Shankargarh adventure fest : आज शाम शंकरगढ़ पहाड़ी पर होगा गायिका आकांक्षा लाइव कन्सर्ट

देवास/ जिला व निगम प्रशासन द्वारा आयोजित एडवेंचर फेस्ट के अन्तर्गत शंकरगढ पहाडी पर 16 मार्च (बुधवार) को सुपरसिद्ध बॉलिवुड गायिका आकांक्षा शर्मा के द्वारा गीत संगीत की सुगम निशा का आयोजन सांय 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जावेगा। ज्ञात हो कि इन्दौर—भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ पहाडी को पर्यटन की दृष्टि से उसका सौदर्यिकरण किया जाकर पर्यटको को आकर्षित करने के उद्देश्य से एडवेंचर फेस्ट का अयोजन जिला एवं निगम प्रशासन द्वारा 12 से 16 मार्च तक किया जा रहा है।

जिसके अन्तर्गत फेस्ट के आयोजन मे विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों मे घुंघरू डांस एकेडमी की बालिकाओ द्वारा कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ ही शाजापुर की मलखंब टीम के पहलवानों ने मलखंब पर शारीरिक गतिविधियों से हैरतअंगेज प्रस्तुति दी तथा देवास जिला कराते संघ के बालक-बालिकाओं ने कराते का प्रदर्शन किया एवं छोटे बच्चों ने कराते की अलग-अलग प्रक्रिया दिखाई। इसी प्रकार इन्दौर की धैवत बैंड पार्टी ने क्लासिकल, सदाबहार गीतो की प्रस्तृति देकर शंकरगढ पहाडी पर आने वाले पर्यटको व शहरवासियो का मनमोहलिया। स्वादिष्ट व्यंजनो के लिये फूड झोन के साथ ही बच्चो के मनोरंजन हेतु झुले एवं मिक्की माउंस एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। इसी प्रकार आज 16 मार्च को सांय 7.30 बजे से सुप्रसिद्ध बॉलिवुड गायिका आकांक्षा शर्मा के द्वारा गीत संगीत की सुगम निशा का आयोजन होगा। शंकरगढ पहाडी पर आने एवं जाने हेतु सिटी बस मुख्य बस स्टेण्ड, विकास नगर चौराहा, मॉडल स्कुल बालगढ चौराहा पर सशुल्क उपलब्ध रहेगी।

Film city in Dewas MP: शंकरगढ़ पहाड़ी पर बनेगी सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी…!

• मुंबई की कंपनी रश्मि टेलीफिल्म्स ने सरकार को दिया प्रस्ताव, पहले फेस में 150 करोड़ का करेगी निवेश

देवास। आने वाले समय मे अगर सब कुछ सही रहा और देवास के विकास को गति देने वाले शंकरगढ़ पहाड़ी पर बनने वाले फ़िल्म सिटी के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है। तो जल्द ही देवास में प्रदेश की पहली और सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। इसको लेकर मुंबई की एक कंपनी रश्मि टेलीफिल्म्स मुंबई ने सरकार को प्रस्ताव दिया गया है। ये प्रस्ताव देवास जिले के बायपास स्थित शंकरगढ़ की पहाड़ी के लिए है। यहां फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए रश्मि टेलीफिल्म्स मुंबई ने पहले फेस में 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रस्ताव 100 एकड़ का है। और रश्मि शर्मा कंपनी द्वारा इसके लिए शंकरगढ़ पहाड़ी का सर्वे भी कराया जा चुका है। टेलीफिल्म कंपनी ने बीते दिनों प्राधिकरण में हुई बैठक में भोपाल से आए उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ देवास के प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि के समक्ष इस प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन भी दिया है।

वर्षो से वीरान पड़े इस इलाके को प्रशासन ने कुछ समय पहले बड़े स्तर पर पौधरोपण कर हरा-भरा कर दिया है। यहां बड़ी संख्या में पौधरोपण के साथ-साथ टूरिज्म को भी विकसित किया गया है। देवास जिला प्रशासन लगातार इसकी खूबसूरती बढ़ाने में जुटा हुआ है। यहाँ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करा रहा है।
शंकरगढ़ की पहाड़ी इतनी ऊंची है कि दूर से ही स्पष्ट दिखाई देती है। यहां से शानदार साइट दिखाई देती हैं। खासकर बारिश में तो इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
शंकरगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण की योजना साकार हो जाती है तो यह सिर्फ देवास की प्रतिभाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के कालाकारों और विभिन्ना क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।
इंदौर एयर पोर्ट से यहां की दूरी मात्र 45 मिनट, देवास रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की है। आस्ट्रेलियन फिल्म शेरू द लायन की शूटिंग के अलावा कुछ फिल्मों की शूटिंग शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हो चुकी है।