देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत मीठा तालाब में शुक्रवार को पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। युवक का नाम दिनेश कटारिया उम्र 38 वर्ष निवासी बिहारीगंज बताया गया है। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया था। जानकारी के अनुसार मृतक ने घटना के पूर्व शराब पी रखी थी।
दरसल मीठा तालाब में शुक्रवार को शाम साढ़े 5 बजे बिहारी गंज के एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत बोट बुलाई और निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया मृतक का नाम दिनेश (48) पिता मदनलाल कटारिया निवासी बिहारी गंज है। मृतक के परिजनों ने बताया दिनेश के तीन बेटे एक बेटी है। पत्नी करीब 10 साल पहले छोड़कर चली गई थी। तब से दिनेश घर पर नहीं रहते थे। कभी कभी आते थे। बेटी की शादी परिवार वालों ने मिलकर कर दी। बेटे ने लव मेरिज की है दो बेटे अभी अविवाहित हैं और वर्तमान में तीनों बेटे बाहर काम कर रहे हैं। दिनेश नशा भी करते थे और परेशान से रहते थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव पीएम रूम में रखवा दिया पीएम शनिवार को होगा।
• जिले में मनरेगा योजना में लापरवाही बरतने पर 12 उपयंत्री और सहायक यंत्री पर गिरी गाज, उपयंत्री और सहायक यंत्री की दो वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिये
देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला पंचायत सभा कक्ष में मनरेगा योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में विभिन्न जनपदों के उपयंत्रियों की लेबर नियोजन एवं उनके कंवर्जन की प्रगति अत्यंत कम होने तथा जल संवर्धन के अंतर्गत स्वीकृत खेत, तालाब के कार्य वर्षा पूर्व पूर्ण ना होकर काफी संख्या में तालाब अपूर्ण बने रहने एवं सुदूर संपर्क/खेत सड़को के कार्य अधिक संख्या में अधूरे रहने पर संविदा उपयंत्रियों की सेवाएं समाप्त करने के नोटिस करने के निर्देश दिये। इसके अलावा नियमित श्रेणी के उपयंत्री और सहायक यंत्री की दो वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडिशनल सीईओ श्री राजेश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने मनरेगा कार्य में लापरवाही बरते पर आठ उपयंत्री और एक सहायक यंत्री को संविदा नियुक्ति समाप्ति का नोटिस देने के निर्देश दिये। जिसमें देवास के उपयंत्री श्री प्रवीण वर्मा, श्री भरत झकोरे, सहायक यंत्री श्री नरोत्तम शाक्य, टोंकखुर्द के उपयंत्री श्री बलविंदर कपूर, सोनकच्छ की उपयंत्री श्रीमती भारती टटवाडे, बागली के उपयंत्री श्री आशीष शुक्ला, कन्नौद के उपयंत्री यशवंत धाकड, श्रीमती स्वाती कोटकर और खातेगांव के उपयंत्री श्री अरूण चौहान शामिल है। इसके अलावा दो उपयंत्री और एक सहायक यंत्री की 02 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। जिसमें देवास की उपयंत्री सुश्री नेहा शर्मा, बागली की सुश्री टीना झाणिया तथा सोनकच्छ के सहायक यंत्री श्री नवीन खत्री शामिल है।
• कुएं में मिला युवक का शव , 5 दिन पहले नौकरी की तलाश में गए युवक की लाश कुएं में मिली, हाथ-पैर में बंधी थी रस्सी

देवास । शहर के मेंढकीचक गांव में एक कुएं से शुक्रवार को 5 दिन पहले घर से नौकरी तलाशने निकले युवक की लाश मिली। युवक के हाथ – पैर में रस्सी बंधी हुई थी। उसके कपड़े और मोबाइल कुएं के बाहर पड़े हुए थे। उसकी साइकिल भी कुएं के भीतर से मिली है। सिविल लाइन पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
दरअसल, मेंढकीचक में शुक्रवार सुबह किसान अपने खेत पर जा रहे थे। कुएं के पास से निकलते समय उन्हें बदबू आई। इस पर उन्होंने आसपास सहित कुएं में देखा तो एक लाश नजर आई। इस पर उन्होंने गांव के अलावा पुलिस को सूचना दी। लोगों ने युवक की पहचान 30 साल के जितेंद्र के रूप में की। लोगों ने बताया कि 28 अगस्त को अपने घर से नौकरी की तलाश में निकला था, जो वापस अपने घर नहीं पहुंच पाया। मामले में परिजनों ने 31 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी।
• एलएलएम की पढ़ाई के लिए छात्रों को बाहर नही जाना पड़ेगा, शासकीय विधि महाविद्यालय को मिली एलएलएम की सौगात
देवास। जिले में एक मात्र विधि महाविद्यालय है केपी कॉलेज में संचालित हो रहा है। यहां पर एलएलबी (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम) पूर्व से संचालित किया जा रहा है। लेकिन एलएलएम के लिए विद्यार्थियों को इंदौर, उज्जैन, भोपाल तक जाना पड़ता था। जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियां होती थी। इसके लिए विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने प्रदेश सरकार से देवास जिले में एलएलएम की पढ़ाई करेने वाले विद्यार्थियों के लिए चर्चा की थी। जिसके चलते प्रदेश मप्र उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा शासकीय विधि महाविद्यालय को एलएलएम पाठ्यक्रम संचालित करने की स्वीकृति दे दी गई है। अब जिले के छात्र/छात्राओं को विधि में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस संबंध में बताया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा विश्व बैंक परियोजना के तहत राजपुरा/बिलावली काकड़, मक्सी रोड़, देवास पर लोक निर्माण विभाग की क्रियान्वयन इकाई द्वारा 6.50 करोड़ की लागत से नवीन भवन का निर्माण किया गया है। स्नातकोत्तर (एलएलएम) पाठ्यक्रम आने पर भवन का पूर्ण सदुपयोग हो सकेगा।















