टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए देवास में जिला टीबी फोरम समिति का गठन किया गया है। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देशानुसार इस समिति में गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ प्रेस क्लब के अधिमान्य पत्रकार सिद्धार्थ मोदी को पत्रकार प्रतिनिधि के रूप में सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रेस क्लब के बायलॉज के अनुरूप मिली जिम्मेदारी

देवास प्रेस क्लब के सचिव शेखर कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस क्लब के बायलॉज में सामाजिक समस्याओं और बीमारियों के उन्मूलन के लिए कार्य करने का प्रावधान है।

‘सही तलाश, सही इलाज’ का रहेगा लक्ष्य

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने सिद्धार्थ मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि वे टीबी मरीजों के लिए ‘सही तलाश, सही इलाज’ की दिशा में काम करेंगे और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

शीलाखेड़ी का मुख्य मार्ग बदहाल, जलभराव से किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर सड़क का शीघ्र निर्माण कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई

देवास। ग्राम पंचायत उपड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम शीलाखेड़ी का मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। यह रास्ता गांव के किसानों के लिए अपनी कृषि भूमि तथा अन्य स्थानों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है, लेकिन मार्ग कच्चा होने के कारण यहां बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या बनी रहती है।
ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर कहा है कि सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। किसानों को खेतों तक पहुंचने, कृषि कार्य करने और फसल के परिवहन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों उठाना पड़ता है।
वीडियो में ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि शीलाखेड़ी के इस मुख्य मार्ग का जल्द से जल्द पक्की सड़क के रूप में निर्माण कराया जाए या तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ा कदम: अमलतास विश्वविद्यालय और विक्रम विश्वविद्यालय के बीच MoU हस्ताक्षरित


देवास। चिकित्सा अनुसंधान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा को बढ़ावा देने के लिए देवास के अमलतास विश्वविद्यालय और उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग समझौता दोनों ही संस्थानों के संकाय (फैकल्टी) और विद्यार्थियों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा। इस ऐतिहासिक समझौते के माध्यम से मुख्य रूप से चिकित्सा, फार्मेसी, जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी), स्वास्थ्य चिकित्सा, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी जैसे उन्नत विषयों में शोध और विकास को गति दी जाएगी।

इस सहभागिता के अंतर्गत दोनों संस्थान अपनी प्रयोगशालाओं और शोध सुविधाओं का साझा उपयोग करेंगे, जिससे क्लीनिकल और बायो-मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। इस समझौते से फैकल्टी और छात्रों को संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। साथ ही, रिसर्च पब्लिकेशन और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम और रिसर्च गाइडेंस की सुविधा भी दी जाएगी। दोनों विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों और विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए संयुक्त रूप से विशेष ट्रेनिंग, सेमिनार, जॉइंट वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिससे उन्हें उन्नत सेवाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
इस गरिमामयी और ऐतिहासिक अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षाविद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफ़ेसर अर्पण भारद्वाज, अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. आर.के. सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. सलिल भार्गव सहित डॉ. नीलम खान, डॉ. आस्था नागर और डॉ. रत्ना शर्मा शामिल थे। सभी शिक्षाविदों ने इस समझौते को क्षेत्र में चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा के स्तर को अधिक सुदृढ़ और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों विश्वविद्यालयों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारा मुख्य उद्देश्य छात्रों और फैकल्टी को वैश्विक स्तर की शोध सुविधाएं और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। विक्रम विश्वविद्यालय के साथ इस साझेदारी से चिकित्सा और बायो-मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में नए आविष्कार होंगे, जिसका सीधा लाभ समाज और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने दोनों संस्थानों की टीम को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : जीत के ऐलान के साथ ट्रंप ने कहा – अमेरिका के लिए होगा यह स्वर्ण युग

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित करते हुए अपनी जीत का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने शक्तिशाली बहुमत दिया है। ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कैंपेन स्टाफ के साथ मंच साझा कर रहे थे। फ्लोरिडा में समर्थकों को संबोधित कर रहे ट्रंप ने कहा, कि अमेरिकावासियों के लिए यह एक शानदार जीत है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम अपने देश अमेरिका को ऊंचाई पर ले जाने में मदद करेंगे। यह अमेरिका के लिए एक स्वर्णिम युग होगा। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही देश ने एक इतिहास रचा है। अमेरिकन मीडिया के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 277 इलेक्टोरल मत मिले हैं, जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस बहुमत पाने से पीछे रह गईं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोटों की आवश्यकता होती है।

भारतीय तिब्बत समन्वय संघ ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस तिब्बती भाईयो का स्वागत कर मुंह मीठा कराया

देवास। कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के उद्देश्य के लिए बने भारतीय तिब्बत समन्वय संघ का तीसरा स्थापना दिवस देशभर के साथ देवास में भी मनाया गया।

