कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – नागरिकों ने गुरुवार को नगर परिषद पह़ुंचकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार चंद्रशेखर परमार को ज्ञापन दिया।
नागरिकों ने ज्ञापन मे बताया की चन्द्रकेशर नदी के सौन्दयकरण का कार्य तथा नगर का मुख्य मार्ग सत्यनारायण मंदिर से चन्द्रकेशर नदी तक प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त दुसरी किश्त तीसरी किश्त की राशि की मांग के साथ ही आवासीय पट्टे के साथ ही वार्ड कमाक 4 गजाखेडी के नागरिको की पानी कि समस्या का निराकरण आदि विषयो के संबंध मे दुसरी बार नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर नागरिक संतुष्ट दिखाई दिए। नगर परिषद अधिकारी सतीष घावरी ने सभी राजनितिक दल के लोगो तथा नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा की आठ दिनो से लेकर एक माह के अंदर सभी की समस्या हल कर दी जाएगी।














