बण्डा के जवाहरलाल नेहरू उद्यान में जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा किया गया फ़रवरी माह का ध्वजारोहण
बण्डा(सागर) फ़रवरी माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल ग्रामीण का जवाहरलाल नेहरु उद्यान बण्डा में कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के मुख्य आतिथ्य तथा क्षेत्रीय विधायक तरवर सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों ने वन्देमातरम राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया तदोपरान्त विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक तरवरसिह ने कांग्रेस सेवादल को मजबूती प्रदान करने पर बल दिये जाने को लेकर अपने विचार रखे,अगले वक्ता पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष श्याम सराफ ने कहा कि राजीव गांधी के दौर में जैसा महत्व सेवादल दिया जाता था वैसे यदि जारी रहता तो आज कांग्रेस बहुत ज्यादा मजबूत स्थिति में होती सेवादल को इन विपरीत परिस्थितियों में सागर ग्रामीण सेवादल जिस बेहतरीन काम कर रही है उसके लिए डॉ चौबे के द्वारा सेवादल के लिए किया जा रहे कार्य निसन्देह प्रसंसनीय है ।कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ शुक्ला ने कहा कि देश मे बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, जिसको कांग्रेस शासनकाल में यह डायन कहा करते थे उसका मोदी व उनकी कैबीनेट ने विकास रख दिया है, देश को पीछे धकेलने का जो काम बीते छः साल में भाजपा के कुशासन में किया गया है उससे देश को मुक्त कराने की हम सबकी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने इस अवसर पर अपने उदबोधन में कहा कि सेवादल का जन्म 1923 में हुआ था उस समय सेवादल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सहयोग करने के साथ साथ उनके जेल में बंद हो जाने पर उनके परिजनों की मदद करने व कांग्रेसजनों में गाँधी वादी व कांग्रेसी संस्कार देकर उनको प्रशिक्षित करने का काम करती रही स्वतंत्रता उपरांत आज भी कांग्रेसजनों को कांग्रेस की संस्कृति व संस्कार वह गांधीवादी का पाठ आज भी देने का काम सतत रूप सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी एवं सेवादल प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह सिंह ठाकुर के मार्गदर्शनानुसार सेवादल में सतत रूप जारी है तथा इन विपरीत परिस्थितियों में पार्टी की मुस्तैदी सेवा करने का हमारे सेवादल का इतिहास रहा है और वर्तमान में देश गोटसेवादी ताकतों और हम दो हमारे दो के चंगुल में फंस गया है जिससे देश को मुक्त कराने की महत्वपूर्ण जबाबदारी व संकल्प लेकर हम सेवादल के कार्यकर्ताओं को गांधीवादी तरीके से निभाना है ।
कार्यक्रम का संचालन सेवादल महासचिव श्याम करबरिया व ब्लॉक अध्यक्ष जैसीनगर अनिल सोनी ने करते हुए कार्यक्रम के प्रथम सत्र को यही स्थगित किया तथा अगले सत्र के लिए करबरिया फार्म हाउस चलने उपस्थित सभी लोगों को कहा तथा वहां पंगत में संगत होने की बात कही ।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महिला नेत्रीगण श्रीमती निधि जैन,माया देवी,किरण गुप्ता ने महिलाओं और उपस्थित कांग्रेसिजनों ने भी स्थानीय समस्याओं और चुनावों में हिस्सेदारी को लेकर प्रभारी व जिलाध्यक्ष सेवादल से विस्तृत चर्चा की तदोपरांत प्रभारी की सहमति से मुकेश जैन को कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष बण्डा का नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष व सेवादल जिला प्रभारी द्वारा सँयुक्त रूप से सौपा गया तथा पूर्व अध्यक्ष ओंकार दुबे को जिला पदाधिकारी बनाया गया , इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण महासचिव एडव्होकेट विजय तिवारी,कांग्रेस सेवादल ग्रामीण उपाध्यक्ष द्वय उमेश तिवारी, प्रमोद नायक, सेवादल ग्रामीण जिला सचिव राहुल जैन,सेवादल ग्रामीण जिला संयुक्त सचिव द्वय राघवेन्द्र सिंह, बबलू रजक ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहली शिवराज सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बण्डा अशोक सिह,कांग्रेस नगराध्यक्ष अशोक सराफ, सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी जैसीनगर , ढाना से विजय स्वामी , सेवादल नगराध्यक्ष नीरज शर्मा जैसीनगर ,शरद तिवारी ढाना, डॉ मनोहर अठ्या शाहगढ, सहित गौरव जैन,श्रीकान्त सराफ,महेश साहू,इकबाल खान,अनुज खटीक,महेन्द्र जोशी शुभम तिवारी, मुन्ना राय, सतीश यादव,पवन मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, मजीद मिस्त्री, गिरीश विश्वकर्मा, संतोष यादव,लाखन शाहगढ़,साबिर सुल्तानी सहित कई महिला और पुरुष कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम के समापन पर मुकेश जैन ने उपस्थित सभी कांग्रेसिजनों का आभार प्रकट किया तदोपरान्त राष्ट्रगीत जनगणमन के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।