भारतीय तिब्बत समन्वय संघ, देवास के कार्यकर्ताओं ने अपने संघ के तीसरे स्थापना दिवस और मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में शहर में स्थित तिब्बती शरणार्थी ऊनी मार्केट में तिब्बती भाईयो का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चावड़ा ने बताया की भारतीय तिब्बत समन्वय संघ भारतीय और तिब्बती का समन्वय बनाए रखने के साथ और तिब्बत में स्थित कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने के संकल्प को हम सबको साथ में मिलकर पूरा करना है।
तिब्बत ऊनी केंद्र में स्थित तिब्बती भाई थूप टेन दोरजी ने स्वागत के पश्चात कहा आपके द्वारा किए गए इस स्वागत से हम बहुत खुश है और इस स्वागत और सम्मान के लिए हम सभी आपके आभारी है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कैलाश मानसरोवर पर्वत जल्द से जल्द चीन से मुक्त हो। और तिब्बत को चीन के कब्जे से आजादी मिले।
इस अवसर पर संघ के निर्माण सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश जी केशवरे, आनंद सिंह ठाकुर, विनोद जैन, सोनिया शर्मा, धर्मेंद्र चावड़ा, भूपेंद्र ठाकुर, पाठक जी, जयदेव वर्मा, आदि उपस्थित थे।

Dewas करों की वसुली : उपायुक्त द्वारा वार्ड प्रभारियो को चेतावनी- 7 दिवस में नही लाया गया कार्य मे सुधार तो अनिवार्य सेवा निवृत्ति…

देवास। निगम के संबंधित बकाया करों संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क व निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि की वसुली की समीक्षा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन मे निगम उपायुक्त लता अग्रवाल के द्वारा बैठक आहूत कर की गई। बैठक मे उपायुक्त ने संपत्तिकर व जलकर की वार्डवार वसुली की समीक्षा की जिसमे विगत अक्टुबर माह से लेकर नवम्बर 23 तक वसुली चार्ट की समीक्षा की इसमे

  • वार्ड 36 मे विगत दो माह मे संपत्तिकर की राशि की वसुली की 1 रसीद,
  • वार्ड 14 मे 4 रसिद,
  • वार्ड 29 मे 3 रसिद, •
  • वार्ड 39 मे 3 रसिद, •
  • वार्ड 15 मे 1 रसिद, •
  • वार्ड 31 मे 5 रसिद, •
  • वार्ड 6 मे 4 रसिद,
  • • वार्ड 37 मे 9 रसिद,
  • वार्ड 3 मे 6 रसिद,
  • वार्ड 28 मे 13 रसिद,
  • वार्ड 5 मे 8 रसिद,
  • वार्ड 41 मे 18 रसिद,
  • वार्ड 16 मे 25 रसिद,
  • वार्ड 33 मे 11 रसिद,
  • वार्ड 1 मे 19 रसिद,
  • • वार्ड 20 मे 18 रसिद,
  • वार्ड 34 मे 3 रसिद,
  • वार्ड 26 मे 29 रसिद ही काटी गई।

जिन वार्डाे मे वार्ड प्रभारियो द्वारा संपत्तिकर व जलकर की लक्ष्यानुरूप वसुली की रसिदें नही बनाई गई है उन वार्ड प्रभारियो को उपायुक्त के द्वारा चेतावनी देते हुए 7 दिवस मे अपने कार्य मे सुधार नही लाया जाता है तो उन वार्ड प्रभारियो के विरूद्ध अनिवार्य सेवा निवृत्ति के लिए प्रकरण प्रस्तावति किये जाने हेतु कहा। साथ ही कचरा संग्रहण शुल्क, वसुली के दिये गये लक्ष्यो के अनुरूप वसुली नही की जाती है तो उन वार्ड प्रभारियो के विरूद्ध भी कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। उपायुक्त ने करों की वसुली लक्ष्यानुरूप नही होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए करों की वसुली की जाने के सख्त निर्देश बैठक मे उपस्थित राजस्व अधिकारियो व संपत्तिकर, जलकर वसुली करने वाले राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षको व उनके सहयोगियो को दिये गये। बैठक मे उपायुक्त ने कहा की करदाताओ से संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क व निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि की वसुली टीम बनाकर वसुली की जावे। इसी अन्तर्गत निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि जमा नही की जाती है तो दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही भी प्रस्तावित करने के निर्देश सहायक राजस्व अधिकारी संजय चौधरी को दिये। उपायुक्त लता अग्रवाल ने औद्योगिक क्षेत्र से की जाने वाली शतप्रतिशत राजस्व वसुली हेतु राजस्व अधिकरी श्री शास्त्री को निर्देश दिये। राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक व उनके सहायेगियो की वार्डाे मे वसुली को लेकर उपस्थिती की मानिटरिंग किये जाने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियो को दिये। उपायुक्त ने बैठक मे अनुरक्षण शुल्क वसुली की भी जानकारी संबंधित अधिकारी से ली गई।

