श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

देवास। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रेवाबाग स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर मंगल भवन में महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण का आयोजन बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

इसके पश्चात श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ, देवास की जिला कार्यकारिणी के गठन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक आयोजित की गई। महापीठ के प्रदेश महामंत्री संतोष पंचोली के मुख्य आतिथ्य व अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें संभागाध्यक्ष छोगालाल एहिरवार, संभाग महामंत्री नरबत शिंदे, संभाग उपाध्यक्ष राधेश्याम टाटीया, जिला महामंत्री महेश परमार, धर्मेंद्र रेकवाल, जुगल रालोती, देवास विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र अस्तरे, महामंत्री कुंदन भिमोदिया, सोनकच्छ विधानसभा अध्यक्ष राहुल परमार, हाटपीपल्या विधानसभा अध्यक्ष मनोज नाटेले तथा बागली विधानसभा अध्यक्ष ललित चौहान को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का भगवा गमछा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में जयराम जी, योगेश परमार, कन्हैयालाल चौहान, सुभाष पांचाल, चिमनलाल राजोरिया, दिनेश बगाना, अशोक कटारिया, दीपक अहिरवार, राहुल सिसोदिया, कैलाश परमार, दिनेश परमार, विशाल पांचाल, विनय पांचाल, सतीष परमार, राधेश्याम परमार, आकाश जाटव, विनय पंचोली सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आभार जिला महामंत्री जुगल रालोती ने माना। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ।

नवनियुक्त पापुनि अध्यक्ष सौभाग्यसिंह ठाकुर का बायपास पर हुआ भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे

देवास। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंगरोला निवासी एवं विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रांत अध्यक्ष सौभाग्यसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सोमवार को भोपाल में शपथ ग्रहण कर पदभार संभालने के बाद जब वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर भोपाल के लिए रवाना हुए, तब देवास शहर में मक्सी बायपास पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

ठा. राजेन्द्र सिंह राजपूत राजा (भैया) मित्र मंडल, टोंककला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पमालाएं पहनाकर सौभाग्यसिंह ठाकुर का आत्मीय अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जयघोष कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समाजजन एवं स्नेहीजन वाहनों के काफिले के साथ मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी समर्थक उनके काफिले के साथ भोपाल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में संजय सिंह गुर्जर, रणवीर सिंह, सुनील गुर्जर, बादल सिंह, महिपाल सिंह, शिवपाल सिंह बैस, रविन्द्र सिंह, सोनू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, बलराम सिंह, बिट्टू सिंह, लाड सिंह, अर्जुन सिंह, दीपक, कुलदीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, संदीप गुर्जर, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र सिंह, राहुल परमार, गोविन वर्मा, यशराज सिंह, राजपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, युवराज सिंह, आदित्यराज सिंह, आयुष सिंह,अमृत सिंह, जीवन सिंह, अंकित गुर्जर, लखन सिंह क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dewas कब्रिस्तान की जमीन की लेकर वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल का आदेश हाइकोर्ट इंदौर ने किया निरस्त…

देवास। रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कब्रिस्तान की जमीन को लेकर 19 फरवरी 2024 को दिए मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल के आदेश को मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने निरस्त कर दिया। आदेश में ट्रिब्यूनल ने देवास कलेक्टर से कहा था कि वे कब्रिस्तान पर लगायों ताला खोलें। कलेक्टर ने ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में सिविल रिविजन दायर की थी। कोर्ट ने वक्फ बोर्ड को इस मामले में शासन की ओर से प्रस्तुत आवेदन का निराकरण शीघ्रता से करने के लिए भी कहा है।

देवास रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सर्वे नंबर 83, 84 और 85 की 17903 वर्गमीटर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शासन का कहना है कि सर्वे नंबर 83 पर ईसाई कब्रिस्तान है जबकि सर्वे नंबर 84 पर हिंदू श्मशान है, वहीं मुस्लिम कब्रिस्तान सिर्फ सर्वे नंबर 85 पर है। सर्वे नंबर 85 तक पहुंचने का रास्ता सर्वे नंबर 83 और 84 से ही गुजरता है। कुछ वर्ष पहले हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन ने कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगवा दिया था। इस बीच देवास वक्फ बोर्ड ने इस मामले में वक्फ ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर दी।
इसमें कहा कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है। इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता। इस याचिका की सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने 19 फरवरी 2024 को प्रशासन को आदेश दे दिया कि कब्रिस्तान के गेट पर लगाए गए ताले को खोला जाए। देवास जिला प्रशासन ने ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में सिविल रिविजन दायर कर दी।

शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता आनंद सोनी ने कोर्ट को बताया कि ट्रिब्यूनल ने यह मानकर कि सर्वे नंबर 83, 84, 85 की पूरी जमीन वक्फ कब्रिस्तान का हिस्सा है, गलती की है। कब्रिस्तान के गेट पर लगे ताले खुले रहेंगे तो कानून – व्यवस्था बिगड़ सकती है। जब कोई शव मुख्य सड़क से दफनाने के लिए ने लाया जाता है तो उसे पहले सर्वे नंबर 83 से प्रवेश कराना होता है। यह ईसाई कब्रिस्तान है। इसके बाद सर्वे नंबर 84 आता है जो हिंदू समुदाय का श्मशान है। ऐसी स्थिति में अगर कब्रिस्तान पर लगे ताले खोलकर शव को दफनाने के लिए सर्वे नंबर 85 पर ले जाने की अनुमति दी जाती है तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। देवास में मुस्लिम समाज के पास पहले से छह कब्रिस्तान हैं। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने तर्कों को सुनने के बाद 19 फरवरी 2024 का ट्रिब्यूनल का आदेश निरस्त कर दिया। कोर्ट ने ट्रिब्यूनल से कहा है कि वह इस मामले में शासन की और प्रस्तुत आवेदन का शीघ्रता से निराकरण करे।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : जीत के ऐलान के साथ ट्रंप ने कहा – अमेरिका के लिए होगा यह स्वर्ण युग

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित करते हुए अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने शक्तिशाली बहुमत दिया है। ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कैंपेन स्टाफ के साथ मंच साझा कर रहे थे। फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित कर रहे ट्रंप ने कहा, कि अमेरिकावासियों के लिए यह एक शानदार जीत है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम अपने देश अमेरिका को ऊंचाई पर ले जाने में मदद करेंगे। यह अमेरिका के लिए एक स्वर्णिम युग होगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही देश ने एक इतिहास रचा है। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल मत मिले हैं, जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस बहुमत पाने से पीछे रह गईं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की आवश्यकता होती है।

10th 12th Result : आज 4 बजे जारी होगा एम पी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

https://mpbse.nic.in/

https://mpresults.nic.in

https://mpbse.mponline.gov.in

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज शाम 4 बजे MPBSE के भोपाल स्थित मुख्यालय के सभागृह में किया जाएगा।विद्यार्थी नीचे दी गई विभिन्न वेबसाइट के द्वारा अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे व मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट SMS
अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स में टाइप करें- MPBSE12 Roll Number
इसे भेज दें 56263 पर।
मान लीजिए आपका रोल नंबर 12345678 है, तो मैसेज इस तरह टाइप करना होगा- MPBSE12 12345678

10 वी का रिजल्ट SMS से चेक करे
अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स में टाइप करें- MPBSE10 Roll Number
इसे भेज दें 56263 पर।
मान लीजिए आपका रोल नंबर 12345678 है, तो मैसेज इस तरह टाइप करना होगा- MPBSE10 12345678

देश में लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून CAA

कई महीनो से जिस पर चर्चा हो रही थी, वह CAA आखिरकार आज देश भर में लागू कर दिया गया है।
केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कदम है। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया है। तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।

https://twitter.com/BJP4India/status/1767177170458415129?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1767177170458415129%7Ctwgr%5E9ace9e4319903586dd8914feab5c431b1efd6468%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2F
https://twitter.com/PIBHomeAffairs/status/1767173421727711374?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1767173421727711374%7Ctwgr%5Efd8f65970f32571a90a88e0484a93b53252f1d28%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2F

