Dewas: माता-पिता की डाँट से गुस्साई 10 वर्षीय बालिका उज्जैन से पहुँची देवास

• देवास कंट्रोल रूम द्वारा बालिका को सुरक्षित माता-पिता के पास पहुँचाया

देवास। शहर में मंगलवार को अचानक एक 10 वर्षीय बालिका ट्रक में उज्जैन जिले के नरवर से देवास पहुँच गयी जिसे देवास पुलिस कंट्रोल रूम ने सुरक्षित उसके माता-पिता के पास पहुँचा दिया है।
नरवर थाना प्रभारी के के तिवारी से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को देवास रोड के सांवरियानगर में रहने वाली बालिका पलक पिता अजीतसिंह उम्र 10 वर्ष अपने माता-पिता की डांट से गुस्सा होकर घर भागकर उज्जैन से देवास पहुँच गयी। बालिका उज्जैन से देवास कैसे पहुँची इसका पता नही चल पाया है परंतु ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि बालिका ट्रक में लिफ्ट मांग बालिका देवास पहुंची है।

थाना प्रभारी तिवारी को बालिका ने बताया कि उसके माता पिता द्वारा उसे बात बात पर चिल्लाया व मारा जाता था। घर मे अगर कुछ भी सामना का नुकसान होता था तो भी उसको ही दोष दिया जाता था। बालिका को न तो मोबाइल और न ही टीवी का उपयोग करने दिया जाता था। पलक की माता PSC की परीक्षा कि तैयारी कर रही है व पलक इंदौर में अपने मामा-मामी के यहाँ पढ़ाई करती है। कल भी माता पिता द्वारा पलक को चिल्लाया गया जिससे नाराज़ होकर वह देवास आ गयी थी।
बालिका के घर से चले जाने के बाद बालिका के माता पिता उसे खोजते हुए नरवर थाने पहुंचे जहाँ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पता चला कि बालिका देवास पुलिस कंट्रोल रूम पर सुरक्षित उपस्थित है। जिसे सुरक्षित परिजनों के पास पहुँचाया जा चुका है।

उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरीकांड में देवास का एक मेडिकल संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल

देवास। उज्जैन के बहुचर्चित दवा चोरी कांड में देवास के एक मेडिकल संचालक को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
दरअसल उज्जैन के माधव रोड स्थित दवा बाजार में करीब 50 लाख की दवाओं के पैकेट चोरी होने का मामला सामने आया था जिसमे जाँच के दौरान नीलगंगा थाना पुलिस ने यहीं दुकानों पर काम करने वाले तीन युवकों गिरफ्तार किया था जिन्होंने चोरी की दवा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स पर बेचना कबूला था। उस समय पुलिस ने दो खरीददार व्यापारियों को पकड़कर 10 लाख रुपये दवा बरामद करने के साथ उनके खिलाफ चोरी का माल खरीदने का केस भी दर्ज किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने रविवार को देवास के कविता मेडिकल के संचालक आशीष जाखेटिया भी गिरफ्तार किया था जिसके बाद सोमवार को आशीष को कोर्ट में पेश किया था जहाँ से मेडिकल संचालक को भैरवगढ़ के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आशीष बड़ी संख्या में चोरी की दवा खरीदता था।

महाँकाल मंदिर विस्तार : 70 मीटर के दायरे में 13 हजार से अधिक वर्गमीटर में की भूमि होगी अधिग्रहित

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मन्दिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, भीड़ प्रबंधन व आगन्तुक श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिये उद्देश्य से महाकाल मन्दिर के समीप 70 मीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहित की जायेगी। अर्जित की जाने वाली भूमि का कुल क्षेत्रफल 13 हजार से अधिक वर्गमीटर में की जायेगी। इस सम्बन्ध में प्रारम्भिक अधिसूचना जारी कर भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम की धारा-11 के अन्तर्गत घोषित किया है।

महाकाल मन्दिर के समीप महाकाल चौराहे के बीच 70 मीटर के दायरे में विस्तारीकरण किया जायेगा। महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर महाकाल मन्दिर के सामने महाकाल चौराहे की तरफ 70 मीटर क्षेत्र का अधिग्रहण हेतु कलेक्टर एवं जिला भूअर्जन अधिकारी श्री आशीष सिंह द्वारा भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत धारा-11 प्रकाशन हेतु जारी कर दी गई है। उक्त प्रस्ताव के माध्यम से 70 मीटर दायरे में 13145 वर्गमीटर भूमि एवं इस पर स्थित 152 मकानों का अधिग्रहण किया जायेगा।