Dewas : अवैध कालोनी पर निगम ने चलाई जेसीबी

देवास/संत रविदास नगर के समीप स्थित खेती की भूमि पर कालोनाईजरो द्वारा अवैध रूप से काटी गई कालोनी पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही कर उसे तोडा जाकर वहॉ निर्मित डब्ल्युबीएम रोड को भी मशीन द्वारा खोदा गया। संत रविदास नगर के पास स्थित भूमि को इन्दौर निवासी अंसार भाई श्री नगर एक्स्टेंशन इन्दौर, उसमान भाई खजराना इन्दौर नामक कालोनाईजरो द्वारा क्रय गई। उक्त भूमि पर बिना टाउन प्लानिंग, नगर निगम की परमीशन के कालोनाईजरो द्वारा अवैध रूप से कालोनी विकसीत की गई उसमे कच्ची सडको का निर्माण भी कर दिया। यह भूमि खेती की होकर कालोनाईजरो द्वारा किसी भी प्रकार से कालोनी काटने के लिए कोई परमीशन नही ली गई। जिसकी सूचना मिलने पर निगम द्वारा मौके पर जाकर अवैध रूप से भूमि पर काटी जा रही कालोनी को निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा एवं निगम की टीम द्वारा निगम संसाधनो से कालोनी के कच्चे सडक निर्माण, शेड निर्माण के साथ अन्य किये जा रहे कार्याे को रोका एवं तोडा गया।

Dewas : आर्थिक सहायता राशि वितरण में अनियमितता पर 18 पटवारी और 02 लिपिकों पर होगी कार्यवाही

देवास: जिले में राजस्व वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक के मध्य प्राकृतिक आपदा में वितरित होने वाली आर्थिक सहायता राशि वितरण में आहरण संवितरण में अनियमितता पाये जाने पर जांच उपरांत राहत राशि वितरण में गबन होना पाया गया। कलेक् टर श्री गुप्ता ने तहसीलदार टोंकखुर्द सोनकरछ, कन्नौद, सतवास और खातेगांव को संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध आर्थिक सहायता राशि गबन संबंधित प्रकरण दर्ज दण्डाक्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

दोषी कर्मचारियों में सहायक ग्रेड-3 तहसील टोंकखुर्द श्री राहुल माली, पटवारी समरथ जांगडे तहसील टोंकखुर्द, पटवारी (निलम्बित) श्री अनिल मालवीय तहसील टोंकखुर्द पटवारी (निलम्बित) श्री अजय चौधरी तहसील सोनकच् छ, सहायक ग्रेड-3 (निलम्बित ) श्री राहुल कर्मा तहसील कन्नौद, पटवारी यारसिंह सोलंकी तहसील सतवास, पटवारी रामोतार जोलवाल तहसील सतवास, पटवारी रायसिंह देवडा तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री दिनेश सिसोदिया तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री दिलीप यादव तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित ) श्री अमित कुशवाह तहसील खातेगांव, पटवारी ( निलम्बित) श्री महेन्द्र मण् डलाई तहसील खातेगांव, पटवारी (निलम्बित) श्री भैयालाल नरगावे तहसील खातेगांव, पटवारी अनिल पूर्व तहसील खातेगांव, पटवारी अनिरुद्ध तहसील खातेगांव, पटवारी अर्जुन वमी तहसील सतवास, पटवारी बंशीलाल डावर तहसील खातेगांव, पटवारी नन्दकिशोर शर्मा तहसील खातेगांव, पटवारी नवीन धीमान तहसील खातेगांव तथा पटवारी विकास सराठिया तहसील खातेगांव शामिल है

Dewas: सूर्य विजय हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर चार दिवसीय वार्षिक उत्सव विष्णु यज्ञ के साथ हुआ प्रारंभ

देवास। शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंदिर का 28वा स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षनुसार चार दिवसीय कार्यक्रम आज सुबह से प्रारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत आज 6 जून को सुबह हेमाद्री स्नान के साथ विष्णु यज्ञ आरंभ हुआ।
पंडित गणेश दुबे ने बताया कि आज सुबह 7 बजे हेमाद्री स्नान व बाबा का रुद्राभिषेक के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, चार दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत आज रात 8 बजे सुंदरकांड पाठ व आरती रात 9.30 बजे की जाएगी।
दिनाक 8 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया होगा जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। दिनाक 9 जून 2023 को रात्रि 8:00 बजे 11 सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा व दिनाक 10 जून 2023 को यज्ञ की पूर्णाहुति व शोभायात्रा के साथ दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जावेगा। प्रतिदिन यज्ञ की आरती शाम 5 बजे की जावेगी।समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।

Dewas : फिल्म अभिनेता गोविंदा विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंचे जामगोद

देवास : फिल्म अभिनेता गोविंदा आज एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में जिले के जामगोद पहुंचे। जहा विज्ञापन की शूटिंग हुई।
बताया जा रहा है की गोविंदा पशु आहार प्रोडक्ट के विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहा आए, पसंदीदा अभिनेता व उनकी शूटिंग को देखने के लिए उनके चाहने वाले फैंस का भी वहा जामवाड़ा लगा रहा। गोविंदा मिलकियाना पशु आहार के ब्रांड एंबेसडर है और बताया जा रहा है की इसके ही प्रोडक्ट के शूटिंग को लेकर गोविंदा जामगोद आए है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230515-WA0049.mp4