Dewas धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की…

करणी सेना ने कल मध्य प्रदेश बंद का आह्वान वापस लिया

🔸गुरुवार को नहीं कराया जाएगा मध्यप्रदेश बंद,,,

🔸श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारी मांगे मान ली गई है फिलहाल बंद को निरस्त कर दिया गया है

देवास। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय सुखदेवसिंह गोगामेडी की निर्मम हत्या के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने राजपूत समाज के साथ मिलकर भोपाल चौराहे पर धरना प्रदर्शन व चक्काजाम कर विरोध जताया। कल गुरुवार को करणी सेना एवं समस्त राजपूत संगठनों द्वारा देवास बंद का आव्हान किया गया है जिसपर अन्य समाज का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। ठा. सुरेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ठा. शिवप्रताप सिंह चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार पोस्ट कर कहा, गुरुवार को मध्यप्रदेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सभी अपना सहयोग प्रदान करें। इसी तारतम्य में देवास बंद का आव्हान समस्त राजपूत समाज एवं हिन्दू संगठनों द्वारा देवास की जनता से किया गया। बंद के दौरान स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खुले रहेंगे।

राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के राष्ट्रीयध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेंडी की दिनांक 05 दिसम्बर को उनके निज निवास जयपुर में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिससे सम्पूर्ण राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है। हत्यारे मौके से फरार है, जिन्हें जयपुर (राजस्थान) पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है। संगठन व समाजजनो ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घन्टे में अपराधियों को पकडक़र एनकाउन्टर नही किया जाता तो सम्पूर्ण राजपूत समाज पुरे देश में उग्र आन्दोलन करेगा। जिसकी जबावदारी शासन एवं प्रसशान की रहेगी। उक्त घटना के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना व सर्व समाज ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व डीजीपी का पुतला फूंका। तत्पश्चात जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या..

जयपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मार दी गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई है. सुखदेव सिंह को श्यामनगर स्थित घर में घुसकर गोली मारी गई.बता दें की मंगलवार दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं. फिर भाग निकले. गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद रहे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.जिसका CCTV फूटेज भी सामने आया है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/12/VID-20231205-WA0029-1.mp4

घटना के तुरंत बाद उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. यहां पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई. हालात काबू में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी गई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे थे. उन्होंने करणी सेना संगठन में विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था. गोगामेड़ी उसके अध्यक्ष थे. साल 2017 में फिल्म पद्मावत की जयगढ़ में शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने तोड़फोड़ की थी. इस दौरान फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया था. गोगामेड़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए प्रदर्शन से वे चर्चा में आए थे.

Dewas : अतिक्रमण कर बना लिए मकान, निकासी बंद होने से बारिश का पानी घूस रहा घरों में

• पीड़ित ग्रामीण जन पहुंचे जनसुनवाई में, कलेक्टर से लगाई गुहार, हो चुका है काफी नुकसान

देवास। शासकीय भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बनाकर रहने से बारीश के पानी की निकासी बंद होने एवं गंदा पानी घरों में घूसने से परेशान होकर ग्राम सिरोल्या के ग्रामीण जन मंगलवार को जनसुनवाई पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर शीघ्र निराकरण की मांग की। पीड़ित ग्रामीण गोविंद, विष्णु, कैलाश, सुभाष, सुरेश, रितेश ठाकोर ने अपनी शिकायत में बताया कि हम सभी गायत्री नगर ग्राम सिरोल्या में रहते है। हमारे घरो के पानी की निकासी बारीश के समय रोड के किनारे होती थी, जिससे पानी आसानी से बहकर निकल जाया करता था। गांव के भागीरथ, हरी, पवन एवं घनश्याम ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए सडक़ के किनारे मकानो का निर्माण कर लिया है, जिसके कारण रोड के किनारे निर्मित बारिश के पानी की निकासी पुरी तरह से बंद हो गई। बारीश के पानी की निकासी नही होने के कारण पानी हमारे घरों में घूस रहा है, जिससे हमारे घरों में भरा अनाज व आवश्यक वस्तु गिली होकर खराब हो रही है। जिससे हम ग्रामीणों को काफी नुकसान भी हो रहा है। बारीश के साथ अन्य दिनों में यह स्थिति निर्मित होती रहती है। कई बार अतिक्रमणकारियों को पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया, लेकिन सुनने को तैयार नही है। स्थानीय तहसीलदार से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक उचित कार्यवाही उनके द्वारा नही की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि हम काफी समय से इस समस्या से परेशान है। इन लोगों का अतिक्रमण हटाया जाए या फिर बारीश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए।

