दीपक चौधरी के नेतृत्व में रवाना हुए दल का विनोद जी व टीम ने किया भव्य स्वागत, दी सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं
इंदौर:पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है और देशभर से शिवभक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए निकल रहा है। इसी कड़ी में इंदौर से भी श्रद्धालुओं का एक दल पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
यात्रा पर निकलने से पहले दल के नेतृत्वकर्ता दीपक चौधरी और अन्य सभी यात्रियों का विनोद जी एवं उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
पुष्पमाला पहनाकर दी गई मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं इस खास मौके पर विनोद जी ने अपनी पूरी टीम के साथ शिवभक्तों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित जनों ने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से शिवमय हो गया।
जत्थे में ये श्रद्धालु हैं शामिल इंदौर से रवाना हुए इस दल में मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए जा रहे हैं: दीपक चौधरी (नेतृत्वकर्ता) नरेश पटेल विशाल मालवीय राहुल पांचाल राजेश यादव योगेश कुमार नागेश चक्रवर्ती विमल चक्रवर्ती विवेक जरिया अमन शुक्ला आयुष शर्मा अमन जयसवाल दीपक जायसवाल अमित वर्मा पीयूष जैन राघव विजय जैन पीयूष वर्मा अमित रघुवंशी
“बाबा का बुलावा आना हमारे लिए सौभाग्य” स्वागत समारोह के दौरान यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने इस आत्मीय सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यात्रियों ने कहा कि, “बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन का अवसर मिलना हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है।” असीम श्रद्धा और उत्साह से भरा यह जत्था अंत में भगवान शिव की आराधना करते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।
