प्रदेश में टैक्स फ्री हिने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए पुलिसवालों को मिलेगी छुट्टी

मध्यप्रदेश। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देशभर में चर्चा में बनी हुई है। बड़ी संख्या में लोगो द्वारा इस फ़िल्म को देखा जा रहा है। लोगो का हुजूम ऐसा बना की पहले दिन देश भर में लगभग 600 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली इस फ़िल्म को लोगो के जुनून को देखते हुए स्क्रीन संख्या बढ़ाकर 2000 से ज्यादा करनी पड़ी। वही पहली दिन 11 मार्च को इस फ़िल्म ने जहाँ लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो 13 मार्च को बढ़कर लगभग सवा पंद्रह करोड़ रुपए पहुँच गया।

प्रदेश में यह फ़िल्म के टैक्स फ्री होने के बाद अब मध्य प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी जाएगी। सोमवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों को द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने कहाकि इस बारे में डीजीपी सुधीर सक्सेना को निर्देश जारी कर गया है।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1503241626415939589?t=nJn8DDc20TAcE9BlxN1ACw&s=08

इससे पहले रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यहां पर टैक्स फ्री कर चुके हैं।

द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाती है।

शिवराज ने ट्वीट में की थी फिल्म की तारीफ इस फिल्म में अन्य कलाकारों के साथ अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रबर्ती ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इससे पहले रविवार को एक ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा था कि फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी हिंदुओं के दर्द को बयां करती है। उन्होंने कहाकि यह बेहद जरूरी है कि इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा जाए। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1502962713215254530?t=ErLC9_dYM90F75cx5gl47A&s=08

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना की तीसरी लहर प्रदेश में आ चुकी है : सीएम चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश की पंचायतों से जुड़े रहे सदस्यों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश में corona संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना की तीसरी लहर प्रदेश में आ चुकी है। यह समय इससे मुकाबले का है। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी, लेकिन इसका मुकाबला जनता के साथ मिलकर हो सकता है।

16 जनवरी की आई रिपोर्ट में प्रदेश में 6,380 कोरोना संक्रमित मिले थे जिसे मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो का आंकड़ा 30 हज़ार पार हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि है पंचायत राज संस्थाओं को कर्त्तव्यों और अधिकारों दोनों पर ध्यान देना है। प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और निर्माण कार्यों को बिना बाधा के क्रियान्वित करने, जरूरतमंदों को रोजगारमूलक कार्यों से जोड़नें और हाल ही में कोविड की तीसरी लहर के प्रसार को रोकने में पंचायतों का पूर्ण उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड नियंत्रण में सहयोग का आह्वान किया। जिलों को संक्रमण की जानकारी के लिए दिए गए टेस्ट का लक्ष्य ग्राम स्तर से पूरा होगा। यदि किसी को सर्दी जुकाम, बुखार है तो तत्काल टेस्ट करवाएँ। टीकाकरण में सहयोग दें। कोई न छूटे यह आपका दायित्व है।
मुख्यमंत्री ने कहा कोविड महामारी के इस दौर में प्रशासकीय समितियों को महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन का अवसर दिया गया है। गत दो वर्ष में पंचायतों ने कोविड की रोकथाम का सराहनीय कार्य किया है। ग्राम, जनपद एवं जिला पंचायत के स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट समितियाँ गठित कर क्वारेंटाइन और आयसोलेशन सेंटर संचालित करने का कार्य पंचायतों द्वारा किया गया है। जन-सहयोग से आवश्यक दवाओं, जरूरतमंदों को भोजन का वितरण किया गया है। पंचायतों ने आवश्यकतानुसार जनता कर्फ्यू का निर्णय लेकर लॉकडाउन से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी सफलतापूर्वक अपने स्तर पर किया। अब एक बार फिर यह परिस्थिति बनी है कि सजग रहकर अपने आसपास के लोगों और समस्त ग्रामवासियों को सावधानी बरतने केलिए सचेत कर। उनसे कोविड गाइडलाइंस का पालन करवाएं।

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: पहली से बाहरवीं तक कि कक्षाएं कक्षाएं 31 जनवरी तक रहेंगी बंद

देश व प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मामलो में बढ़ोतरी हो रही है। यह कोरोना को रफ्तार को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज 14 जनवरी को उनके निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की जिसमे उन्होंने प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। और सीएम श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घर-घर दस्तक दें, टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो। वैक्सीन ही कोविड से सुरक्षा का मजबूत कवच है। व सीएम चौहान ने कहाँ की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ओर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है

Madhya Pradesh : प्रदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, बचाव के लिए सर्तकता जरूरी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

प्रदेश में 6 से बढ़कर 28 हुए कोरोना पॉजिटिव

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कल 71 हजार 103 टेस्ट किये गये हैं। इनमें 28 पॉजिटिव आये हैं। प्रदेश में पॉजिटिव आने की संख्या घटकर 6 तक हो गई थी। अब बढ़ते-बढ़ते यह 28 तक पहुँच गई है। दमोह में 15 और सागर में 7 पॉजिटिव केस आये हैं। बुंदेलखण्ड में पॉजिटिव केस मिलना चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। प्रदेशवासी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सावधानियों का अनिवार्यत: पालन करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि बहुत अधिक सावधानी की आवश्यकता है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी केस बढ़ रहे हैं। केरल की स्थिति भी सामने है। अत: प्रदेशवासी सतर्क और सावधान रहकर तीसरी लहर को रोकने में सहयोग प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सभी आवश्यक उपाय किये जायेंगे। टेस्टिंग के साथ साथ लोगों को आइसोलेट करने, माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाने जैसी कार्यवाईयाँ की जायेंगी।