MP Board : 10वी 12वी परीक्षा का टाइम टेबल जारी…

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2022-23 की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी शुक्रवार को घोषित कर दी है। कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च और बारहवीं की परीक्षाएं 2मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा और पहला पेपर हिंदी का होगा।

कक्षा दसवीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा एक अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय 8:45 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। हाईस्‍कूल में नियमित और स्‍वाध्‍यायी के साथ ही दृष्टिहीन और द‍िव्‍यांग विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम घो‍षित किया गया है। इसके साथ ही हायर सेकंडरी परीक्षा में भी दृष्टिहीन और द‍िव्‍यांग विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम घो‍षित किया गया है।

इस वर्ष प्रदेश के करीब चार हजार परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। दोनों परीक्षा में करीब 18 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें दसवीं के 10 लाख और बारहवीं के आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों बोर्ड परीक्षाओं के फार्म भरे जा चुके हैं। परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 15 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे

MP School Open : प्रदेश में कल 1 फरवरी से पुनः संचालित होगी पहली से बाहरवीं तक कि कक्षाएं

मध्यप्रदेश में कल 1 फरवरी से फिर से स्कूल खुलने जा रहे है। प्रदेश में अब कक्षा 1 से 12वीं तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ संचालित होंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1488096861881729028?t=GNhly6yT_Y2igYrkE8Rhsg&s=19
https://twitter.com/Indersinghsjp/status/1488106259639259138?t=0OauNfonZMPlr0omHjyJwg&s=19

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: पहली से बाहरवीं तक कि कक्षाएं कक्षाएं 31 जनवरी तक रहेंगी बंद

देश व प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मामलो में बढ़ोतरी हो रही है। यह कोरोना को रफ्तार को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज 14 जनवरी को उनके निवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, विकासखंड, वार्ड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा की जिसमे उन्होंने प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। और सीएम श्री चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घर-घर दस्तक दें, टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो। वैक्सीन ही कोविड से सुरक्षा का मजबूत कवच है। व सीएम चौहान ने कहाँ की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ओर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है

मध्यप्रदेश: 26 जुलाई से 11वीं एवं 12वीं कक्षाएँ तथा 5 अगस्त से 9वीं एवं 10 वीं की कक्षाएँ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आरंभ होंगी

जुलाई में सप्ताह में 2 दिन व अगस्त में सप्ताह में 4 दिन कक्षा लगेंगी

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
तभी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि कोविड अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन सुनिश्चित करते हुए आगामी 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं एवं 12वीं की कक्षाएँ एवं छात्रावास आरंभ किये जायेंगे। कक्षा 9वीं एवं 10वीं की कक्षाएँ 5 अगस्त से प्रारंभ की जाएंगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगे। जुलाई महीने में सप्ताह में 2 दिन तथा अगस्त माह में विद्यार्थी सप्ताह में 4 दिन विद्यालय आ सकेंगे। कक्षाएँ खोली जाने के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले सकेंगे। स्कूलों और छात्रावास में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिये पृथक से एसओपी जारी की जा रही है।

• कक्षा 12वीं के लिये कोचिंग सेन्टर 5 अगस्त से खुलेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कक्षा 12वीं के लिये कोचिंग सेन्टर 5 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। क्राइसिस मैनेजमेंट समूहऔर स्थानीय प्रशासन द्वारासतत् मॉनिटरिंग की जायेगी।सभी कोचिंग सेन्टर को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक होगा।

• महाविद्यालयों में 1 सितम्बर से नवीन शिक्षा सत्र

प्रदेश के महाविद्यालयों में 1 सितम्बर से नवीन शिक्षा सत्र आरंभ होगा। वर्तमान में ओपन बुक पद्धति से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

• पालकों की सहमति आवश्यक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों में कक्षाओं में विद्यार्थियों को भिजवाने के लिए उनके पालकों की सहमति आवश्यक होगी।

• सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का टीकाकरण कराये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि स्कूलों एवं महाविद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। इसी के साथ अधिक से अधिक विद्यार्थियों का टीकाकरण कराया जाये।