कन्नौद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज मध्यप्रदेश के 1.75 लाख परिवारों को एक साथ डिजिटल”गृह प्रवेश”का कार्यक्रम किया गया जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कन्नौद के समस्त ग्राम पंचायतों मैं किया गया। ग्राम पंचायत सुरानी के ग्राम सिरसोदिया में गृह प्रवेश का कार्यक्रम विधायक आशीष शर्मा के कर कमलों से संपन्न कराया गया साथ ही अध्यक्ष जनपद पंचायत कन्नौद डॉ ओम पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बिछ कुआ में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जनपद सदस्य, सरपंच ,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, क्लस्टर प्रभारी, जनपद स्तरीय समस्त अमला द्वारा जनपद पंचायत अनुभाग क्षेत्र आने वाली ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपादित कराया गया जिसमें ग्राम वासियों में खुशी की लहर है उक्त कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत आभार डॉ प्रभांशु कुमार सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद ने व्यक्त किया।
चंचल भारतीय✍️














