देवास। आज आई 414 लोगो की जांच रिपोर्ट में 0 लोग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। तो वही आज प्राप्त रिपोर्ट अनुसार शेष बचे 04 कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए है । आज दिनांक तक जिले में कुल 2976 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है तो जिले के 99.09 कोरोना रिकवरी रेट के साथ 2949 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 0 है। जिले में कोरोना से कुल 27 मरीज की मृत्यु हुई है। वही जिले में अब तक 16774 कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाये जा चुके है।