Dewas : जिले में 05 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा विकास यात्रा का आयोजन

विकास यात्राओं का रूट चार्ट बना ले, यात्रा के दौरान खेल गतिविधियां, नुक्‍कड़ नाटक पौधा रोपण कार्य करें – कलेक्टर

देवास : कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक ली। जिले में 05 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विकास यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अलग-अलग निकाली जायेगी। विकास यात्राओं का रूट चार्ट बना ले। विकास यात्रा अंतर्गत की गई गतिविधियों की जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विकास यात्रा के दौरान खेल गतिविधियां आयोजित की जायेगी, नुक्‍कड़ नाटक की जायेगी एवं कार्यक्रम स्‍थल पर पौधा रोपण किया जायेगा। यात्रा के दौरान आंगनवाडी केन्‍द्र, स्‍कूल, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, अमृत/पुष्‍कर सरोवरों एवं छात्रावासों का निरीक्षण भी किया जायेगा।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में निकलने वाली विकास यात्राओं का सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ मिलकर विकास यात्रा का शेड्यूल बनाएं। प्रतिदिन आयोजित होने वाली यात्राओं को नाम दिया जाएगा और जानकारी सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्य होंगे। जिन कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन होना है, वे कार्य चिन्हित कर लें। विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा। विकास यात्रा में हितग्राही अपना अनुभव शेयर करेंगे। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं जिले के नागरिक शामिल होंगे।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में स्थिति शासकीय मंदिरों के संबंध में बैठक करें। एसडीएम अनुभाग अंतर्गत स्थित मंदिरों की वर्तमान स्थिति का डेटाबेस तैयार करें। प्रतिवेदन बनाकर जिला स्तर पर भेजें। जिले में 10 एकड़ से अधिक भूमि वाले शासकीय मंदिरों की समिति बनाई जाए। जमीन की नीलामी करें। शासकीय मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति करें। नल जल योजना में सभी मंदिरों में पानी दिया जाए। मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सभी एसडीएम जिले में स्थित शासकीय मंदिरों की जानकारी, मंदिर की उपलब्ध जमीन, मंदिर की यदि 10 एकड़ से अधिक जमीन हो तो उसकी नीलामी हुई या नहीं, मंदिर की भूमि पर किसी का अतिक्रमण तो नहीं है, मंदिर में पुजारी नियुक्त है या नहीं जानकारी एकत्रित कर जिला स्‍तर पर प्रेषित करें।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि जिले के सभी पटवारी “नामांतरण, बंटवारा” कार्य के लिए ग्राम में बी-वन वाचन करें और भू-स्वामी के नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्‍त करें। अभिलेख शुद्धिकरण कार्य के लिए अभियान चलाये। जिला मुख्‍यालय में प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए किसानों का आधार सीडिंग के लिए विशेष शिविर लगाये। नागरिकों को जागरूक करें कि जिन नागरिकों का जनधन का खाता है, वे 12 रूपये जमा कर के बीमा का लाभ उठाये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्‍व वसूली कार्य करें। जिले में कोटवारो को जो जमीन आवांटित की गई है, उसकी जानकारी जिला मुख्‍यालय पर प्रेषित करें। भू-राजस्‍व की वसूली के लिए जो लक्ष्‍य दिया है उसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये की जिले में डायवर्जन शुल्‍क वसूल करें। ड्रोन सर्वे के माध्‍यम से जो नक्‍शे प्राप्‍त हुए है, उनकी जाचं कर पोर्टल पर अपलोड करें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। न्‍यायालय में समय पर उपस्थित रहें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्‍यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और नई आबादी घोषित करने के लिए धारणा अधिकार संबंधी कार्यवाही समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी तीन से छ: माह के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।