टोंकखुर्द। पुलिस ने शादी समारोह में नगदी व जेवरात की चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07.12.2020 को फरियादी महेश पिता बाबूलाल शिवहरे निवासी चिड़ावद ने रिपोर्ट की थी कि मेरी बेटी की शादी का कार्यक्रम राजदरबार होटल एबी रोड टोंककला के बाहर स्टेज पर चल रहा था तभी मैंने मेरा पर्स जिसमें एक जोंड़ पायल, एक जोड़ कान के झुमके एवं नकदी व लिफाफे करीबन 50-60 हजार रूपये के वही स्टेज पर रख दिया था उसी समय किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरा पर्स चुरा लिया गया ।फरियादी की रिपोर्ट से अपराध क्रमांक 310/20 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध पुलिस कप्तान शिवदयाल सिंह के निर्देशन व एसडी ओ पी प्रशांत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु थाना प्रभारी आर.आस. दांगी के नेतृत्व में टीम को दिनांक 14.12.2020 को जरिये मुखबीर के सूचना मिली की बीते दिनों राज दरबार होटर के बाहर शादी में स्टेज पर हुई चोरी के आरोपी महिला एवं पुरूष पाडल्या फाटा तरफ खड़े है ।थाना से तुरन्त टीम जिसमें सउनि सीएस चौहान को रवाना किया गया जहा एक महिला एवं पुरूष खडे दिखे जिन्होंने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी जिन्हें हमराही बल की मदद से पकड़ा गया ।दोनों से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम बिजली बाई पति सुभाष सिसोदिया उम्र 40 साल व पुरूष ने अपना नाम अमन पिता साकी सिसोदिया उम्र 20 साल नि.कड़िया तहसील पचौर जिला राजगढ का होना बताया और दोनों ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर बतायें गये अनुसार चोरी गये मश्रुका एक जोड़ी पायल व कान के झुमके व नगदी 30400 रूपये जप्त किये गये ।आरोपियों से इस प्रकार से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी कर ।आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी उनि आर.एस. दांगी, सउनि चंदर सिंह चौहान, आर,सुरेश शर्मा, आर. राजेश लुवानिया,,सोदान सिंह,राजेश परमार,नितेश गौर, योगेश, दिनेश, म.आर.शानू शाहू, रूबी, सैनिक कमल पटेल की विशेष भूमिका रही।
✍️ विक्की जैन , टोंकखुर्द














