MP Board : 10वी 12वी परीक्षा का टाइम टेबल जारी…

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2022-23 की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी शुक्रवार को घोषित कर दी है। कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च और बारहवीं की परीक्षाएं 2मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा और पहला पेपर हिंदी का होगा।

कक्षा दसवीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा एक अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय 8:45 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। हाईस्‍कूल में नियमित और स्‍वाध्‍यायी के साथ ही दृष्टिहीन और द‍िव्‍यांग विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम घो‍षित किया गया है। इसके साथ ही हायर सेकंडरी परीक्षा में भी दृष्टिहीन और द‍िव्‍यांग विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम घो‍षित किया गया है।

इस वर्ष प्रदेश के करीब चार हजार परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। दोनों परीक्षा में करीब 18 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें दसवीं के 10 लाख और बारहवीं के आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों बोर्ड परीक्षाओं के फार्म भरे जा चुके हैं। परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 15 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे

MP BOARD RESULT 2022 : कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे होंगे घोषित

देवास। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। इसमें नंबर कम आने से लेकर सभी तरह के प्रश्नों के जवाब काउंसलर देंगे।

• यहा देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

www.mpresults.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

www.mpbse.nic.in

www.jagranjosh.com

www.news18.com

www.hindi.news18.com

www.livehindustan.com

www.hindustantimes.com

www.fastresult.in

www.examresults.net

www.examresults.net/mp

मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। Know Your Result का चयन करने के बाद परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

MP BOARD EXAM 2022 : 10वी, 12वी की परीक्षा तारीख हुई घोषित

12 वी की परीक्षा 17 फरवरी तो 10 वी की परीक्षा 18 फरवरी से होगी शुरू

मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिसमे 10वीं के पेपर 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

10वी बोर्ड एग्जाम का टाइम टेबल
12वी बोर्ड का टाइम टेबल

Madhya Pradesh, कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

• परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त तक पंजीयन करा सकेंगे

भोपाल। 29 जुलाई को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में कक्षा 12वीं का सिंगल क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी किया। श्री परमार ने कहा कि बेस्ट ऑफ फाइव मूल्यांकन पद्धति के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। सभी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण किया गया है। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिसमे 52.28 प्रतिशत परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 40.28 प्रतिशत परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 7.43 प्रतिशत परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। शिक्षा विभाग ने छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा परिणाम तैयार किया है।
श्री परमार ने कहा कि जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है, वे सितंबर माह, 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षा में संपूर्ण विषयों अथवा किसी विषय विशेष की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे परीक्षार्थी एक अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करा सकेंगे। ऐसे परीक्षार्थियों का परीक्षा के आधार पर तैयार परीक्षा परिणाम ही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 6 लाख 56 हज़ार 148 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं। इनमें 3 लाख 43 हज़ार 64 (52.28 प्रतिशत) परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2 लाख 64 हज़ार 295 (40.28 प्रतिशत) परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 48 हज़ार 787 (7.43 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार इस वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का भी परीक्षा परिणाम हाईस्कूल परीक्षा के आधार पर तैयार किया गया है। कुल 71 हज़ार 996 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों में 19 हज़ार 925 (27.67 प्रतिशत) परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 33 हज़ार 944 (47.14 प्रतिशत) परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 18 हज़ार 126 (25.17 प्रतिशत) परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। अन्य राज्य या बोर्ड के कुल 6 हज़ार 348 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम के लिए उनकी 10वीं की अंकसूची का सत्यापन किया जा रहा है। अंकसूची सत्यापन के बाद इन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जायेगा।
परीक्षा परिणाम के संबंध में छात्रों की शिकायत निवारण के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। यदि किसी छात्र को अंको के संबंध में कोई शिकायत है तो वह एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर बनाए गए विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं आवेदन क्रमांक अंकित कर हाईस्कूल के विषयवार अंक एवं इसके आधार पर मैप किये गये हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विषयों के अंक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
परीक्षार्थियों को दी जा रही अंकसूचियों में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिये निःशुल्क व्यवस्था है। तीन माह तक किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिये स-शुल्क आवेदन करना होगा।