Dewas : ड्राइवर ने ही चोरी किया सोयाबीन से भरा ट्रक…

देवास। अनाज मंडी से आज दोपहर चोरी हुए सोयाबीन से भरे ट्रक को पुलिस सूचना प्राप्त होने के एक घंटे के अंदर खोज निकाल आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को चोरी करने वाला चोर ट्रक का ड्राइवर ही निकला।

दरअसल आज दिनांक मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे संदीप महाजन पिता नारायण महाजन निवासी चन्द्र शेखर आजाद मार्ग देवास ने बीएनपी पुलिस को सूचना कि दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रक क्रमांक MP09HF0545 अनाज मण्डी से 264 बोरे सोयाबीन भरकर आईडिया इंटरनेशनल्स सॉल्वेंट प्लाट (लक्ष्मी एग्रो) में लेकर गया था जो ट्रक प्लांट से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देवास ने घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल ट्रक की बरामदगी व आरोपी की तलाश हेतु थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस, देवास व शहर के समस्त थानों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता पूर्वक नाकाबंदी करने हेतु आदेशित किया तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सीमावर्ती मक्सी व उज्जैन जिले में भी सूचना प्रसारित की गई । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस, देवास मुकेश इजारदार व टीम ने मक्सी रोड पर कलमा फाटे के पास त्वरित नाके बंदी कर आरोपी लखन पिता दयाराम मालवीय उम्र 52 साल निवासी डेरिया साहु थाना हाटपपिल्या हाल मुकाम संत रविदास नगर देवास से उक्त चोरी गये ट्रक मय सोयाबीन 264 बोरे के कुल मश्रुका लगभग तीस लाख रूपये का जप्त किया।

Dewas Mata Tekri : माता टेकरी पर बनेगा नया शंखद्वार, होंगे करोड़ो के निर्माण कार्य

देवास। शहर में प्रसिद्ध माता टेकरी पर करोड़ो रूपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होने जा रहा है। नगर निगम ने बीते 18 फरवरी को एक विज्ञप्ति जारी कर विभिन्न निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रण जारी की थी। जिसमे बताया गया था कि माता टेकरी पर नीचे अन्नक्षेत्र के पास 1 करोड़ 23 लाख रुपए की अनुमानित लागत से एक प्रवचन हॉल का निर्माण होगा। माता टेकरी के रपट मार्ग पर 87 लाख रुपए की अनुमानित लागत से एक नवीन शंखद्वार का निर्माण भी होगा। इसी के साथ टेकरी पर प्लाजा एंड वॉल निर्माण और टेकरी पर स्थित हनुमानजी की प्रतिमा के आस पास रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य भी होगा जिसकी अनुमानित लागत क्रमश 82.30 लाख व 20 लाख है।
आगामी समय मे 26 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ होगा जिसके पूर्व यह सभी निर्माण कार्य पूरे होने का अनुमान है।

Dewas: माता टेकरी पर परिक्रमा मार्ग से कुर्सियां तोड़कर सरिया चुराने वाले चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास। बीते 1 फरवरी की रात 11 बजे से 2 फरवरी की सुबह 5 बजे के बीच अज्ञात बदमाश माता टेकरी के शंखद्वार के पास परिक्रमा मार्ग पर लगी कुर्सियों को तोड़कर उसका सरिया चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद फरियादी शुभम सेन निवासी मोती बंगला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कायमी कर मामले को विवेचना में लिया। विवेचना कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरक्षक ईश्वर मंडलोई कर रहे थे।
मामले में एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने कहा हे कि तोड़ी गई संपत्तियों की रकम आरोपियों से वसूली जाएगी।

कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक 17 वर्ष के नाबालिक व एक 18 वर्षीय सचिन पिता पवन मालवीय निवासी विश्रामबाग को माता टेकरी के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार दोनों ने नशे की हालत में सीमेंट की कुर्सियों में तोड़फोड़ की थी और दोनों नशा करने के लिए ही कुर्सी से सरिये चुरा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लगभग 2000 रुपये मूल्य का 20 किलो सरिया भी जप्त किया है।