भौंरासा(अभय नागर) : भोरासा के समीप शहीद संदीप यादव के ग्राम कुलाला में बहादुर पिलवानी के मुख्य आतिथ्य मे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर के विशेष आतिथ्य में एलईडी पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीरो बजट पर प्राकृतिक खेती के गुर बताए गए वही कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर मांगीलाल पटेल मुकेश मालवी अर्जुन सरपंच सचिंद्र सिंह बघेल सुनील चावड़ा कमल पटेल सरपंच कमल सिंह यादव शादी खेड़ा बद्रीलाल यादव धर्मेंद्र चौधरी छोटू यादव मुकेश गुर्जर आदि किसान एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मुकेश मालवीय ने किया आभार कैलाश यादव ने माना














