Khatu shyam mandir closed : खाटू श्याम मंदिर 13 नवंबर के बाद भक्तो के लिए रहेगा बंद

सीकर स्थित खाटूश्याम मंदिर आज रात 10 बजे से आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है कि मंदिर में भक्तों के लिए सुलभ और व्यवस्था करने के लिए 13 नवंबर 2022 को रात 10 सुगम दर्शन बजे से खाटूश्याम मंदिर को आगामी आदेशों तक दर्शनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब आगामी आदेश होने के बाद ही भक्त मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

बीते दिनों अधिकारियों के साथ मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई थी। खाटूश्याम मंदिर में गत आठ अगस्त को सुबह भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। जिसके बाद मंदिर कमेटी और प्रशासन ने दर्शन व्यवस्थाओं में चेंज करने का निर्णय किया। मंदिर विस्तारीकरण के मद्देनजर आज से प्रवेश बंद कर दिया है।

मंदिर विस्तारीकरण अंतर्गत मुख्य मंदिर में भक्तों के प्रवेश और निकासी व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा, 75 फीट मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ाई जाएगी, 75 फीट मेला ग्राउंड के बचे हुए हिस्से को शेड से कवर किया जाएगा,लखदातार मैदान में सीसी कवर्ड, टीन शेड और स्थायी जिगजैग बनाया जाएगा, लखदातार मैदान के एंट्री गेट और एग्जिट गेट पर निशान रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी, लखदातार मैदान के बाहर एग्जिट गेट पर बड़ा गेट लगाया जाएगा साथ ही आदि कार्य किये जायेंगे