• Latest
  • Trending
  • All

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के 2 लाख 80 हजार 576 किसानों के खातों में 119 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

28, July, 2021
राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

28, July, 2026
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संस्था युवा राधे ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

27, July, 2026
आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

आषाढ़ी एकादशी पर महाराष्ट्र समाज ने निकाली भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की भव्य दिंडी यात्रा

25, July, 2026
श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

श्री पिपलेश्वर महादेव स्थापना दिवस पर महाआरती के साथ विशाल भंडारा संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

24, July, 2026
शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर  छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छोटे व्यापारियों ने लगाए भेदभाव के आरोप

23, July, 2026
NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

NEET परीक्षा घोटाले और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को युवा भगत ब्रिगेड ने दी श्रद्धांजलि

19, July, 2026
देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

देवास की बेटियों ने प्रदेश में रोशन किया जिले का नाम, विधायक गायत्रीराजे पवार ने किया सम्मान

18, July, 2026
देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

देवास जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ और सुरक्षा गार्ड से मारपीट का आरोप

18, July, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

टीबी मुक्त भारत अभियान: पत्रकार सिद्धार्थ मोदी बने जिला टीबी फोरम समिति के सदस्य

14, July, 2026
देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

देवास में आबकारी विभाग का छापा: रेवाबाग से 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

04, July, 2026
  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Monday, August 3, 2026
  • Login
Dewas Express
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Dewas Express
No Result
View All Result

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के 2 लाख 80 हजार 576 किसानों के खातों में 119 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

by Live Update
28, July, 2021
in देवास

देवास, 18 दिसम्‍बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रायसेन जिले से प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2020 फसल क्षति के 1600 करोड़ की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले के 2 लाख 80 हजार 576 किसानों के खातों में 119 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की। देवास जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट विद्यालय देवास में आयोजित हुआ। जिले में कार्यक्रम 06 विकासखण्‍डों, 09 तहसीलों, तथा 495 ग्राम पंचायतो में आयोजित किया गया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को खाद्यान पर्ची का वितरण भी किया। जिला, विकासखण्‍ड, तहसील एवं पंचायत स्‍तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना और देखा गया। इस दौरान सांसद श्री महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र सिंह राजपूत, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री त्रिलोचन गौड सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण तथा बडी संख्‍या में किसान उपस्थित थे।
1 करोड़ 60 लाख के विकास कार्यो का किया लोकापर्ण और शिलान्‍यास

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले में आरकेव्हीवाय योजनान्तर्गत कृषि विभाग द्वारा 52.67 लाख रूपये से निर्मित शासकीय कृषि प्रक्षेत्र चन्द्रकेशर बाँध कांटाफोड पर कार्यालय भवन, सी.सी. रोड एवं टायलेट, डब्ल्यू.बी.एम. रोड का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने सबमिशन ऑन सीड एण्ड प्लाटिंग मटेरियल (एस.एम.एस.पी.) योजनान्तर्गत 1 करोड़ 08 लाख रूपये की राशि से निर्मित होने वाले 500 मेट्रीक टन क्षमता के मध्य भारत कंसोर्टियम फॉरनर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड ग्राम जलालखेडी, पराग बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित जियागांव तथा अंकित बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित खारदा गोदाम का शिलान्‍यास किया।
जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि किसान सम्मेलन आज प्रदेश व जिले के प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों के साथ ही देवास जिले के किसानों को भी आज राहत राशि मिल रही है। देवास जिले के किसानों की फसल नुकसान का 119 करोड रुपए की राहत राशि मिली है। बाढ के दौरान मुख्‍यमंत्री श्री चौहान खुद गांव-गांव गए और किसानों के साथ खड़े रहे। उन्‍होंने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम मिले यही प्रदेश सरकार की मंशा है। प्रदेश सरकार ने किसान हितेषी योजनाएं बनाई है। भावांतर योजना हो या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी किसान हितेषी योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वयं हर जिले में जा रहे हैं, किसानों से मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में भी सभी किसानों की फसल उचित मूल्य पर खरीदी।
हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी ने कहा कि किसान सम्मेलन के माध्‍यम से आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसानों को राहत राशि वितरित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अन्नदाता हमारा पेट ही नहीं भरते हैं, बल्कि हमारे जीवन को संवारते है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की जीवन शैली को बदला है। आज किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि दे रही है। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में भारी वर्षा के कारण फसल खराब होने के बाद भी किसानों की फसल का बीमा कराया तथा रविवार के दिन भी बैंक खोलकर किसानों की फसलों का बीमा करवाया गया। प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

RelatedPosts

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान
देवास

राहवीर योजना: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले कमल चौधरी को मिलेगा ₹25 हजार का सम्मान

by DEWAS EXPRESS
31, July, 2026
श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन
देवास

श्री गुरु रविदास मंदिर में महाआरती व महाप्रसादी, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन

by DEWAS EXPRESS
29, July, 2026
आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए
देवास

आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध की कार्रवाई कर 04 प्रकरण दर्ज किए

by DEWAS EXPRESS
28, July, 2026
Load More
Next Post

देवास – आज आई 483 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

RSS MP JANSAMPARK

  • मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
ADVERTISEMENT
Dewas Express

Copyright © 2025 dewasexpress

Navigate Site

  • About Us
  • DISCLAIMER
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • देवास
  • मध्य प्रदेश
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • देवास
  • देश दुनिया
  • मनोरंजन

Copyright © 2025 dewasexpress

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In