टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) बीते 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक कैरेक्टर ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। शो में किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों की तगड़ी फैन फोलोइंग है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दर्शक बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता(Munmun Datta) काफी पसंद करते है।
उनसे जुड़ी एक खबर सुनने में आ रही है, जिसे जानकर फैंस थोड़े परेशान हो जाएंगे। दरअसल इस वक्त मुनमुन जर्मनी टूर पर निकलीं हैं। वहां पर उनका रोड़ एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी मुनमुन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस एक्सीडेंट से उनके घुटने में चोट भी आई है।
मुनमुन दत्ता ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता जर्मनी में घूमने गई थी। वह वहां से लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। इसी बीच एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया।