गढ़ाकोटा (सागर) : गढ़ाकोटा तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसीजन पर भाजपा सरकार के दबाब में बनाये गए मिथ्या मामलों की निष्पक्ष जाँच तथा जांचोपरांत दोषी पाए जाने वाले शासन-प्रशासन के लोगों पर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर रहली विधानसभा के कांग्रेसीजन सोमवार दोपहर 12 ज्ञापन सौपेंगे जिसमें ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, युवक काग्रेस,तथा महिला कांग्रेस सहित सभी कांग्रेसीजन से उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अपील की है..














