Dewas : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी घोषित करने के बाद, भाजपा पर टिकी सबकी नज़र…

देवास। शहर में होने वाले नगर निगम महापौर के चुनाव में कांग्रेस ने अपना पत्ता खोलते हुए विनोदिनी रमेश व्यास को महापौर पद प्रत्याशी घोषित करते हुए सबको चौंका दिया है। खेर कांग्रेस ने कुछ समीकरण बिठाते हुए ही इनको टिकट दिया होगा। कांग्रेस द्वारा विनोदिनी रमेश व्यास को टिकट दिए जाने पर हर तरफ चर्चा है की कांग्रेस ने इस बार ब्राह्मण चेहरे को प्रत्याशी घोषित कर बड़ा दांव खेला है।
राजनीति के गलियारों में और बाजार के चौराहों पर हो रही चर्चाओं अनुसार श्री मति विनोदिनी व्यास के नाम पर मुहर लगने से कांग्रेस में किसी भी नेता को इस नाम से परेशानी नही हुई है।
अब देखना होगा भाजपा कांग्रेस की विनोदिनी व्यास के सामने किसको महापौर पद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरती है।
विनोदिनी व्यास ने बताया की शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाते हुए शहर को पूरे देश में एक मॉडल बनाकर उभारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। निगम क्षेत्र में विकास, मूलभूत सुविधाओं से वंचित नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना, शहर के नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ हर ऐसे कार्य जो अभी तक निगम द्वारा नही किए गए है जो शहर के विकास के लिए जरूरी थे उनको प्राथमिकता के साथ हल नहीं करना उनकी प्राथमिकताओं में है।

एक नजर विनोदिनी रमेश व्यास पर
विनोदिनी रमेश व्यास का जन्म 14 दिसंबर 1957 में हुआ था। उनकी शैक्षणिक शिक्षा में उन्होंने बीए कर रखा है। वर्तमान में मोती बंगला मंदिर विकास समिति उपाध्यक्ष, खाटू श्याम सेवा समिति में सदस्य, स्कूल समिति में उपाध्यक्ष पद पर पदस्थ है। श्री मति व्यास के पिताजी स्व. श्री शिवप्रसाद व्यास व मबुआजी स्व. सरस्वती बाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी।
विनोदिनी व्यास के पति रमेश व्यास भी ब्राह्मण समाज के साथ कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे है।

भाजपा पर टिकी शहर की नजर
महापौर प्रत्याशी पद के उम्मीदवार का कांग्रेस के पत्ता खोलते ही पूरी बाज़ी पलट गई। सारे अनुमानों को मात देते हुए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी श्री मति विनोदिनी व्यास को घोषित कर दिया। अब देखना यह होगा कि भाजपा में क्या होता है। क्योंकि भाजपा में दावेदारों की संख्या कम नही है, हर सुबह नए नाम का अनुमान और कयास जन्म ले लेते है। भाजपा महापौर प्रत्याशी का चयन प्रदेश स्तर भोपाल से ही होना है तो अब सभी की नजर इसी पर टिकी है कि की अब भाजपाई बाज़ी मारेगा…?
वर्तमान में भाजपा से पुराने प्रबल दावेदारों के अलावा एक और नया नाम के कयास लगाए जा रहे है। बताया जा रहा है की इनके लिए दिल्ली से सिफारिश आई है। अब स्थिति तो तभी साफ होगी जब भाजपा अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगा।