देवास। शहर के अलकापुरी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा घरों में खड़ी गाड़ियों के काँच फोड़ दिए गए पूर्व पार्षद राहुल पंवार से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार रात को अलकापुरी क्षेत्र में असमाजिक तत्वों द्वारा घरो में खड़ी 3 गाड़ियों के काँच फोड़ दिए गए जिसकी शिकायत का आवेदन उन्होंने रहवासियो के साथ सिविल लाइन थाने में जा कर दे दिया है पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। क्षेत्र के रहवासी अशोक माहेश्वरी , राधा जोशी व सुरेश पांचाल की चार पहिया वाहनों के काँच फोड़े गए क्षेत्र में हो रही ऐसी घटना से रहवासी मांग है जल्द से जल्द पुलिस द्वारा ऐसे लोगो पर कार्यवाही हो जो यह कार्य मे लिप्त हो जिससे आगे ऐसी घटना ना हो।
















