद्दे को लेकर सांसद विधायक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए कि आज लोग परेशान है जब वे चुप क्यो है

Dewas : आतिशबाजी व मिठाई बांटकर निगम की सोई परिषद को जगाने का किया प्रयास

देवास। नगर निगम परिषद को बने लगभग 100 दिन हो गए है, लेकिन अब तक शून्य उपलब्धि रही। ना एक निविदा निकाली गई, ना जनता हित में कोई फैसला। छोटे-छोटे काम बंद पड़े है, शहर में वार्डों में आम जन परेशान है। जनप्रतिनिधि मौन अधिकारी मौन है और जनता लाचार है। सिर्फ प्रायोजित इवेंट कर जनता को बरगलाया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि समस्त कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम प्रशासन व चुने हुए जनप्रतिनिधियो को जगाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और मिठाई बाटकर, ढोल बजाकर व पटाखे फोड़ कर इन्हे जगाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्यारे मियाँ पठान, राजेश दाँगी, आबिद खान, अनुपम टोप्पो,वसीम हुसेन, डा. श्याम, गोलू विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, लोकेश गोस्वामी, श्याम सविता, जितेंद्र सिंग गौड़, मीनू दरबार,राहुल भारद्वाज, राजू प्रामाणिक सहित कांग्रेसजन बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।

Dewas : बांगर में उल्लास के साथ मनेगा श्री दत्त जयंती उत्सव-

पिछले सात दिनों से चल रहे महोत्सव के अंतर्गत गुरुचरित्र पारायण तथा जप के साथ

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर में श्री दत्त जन्मोत्सव शनिवार 18 दिसंबर 2021 को मनाया जावेगा। इस दिन प्रातः: 5 बजे कांकड़ आरती होगी। उसके पश्चात गुरुचरित्र ग्रंथ का पाठ होगा। नियमित पूजा अभिषेक के पश्चात आरती होगी। दिनभर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम और संध्या को 5.30 पर श्री दत्त जन्मोत्सव मनाया जावेगा। जन्म के बाद पालना गीत और प्रसाद वितरण किया जावेगा। उसके पश्चात धूप आरती होगी। शाम को 7 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर मंदिर की विशेष रूप से सजावट के साथ साज-सज्जा की गई है।

मंदिर व्यवस्थापक और पुजारी श्री दत्त प्रसाद कुलकर्णी ने सभी से अनुरोध किया कि मास्क लगाकर ही मंदिर में आवे तथा कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन  करे। ज्ञात रहे कि प्रतिवार्षिक भंडारा कोरोना महामारी के कारण नही किया जा रहा है। केवल नुकती के प्रसाद का वितरण 19 दिसंबर, रविवार से मंदिर परिसर में किया जावेगा। उक्त जानकारी अमित राव पवार ने दी। 

Dewas : अभाविप की मॉडल स्कूल की कार्यकारीणी का गठन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय मॉडल स्कूल में बैठक आयोजित कर विद्यालय की अभाविप कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अभाविप नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा व विद्यालय प्रमुख विजय वर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने 16 दिसम्बर को विजय दिवस के पर व्याख्यान दिया व विद्यार्थियों को परिषद की रीतिनीति से अवगत कराया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित विजय वर्मा ने इकाई अध्यक्ष अक्षत दुबे व मंत्री आकाश वर्मा को निर्वाचित किया।

इसके उपरांत नगर सह विद्यालय प्रमुख स्वप्निल शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे उपाध्यक्ष वैभव मोदी, यशवंत चौधरी, अभिषेक टाटिया, दिपेश मोदी, सह मंत्री अंकुर दुबे, वरुण मोदी, प्रियांशु प्रजापत, सोयम व्यास, एस एफड़ी संयोजक विकास बगाना, सह संयोजक हर्ष चौधरी, एसएफ़एस संयोजक ईश्वर लुनिया, कला मंच संयोजक सुमित पटेल, क्रीड़ा संयोजक विशाल पिंडल्या, कार्यकारिणी सदस्य आयुष विश्वकर्मा, वंश कुमावत, कुणाल चौहान, रोहन पाटिल, यश चौधरी, रिज़वान शेख, कार्तिक सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न नवगोत्री व आयुष पंवार को नियुक्त किया। बैठक का संचालन प्रेस्टिज कॉलेज अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजपूत ने किया। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

Dewas : वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं आयुक्त ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण

देवास। आज महा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य सतत रूप से किया जा कर घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत पूरी टीम के द्वारा घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीकाकरण अभियान के लिए लोगों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा दूसरे डोज का टीका लगाए जाने हेतु कहां गया वैक्सीनेशन सेंटर पर शहर काजी साहब के द्वारा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं निगम की टीकाकरण टीम का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया साथ ही वैक्सीनेशन के लिए काजी साहब के द्वारा की गई अपील के विषय में चर्चा भी की

Dewas : धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या की

सोनकच्छ(अभय नागर)। तहसील के पीपलरावां थाना अंतर्गत ग्राम देहरिया बल्डी में मंगलवार रात्री को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देहरिया बल्डी में 60 वर्षीय महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव पिछले कई दिनों से अकेली रहती थी।मंगलवार की रात्री को अज्ञात आरोपी ने महिला के गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।सुबह पड़ोसियों ने महिला को बाहर नहीं देखा तो घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ अवस्था में दिखाई दि।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।टीआई अमितसिंह जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलने पर एएसपी मनजीतसिंह चावला भी मौके पर पहुंचे तथा रिश्तेदारों से चर्चा की।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी टकराने की बात पर युवक पर किया वार

देवास । आए दिन शहर में गुंडे बदमाशों के बेख़ौफ़ होना दर्शा रही है । शहर के सिविल लाइन थाने में आने वाले ईटावा क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बीते 24 घंटे में 2 घटना सामने आई है जहाँ कल रात 3 युवको द्वारा गोलू नामक युवक पर धारदार हथियार से वार किए थे तो वही आज दोपहर 3 युवको ने चलती गाड़ी पर एक युवक पर वार कर दिया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन रोड पर श्याम गार्डन के यहाँ फारूक पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी अन्नपूर्णा नगर अपने मित्र के साथ यहाँ से गुज़र रहा था जहा उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गयी, जिसको लेकर 3 युवको ने फारूक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल फारूक को उसके साथियों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शेरू पिता गब्बर खान व जफर पिता जाकिर के खिलाफ धारा 324 323, 34 भादवि तहत प्रकरण दर्ज लर लिया है

Dewas चार युवकों ने घर में घुसकर की युवक के साथ मारपीट

देवास। शहर के इटावा राम मंदिर के पास रहने वाले रोहित पिता दिलीप (23) निवासी इटावा अपने घर अकेला था। तभी शाम 4 बजे तीन से चार युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। कुछ दूरी पर रोहित के पिता सैलून की दुकान पर थे, वह घर पहुंचे तो रोहित के हाथ से खून निकल रहा था। इसके बाद उसे वह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ अज्ञात बदमाश चाकू सहित अन्य धारदार हथियार लेकर आए थे। मैं घर गया, तब तक वह सभी भाग गए।