देवास। सज्जन सिंह वर्मा को मिला भाजपा में आने का न्योता! जी हा देवास जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा को भाजपा में आने का न्योता दे दिया जिसपर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा की शिवराज जी आने नही देंगे। • देखे वीडियो👇
दरअसल जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने देवास पहुंची थी। वह सर्किट हाउस में रुकी हुई थी जहा कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा अपने साथ जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे जहां बात बात में योशोधरा राजे ने सज्जन सिंह वर्मा को अपनी पार्टी में आने का कह दिया। जिस पर उन्होंने कहा की शिवराज जी आने नही देंगे।
